जालौन में ओवरब्रिज से बाइक गिरने पर 55 वर्षीय मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम जालौन में ओवरब्रिज से बाइक गिरने पर 55 वर्षीय मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय बाइक चालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, आटा थाना क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी प्रीतम (55) गुरुवार को अपनी बाइक से कालपी की ओर जा रहे थे। जब वह जोल्हुपुर ओवरब्रिज पर पहुंचे, तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और ओवरब्रिज से नीचे गिर गई। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही प्रीतम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं सूचना पाकर आटा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। वही मृतक के भांजे रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रीतम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार को भी वह किसी काम से बाइक से कालपी जा रहे थे। रास्ते में जोल्हुपुर ओवरब्रिज पर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह नीचे गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई। प्रीतम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। उनके बेटे छोटू, जानू समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं और मृतक के परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। बाइट:- रविन्द्र कुमार--म्रतक का भांजा

- उरई,जालौन। अपना दल (एस) के जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक विधानसभा बैठक में संगठन विस्तार और मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान दर्जनों लोगों ने पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए सदस्यता ग्रहण की। बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी एवं मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मंच के प्रदेश अध्यक्ष अहमद मंसूरी की उपस्थिति में नए सदस्यों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बृजेश सधारा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित राठौर मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी ने कहा कि लगातार बढ़ती सदस्यता इस बात का प्रमाण है कि जनता का विश्वास पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। मुख्य अतिथि अहमद मंसूरी ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन मोड में काम करने का आह्वान किया और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी चर्चा की गई।कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों ने नए सदस्यों को बधाई देते हुए संगठन हित में कार्य करने का संकल्प । इस अवसर पर हरगोविंद कुशवाहा, रोहित कुशवाहा, रविंद्र कुशवाहा, कृष्ण गोपाल सिंह, अंकित राठौर, उस्मान अंसारी, सुघर सिंह पटेल, अनिल कुशवाहा, चंद्रभान प्रजापति, निर्वय सिंह परिहार, श्याम सुंदर कुशवाहा, मंगल कुशवाहा अजनारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- जालौन में करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के नौरेजपुर गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां करंट की चपेट में आने से 56 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार, नौरेजपुर गांव निवासी 56 वर्षीय इमरती गुरुवार को अपने घर में सफाई कर रही थीं। इसी दौरान घर में लगे किसी विद्युत उपकरण या खुले तार की चपेट में आने से उन्हें जोरदार करंट लग गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के समय घर में मौजूद परिजनों ने जब इमरती को जमीन पर गिरा देखा तो वे घबरा गए और शोर मचाया। परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि मृतका इमरती खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे हुए हैं। सूचना मिलने पर कुठौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्युत व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।1
- जालौन कोतवाली क्षेत्र के नगर में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रिंस बाबा बैटरी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटें उठते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को बड़ी क्षति होने से बचा लिया गया। दुकान मालिक इदरीस ने बताया कि इस हादसे में लगभग 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि दुकान में विद्युत कनेक्शन नहीं था और सोलर पैनल लगे हुए थे। आग में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और हार्डडिस्क भी जलकर नष्ट हो गए हैं, जिससे घटना के कारणों की पुष्टि करना और कठिन हो गया है। घटना के बाद देर रात तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बाइट-दुकान मालिक इदरीस1
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले की न्यायिक व्यवस्था से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां चैक बाउंस मामले में न्यायालय ने आरोपी को सजा सुनाई है और जुर्माना भी लगाया गया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- तहसील गेट नंबर 02 के पास बैटरी दुकान में भीषण आग, 15-20 लाख का नुकसान नगर जालौन में तहसील गेट नंबर 02 है के पास स्थित बाबा बैटरी नामक दुकान में बीती रात करीब 3 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। दुकानदार के अनुसार, उन्हें रात लगभग 3 बजे फोन कॉल के जरिए सूचना मिली कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था और दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान के सामने लगे बिजली के खंभे से तारों का गुच्छा लटक रहा था, जिससे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया।1
- जालौन में ओवरब्रिज से बाइक गिरने पर 55 वर्षीय मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय बाइक चालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, आटा थाना क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी प्रीतम (55) गुरुवार को अपनी बाइक से कालपी की ओर जा रहे थे। जब वह जोल्हुपुर ओवरब्रिज पर पहुंचे, तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और ओवरब्रिज से नीचे गिर गई। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही प्रीतम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं सूचना पाकर आटा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। वही मृतक के भांजे रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रीतम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार को भी वह किसी काम से बाइक से कालपी जा रहे थे। रास्ते में जोल्हुपुर ओवरब्रिज पर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह नीचे गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई। प्रीतम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। उनके बेटे छोटू, जानू समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं और मृतक के परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। बाइट:- रविन्द्र कुमार--म्रतक का भांजा1