नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर राजनीति तेज, कांग्रेस पर गंभीर आरोप धौलपुर। प्रदेश प्रवक्ता रानू पाराशर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल 2026 को लोकसभा में प्रस्तुत किए गए इस महत्वपूर्ण विधेयक को प्रधानमंत्री द्वारा देश की महिलाओं को समर्पित करने का प्रयास किया गया, लेकिन विपक्ष ने इसका विरोध कर इसे बाधित किया, जो नारी सशक्तिकरण के खिलाफ है। रानू पाराशर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इस कानून का “भ्रूण हत्या” जैसा व्यवहार किया है, जिसे उन्होंने अक्षम्य अपराध बताया। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं इस प्रकार के रवैये को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेंगी और आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देंगी। उन्होंने आगे कहा कि यह विधेयक महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसका विरोध करना महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़ा होना है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर राजनीति तेज, कांग्रेस पर गंभीर आरोप धौलपुर। प्रदेश प्रवक्ता रानू पाराशर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल 2026 को लोकसभा में प्रस्तुत किए गए इस महत्वपूर्ण विधेयक को प्रधानमंत्री द्वारा देश की महिलाओं को समर्पित करने का प्रयास किया गया, लेकिन विपक्ष ने इसका विरोध कर इसे बाधित किया, जो नारी सशक्तिकरण के खिलाफ है। रानू पाराशर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इस कानून का “भ्रूण हत्या” जैसा व्यवहार किया है, जिसे उन्होंने अक्षम्य अपराध बताया। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं इस प्रकार के रवैये को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेंगी और आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देंगी। उन्होंने आगे कहा कि यह विधेयक महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसका विरोध करना महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़ा होना है।
- भाजपा महिलाओं को अग्रिम पंक्ति में लाना चाहती है - राजवीर सिंह राजावत धौलपुर । भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता रानू पाराशर, जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ शिवचरण कुशवाहा ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया । प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रानू पाराशर ने कहा कि नारी शक्ति का घोर अपमान कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने किया है नारी शक्ति उन्हें कभी माफ नहीं करेगी भाजपा की मोदी सरकार महिलाओं को अग्रिम पंक्ति में लाना चाहती हैं, लेकिन विपक्षी दल एक जुट हो कर महिला आरक्षण पुरजोर विरोध कर रहे हैं और उन्होंने उसे बिल को पास नहीं होने दिया जहां पूरे भारत में महिलाओं की आधी आबादी है भाजपा सरकार देश की आधी आबादी को आरक्षण देकर उन्हें अग्रिम पंक्ति में लाना चाहती है लेकिन महिला विरोधी मानसिकता वाले लोग, लोग महिलाएं आगे बढ़े,नहीं चाहते । हमें ऐसी पार्टियों का विरोध करना होगा। इस अवसर पर भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन, जिला मंत्री विजय त्यागी, बाचाराम बघेल, महिला मोर्चा जिला संयोजक कल्पना शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र घुरैया, नंदकिशोर शुक्ला, नेहा राघव, डॉ मनोज शर्मा, विनय परमार, बृजमोहन शर्मा, दीपचंद कुशवाहा अनमोल बंसल, ऋतिक वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l3
- धौलपुर । जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी व जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के दिशा निर्देशन में स्कूल वाहनों का संघन जांच अभियान शुरू किया है । जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि कई स्कूल संचालक अपने वाहनों की नियमित फिटनेस नहीं करवा रहे तथा यातायात नियमों की अव्हेलना कर रहे हैं । जिसके लिए विभाग की ओर से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है जिसमें परिवहन निरीक्षक प्रत्येक विद्यालय में जाकर वहां के वाहनों का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय संचालकों को विभाग की ओर से समझाइश के बाद वाहनों को दुरुस्त करने के लिए समय दिया जा रहा है और उसके बाद भी यदि संचालक वाहनों को सही नहीं करते तो फिर ऐसे वाहनों को विभाग के द्वारा सीज कर दिया जाएगा । परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा निजी विद्यालयों की बसों का भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें कई विद्यालयों की बसों की स्थिति काफी दयनीय है । बसों की फिटनेस नहीं है ऐसे में अभिभावक ऐसे विद्यालयों में जहां बसो की नियमित फिटनेस नहीं हो रही । ऐसी बसों में अपने बच्चों को परिवहन करने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि फिलहाल समझाइश करके 5 दिन का समय दिया गया है अगर 5 दिन में विद्यालय अपनी बसों को दुरुस्त नहीं करता तो विद्यालय की बसों को सीज किया जाएगा तथा विद्यालय के विरुद्ध भी कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को पत्र दिया जाएगा ।1
- धौलपुर शहर की भोगी राम कॉलोनी में 5 दिन से लाइट की स्थिति हुई खराब कॉलोनी वासी हो रहे हैं परेशान विद्युत विभाग के कर्मचारी नहीं ले रहे हैं कोई सु द सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल वायरल वायरल वीडियो की पुष्टि शुरू ऐप नहीं करता1
- जनगणना को लेकर प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने की आमजन से अपील1
- *पहले चरण में ही हार की हताशा से बौखलाई TMC!* भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल की कार पर TMC के गुंडों ने किया ईंट-पत्थर से हमला। *TMC तक शोर पहुंच रहा है… 4 मई, ममता गईं!*1
- बारात में गया परिवार, सूना घर बना निशाना—भैंस और पड़िया चोरी, जंगल में डेरा डाल खोज में जुटा कुशवाह समाज मुरैना। जिले के सुमावली थाना क्षेत्र अंतर्गत हथरिया पंचायत के राजघाटपुरा गांव में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जिसने ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश दोनों पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार गांव के निवासी भूरे सिंह कुशवाहा अपने नाती की शादी में शामिल होने के लिए पूरे परिवार के साथ बारात में गए हुए थे। घर पूरी तरह सूना पड़ा था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने भैंस और पड़िया चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि 19 अप्रैल को गांव में शादी समारोह का माहौल था। परिवार के अधिकांश सदस्य बारात में शामिल थे, जबकि घर की महिलाएं पास में आयोजित खोइया कार्यक्रम में व्यस्त थीं। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया और करीब एक लाख रुपये कीमत की भैंस और पड़िया खोलकर ले गए। घटना का पता तब चला जब परिवार के सदस्य वापस लौटे और घर से पशु गायब मिले। चोरी की इस घटना के बाद कुशवाह समाज में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। समाज के लोगों ने इसे संगठित अपराध बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। समाज के नेता धारा सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में करीब एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण रुअर गांव के पास स्थित कपोरसन जंगल में डेरा डालकर चोरी हुए पशुओं की तलाश कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पशु बरामद नहीं हो जाते, तब तक वे वहीं डटे रहेंगे। धारा सिंह कुशवाहा द्वारा जारी एक वीडियो में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में एक सक्रिय गिरोह काम कर रहा है, जो पहले पशु चोरी करता है और फिर उन्हें घने जंगलों में छिपा देता है। इसके बाद बिचौलियों के माध्यम से पशु मालिकों से संपर्क किया जाता है और फिरौती की मांग की जाती है। आरोप है कि बिचौलिए पशु मालिकों को डराते-धमकाते हैं, जिससे मजबूरी में लोग रकम देकर अपने पशु वापस लेने को मजबूर हो जाते हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इस घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है। लोग अपने घरों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर पशुओं की बरामदगी की जाए और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।1
- Post by Public shuru app madhyapradesh1
- धौलपुर। प्रदेश प्रवक्ता रानू पाराशर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल 2026 को लोकसभा में प्रस्तुत किए गए इस महत्वपूर्ण विधेयक को प्रधानमंत्री द्वारा देश की महिलाओं को समर्पित करने का प्रयास किया गया, लेकिन विपक्ष ने इसका विरोध कर इसे बाधित किया, जो नारी सशक्तिकरण के खिलाफ है। रानू पाराशर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इस कानून का “भ्रूण हत्या” जैसा व्यवहार किया है, जिसे उन्होंने अक्षम्य अपराध बताया। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं इस प्रकार के रवैये को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेंगी और आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देंगी। उन्होंने आगे कहा कि यह विधेयक महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसका विरोध करना महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़ा होना है।1