समीक्षा बैठक से अनुपस्थित रहने और योजनाओं की धीमी प्रगति पर कार्रवाई, ग्राम पंचायत रौहल के सचिव निलंबित सीधी/कुसमी। जिला पंचायत सीधी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत रौहल के सचिव वंशगोपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सचिव के खिलाफ यह कार्रवाई समीक्षा बैठक से अनुपस्थित रहने तथा ग्राम पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने के कारण की गई है। जारी निलंबन आदेश के अनुसार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी द्वारा 19 अगस्त 2026 को विभिन्न शासकीय योजनाओं की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में ग्राम पंचायत रौहल के सचिव वंशगोपाल सिंह अनुपस्थित रहे। बैठक के दौरान पंचायत में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें कई कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण नहीं पाए गए। आदेश में पीएम जनमन योजना, आवास प्लस योजना, धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान, एक बगिया योजना सहित अन्य कार्यों की प्रगति निर्धारित समय के अनुरूप नहीं पाए जाने का उल्लेख किया गया है। वहीं, समीक्षा बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहना भी सचिव की कार्यों के प्रति उदासीनता माना गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सीईओ ने मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती एवं सेवा की शर्तें) नियम, 2011 के नियम 7 के तहत वंशगोपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जनपद पंचायत कुसमी निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सचिव के विरुद्ध लगाए गए आरोपों के संबंध में आरोप पत्र जारी कर 15 दिवस के भीतर लिखित जवाब प्रस्तुत कराया जाए। इसके बाद प्रस्तुत जवाब एवं उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। योजनाओं की प्रगति में लापरवाही और समीक्षा बैठक से अनुपस्थिति को लेकर हुई इस कार्रवाई को पंचायत स्तर पर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

- नवनिर्मित पुलिया दो-तीन माह में ध्वस्त, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल सीधी जिले के जनपद पंचायत गोपद बनास अंतर्गत ग्राम पंचायत सारों में जोगीबहरा से चोकरीदह पहुंच मार्ग पर स्थित नवनिर्मित पुलिया बरसाती पानी के तेज बहाव में ध्वस्त हो गई। बताया जा रहा है कि यह पुलिया जून माह में पंचायत निधि से स्वीकृत होकर बनाई गई थी, लेकिन निर्माण के महज दो-तीन माह बाद ही अगस्त में क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिया के इतनी कम अवधि में टूट जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया के निर्माण में घटिया गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते पहली ही बरसात में पुलिया बरसाती पानी का दबाव नहीं झेल सकी और क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिया के टूटने से जोगीबहरा और चोकरीदह के बीच आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिया का जल्द से जल्द पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि स्कूली बच्चों सहित आम लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में कब तक जांच और कार्रवाई करता है।2
- फायर ब्रिगेड से विधायक की गाड़ी धोने का वीडियो वायरल, विधायक ने मीडिया से चर्चा कर दी जानकारी1
- देखिए अमिलिया से हनुमना जाने वाले पहाड़ की स्थिति 👊👊👊👊 सजमानी पहाड़ दास गया है👊1
- हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद रातों रात किया जा रहा अवैध निर्माण गुढ़ पुलिस से भू-स्वामी ने लगाई गुहार हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद रातों रात किया जा रहा अवैध निर्माण गुढ़ पुलिस से भू-स्वामी ने लगाई गुहार *♦️रीवा : गुढ़ समाचार* रीवा जिले की गुढ़ तहसील अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 9 पुरानी सीधी रोड में उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए अवैध निर्माण का मामला सामने आया है।गुढ़ निवासी प्रार्थी नितिन प्रकाश मिश्रा पिता स्वर्गीय विष्णु प्रकाश मिश्रा ने थाने में लिखित आवेदन देकर साकेत परिवार द्वारा कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने का आरोप लगाया है।प्रार्थी के अनुसार उनकी निजी स्वामित्व की भूमि पर स्थानीय निवासी बाबूलाल साकेत एवं कैलाश साकेत द्वारा अपने रिश्तेदारों को बुलाकर गत 24 एवं 25 अगस्त की रात चोरी छिपे अवैध मकान का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस विवादित भूमि का प्रकरण पूर्व से ही उच्च न्यायालय जबलपुर में विचाराधीन है जिस पर न्यायालय द्वारा प्रार्थी के पक्ष में स्थगन आदेश जारी किया जा चुका है।अदालत का स्थगन आदेश प्रभावी होने के बाद भी अनावेदक पुलिस और प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर रात के अंधेरे में निर्माण कार्य को अंजाम दे रहे हैं।पूर्व में शिकायत मिलने पर गुढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माणकर्ताओं को कड़ाई से हिदायत दी थी लेकिन इसके बावजूद वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।प्रार्थी नितिन प्रकाश मिश्रा ने शासन प्रशासन एवं पुलिस महकमे से विनम्र अपील की है कि उच्च न्यायालय के आदेश का अनादर करने वाले व्यक्तियों पर तत्काल सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए और जब तक न्यायालय से अंतिम फैसला नहीं आ जाता तब तक विवादित स्थल पर किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य को पूरी तरह प्रतिबंधित कराया जा1
- शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही पशु तस्कर गिरफ्तार1
- मध्यप्रदेश में फार्मर आईडी के माध्यम से किसानों की सुविधाओं को डिजिटल और सरल बनाया जा रहा है। इससे कम कागजी कार्रवाई में बैंक लोन, फसल बीमा, खाद-बीज एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा : CM डॉ मोहन यादव1
- नई लेदरी में गूंजा नात-ए-पाक का पैगाम, मोहब्बत और भाईचारे से रोशन हुईं गलियां "ईद मिलादुन्नबी पर निकली भव्य रैली में बच्चे, बूढ़े और जवान हुए शामिल, अकीदत के रंग में रंगा पूरा नई लेदरी" मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। कभी-कभी कोई दिन केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं होता, बल्कि वह दिन दिलों में उतरकर इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे और रहमत का पैगाम बन जाता है। नई लेदरी में आज कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की याद और उनकी शिक्षाओं को समर्पित ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही उत्साह, अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा नई लेदरी मानो मोहब्बत और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बच्चे हों या बुजुर्ग, नौजवान हों या महिलाएं, हर चेहरे पर उत्साह और हर दिल में अपने प्यारे नबी की मोहब्बत नजर आई। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम और रैली में शामिल होकर अपनी अकीदत का इजहार किया। गलियों और चौक-चौराहों से गुजरती रैली ने पूरे क्षेत्र में एक ऐसा आध्यात्मिक वातावरण बना दिया, जिसमें नात-ए-पाक की मधुर आवाजें दिलों को छूती रहीं। इस भव्य रैली का शुभारंभ मौलाना असलम नूरी एवं रिजवियां अंजुमन कमेटी के सदर शमशाद कादरी के नेतृत्व में रजा मस्जिद प्रांगण से हुआ। रैली जैसे-जैसे आगे बढ़ी, लोगों का उत्साह और उमंग भी बढ़ता गया। नात-ए-पाक की सुरीली आवाजों के बीच श्रद्धालु पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की याद में अपनी भावनाएं व्यक्त करते नजर आए। रैली एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय होते हुए अटल चौक, झरझरा चौक, गांधी चौक तथा नई लेदरी की विभिन्न गलियों और चौक-चौराहों से होकर गुजरी। रास्ते भर अकीदतमंदों की मौजूदगी और नात-ए-पाक की गूंज ने माहौल को पूरी तरह खुशनुमा और भावुक बना दिया। इस दौरान ऐसा लग रहा था मानो नई लेदरी की हर गली अपने रहमत के पैगाम को महसूस कर रही हो। बच्चों के चेहरों पर मासूम खुशी, बुजुर्गों की आंखों में अकीदत और युवाओं के उत्साह ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया। रैली में शामिल लोगों ने अपने आचरण और अनुशासन के माध्यम से मोहब्बत, शांति और भाईचारे का खूबसूरत संदेश भी दिया। ईद मिलादुन्नबी केवल जश्न मनाने का अवसर नहीं, बल्कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं को याद करने का पवित्र अवसर है। उन्होंने इंसान को इंसान से मोहब्बत करना, जरूरतमंदों की मदद करना, कमजोरों का सहारा बनना, सच्चाई का साथ देना और समाज में अमन व भाईचारा कायम रखना सिखाया। यही वजह है कि उनकी याद में आयोजित होने वाला यह पर्व लोगों के दिलों को जोड़ने और इंसानियत की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। रैली का समापन पुनः रजा मस्जिद प्रांगण में हुआ। यहां पहुंचने के बाद भी लोगों में उत्साह और श्रद्धा का भाव बना रहा। आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब दिलों में मोहब्बत हो और जुबां पर नात-ए-पाक हो, तो पूरा वातावरण इबादत और भाईचारे की खुशबू से महक उठता है। नई लेदरी में आयोजित यह ईद मिलादुन्नबी समारोह निश्चित रूप से लंबे समय तक लोगों की यादों में बसा रहेगा। यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मोहब्बत, इंसानियत, रहमत और आपसी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर बनकर सामने आया। आज नई लेदरी की गलियों में गूंजती नात-ए-पाक की आवाजों ने मानो यही संदेश दिया कि दुनिया में सबसे खूबसूरत रिश्ता वही है, जो इंसान को इंसान से जोड़ता है और दिलों में मोहब्बत पैदा करता है।4
- कमीशन का खेल, पिस रहे मरीज!* राजेंद्र नगर दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम के सामने डॉ वी.के.तिवारी और उनके पुत्र ने की मेडिकल संचालक से अभद्रता, दुकान में घुसकर किया हंगामा, सूत्रों की माने तो सारा खेल कमीशन के चक्कर का है। इन्हीं डॉ द्वारा कुछ दिन पूर्व SDM रघुराजनगर से भी अभद्रता की थी। जिसके बाद इनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही हुई थी। *कमीशन का खेल, पिस रहे मरीज!* राजेंद्र नगर दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम के सामने डॉ वी.के.तिवारी और उनके पुत्र ने की मेडिकल संचालक से अभद्रता, दुकान में घुसकर किया हंगामा, सूत्रों की माने तो सारा खेल कमीशन के चक्कर का है। इन्हीं डॉ द्वारा कुछ दिन पूर्व SDM रघुराजनगर से भी अभद्रता की थी। जिसके बाद इनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही हुई थी।1