बीएसएनएल स्टोर से केबल व कॉपर चोरी मामले का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार कुल्लू टुडे न्यूज़ रामपुर बुशैहर रामपुर उपमंडल के झाकड़ी क्षेत्र में बीएसएनएल स्टोर से केबल तार और स्क्रैप कॉपर चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार चोरी की घटना सामने आते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी व स्थानीय स्तर पर सघन पड़ताल की। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हितेश कुमार उर्फ पियूष (19 वर्ष), निवासी डाकघर ज्यूरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला तथा विशाल (22 वर्ष), निवासी डाकघर ज्यूरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 331(4), 305, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी की वारदात में अन्य कोई व्यक्ति शामिल तो नहीं है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

- डॉक्टर द्वारा बुलाई गई पत्रकार वार्ता , फेसबुक और युटुब वलोगर पर डाली गई दृष्टि और कहा #kullutodaynews #SachKiAwaaz #audio #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #kullu1
- हिमाचल की आवाज़ राम मंदिर रिवाड़ी में आयोजित पारंपरिक “बाई तमाशा” कार्यक्रम ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गांव और आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता परिसर आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने पारंपरिक शैली में “बाई तमाशा” की मनमोहक प्रस्तुति दी। विष्णु पद, नटाउक, छैली और नाटी जैसे लोकगीतों के मधुर गायन और भावपूर्ण नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खास आकर्षण रहा स्वांग नृत्य, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। मंदिर समिति के अनुसार, ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ना है। राम मंदिर में मनाया गया यह शिवरात्रि महोत्सव श्रद्धा, आस्था, एकता और सांस्कृतिक समरसता का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।1
- शिमला: RDG पर घमासान विधायक बनते रहते है, पर एक बार अगर हिमाचल का हक़ छीन गया तो ..विपक्ष को सीएम सुक्खू की नसीहत विधान सभा बजट सत्र1
- रिपोर्ट -17 फ़रवरी बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। पार्वती हाइड्रो प्रोजेक्ट में गूंजा इंकलाब: मजदूरों ने भरी हुंकार! ✊ पार्वती हाइड्रो प्रोजेक्ट वर्कर यूनियन ने आज अपनी मांगों को लेकर विभिन्न साइटों पर 'पहली गेट मीटिंग' कर प्रबंधन को सीधी चेतावनी दे दी है। मणिकरण से लेकर नागबाई तक मजदूरों की एकजुटता ने यह साफ कर दिया है कि अब शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। 📍 मुख्य मांगें जिन पर तना है 'पेच': ✅ समान काम - समान वेतन: उरी (URI) प्रोजेक्ट की तर्ज पर आउटसोर्स कर्मियों को भी मिले बराबर हक। ✅ जॉब सिक्योरिटी: 60 वर्ष की आयु तक कार्य सुरक्षा की स्पष्ट नीति। ✅ बुनियादी सुविधाएं: साप्ताहिक अवकाश, मेडिकल सुविधा और हाई-टेक सुरक्षा उपकरण। "हम कठिन परिस्थितियों में पसीना बहा रहे हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर हमें दरकिनार किया जा रहा है। अब संवाद होगा या संघर्ष, यह प्रबंधन को तय करना है।" — तेजेंद्र कुमार प्रधान, वर्कर यूनियन ने साफ किया है कि यह केवल शुरुआत है। अगर मांगें अनसुनी रहीं, तो आंदोलन और उग्र होगा।1
- राज्यपाल ने पूरा नहीं पढ़ा अभिभाषण, CM सुक्खू बोले- RDG हमारा हक हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र के बजट के पहले दिन की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुई. राज्यपाल ने अभिभाषण को संवैधानिक संस्थाओं पर की गई टिप्पणियों को मर्यादा से परे बताते हुए इसे पढ़ने से इनकार कर दिया. राज्यपाल के अभिभाषण ना पढ़ने को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि पहले भी ऐसा होता रहा है. उन्होंने कहा कि रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट हिमाचल प्रदेश का अधिकार है. हिमाचल प्रदेश छोटा राज्य है और इसे RDG की जरूरत है. बीजेपी विधायकों को मदद के लिए दिल्ली प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के लिए साथ चलना चाहिए. बाइट—- सुखविंदर सिंह सुक्खू, CM, हिमाचल प्रदेश2
- जिला बिलासपुर के शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए शिक्षा विभाग का प्लान कारगर साबित हुआ है। शिक्षा विभाग बिलासपुर द्वारा कमजोर बच्चों को पढ़ाई में मजबूत करने को लेकर एक प्लान तैयार किया था, जिसके साकारात्मक परिणाम भी सामने आएंगे। इस प्लान के तहत 18 जनवरी से 18 फरवरी तक शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई गई हैं, इसका लाभ इन बच्चों को मिला है। इस नए प्लान को तैयार करने को लेकर उच्च शिक्षा विभाग बिलासपुर की उप निदेशक रेणू कौशल की ओर से किए गए प्रयास सराहनीय रहे हैं। वहीं, अब जल्द ही अचीवर बच्चों पर भी फोकस किया जाएगा। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा बेहतर प्रयासा किए गए हैं। उधर, इस बारे में उच्च शिक्षा उपनिदेशक बिलासपुर रेणु कौशल ने यह जानकारी दी।1
- मां दशमी वारदा भजन मंडली सेऊबाग लगातार जिला कुल्लू एवं पूरे प्रदेश में पिछले कई सालों से भजन भक्ति के साथ पहचान बन चुके हैं1
- Post by Dev Raj Thakur1