Shuru
Apke Nagar Ki App…
hello my dear frends you subscrive local public news channel
सतरंगीजहानाबादी पत्रकार suruap
hello my dear frends you subscrive local public news channel
More news from Bihar and nearby areas
- hello my dear frends you subscrive local public news channel1
- जहानाबाद : राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, सेवा संकल्प चौक पर फूंका पुतला। जहानाबाद -शहर के सेवा संकल्प चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा विमोल अकोइजाम का पुतला दहन किया। इस कार्यक्रम की जानकारी भाजपा के जिला महामंत्री अमरेन्द्र कुमार ने दी। अमरेन्द्र कुमार ने आरोप लगाया कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं एवं महिलाओं से जुड़े यौन उत्पीड़न के मामले में कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा विमोल अकोइजाम दोषी पाए गए हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो नेता लगातार संविधान की बात करते हैं, उन्हें इस मामले पर जवाब देना चाहिए। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री अमरेन्द्र कुमार एवं अनिल ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश केसरी, मुन्नी चन्द्रवंशी एवं कृष्णा गुप्ता, जिला मंत्री मनोज पासवान, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम गुप्ता, युवा मोर्चा महामंत्री कन्हैया कुमार, नगर मंडल अध्यक्ष रिजु साव, काको दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार, भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता मणिभूषण शर्मा सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।1
- रांची में गल् हॉस्टल की आड़ में चल रहें कथित सेक्स रैकेट का पूुलिस ने किया पर्दाफाश! 🤬🤬🤬🤬I am Neha Sinha please subscribe my channel रांची के लालपुर स्थित 'ओम गल्स हॉस्टल' में पुलिस की छापेमारी से हड़कंपमच गया। पुलिस के मूताबिक, इस मामले में पश्शिम बंगाल की 10 युवतियों कोहिरासत में लिया गया, जबकि मुख्य आरोपियों समेत कुल 13 लोगों को गिरप्तार कर जेल भेजा गया है। जांच में सामने आया नकि कशथित तर पर WhatsApp के जरिए ग्राहर्कों कीबुकिंग होती थी और युदतियों को शहर के अलग-अलग होटलों में भेजा जाताथा। पुलिस अब 39 सवाल यह है कि आखिर डस नेटव्क के पीकं और कीन-कैन लोग शामिल हैं? जांच प्ूरी होने पर ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। इस मामले में अपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं खबर को शेयर करें और ऐसी ही जर्री खबरें कं लिए हमारे पेज को FOLLOW करना न भूलें1
- करपी के देवी स्थान मंदिर में लाईट लगाने की योजना हो गया सफल #maa #socialwork #viral #trending #reels Golu Kumar Soni करपी के देवी स्थान मंदिर में लाईट लगाने की योजना हो गया सफल #maa #socialwork #viral #trending #reels Golu Kumar Soni1
- *🚨 कबीरपुर गांव में करीब 6 लाख की चोरी, घर में आग लगाने की घटना से सनसनी!* नीमचक बथानी प्रखंड के नैली पंचायत अंतर्गत ग्राम कबीरपुर में मोहम्मद नॉलेज भाई के बंद घर में करीब 6 लाख रुपये की चोरी और घर में आग लगाने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलने पर मोहम्मद मुजस्सिम, जिला परिषद प्रतिनिधि, नीमचक बथानी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना को सूचना देकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई। जिला परिषद सदस्य गुलिस्ता खातून एवं मोहम्मद औरंगज़ेब ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच, दोषियों की पहचान तथा चोरी गए सामान की बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की। पीड़ित परिवार को न्याय मिले और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा है।2
- अरवल। जिला पदाधिकारी अरवल श्रीमती अमृषा बैंस की अध्यक्षता में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित अरवल। जिला पदाधिकारी अरवल श्रीमती अमृषा बैंस की अध्यक्षता में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ ससमय उपलब्ध कराने से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए उनके क्रियान्वयन में तेजी लाना, विभागीय कार्यों में आपसी समन्वय स्थापित करना तथा विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करना रहा। जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में पूरी गंभीरता बरतें। विकास कार्यों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करते हुए योजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूरा करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता आम जनता को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना है। इसके लिए सभी विभागों के पदाधिकारियों के बीच प्रभावी समन्वय आवश्यक है। विभागीय स्तर पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं का आपसी समन्वय से समाधान करते हुए विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब से बचा जाए। बैठक में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी लंबित कार्यों की समीक्षा तथा योजनाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निष्पादन पर विशेष बल दिया गया। जिला पदाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित पदाधिकारी अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन पूरी जवाबदेही एवं पारदर्शिता के साथ करें तथा कार्यों की प्रगति से संबंधित अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराएं। जिला पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि विकासात्मक कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले के समग्र विकास को गति देने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन अरवल द्वारा जिले में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनसमस्याओं के समाधान तथा आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर अपर समाहर्ता अनुमंडल पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता उप निर्वाचन पदाधिकारी सिविल सर्जन।जिला पंचायती राज पदाधिकारी विशेष कार्य पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।1
- दुश्मन सिर पर चढ़ आया है... यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर मंच से अपने नेताओं पर भड़के... जमकर खरी-खोटी सुनाई... क्या कहा सुनिए...1
- हसपुरा औरंगाबाद प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में एसडीओ अमित राजन की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा समिति सदस्यों की बैठक हुई हसपुरा ब्लॉक के सभागार में दुर्गा पूजा कमिटी के सदस्यों की बैठक हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीओ अमित राजन के देखरेख में बैठक हुई।बैठक में कहा डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित है।डीजे पकड़े जाने पर मालिक सहित पूजा समिति के सदस्यों पर मामला दर्ज किया जाएगा1