Shuru
Apke Nagar Ki App…
रोड 2 दिन में जैसा था वैसा ही हो जाएगा.😱 #shortvideo #shorts #reels #road #pani #dc #thekedar #news #lohardaga
AAM JANATA
रोड 2 दिन में जैसा था वैसा ही हो जाएगा.😱 #shortvideo #shorts #reels #road #pani #dc #thekedar #news #lohardaga
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Ashish Kumar Baidya1
- *महुआडांड़ में ईंधन वितरण पर सख्ती: सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए नया नियम लागू* महुआडांड़ (लातेहार): प्रखंड मुख्यालय स्थित भारत पेट्रोलियम (BPCL) के पेट्रोल पंप पर इन दिनों ईंधन वितरण को लेकर एक अहम और सख्त नियम लागू किया गया है। अब किसी भी उपभोक्ता को जारकिन, बोतल या अन्य कंटेनर मेंडीजल-पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। पंप परिसर में इस संबंध में स्पष्ट रूप से नोटिस भी चिपकाया गया है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को नियम की जानकारी मिल सके।पंप कर्मियों के अनुसार, यह निर्णय कंपनी और सरकारी निर्देशों के तहत लिया गया है। खासकर ईंधन की कमी और उसके संभावित भंडारण (स्टॉकिंग) को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों का मानना है कि कंटेनर में ईंधन देने से कालाबाजारी, जमाखोरी और दुरुपयोग की आशंका बढ़ जाती है, जिसे रोकना बेहद जरूरी है।इस नई व्यवस्था के तहत अब केवल वाहनों में ही ईंधन दिया जा रहा है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि पेट्रोल-डीजल का उपयोग वास्तविक जरूरत के अनुसार हो और सभी उपभोक्ताओं तक समान रूप से पहुंचे। पंप पर लगे लिखित निर्देश से यह भी साफ हो गया है कि नियम पूरी तरह पारदर्शिता के साथ लागू किया जा रहा है।हालांकि शुरुआत में कुछ लोगों को असुविधा महसूस हुई, लेकिन जागरूक नागरिक इसे एक सकारात्मक पहल के रूप में देख रहे हैं। उनका मानना है कि इससे ईंधन की उपलब्धता बनी रहेगी और किसी तरह की अनियमितता पर रोक लगेगी।कुल मिलाकर, यह कदम सुरक्षा, पारदर्शिता और समान वितरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है, जिससे आने वाले समय में आम लोगों को बेहतर व्यवस्था का लाभ मिल सकेगा।1
- लातेहार:बालूमाथ प्रखंड में लगातार जाम की समस्या बनी रहती है। रविवार को बिना नंबर प्लेट के हाईवा वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही और प्रशासन की अनदेखी के कारण आए दिन जाम और हादसे हो रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं की गई। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने, भारी वाहनों पर नियंत्रण और स्थायी समाधान की मांग की है।1
- बुढ़मू क्षेत्र के ठाकुर गांव बरौदी में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें बरौदी निवासी विचार पाहन के 45 वर्षीय पुत्र रंजीत पाहन की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, रंजीत अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया। घायल रंजीत को परिजनों ने तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। हादसे का कारण स्पष्ट होने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।1
- कामडारा के मंडाटांड में आयोजित प्रसिद्ध फुलखूंदी उत्सव आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान भगवान शिव के 42 भक्तों ने नंगे पांव अंगारों पर चलकर अपनी अटूट श्रद्धा और विश्वास का अद्भुत प्रदर्शन किया। शिव मंडा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में पुरोहितों के मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच भक्त-भक्तिन अंगारों पर चले। मान्यता है कि इस अनुष्ठान में शामिल होने से शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और बाबा भोलेनाथ सभी कष्ट हर लेते हैं। समिति अध्यक्ष ने कहा कि भक्तों के लिए अंगारे भी फूल बन जाते हैं। उत्सव के अवसर पर नागपुरी सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति और पारंपरिक गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। शनिवार की रात जागरण मेला और पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छऊ नृत्य आकर्षक का केन्द्र रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष बबलू रजक और पूर्व सैनिक सूबेदार रामेश्वर ओहदार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। रविवार की सुबह 10 बजे आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सैनिक सूबेदार रामेश्वर ओहदार, अजीत तोपनो, अध्यक्ष बबलू रजक, सचिव संतोष साहू, कोषाध्यक्ष अवध बिहारी और चंद्रभानु साहू ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अतिथियों और कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। रांची के पामा म्यूजिकल ग्रुप के साथ सिंगर अनिल मुंडा, पूनम खलखो, सोनी कुमारी, महाबीर नायक, डांसर सारिका नायक, शिवानी नायक, की बोर्ड वादक विशाल महली और साहिल साउंड अनगड़ा रांची के कलाकारों ने नागपुरी, भक्ति और भोजपुरी गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समिति ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भाईचारे और क्षेत्रीय संस्कृति की पहचान को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में पूजा समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।2
- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गुमला में आयोजित दो दिवसीय शिशु वाटिका कार्यशाला का आज समापन हुआ। यह कार्यशाला नन्हे बच्चों के सर्वांगीण विकास और खेल-खेल में शिक्षा देने की पद्धति पर केंद्रित रही। शिशु वाटिका की क्षेत्र प्रमुख मंजू श्रीवास्तव अपने ऑनलाइन संबोधन में अभिभावकों से जोर देकर कहा कि शिशु वाटिका केवल विद्यालय तक सीमित नहीं है घर पर माता-पिता की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों के मनोवैज्ञानिक विकास और घर के वातावरण को शिक्षाप्रद बनाने के गुर साझा किए। उन्होंने विद्यालय में दिए जाने वाले स्वर्ण प्राशन की उपयोगिता के जानकारी दी।कार्यशाला के दौरान अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ मिलकर एकाग्रता बढ़ाने वाली विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रायोगिक गतिविधियों के क्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने तरण ताल का आनंद लिया। जल-क्रीड़ा के माध्यम से बच्चों के शारीरिक विकास और उनके भीतर के डर को दूर करने का प्रयास किया गया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए गुमला विभाग प्रमुख ओम प्रकाश सिन्हा ने दो दिनों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा प्रशिक्षु दीदियों ने यहाँ जो शिक्षण कौशल और नवाचार सीखे हैं, अब समय आ गया है कि उसे धरातल पर उतारते हुए बच्चों के शिक्षण में प्रयोग किया जाए। विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव विजय बहादुर सिंह पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यशाला के उद्देश्यों को और अधिक बल दिया। प्रधानाचार्य की भूमिका विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी ने पूरी कार्यशाला के सफल क्रियान्वयन में कुशल मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह के प्रशिक्षण से शिक्षकों और अभिभावकों के बीच की दूरी कम होगी और बच्चों को एक बेहतर शैक्षिक आधार मिलेगा। उनके नेतृत्व में विद्यालय निरंतर नवाचारों को अपनाकर विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य जी का सकारात्मक सहयोग रहा।शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।3
- Post by AAM JANATA1
- बरवाडीह: कुछ ही वर्षों में उखड़ने लगी अंडरपास की आरसीसी सड़क, संवेदक पर उठे सवाल बरवाडीह। बरवाडीह रेल क्षेत्र के 17C अंडरपास के लिए बनाई गई आरसीसी सड़क की हालत चिंताजनक हो गई है। ताज़ा तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सड़क के बीचों-बीच लंबी और गहरी दरार पड़ चुकी है, जो कई हिस्सों तक फैली हुई है। सड़क पर बिखरे गिट्टी-पत्थर और उखड़ी सतह निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सड़क ज्यादा पुरानी भी नहीं है, इसके बावजूद इस तरह की दरारें सामने आना सीधे तौर पर घटिया निर्माण और मानकों की अनदेखी की ओर इशारा करता है। तस्वीर में कुछ मजदूर दरार को सीमेंट से भरते नजर आ रहे हैं, जिससे साफ है कि विभाग द्वारा सिर्फ ऊपरी मरम्मत कर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई सड़क अगर कुछ ही साल में टूटने लगे, तो यह संवेदक की लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार का संकेत है। उनका आरोप है कि निर्माण के समय गुणवत्ता से समझौता किया गया, जिसका खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी संवेदक पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सड़क की सिर्फ मरम्मत नहीं, बल्कि गुणवत्ता के अनुसार पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा न हो। अगर समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह सड़क आने वाले दिनों में और अधिक क्षतिग्रस्त हो सकती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ जाएगा।1
- पुंदाग स्थित तेली मुक्ति धाम के प्रस्तावित मार्ग का शनिवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और प्रदेश तेली समाज के अध्यक्ष अरूण साहू ने संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया और स्थानीय ग्रामीणों व समाज प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा हुई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा, "तेली मुक्ति धाम केवल धार्मिक-सामाजिक स्थल नहीं, बल्कि समाज की आस्था का केंद्र है। यहां तक सुगम मार्ग जरूरी है, ताकि ग्रामीणों व समाजिक बंधुओं को आवागमन में कठिनाई न हो।" वहीं, अरूण साहू ने मार्ग निर्माण के लिए शीघ्र पहल का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्रदेश तेली समाज के रांची जिला अध्यक्ष जेम्स कश्यप, प्रदेश महासचिव प्रकाश साहू, पुंदाग ग्राम अध्यक्ष राम कुमार विद्यार्थी सहित बड़ी संख्या में समाजजन व ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इसे जनहित का मुद्दा बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।1