बुलंदशहर: ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मृत घोषित। रात करीब ढाई बजे अचानक हालत बिगड़ी, थाने में मचा हड़कंप। निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद होमगार्ड लोकमन को मृत घोषित किया। बुलंदशहर के गांव इलना, थाना औरंगाबाद का निवासी था लोकमन। खानपुर थाने में था तैनात, लोकमन की मौत से परिजनों में मचा कोहराम आपको बता दें कि खानपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक होमगार्ड की बीती रात्रि अचानक से तबियत बिगड़ गई जिसे निजी चिकित्सालय ले जाने पर डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया, होमगार्ड के परिजन त्रिलोकचंद द्वारा बताया गया कि उनका चचेरा भाई लोकमन् पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी गांव इलना थाना औरंगाबाद खानपुर थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात था, बीती रात्रि जब वह अपनी ड्यूटी पर था अचानक से लगभग ढाई बजे उसकी तबीयत खराब हो गई, थाने में तैनात अन्य साथी द्वारा सूचना दी गई इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और लोकमन को बुलंदशहर के एक निजी चिकित्सालय लेकर गए जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया, परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है
बुलंदशहर: ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मृत घोषित। रात करीब ढाई बजे अचानक हालत बिगड़ी, थाने में मचा हड़कंप। निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद होमगार्ड लोकमन को मृत घोषित किया। बुलंदशहर के गांव इलना, थाना औरंगाबाद का निवासी था लोकमन। खानपुर थाने में था तैनात, लोकमन की मौत से परिजनों में मचा कोहराम आपको बता दें कि खानपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक होमगार्ड
की बीती रात्रि अचानक से तबियत बिगड़ गई जिसे निजी चिकित्सालय ले जाने पर डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया, होमगार्ड के परिजन त्रिलोकचंद द्वारा बताया गया कि उनका चचेरा भाई लोकमन् पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी गांव इलना थाना औरंगाबाद खानपुर थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात था, बीती रात्रि जब वह अपनी ड्यूटी पर था अचानक से लगभग ढाई बजे उसकी तबीयत खराब
हो गई, थाने में तैनात अन्य साथी द्वारा सूचना दी गई इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और लोकमन को बुलंदशहर के एक निजी चिकित्सालय लेकर गए जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया, परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है
- Post by जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम1
- राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के साथ हुए अभद्र व्यवहार के प्रति कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों मे दिखा आक्रोश एनसीआर अध्यक्ष एडवोकेट प्रवेश कुमार ने कहा की पुलिस द्वारा जो एकतरफा कार्यवाही करते हुए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है हम उसका विरोध करते हैं प्रवेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार को उनके द्वारा थाना बहादुरगढ़ का घेराव किया जायेगा और साथ ही निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की जाएगी बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज के लिए मनोज गिरी की रिपोर्ट1
- । नारियल पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात कारित करने का आरोप। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शिकारपुर थाने में मुकदमा दर्ज। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया, आरोपी पुलिस हिरासत में। पुलिस का दावा: पूर्व से दोनों एक-दूसरे के परिचित हैं पीड़िता और आरोपी। मामले में जांच जारी, बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र का मामला। बुलंदशहर से चैनल हैड डॉक्टर अजीम खान की रिपोर्ट1
- बुलन्दशहर : शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव मीरापुर में देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई है जहां एक किसान की मेहनत की कमाई देखते ही देखते राख के ढेर में तब्दील हो गई अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने करीब आठ बीघा गेहूं की खड़ी फसल को जला कर नष्ट कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मीरापुर निवासी डॉ. नरेन्द्र पुत्र शिवप्रसाद के खेत में देर रात अचानक आग भड़क उठी घटना से कुछ ही समय पहले नरेन्द्र के पुत्र सुन्दर शर्मा खेत से ट्रैक्टर बुलाने के लिए गांव आए थे लेकिन जब तक वे वापस लौटते आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत और आपसी सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया और काफी संघर्ष के बाद आग पर काबू पाया जा सका हालांकि तब तक करीब आठ बीघा फसल पूरी तरह जल चुकी थी आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन इस घटना से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई है इस अग्निकांड के बाद क्षेत्र के किसानों में चिन्ता और भय का माहौल है स्थानीय ग्रामीणों और किसान संगठनों ने शासन-प्रशासन से पीड़ित किसान के नुकसान का तत्काल सर्वे करा कर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है ।1
- बुलन्दशहर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 शातिर अपराधी गिरफ्तार। मास्टरमाइंड: गाजियाबाद का शातिर मुफीद मेवाती चढ़ा पुलिस के हत्थे। बरामदगी: बदमाशों के पास से लग्जरी 'थार' गाड़ी और अवैध हथियारों का जखीरा बरामद। साजिश: आधी रात को लूट की योजना बनाते वक्त पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा। एक्शन: स्याना थाना पुलिस ने भेजा जेल, बदमाशों पर दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे। मोहित त्यागी बुलंदशहर2
- हापुड़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने दिवंगत कांग्रेसी नेता सुभान सैफी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वे बुलंदशहर रोड स्थित आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। राज बब्बर ने सुभान सैफी को अपना करीबी मित्र बताते हुए कहा कि उनके जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और संगठन को लेकर चर्चा भी हुई। 👉 ऐसी ही अपडेट्स के लिए चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like व Share करें।1
- स्थानीय पुलिस ने चालक को सुरक्षित निकाला बाहर, पुलिस टीम ने कार सवार की बचाई जान। खुर्जा से मेरठ के किठौर अपने घर लौट रहा था कार सवार रिज़वान, पुलिस मौके पर मौजूद। मिठ्ठेपुर चौकी प्रभारी कुंवर सिंह ने तत्परता दिखा कड़ी मशक्कत से पाया आग पर काबू। इलेक्ट्रिक फॉल्ट माना जा रहा है हाइवे पर दौड़ती कार में अचानक आग लगने का कारण। बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में मिठ्ठेपुर चौकी के पास की घटना।1
- पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में शातिर गोकश आश्कीन घायल। मुठभेड़ के दौरान तीन अन्य गोकश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए। जहांगीराबाद के गांव बदरखां निवासी आश्कीन पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज। मौके से एक जिंदा गौवंश, अवैध असलाह, कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद। मुखबिर की सूचना पर नवीनगर जंगल में घेराबंदी के दौरान मुठभेड़ हुई।1
- जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में ‘खेल संगम’ का धमाकेदार आगाज़ | बास्केटबॉल में जोरदार मुकाबले 📝 डिस्क्रिप्शन: हापुड़ के जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में चार दिवसीय ‘जेएमएस खेल संगम’ का भव्य शुभारंभ हो गया है। पहले दिन बास्केटबॉल और फुटबॉल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 से लेकर अंडर-19 तक के मैचों में कड़ी टक्कर देखने को मिली, जहां डीपीएस नोएडा और अन्य स्कूलों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। इस खेल महोत्सव में आगे खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। देखिए पूरी रिपोर्ट…1