Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर तहसील क्षेत्र में आबकारी इंस्पेक्टर गिरिराज सिंह ने अपनी टीम के साथ दबिश देकर कुल 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। इस छापेमारी के दौरान स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर मुस्तैद रही।
Ghanshyam Verma
सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर तहसील क्षेत्र में आबकारी इंस्पेक्टर गिरिराज सिंह ने अपनी टीम के साथ दबिश देकर कुल 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। इस छापेमारी के दौरान स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर मुस्तैद रही।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर तहसील क्षेत्र में आबकारी इंस्पेक्टर गिरिराज सिंह ने अपनी टीम के साथ दबिश देकर कुल 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। इस छापेमारी के दौरान स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर मुस्तैद रही।1
- मेरठ के ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर जारी तनाव के बीच एसएसपी कार्यालय में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक समाजसेवी सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचे और वहां अधिकारियों को 2 हरे-भरे पौधे सौंपे। समाजसेवी की यह पहल एसएसपी के हाल ही में दिए गए एक संदेश के प्रतीकात्मक समर्थन में थी, जो अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, एसएसपी ने हाल ही में अपील की थी कि "जो मुझसे नफरत करते हैं, वे भी 2 पेड़ लगाएं और जो मेरा समर्थन करते हैं, वे भी 2 पेड़ लगाएं।" इसी संदेश से जोड़ते हुए समाजसेवी इन पौधों को लेकर पहुंचे और एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन के जरिए ललिता गौतम हत्याकांड की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने की मांग की गई है। ज्ञापन में विशेष रूप से यह अपील की गई है कि जांच के दौरान किसी भी निर्दोष व्यक्ति को बिना पर्याप्त साक्ष्य के किसी भी तरह की कार्रवाई का सामना न करना पड़े। पेड़ और न्याय दोनों का संदेश लेकर पहुंचे समाजसेवी की इस अनोखी पहल के बाद लोग भी 'पेड़ भी लगाएंगे, न्याय भी चाहिए' की भावना के साथ निष्पक्ष जांच की मांग उठा रहे हैं।1
- सुल्तानपुर के पर्यावरण पार्क के भीतर बनी छोटी पुलिया पर हुए गहरे गड्ढे अब यहाँ आने-जाने वाले राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं। सुबह और शाम के समय सैर करने के लिए शहरवासियों के इस पसंदीदा पार्क में बनी यह पुलिया मुख्य रास्ता है, लेकिन रखरखाव के अभाव में इसकी सतह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बारिश और समय बीतने के साथ यहाँ छोटे-छोटे गड्ढे अब काफी बड़े हो गए हैं, जिससे रोजाना यहाँ आने वाले सैकड़ों बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के फिसलने या चोटिल होने का गंभीर खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों में पार्क प्रबंधन और नगर पालिका प्रशासन की इस घोर लापरवाही को लेकर भारी नाराजगी है। पार्क में आने वाले एक स्थानीय निवासी का कहना है कि उन्हें रोज बच्चों के साथ यहाँ से गुजरना पड़ता है जिससे हमेशा डर लगा रहता है, यहाँ तक कि कई बार पैर मुड़ने की नौबत भी आ चुकी है। किसी भी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इस क्षतिग्रस्त पुलिया की तुरंत मरम्मत कराने की मांग की है।1
- सुलतानपुर के लंभुआ में इथेनॉल से चलने वाले एक संसाधन को देखा जा रहा है, जिसका उपयोग किसानों ने अपनी खेती के लिए सबसे अधिक किया था। जब मानव के पास संसाधन नहीं थे, तब आज से करीब 50 साल पहले भी लोग इसी तरीके से अपना कामकाज निपटाते थे।1
- भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले महिला टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 270 रन से हराकर इतिहास रच दिया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए एक यादगार जीत दर्ज की। जीत के लिए मिले 457 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और महज 186 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।1
- सुलतानपुर जिले की कादीपुर तहसील क्षेत्र से प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दोस्तपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नारामधईपुर निवासी श्रीपाल (पुत्र बुधिराम) पट्टा मिलने के बाद भी अपनी ही जमीन के लिए भटक रहे हैं। पीड़ित श्रीपाल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अपनी पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की गुहार लगाई है और हलका लेखपाल पर पैमाइश के बदले रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। जिलाधिकारी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने बताया कि उन्हें कृषि कार्य हेतु गांव में 5 बिस्वा जमीन का पट्टा आवंटित किया गया था, लेकिन आवंटन के बावजूद आज तक उन्हें जमीन का वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। पीड़ित का आरोप है कि जिलाधिकारी स्तर से आदेश होने के बाद भी स्थानीय हलका लेखपाल मामले को लगातार लटका रहे हैं। शिकायती पत्र के अनुसार, लेखपाल ने उनसे स्पष्ट तौर पर कहा कि "5000 रुपये लाइये तब पैमाइश करेंगे और कब्जा दिलवाने की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।" श्रीपाल ने मांग की है कि सक्षम अधिकारी और पुलिस बल की मौजूदगी में उनकी पट्टा शुदा भूमि की पैमाइश कराकर उन्हें नियमानुसार कब्जा दिलाया जाए। पीड़ित ने इससे पहले 19 मई 2026 को भी इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। मामले में लेखपाल पर ₹5,000 और ₹50,000 की रिश्वत मांगने के आरोप लगाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, संबंधित लेखपाल की दोबारा उसी गांव में पोस्टिंग होने के बाद से क्षेत्र में अनियमितताएं काफी बढ़ गई हैं और आरोप है कि लेखपाल के चहेते लोगों ने ग्राम सभा की सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर रखा है। जानकारी के मुताबिक, पूरे ग्राम सभा में लगभग 55 बीघा सरकारी जमीन है, जिसमें से एक बिस्वा भी खाली नहीं बचा है। फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन या संबंधित लेखपाल की ओर से कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है और जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।1
- सुल्तानपुर के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहिबरनपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया। सनातनी सुरेंद्र यादव और जिला प्रतिनिधि पूजा यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत ग्राम समाज की भूमि पर करीब 250 फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अभियान में विहिप-बजरंग दल के जिला विभाग संयोजक गौरव पाण्डेय, जिला सहसंयोजक यशदीप ठाकुर, प्रखंड जयसिंहपुर विद्यार्थी संपर्क प्रमुख अनमोल मिश्रा, पुष्कर त्रिपाठी, गणेश सोनी, सत्यम अग्रहरि, अभय सावल, राज अग्रहरि और सार्थक पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पौधरोपण के अवसर पर संबोधित करते हुए जिला विभाग संयोजक गौरव पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। सनातनी सुरेंद्र यादव ने प्रकृति संरक्षण को मानव जीवन की सुरक्षा का आधार बताया, जबकि जिला प्रतिनिधि पूजा यादव ने स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए पौधरोपण को जनआंदोलन बनाने की बात कही। इस दौरान ग्रामीणों और युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही और सभी ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।1
- मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर एक प्रेमी जोड़े के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, एक युवती अपने प्रेमी से रूठकर ट्रेन पकड़ने के लिए बोरीवली स्टेशन पहुंची थी। अपनी प्रेमिका को खुद से दूर जाता देख प्रेमी उसे रोकने के लिए दौड़ पड़ा और प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही फिल्मी अंदाज में मिन्नतें करते हुए उसके पैरों में गिर गया और उससे न जाने की गुहार लगाने लगा। प्लेटफॉर्म पर इस ड्रामे को देखकर यात्रियों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद स्टेशन पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बीच-बचाव किया और दोनों को समझाने की कोशिश की। स्थानीय सूत्रों और चर्चाओं के अनुसार, युवक कोई आदतन नशेड़ी नहीं है, बल्कि वह प्रेमिका की जुदाई का गम बर्दाश्त नहीं कर पाया था और इसी दुख में शराब पीकर उसने प्लेटफॉर्म पर यह कदम उठाया। फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।1