logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

न्याय दर्शन संस्था व चंद्रमल फाउंडेशन ने वेजुबान पक्षियों के लिए एडीआर परिसर में बांधे परिंडे धौलपुर । न्याय दर्शन संस्था व चंद्रमल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में नवीन न्यायालय परिसर में स्थापित एडीआर परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेश प्रकाश भट्ट ने कहा कि बेजुबान पक्षियों के लिए सभी को नियमित रूप से अपने घर आंगन और छत पर दाना पानी की व्यवस्था करनी चाहिए । उन्होंने कहा कि इन दिनों गर्मी भीषण पड़ रही है । ऐसे में इन बेजुबान पक्षियों के लिए निःस्वार्थ भाव से हमें नियमित दाना पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव ने कहा कि भीषण गर्मी के समय हमें बेजुबान पक्षियों के लिए नियमित दाना पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे गर्मी की वजह से बेजुबान पक्षियों की अकाल मृत्यु ना हो , यह बहुत ही पुण्य का काम है। न्याय दर्शन संस्था अध्यक्ष चंद्रमोहन पाराशर ने कहा कि डॉ नरेंद्र कुमार शर्मा की प्रेरणा से हमारे द्वारा प्रतिवर्ष नियमित रूप से गर्मी के समय विभिन्न स्थानों पर परिंडे बांधे जाते हैं। संस्था द्वारा इस वर्ष 151 परिंडे बांधे जाएंगे । उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर की छत पर या छायादार जगह नियमित रूप से पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। चंद्रमल फाउंडेशन संस्था अध्यक्ष राजवीर सिंह गुर्जर ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा इस वर्ष 151 परिंडे बेजुबान पक्षियों के लिए बांधे जाएंगे, हमारा प्रयास रहेगा की यह परिंडे ऐसे स्थान पर बांधे जाएं जहां प्रतिदिन पानी की व्यवस्था हो सके। इस अवसर पर चंद्रमल फाउंडेशन सचिव यशवीर सिंह पोसवाल एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संजय शर्मा, एड.अतुल कुमार भार्गव , रंजीत लोधा, राजा बाबू शर्मा रंजीत दिवाकर उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_ANURAG BAGHEL
ANURAG BAGHEL
Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

न्याय दर्शन संस्था व चंद्रमल फाउंडेशन ने वेजुबान पक्षियों के लिए एडीआर परिसर में बांधे परिंडे धौलपुर । न्याय दर्शन संस्था व चंद्रमल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में नवीन न्यायालय परिसर में स्थापित एडीआर परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेश प्रकाश भट्ट ने कहा कि बेजुबान पक्षियों के लिए सभी को नियमित रूप से अपने घर आंगन और छत पर दाना पानी की व्यवस्था करनी चाहिए । उन्होंने कहा कि इन दिनों गर्मी भीषण पड़ रही है । ऐसे में इन बेजुबान पक्षियों के लिए निःस्वार्थ

भाव से हमें नियमित दाना पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव ने कहा कि भीषण गर्मी के समय हमें बेजुबान पक्षियों के लिए नियमित दाना पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे गर्मी की वजह से बेजुबान पक्षियों की अकाल मृत्यु ना हो , यह बहुत ही पुण्य का काम है। न्याय दर्शन संस्था अध्यक्ष चंद्रमोहन पाराशर ने कहा कि डॉ नरेंद्र कुमार शर्मा की प्रेरणा से हमारे द्वारा प्रतिवर्ष नियमित रूप से गर्मी के समय विभिन्न स्थानों पर परिंडे बांधे जाते हैं। संस्था द्वारा इस वर्ष 151 परिंडे बांधे जाएंगे । उन्होंने कहा कि प्रत्येक

व्यक्ति को अपने घर की छत पर या छायादार जगह नियमित रूप से पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। चंद्रमल फाउंडेशन संस्था अध्यक्ष राजवीर सिंह गुर्जर ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा इस वर्ष 151 परिंडे बेजुबान पक्षियों के लिए बांधे जाएंगे, हमारा प्रयास रहेगा की यह परिंडे ऐसे स्थान पर बांधे जाएं जहां प्रतिदिन पानी की व्यवस्था हो सके। इस अवसर पर चंद्रमल फाउंडेशन सचिव यशवीर सिंह पोसवाल एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संजय शर्मा, एड.अतुल कुमार भार्गव , रंजीत लोधा, राजा बाबू शर्मा रंजीत दिवाकर उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भाजपा महिलाओं को अग्रिम पंक्ति में लाना चाहती है - राजवीर सिंह राजावत धौलपुर । भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता रानू पाराशर, जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ शिवचरण कुशवाहा ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया । प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रानू पाराशर ने कहा कि नारी शक्ति का घोर अपमान कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने किया है नारी शक्ति उन्हें कभी माफ नहीं करेगी भाजपा की मोदी सरकार महिलाओं को अग्रिम पंक्ति में लाना चाहती हैं, लेकिन विपक्षी दल एक जुट हो कर महिला आरक्षण पुरजोर विरोध कर रहे हैं और उन्होंने उसे बिल को पास नहीं होने दिया जहां पूरे भारत में महिलाओं की आधी आबादी है भाजपा सरकार देश की आधी आबादी को आरक्षण देकर उन्हें अग्रिम पंक्ति में लाना चाहती है लेकिन महिला विरोधी मानसिकता वाले लोग, लोग महिलाएं आगे बढ़े,नहीं चाहते । हमें ऐसी पार्टियों का विरोध करना होगा। इस अवसर पर भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन, जिला मंत्री विजय त्यागी, बाचाराम बघेल, महिला मोर्चा जिला संयोजक कल्पना शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र घुरैया, नंदकिशोर शुक्ला, नेहा राघव, डॉ मनोज शर्मा, विनय परमार, बृजमोहन शर्मा, दीपचंद कुशवाहा अनमोल बंसल, ऋतिक वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
    3
    भाजपा महिलाओं को अग्रिम पंक्ति में लाना चाहती है - राजवीर सिंह राजावत
धौलपुर । भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता रानू पाराशर,  जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ शिवचरण कुशवाहा ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया । प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रानू पाराशर ने कहा कि नारी शक्ति का घोर अपमान कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने किया है  नारी शक्ति उन्हें कभी माफ नहीं करेगी भाजपा की मोदी सरकार महिलाओं को अग्रिम पंक्ति में लाना चाहती हैं, लेकिन विपक्षी दल एक जुट हो कर महिला आरक्षण पुरजोर विरोध कर रहे हैं और उन्होंने उसे बिल को पास नहीं होने दिया जहां पूरे भारत में महिलाओं की आधी आबादी है भाजपा सरकार देश की आधी आबादी को आरक्षण देकर उन्हें अग्रिम पंक्ति में लाना चाहती है लेकिन महिला विरोधी मानसिकता वाले लोग,  लोग महिलाएं आगे बढ़े,नहीं चाहते । हमें ऐसी पार्टियों का विरोध करना होगा।  इस अवसर पर भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन, जिला मंत्री विजय त्यागी, बाचाराम बघेल, महिला मोर्चा जिला संयोजक कल्पना शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र घुरैया,  नंदकिशोर शुक्ला, नेहा राघव, डॉ मनोज शर्मा,  विनय परमार,  बृजमोहन शर्मा, दीपचंद कुशवाहा अनमोल बंसल, ऋतिक वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    38 min ago
  • धौलपुर । जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी व जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के दिशा निर्देशन में स्कूल वाहनों का संघन जांच अभियान शुरू किया है । जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि कई स्कूल संचालक अपने वाहनों की नियमित फिटनेस नहीं करवा रहे तथा यातायात नियमों की अव्हेलना कर रहे हैं । जिसके लिए विभाग की ओर से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है जिसमें परिवहन निरीक्षक प्रत्येक विद्यालय में जाकर वहां के वाहनों का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय संचालकों को विभाग की ओर से समझाइश के बाद वाहनों को दुरुस्त करने के लिए समय दिया जा रहा है और उसके बाद भी यदि संचालक वाहनों को सही नहीं करते तो फिर ऐसे वाहनों को विभाग के द्वारा सीज कर दिया जाएगा । परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा निजी विद्यालयों की बसों का भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें कई विद्यालयों की बसों की स्थिति काफी दयनीय है । बसों की फिटनेस नहीं है ऐसे में अभिभावक ऐसे विद्यालयों में जहां बसो की नियमित फिटनेस नहीं हो रही । ऐसी बसों में अपने बच्चों को परिवहन करने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि फिलहाल समझाइश करके 5 दिन का समय दिया गया है अगर 5 दिन में विद्यालय अपनी बसों को दुरुस्त नहीं करता तो विद्यालय की बसों को सीज किया जाएगा तथा विद्यालय के विरुद्ध भी कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को पत्र दिया जाएगा ।
    1
    धौलपुर । जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी व जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के दिशा निर्देशन में स्कूल वाहनों का संघन जांच अभियान शुरू किया है ।
जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि कई स्कूल संचालक अपने वाहनों की नियमित फिटनेस नहीं करवा रहे तथा यातायात नियमों की अव्हेलना कर रहे हैं । जिसके लिए विभाग की ओर से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है जिसमें परिवहन निरीक्षक प्रत्येक विद्यालय में जाकर वहां के वाहनों का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। 
उन्होंने बताया कि विद्यालय संचालकों को विभाग की ओर से समझाइश के बाद वाहनों को दुरुस्त करने के लिए समय दिया जा रहा है और उसके बाद भी यदि संचालक वाहनों को सही नहीं करते तो फिर ऐसे वाहनों को विभाग के द्वारा सीज कर दिया जाएगा ।
परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा निजी विद्यालयों की बसों का भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें कई विद्यालयों की बसों की स्थिति काफी दयनीय है । बसों की फिटनेस नहीं है ऐसे में अभिभावक ऐसे विद्यालयों में जहां बसो की नियमित फिटनेस नहीं हो रही । ऐसी बसों में अपने बच्चों को परिवहन करने से परहेज करें।
उन्होंने कहा कि फिलहाल समझाइश करके 5 दिन का समय दिया गया है अगर 5 दिन में विद्यालय अपनी बसों को दुरुस्त नहीं करता तो विद्यालय की बसों को सीज किया जाएगा तथा विद्यालय के विरुद्ध भी कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को पत्र दिया जाएगा ।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • धौलपुर शहर की भोगी राम कॉलोनी में 5 दिन से लाइट की स्थिति हुई खराब कॉलोनी वासी हो रहे हैं परेशान विद्युत विभाग के कर्मचारी नहीं ले रहे हैं कोई सु द सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल वायरल वायरल वीडियो की पुष्टि शुरू ऐप नहीं करता
    1
    धौलपुर शहर की भोगी राम कॉलोनी में 5 दिन से लाइट की स्थिति हुई खराब कॉलोनी वासी हो रहे हैं परेशान विद्युत विभाग के कर्मचारी नहीं ले रहे हैं कोई सु द सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल वायरल वायरल वीडियो की पुष्टि शुरू ऐप नहीं करता
    user_OM PRAKASH
    OM PRAKASH
    Journalist धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • जनगणना को लेकर प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने की आमजन से अपील
    1
    जनगणना को लेकर प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने की आमजन से अपील
    user_Deepu Verma Journalist Dholpur
    Deepu Verma Journalist Dholpur
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • *पहले चरण में ही हार की हताशा से बौखलाई TMC!* भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल की कार पर TMC के गुंडों ने किया ईंट-पत्थर से हमला। *TMC तक शोर पहुंच रहा है… 4 मई, ममता गईं!*
    1
    *पहले चरण में ही हार की हताशा से बौखलाई TMC!*
भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल की कार पर TMC के गुंडों ने किया ईंट-पत्थर से हमला।
*TMC तक शोर पहुंच रहा है… 4 मई, ममता गईं!*
    user_धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    जनता की आवाज़ Morena, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • बारात में गया परिवार, सूना घर बना निशाना—भैंस और पड़िया चोरी, जंगल में डेरा डाल खोज में जुटा कुशवाह समाज मुरैना। जिले के सुमावली थाना क्षेत्र अंतर्गत हथरिया पंचायत के राजघाटपुरा गांव में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जिसने ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश दोनों पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार गांव के निवासी भूरे सिंह कुशवाहा अपने नाती की शादी में शामिल होने के लिए पूरे परिवार के साथ बारात में गए हुए थे। घर पूरी तरह सूना पड़ा था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने भैंस और पड़िया चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि 19 अप्रैल को गांव में शादी समारोह का माहौल था। परिवार के अधिकांश सदस्य बारात में शामिल थे, जबकि घर की महिलाएं पास में आयोजित खोइया कार्यक्रम में व्यस्त थीं। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया और करीब एक लाख रुपये कीमत की भैंस और पड़िया खोलकर ले गए। घटना का पता तब चला जब परिवार के सदस्य वापस लौटे और घर से पशु गायब मिले। चोरी की इस घटना के बाद कुशवाह समाज में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। समाज के लोगों ने इसे संगठित अपराध बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। समाज के नेता धारा सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में करीब एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण रुअर गांव के पास स्थित कपोरसन जंगल में डेरा डालकर चोरी हुए पशुओं की तलाश कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पशु बरामद नहीं हो जाते, तब तक वे वहीं डटे रहेंगे। धारा सिंह कुशवाहा द्वारा जारी एक वीडियो में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में एक सक्रिय गिरोह काम कर रहा है, जो पहले पशु चोरी करता है और फिर उन्हें घने जंगलों में छिपा देता है। इसके बाद बिचौलियों के माध्यम से पशु मालिकों से संपर्क किया जाता है और फिरौती की मांग की जाती है। आरोप है कि बिचौलिए पशु मालिकों को डराते-धमकाते हैं, जिससे मजबूरी में लोग रकम देकर अपने पशु वापस लेने को मजबूर हो जाते हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इस घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है। लोग अपने घरों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर पशुओं की बरामदगी की जाए और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
    1
    बारात में गया परिवार, सूना घर बना निशाना—भैंस और पड़िया चोरी, जंगल में डेरा डाल खोज में जुटा कुशवाह समाज
मुरैना। जिले के सुमावली थाना क्षेत्र अंतर्गत हथरिया पंचायत के राजघाटपुरा गांव में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जिसने ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश दोनों पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार गांव के निवासी भूरे सिंह कुशवाहा अपने नाती की शादी में शामिल होने के लिए पूरे परिवार के साथ बारात में गए हुए थे। घर पूरी तरह सूना पड़ा था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने भैंस और पड़िया चोरी कर ली।
बताया जा रहा है कि 19 अप्रैल को गांव में शादी समारोह का माहौल था। परिवार के अधिकांश सदस्य बारात में शामिल थे, जबकि घर की महिलाएं पास में आयोजित खोइया कार्यक्रम में व्यस्त थीं। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया और करीब एक लाख रुपये कीमत की भैंस और पड़िया खोलकर ले गए। घटना का पता तब चला जब परिवार के सदस्य वापस लौटे और घर से पशु गायब मिले।
चोरी की इस घटना के बाद कुशवाह समाज में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। समाज के लोगों ने इसे संगठित अपराध बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। समाज के नेता धारा सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में करीब एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण रुअर गांव के पास स्थित कपोरसन जंगल में डेरा डालकर चोरी हुए पशुओं की तलाश कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पशु बरामद नहीं हो जाते, तब तक वे वहीं डटे रहेंगे।
धारा सिंह कुशवाहा द्वारा जारी एक वीडियो में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में एक सक्रिय गिरोह काम कर रहा है, जो पहले पशु चोरी करता है और फिर उन्हें घने जंगलों में छिपा देता है। इसके बाद बिचौलियों के माध्यम से पशु मालिकों से संपर्क किया जाता है और फिरौती की मांग की जाती है। आरोप है कि बिचौलिए पशु मालिकों को डराते-धमकाते हैं, जिससे मजबूरी में लोग रकम देकर अपने पशु वापस लेने को मजबूर हो जाते हैं।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इस घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है। लोग अपने घरों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
फिलहाल इस मामले में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर पशुओं की बरामदगी की जाए और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
    user_Manoj upadhyay
    Manoj upadhyay
    सटीक और निष्पक्ष खबर देखने के लिए ऐप को मुरैना नगर, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Public shuru app madhyapradesh
    1
    Post by Public shuru app madhyapradesh
    user_Public shuru app madhyapradesh
    Public shuru app madhyapradesh
    Media company मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • धौलपुर। प्रदेश प्रवक्ता रानू पाराशर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल 2026 को लोकसभा में प्रस्तुत किए गए इस महत्वपूर्ण विधेयक को प्रधानमंत्री द्वारा देश की महिलाओं को समर्पित करने का प्रयास किया गया, लेकिन विपक्ष ने इसका विरोध कर इसे बाधित किया, जो नारी सशक्तिकरण के खिलाफ है। रानू पाराशर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इस कानून का “भ्रूण हत्या” जैसा व्यवहार किया है, जिसे उन्होंने अक्षम्य अपराध बताया। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं इस प्रकार के रवैये को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेंगी और आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देंगी। उन्होंने आगे कहा कि यह विधेयक महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसका विरोध करना महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़ा होना है।
    1
    धौलपुर। प्रदेश प्रवक्ता रानू पाराशर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल 2026 को लोकसभा में प्रस्तुत किए गए इस महत्वपूर्ण विधेयक को प्रधानमंत्री द्वारा देश की महिलाओं को समर्पित करने का प्रयास किया गया, लेकिन विपक्ष ने इसका विरोध कर इसे बाधित किया, जो नारी सशक्तिकरण के खिलाफ है।
रानू पाराशर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इस कानून का “भ्रूण हत्या” जैसा व्यवहार किया है, जिसे उन्होंने अक्षम्य अपराध बताया। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं इस प्रकार के रवैये को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेंगी और आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देंगी।
उन्होंने आगे कहा कि यह विधेयक महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसका विरोध करना महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़ा होना है।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.