logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निर्माणाधीन प्रवेश द्वार गिरा, पांच मजदूर दबे; दो की हालत गंभीर कुठौंद (जालौन)। जालौन-औरैया स्टेट हाईवे पर यमुना पुल के पास शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब निर्माणाधीन प्रवेश द्वार अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में करीब पांच मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में सुनील (28) निवासी बहारियापुर और गोविंद सिंह निवासी दयालपुर की हालत गंभीर है, जबकि रूप सिंह (34) निवासी भीकेपुर, रवि निवासी सलेमपुर और हीरो भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल औरैया के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही कुठौंद थानाध्यक्ष जगदंबा द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य नवंबर 2025 से चल रहा था। निर्माण स्थल पर परियोजना से संबंधित कोई सूचना बोर्ड नहीं लगा था। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों में आई आंधी और बारिश के बावजूद निर्माण कार्य जारी था, जिससे ढांचे की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं। हादसे के समय करीब 10 मजदूर काम कर रहे थे। जैसे ही ढांचे पर मसाला डाला गया, बढ़ते वजन के कारण बल्लियां खिसक गईं और पूरा ढांचा अचानक गिर पड़ा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों ने निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मानकों के अनुरूप सरिया का इस्तेमाल नहीं किया गया और कमजोर मसाले के कारण ढांचा गिर गया। पुलिस ने ठेकेदार अनिल हरदौनिया को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे एसडीएम हेमंत पटेल ने कहा कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच में जुटी है।

2 hrs ago
user_प्रदीप महतवानी
प्रदीप महतवानी
Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

निर्माणाधीन प्रवेश द्वार गिरा, पांच मजदूर दबे; दो की हालत गंभीर कुठौंद (जालौन)। जालौन-औरैया स्टेट हाईवे पर यमुना पुल के पास शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब निर्माणाधीन प्रवेश द्वार अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में करीब पांच मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में सुनील (28) निवासी बहारियापुर और गोविंद सिंह निवासी दयालपुर की हालत गंभीर है, जबकि रूप सिंह (34) निवासी भीकेपुर, रवि निवासी सलेमपुर और हीरो भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल औरैया के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही कुठौंद थानाध्यक्ष जगदंबा द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य नवंबर 2025 से चल रहा था। निर्माण स्थल पर परियोजना से संबंधित कोई सूचना बोर्ड नहीं लगा था। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों में आई आंधी और बारिश के बावजूद निर्माण कार्य जारी था, जिससे ढांचे की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं। हादसे के समय करीब 10 मजदूर काम कर रहे थे। जैसे ही ढांचे पर मसाला डाला गया, बढ़ते वजन के कारण बल्लियां खिसक गईं और पूरा ढांचा अचानक गिर पड़ा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों ने निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मानकों के अनुरूप सरिया का इस्तेमाल नहीं किया गया और कमजोर मसाले के कारण ढांचा गिर गया। पुलिस ने ठेकेदार अनिल हरदौनिया को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे एसडीएम हेमंत पटेल ने कहा कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच में जुटी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन में करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के नौरेजपुर गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां करंट की चपेट में आने से 56 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार, नौरेजपुर गांव निवासी 56 वर्षीय इमरती गुरुवार को अपने घर में सफाई कर रही थीं। इसी दौरान घर में लगे किसी विद्युत उपकरण या खुले तार की चपेट में आने से उन्हें जोरदार करंट लग गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के समय घर में मौजूद परिजनों ने जब इमरती को जमीन पर गिरा देखा तो वे घबरा गए और शोर मचाया। परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि मृतका इमरती खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे हुए हैं। सूचना मिलने पर कुठौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्युत व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    1
    जालौन में करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के नौरेजपुर गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां करंट की चपेट में आने से 56 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार, नौरेजपुर गांव निवासी 56 वर्षीय इमरती गुरुवार को अपने घर में सफाई कर रही थीं। इसी दौरान घर में लगे किसी विद्युत उपकरण या खुले तार की चपेट में आने से उन्हें जोरदार करंट लग गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के समय घर में मौजूद परिजनों ने जब इमरती को जमीन पर गिरा देखा तो वे घबरा गए और शोर मचाया। परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिवार में चीख-पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि मृतका इमरती खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे हुए हैं।
सूचना मिलने पर कुठौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्युत व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • कुठौंद (जालौन)। जालौन-औरैया स्टेट हाईवे पर यमुना पुल के पास शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब निर्माणाधीन प्रवेश द्वार अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में करीब पांच मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में सुनील (28) निवासी बहारियापुर और गोविंद सिंह निवासी दयालपुर की हालत गंभीर है, जबकि रूप सिंह (34) निवासी भीकेपुर, रवि निवासी सलेमपुर और हीरो भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल औरैया के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही कुठौंद थानाध्यक्ष जगदंबा द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य नवंबर 2025 से चल रहा था। निर्माण स्थल पर परियोजना से संबंधित कोई सूचना बोर्ड नहीं लगा था। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों में आई आंधी और बारिश के बावजूद निर्माण कार्य जारी था, जिससे ढांचे की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं। हादसे के समय करीब 10 मजदूर काम कर रहे थे। जैसे ही ढांचे पर मसाला डाला गया, बढ़ते वजन के कारण बल्लियां खिसक गईं और पूरा ढांचा अचानक गिर पड़ा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों ने निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मानकों के अनुरूप सरिया का इस्तेमाल नहीं किया गया और कमजोर मसाले के कारण ढांचा गिर गया। पुलिस ने ठेकेदार अनिल हरदौनिया को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे एसडीएम हेमंत पटेल ने कहा कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच में जुटी है।
    1
    कुठौंद (जालौन)। जालौन-औरैया स्टेट हाईवे पर यमुना पुल के पास शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब निर्माणाधीन प्रवेश द्वार अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में करीब पांच मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में सुनील (28) निवासी बहारियापुर और गोविंद सिंह निवासी दयालपुर की हालत गंभीर है, जबकि रूप सिंह (34) निवासी भीकेपुर, रवि निवासी सलेमपुर और हीरो भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल औरैया के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही कुठौंद थानाध्यक्ष जगदंबा द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य नवंबर 2025 से चल रहा था। निर्माण स्थल पर परियोजना से संबंधित कोई सूचना बोर्ड नहीं लगा था। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों में आई आंधी और बारिश के बावजूद निर्माण कार्य जारी था, जिससे ढांचे की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं।
हादसे के समय करीब 10 मजदूर काम कर रहे थे। जैसे ही ढांचे पर मसाला डाला गया, बढ़ते वजन के कारण बल्लियां खिसक गईं और पूरा ढांचा अचानक गिर पड़ा, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
मजदूरों ने निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मानकों के अनुरूप सरिया का इस्तेमाल नहीं किया गया और कमजोर मसाले के कारण ढांचा गिर गया।
पुलिस ने ठेकेदार अनिल हरदौनिया को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे एसडीएम हेमंत पटेल ने कहा कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच में जुटी है।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन कोतवाली क्षेत्र के नगर में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रिंस बाबा बैटरी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटें उठते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को बड़ी क्षति होने से बचा लिया गया। दुकान मालिक इदरीस ने बताया कि इस हादसे में लगभग 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि दुकान में विद्युत कनेक्शन नहीं था और सोलर पैनल लगे हुए थे। आग में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और हार्डडिस्क भी जलकर नष्ट हो गए हैं, जिससे घटना के कारणों की पुष्टि करना और कठिन हो गया है। घटना के बाद देर रात तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बाइट-दुकान मालिक इदरीस
    1
    जालौन कोतवाली क्षेत्र के नगर में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रिंस बाबा बैटरी की दुकान में अचानक आग लग गई।
आग की तेज लपटें उठते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को बड़ी क्षति होने से बचा लिया गया।
दुकान मालिक इदरीस ने बताया कि इस हादसे में लगभग 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि दुकान में विद्युत कनेक्शन नहीं था और सोलर पैनल लगे हुए थे। आग में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और हार्डडिस्क भी जलकर नष्ट हो गए हैं, जिससे घटना के कारणों की पुष्टि करना और कठिन हो गया है।
घटना के बाद देर रात तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बाइट-दुकान मालिक इदरीस
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by मुजीब आलम पत्रकार
    1
    Post by मुजीब आलम पत्रकार
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले की न्यायिक व्यवस्था से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां चैक बाउंस मामले में न्यायालय ने आरोपी को सजा सुनाई है और जुर्माना भी लगाया गया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    1
    नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले की न्यायिक व्यवस्था से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां चैक बाउंस मामले में न्यायालय ने आरोपी को सजा सुनाई है और जुर्माना भी लगाया गया है 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • तहसील गेट नंबर 02 के पास बैटरी दुकान में भीषण आग, 15-20 लाख का नुकसान नगर जालौन में तहसील गेट नंबर 02 है के पास स्थित बाबा बैटरी नामक दुकान में बीती रात करीब 3 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। दुकानदार के अनुसार, उन्हें रात लगभग 3 बजे फोन कॉल के जरिए सूचना मिली कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था और दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान के सामने लगे बिजली के खंभे से तारों का गुच्छा लटक रहा था, जिससे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया।
    1
    तहसील गेट नंबर 02 के पास बैटरी दुकान में भीषण आग, 15-20 लाख का नुकसान
नगर जालौन में तहसील गेट नंबर 02 है के पास स्थित बाबा बैटरी नामक दुकान में बीती रात करीब 3 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
दुकानदार के अनुसार, उन्हें रात लगभग 3 बजे फोन कॉल के जरिए सूचना मिली कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था और दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था।
बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान के सामने लगे बिजली के खंभे से तारों का गुच्छा लटक रहा था, जिससे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना पर स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया।
    user_Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन में ओवरब्रिज से बाइक गिरने पर 55 वर्षीय मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय बाइक चालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, आटा थाना क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी प्रीतम (55) गुरुवार को अपनी बाइक से कालपी की ओर जा रहे थे। जब वह जोल्हुपुर ओवरब्रिज पर पहुंचे, तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और ओवरब्रिज से नीचे गिर गई। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही प्रीतम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं सूचना पाकर आटा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। वही मृतक के भांजे रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रीतम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार को भी वह किसी काम से बाइक से कालपी जा रहे थे। रास्ते में जोल्हुपुर ओवरब्रिज पर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह नीचे गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई। प्रीतम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। उनके बेटे छोटू, जानू समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं और मृतक के परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। बाइट:- रविन्द्र कुमार--म्रतक का भांजा
    1
    जालौन में ओवरब्रिज से बाइक गिरने पर 55 वर्षीय मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय बाइक चालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, आटा थाना क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी प्रीतम (55) गुरुवार को अपनी बाइक से कालपी की ओर जा रहे थे। जब वह जोल्हुपुर ओवरब्रिज पर पहुंचे, तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और ओवरब्रिज से नीचे गिर गई। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही प्रीतम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं सूचना पाकर आटा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
वही मृतक के भांजे रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रीतम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार को भी वह किसी काम से बाइक से कालपी जा रहे थे। रास्ते में जोल्हुपुर ओवरब्रिज पर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह नीचे गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई। प्रीतम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। उनके बेटे छोटू, जानू समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं और मृतक के परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
बाइट:- रविन्द्र कुमार--म्रतक का भांजा
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.