जालौन में बैटरी की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान। जालौन कोतवाली क्षेत्र के नगर में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रिंस बाबा बैटरी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटें उठते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को बड़ी क्षति होने से बचा लिया गया। दुकान मालिक इदरीस ने बताया कि इस हादसे में लगभग 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि दुकान में विद्युत कनेक्शन नहीं था और सोलर पैनल लगे हुए थे। आग में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और हार्डडिस्क भी जलकर नष्ट हो गए हैं, जिससे घटना के कारणों की पुष्टि करना और कठिन हो गया है। घटना के बाद देर रात तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बाइट-दुकान मालिक इदरीस

- कुठौंद (जालौन)। जालौन-औरैया स्टेट हाईवे पर यमुना पुल के पास शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब निर्माणाधीन प्रवेश द्वार अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में करीब पांच मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में सुनील (28) निवासी बहारियापुर और गोविंद सिंह निवासी दयालपुर की हालत गंभीर है, जबकि रूप सिंह (34) निवासी भीकेपुर, रवि निवासी सलेमपुर और हीरो भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल औरैया के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही कुठौंद थानाध्यक्ष जगदंबा द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य नवंबर 2025 से चल रहा था। निर्माण स्थल पर परियोजना से संबंधित कोई सूचना बोर्ड नहीं लगा था। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों में आई आंधी और बारिश के बावजूद निर्माण कार्य जारी था, जिससे ढांचे की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं। हादसे के समय करीब 10 मजदूर काम कर रहे थे। जैसे ही ढांचे पर मसाला डाला गया, बढ़ते वजन के कारण बल्लियां खिसक गईं और पूरा ढांचा अचानक गिर पड़ा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों ने निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मानकों के अनुरूप सरिया का इस्तेमाल नहीं किया गया और कमजोर मसाले के कारण ढांचा गिर गया। पुलिस ने ठेकेदार अनिल हरदौनिया को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे एसडीएम हेमंत पटेल ने कहा कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच में जुटी है।1
- जालौन कोतवाली क्षेत्र के नगर में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रिंस बाबा बैटरी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटें उठते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को बड़ी क्षति होने से बचा लिया गया। दुकान मालिक इदरीस ने बताया कि इस हादसे में लगभग 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि दुकान में विद्युत कनेक्शन नहीं था और सोलर पैनल लगे हुए थे। आग में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और हार्डडिस्क भी जलकर नष्ट हो गए हैं, जिससे घटना के कारणों की पुष्टि करना और कठिन हो गया है। घटना के बाद देर रात तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बाइट-दुकान मालिक इदरीस1
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- आज दिनांक 10.04.2026 को थाना कुठौन्द पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जनपद जालौन के औरैया बॉर्डर पर ग्राम सनगढ़ में बन रहे बुंदेलखंड प्रवेश द्वार की निर्माणाधीन शटरिंग गिरने से 05 व्यक्ति घायल हो गए हैं। उक्त सूचना पर थाना कुठौन्द पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायल व्यक्तियों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार हेतु जनपद औरेया भिजवाया गया है । अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जालौन द्वारा बाइट दी गई।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले की न्यायिक व्यवस्था से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां चैक बाउंस मामले में न्यायालय ने आरोपी को सजा सुनाई है और जुर्माना भी लगाया गया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- तहसील गेट नंबर 02 के पास बैटरी दुकान में भीषण आग, 15-20 लाख का नुकसान नगर जालौन में तहसील गेट नंबर 02 है के पास स्थित बाबा बैटरी नामक दुकान में बीती रात करीब 3 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। दुकानदार के अनुसार, उन्हें रात लगभग 3 बजे फोन कॉल के जरिए सूचना मिली कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था और दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान के सामने लगे बिजली के खंभे से तारों का गुच्छा लटक रहा था, जिससे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया।1
- जालौन : यूपी के जालौन में किशोर के कातिलों से पुलिस की हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान किशोर की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में आरोपी रोहित के पैर में लगी गोली, घायल आरोपी को इलाज हेतु जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कांच की बोतल और देशी तमंचा-कारतूस एवं मोबाइल किया बरामद, आरोपियों ने पशुबाड़े में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में किशोर कमल की कांच की बोतल मारकर कर दी थी हत्या, पुलिस ने हत्या की घटना में शामिल रोहित और तेज प्रताप सिंह को किया गिरफ्तार, आलाकत्ल की बरामदगी हेतु आरोपियों को बोतल छिपाए गए स्थान पर ले जाने पर आरोपी रोहित ने पुलिस टीम पर छिपाए गए तमंचे किया था फायर, जालौन के माधौगढ़ कोतवाली कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुरा गांव का मामला।1