Shuru
Apke Nagar Ki App…
हसपुरा औरंगाबाद प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में एसडीओ अमित राजन की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा समिति सदस्यों की बैठक हुई हसपुरा ब्लॉक के सभागार में दुर्गा पूजा कमिटी के सदस्यों की बैठक हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीओ अमित राजन के देखरेख में बैठक हुई।बैठक में कहा डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित है।डीजे पकड़े जाने पर मालिक सहित पूजा समिति के सदस्यों पर मामला दर्ज किया जाएगा
Prem Singh
हसपुरा औरंगाबाद प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में एसडीओ अमित राजन की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा समिति सदस्यों की बैठक हुई हसपुरा ब्लॉक के सभागार में दुर्गा पूजा कमिटी के सदस्यों की बैठक हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीओ अमित राजन के देखरेख में बैठक हुई।बैठक में कहा डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित है।डीजे पकड़े जाने पर मालिक सहित पूजा समिति के सदस्यों पर मामला दर्ज किया जाएगा
More news from बिहार and nearby areas
- हसपुरा औरंगाबाद प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में एसडीओ अमित राजन की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा समिति सदस्यों की बैठक हुई हसपुरा ब्लॉक के सभागार में दुर्गा पूजा कमिटी के सदस्यों की बैठक हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीओ अमित राजन के देखरेख में बैठक हुई।बैठक में कहा डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित है।डीजे पकड़े जाने पर मालिक सहित पूजा समिति के सदस्यों पर मामला दर्ज किया जाएगा1
- रफीगंज प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अरुण कुमार को दी गई विदाई, सुमन कुमारी का स्वागत रफीगंज प्रखंड के व्यापार मंडल कार्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर निवर्तमान प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अरुण कुमार को विदाई दी गई, जबकि नवपदस्थापित पदाधिकारी सुमन कुमारी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की। अरुण कुमार ने अपने करीब दो वर्षों के कार्यकाल को यादगार बताते हुए पैक्स अध्यक्षों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। वहीं, उपस्थित लोगों ने सुमन कुमारी से किसानों के हित में सहकारिता व्यवस्था को मजबूत करने की उम्मीद जताई। समारोह में पैक्स अध्यक्ष संजय यादव, लाल मोहन यादव, मनोज कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, ओम प्रकाश भारती उर्फ गुड्डू यादव, उमेश यादव, मनीष कुमार, बसंत यादव, अरविंद यादव,राकेश कुमार, सुनील यादव, नागेंद्र यादव, महेश सिंह, गणेश शंकर विद्यार्थी, किरण सिंह और मसूद जफर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- अरवल। जिला पदाधिकारी अरवल श्रीमती अमृषा बैंस की अध्यक्षता में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित अरवल। जिला पदाधिकारी अरवल श्रीमती अमृषा बैंस की अध्यक्षता में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ ससमय उपलब्ध कराने से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए उनके क्रियान्वयन में तेजी लाना, विभागीय कार्यों में आपसी समन्वय स्थापित करना तथा विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करना रहा। जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में पूरी गंभीरता बरतें। विकास कार्यों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करते हुए योजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूरा करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता आम जनता को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना है। इसके लिए सभी विभागों के पदाधिकारियों के बीच प्रभावी समन्वय आवश्यक है। विभागीय स्तर पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं का आपसी समन्वय से समाधान करते हुए विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब से बचा जाए। बैठक में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी लंबित कार्यों की समीक्षा तथा योजनाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निष्पादन पर विशेष बल दिया गया। जिला पदाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित पदाधिकारी अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन पूरी जवाबदेही एवं पारदर्शिता के साथ करें तथा कार्यों की प्रगति से संबंधित अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराएं। जिला पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि विकासात्मक कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले के समग्र विकास को गति देने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन अरवल द्वारा जिले में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनसमस्याओं के समाधान तथा आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर अपर समाहर्ता अनुमंडल पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता उप निर्वाचन पदाधिकारी सिविल सर्जन।जिला पंचायती राज पदाधिकारी विशेष कार्य पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।1
- करपी के देवी स्थान मंदिर में लाईट लगाने की योजना हो गया सफल #maa #socialwork #viral #trending #reels Golu Kumar Soni करपी के देवी स्थान मंदिर में लाईट लगाने की योजना हो गया सफल #maa #socialwork #viral #trending #reels Golu Kumar Soni1
- Muthoot finance se personal loan Apply online kaise kare1
- 45 महिलाओं को मिल रहा निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण,आत्मनिर्भर बनाने की पहल मदनपुर। ग्रामीण महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल की जा रही है। मंगलवार को फाउंडेशन के सचिव मिथिलेश कुमार ने खिरियावां मोड़ स्थित महिला सशक्तिकरण केंद्र का औचक निरीक्षण कर प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। सचिव मिथिलेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सहयोग से संचालित फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को रोजगारमुखी प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है। औरंगाबाद जिले में संस्था के तीन केंद्र संचालित हैं, जहां सिलाई-कढ़ाई के साथ निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा भी दी जाती है। महिला सशक्तिकरण केंद्र में तीन महीने का सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण चल रहा है। यहां दूसरे बैच में 45 महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इस मौके पर इंटर्न रेणु देवी, प्रशिक्षक रानी कुमारी और कविता कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। #BharatCrimeLiveNews #महिलासशक्तिकरण #मदनपुर #आत्मनिर्भरभारत #सिलाईकढ़ाई #कौशलविकास #औरंगाबादबिहार1
- 4 करोड़ की हीरोइन पकड़ने वाले डीएसपी राहुल कुमार के ट्रांसफर में किसी राजनीति का हो सकता है हाथ - जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी किशोर कुणाल1
- रफीगंज में नवरात्रि के दूसरे दिन बड़ी दुर्गा देवी स्थान में शिव-पार्वती कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु रफीगंज शहर स्थित बड़ी दुर्गा देवी स्थान में नवरात्रि के अवसर पर मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा कथा का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्रि के दूसरे दिन वृंदावन से आईं कथा वाचिका शांति किशोरी ने भगवान शिव एवं माता पार्वती की कथा सुनाई। इस दौरान कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा वाचिका ने भगवान शिव और माता पार्वती के प्रेम, समर्पण एवं वैवाहिक जीवन से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने कथा के माध्यम से पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और त्याग के महत्व को समझाया। कथा के दौरान माता पार्वती के अटूट प्रेम और भगवान शिव के प्रति उनकी निष्ठा से जुड़े प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भक्ति भाव से कथा का श्रवण करते रहे।1