जहानाबाद : केंदुआ में 9 माह की गर्भवती महिला बुरी तरह झुलसी, सदर अस्पताल में इलाज जारी। जहानाबाद जिले के केंदुआ गांव से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। खाना पकाने के दौरान चूल्हे की आग से झुलसकर एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उसका उपचार जारी है। परिजनों ने शनिवार शाम करीब 7 बजे बताया कि महिला लगभग नौ माह की गर्भवती है। घटना उस समय हुई जब वह घर में चूल्हे पर गोइठा (उपले) से खाना पका रही थी। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी और महिला उसकी चपेट में आ गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल मां और गर्भस्थ शिशु की स्थिति को लेकर परिजन चिंतित हैं। परिवार ने प्रशासन से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी ग्रामीण इलाकों में सुरक्षित रसोई व्यवस्था और जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
जहानाबाद : केंदुआ में 9 माह की गर्भवती महिला बुरी तरह झुलसी, सदर अस्पताल में इलाज जारी। जहानाबाद जिले के केंदुआ गांव से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। खाना पकाने के दौरान चूल्हे की आग से झुलसकर एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उसका उपचार जारी है। परिजनों ने शनिवार शाम करीब 7 बजे बताया कि महिला लगभग नौ माह की गर्भवती है। घटना उस समय हुई जब वह घर में चूल्हे पर गोइठा (उपले) से खाना पका रही थी। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी और महिला उसकी चपेट में आ गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल मां और गर्भस्थ शिशु की स्थिति को लेकर परिजन चिंतित हैं। परिवार ने प्रशासन से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी ग्रामीण इलाकों में सुरक्षित रसोई व्यवस्था और जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
- जहानाबाद जिले के केंदुआ गांव से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। खाना पकाने के दौरान चूल्हे की आग से झुलसकर एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उसका उपचार जारी है। परिजनों ने शनिवार शाम करीब 7 बजे बताया कि महिला लगभग नौ माह की गर्भवती है। घटना उस समय हुई जब वह घर में चूल्हे पर गोइठा (उपले) से खाना पका रही थी। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी और महिला उसकी चपेट में आ गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल मां और गर्भस्थ शिशु की स्थिति को लेकर परिजन चिंतित हैं। परिवार ने प्रशासन से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी ग्रामीण इलाकों में सुरक्षित रसोई व्यवस्था और जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।1
- वाणावर में महाशिवरात्रि की तैयारी पूरी तैनात किए गए दंडाधिकारी व पुलिस बल रविवार को बाबा सिद्धनाथ मंदिर में मनाया जाएगा महाशिवरात्रि पर्व मखदुमपुर।। जिले के ऐतिहासिक प्राकृतिक छटाओं से परिपूर्ण प्रखंड का वाणावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी पूरी कर ली गई है। पर्व को लेकर मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।वही मंदिर आने जाने वाले मार्ग की साफ सफाई कराया गया है।जिला प्रशासन के निर्देश पर पहाड़ी इलाका के दर्जनों जगहों पर दण्डाधिकारी व मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं वही पहाड़ी इलाका में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर स्वास्थ विभाग द्वारा मेडिकल कैम्प भी लगाया गया है।वही मेला को लेकर शनिवार के दिन बीडीओ मृत्युंजय कुमार सीओ रंजीत उपाध्याय समेत जिले के कई वरीय पदाधिकारी पहाड़ी इलाका का जायजा लिया और तैनात दंडाधिकारी एवं मजिस्ट्रेट को कई निर्देश दिए ।इस बाबत सीओ ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर पहाड़ी इलाका में 100 से अधिक दंडाधिकारी प्रतिनियुक्ति किए गए हैं साथ ही 200 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है। वही पहाड़ी इलाके में 6 जगहों पर मेडिकल कैम्प लगाए गए है । श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन के लिए कतार वध करने की योजना बनाई गई है,मंदिर पहुचे श्रद्धालुओं को मंदिर के मुख्य द्वार पर अरघा सिस्टम की व्यवस्था किया गया है।ताकि मंदिर पहुचे श्रद्धालुओं को आसान तरीके से जलाभिषेक कराया जा सके।वही मंदिर के आसपास मुंडन, पूजा, हवन एवं अत्यधिक भीड़ पर रोक लगाई गई है।ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नही हो। रात्रि में होगा शिव विवाह बाबा सिद्धनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार की रात्रि में शिव विवाह का आयोजन किया जाएगा इस बाबत मंदिर के प्रबंधक भानु प्रताप उर्फ गुड्डू सिंह ने बताया कि रविवार की रात्रि में भगवान भोलेनाथ की विवाह महोत्सव आयोजित की जाएगी यह विवाह महोत्सव वर्षों से होते आ रहा है1
- पटना जिला के पालीगंज नगर पंचायत बाजार में पुलवामा शहीदों का श्रद्धांजलि1
- कल भारत जीतेगा या पाकिस्तान ? #IndvsPak #T20WorldCup2026 #t20cricket #T20WorldCup #highlights2026 #sky #ishankishan1
- paliganj / Gausganj3
- सोशल मीडिया पर दो युवकों द्वारा हथियार लहराते हुए रील हो रहा है वायरल1
- अरवल। करपी अंचल के शहर तेलपा बाजार में सीपीआई के जुलूस का नेतृत्व करते अधिवक्ता कुमार वैभव शर्मा1
- जहानाबाद शहर के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत से शनिवार को भारी हंगामा हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र में मां सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में हुई, जो एसबीआई बैंक के पास स्थित है। मृतका की पहचान मखदुमपुर थाना क्षेत्र के उमता धरनई गांव निवासी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, खुशबू कुमारी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें पहले सदर अस्पताल ले जाया गया था। वहां डॉक्टरों ने रात में ऑपरेशन संभव नहीं होने की बात कहकर किसी निजी अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उन्हें शहर के उक्त निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के पति जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी पत्नी की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन समय पर सही इलाज नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की जान गई। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अस्पताल कर्मियों और परिजनों के बीच कहासुनी भी हुई। परिजनों का कहना है कि विरोध करने पर उनके साथ बदसलूकी की गई। हंगामे की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में मृतका के भाई समेत दो युवकों को हिरासत में लेकर थाना भेज दिया। इस कार्रवाई से परिजनों में और नाराजगी फैल गई। उनका कहना है कि वे न्याय की मांग कर रहे थे, फिर उन्हें ही क्यों पकड़ा गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद संबंधित डॉक्टर पुलिस सुरक्षा में अस्पताल छोड़कर चले गए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि लापरवाही किस स्तर पर हुई।1