logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुलन्दशहर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 शातिर अपराधी गिरफ्तार। बुलन्दशहर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 शातिर अपराधी गिरफ्तार। मास्टरमाइंड: गाजियाबाद का शातिर मुफीद मेवाती चढ़ा पुलिस के हत्थे। बरामदगी: बदमाशों के पास से लग्जरी 'थार' गाड़ी और अवैध हथियारों का जखीरा बरामद। साजिश: आधी रात को लूट की योजना बनाते वक्त पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा। एक्शन: स्याना थाना पुलिस ने भेजा जेल, बदमाशों पर दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे। मोहित त्यागी बुलंदशहर

2 hrs ago
user_Mohit Tyagi
Mohit Tyagi
पत्रकार सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बुलन्दशहर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 शातिर अपराधी गिरफ्तार। बुलन्दशहर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 शातिर अपराधी गिरफ्तार। मास्टरमाइंड: गाजियाबाद का शातिर मुफीद मेवाती चढ़ा पुलिस के हत्थे। बरामदगी: बदमाशों के पास से लग्जरी 'थार' गाड़ी और अवैध हथियारों का जखीरा बरामद। साजिश: आधी रात को लूट की योजना बनाते वक्त पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा। एक्शन: स्याना थाना पुलिस ने भेजा जेल, बदमाशों पर दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे। मोहित त्यागी बुलंदशहर

More news from Amroha and nearby areas
  • थाना क्षेत्र के गांव तलवाड़ा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गेहूं के लाक से भरी एक ट्रॉली अचानक आग की चपेट में आ गई। घटना गांव के बाहरी छोर पर उस वक्त हुई। जब किसान अपनी फसल को एक खेत से दूसरे खेत ले जा रहा था। गांव निवासी राधेश्याम पुत्र लोचन ने बताया कि ट्रॉली में लदा गेहूं ऊपर से गुजर रहे बिजली के केबल से टच हो गया। संपर्क होते ही चिंगारी निकली और देखते ही देखते सूखी फसल ने आग पकड़ ली। कुछ ही पलों में आग ने पूरी ट्रॉली को अपनी गिरफ्त में ले लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गेहूं का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो चुका था। इस हादसे में किसान को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से ढीले और नीचे लटक रहे तारों को ठीक कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    2
    थाना क्षेत्र के गांव तलवाड़ा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गेहूं के लाक से भरी एक ट्रॉली अचानक आग की चपेट में आ गई। घटना गांव के बाहरी छोर पर उस वक्त हुई। जब किसान अपनी फसल को एक खेत से दूसरे खेत ले जा रहा था।
गांव निवासी राधेश्याम पुत्र लोचन ने बताया कि ट्रॉली में लदा गेहूं ऊपर से गुजर रहे बिजली के केबल से टच हो गया। संपर्क होते ही चिंगारी निकली और देखते ही देखते सूखी फसल ने आग पकड़ ली। कुछ ही पलों में आग ने पूरी ट्रॉली को अपनी गिरफ्त  में ले लिया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गेहूं का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो चुका था।
इस हादसे में किसान को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से ढीले और नीचे लटक रहे तारों को ठीक कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    user_दिपांशु गौतम
    दिपांशु गौतम
    Hasanpur, Amroha•
    13 hrs ago
  • आपको बता दें कि खानपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक होमगार्ड की बीती रात्रि अचानक से तबियत बिगड़ गई जिसे निजी चिकित्सालय ले जाने पर डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया, होमगार्ड के परिजन त्रिलोकचंद द्वारा बताया गया कि उनका चचेरा भाई लोकमन् पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी गांव इलना थाना औरंगाबाद खानपुर थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात था, बीती रात्रि जब वह अपनी ड्यूटी पर था अचानक से लगभग ढाई बजे उसकी तबीयत खराब हो गई, थाने में तैनात अन्य साथी द्वारा सूचना दी गई इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और लोकमन को बुलंदशहर के एक निजी चिकित्सालय लेकर गए जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया, परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है
    3
    आपको बता दें कि खानपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक होमगार्ड की बीती रात्रि अचानक से तबियत बिगड़ गई जिसे निजी चिकित्सालय ले जाने पर डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया, होमगार्ड के परिजन त्रिलोकचंद द्वारा बताया गया कि उनका चचेरा भाई लोकमन् पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी गांव इलना थाना औरंगाबाद खानपुर थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात था, बीती रात्रि जब वह अपनी ड्यूटी पर था अचानक से लगभग ढाई बजे उसकी तबीयत खराब हो गई, थाने में तैनात अन्य साथी द्वारा सूचना दी गई इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और लोकमन को बुलंदशहर के एक निजी चिकित्सालय लेकर गए जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया, 
परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है
    user_Qtv.Uttarpradesh news channel
    Qtv.Uttarpradesh news channel
    Photographer बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    5 min ago
  • Post by जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    1
    Post by जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    user_जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हापुड़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने दिवंगत कांग्रेसी नेता सुभान सैफी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वे बुलंदशहर रोड स्थित आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। राज बब्बर ने सुभान सैफी को अपना करीबी मित्र बताते हुए कहा कि उनके जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और संगठन को लेकर चर्चा भी हुई। 👉 ऐसी ही अपडेट्स के लिए चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like व Share करें।
    1
    हापुड़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने दिवंगत कांग्रेसी नेता सुभान सैफी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वे बुलंदशहर रोड स्थित आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
राज बब्बर ने सुभान सैफी को अपना करीबी मित्र बताते हुए कहा कि उनके जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इसके बाद कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और संगठन को लेकर चर्चा भी हुई।
👉 ऐसी ही अपडेट्स के लिए चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like व Share करें।
    user_Sharafat saifi
    Sharafat saifi
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • battery inverter ke liye love battery babugarh chhavni Urvashi medical Urvashi store ke barabar wali Gali mein hai Nai battery V inverter ke liye sampark Karen
    1
    battery inverter ke liye love battery babugarh chhavni Urvashi medical  Urvashi store ke barabar wali Gali mein hai Nai battery V inverter ke liye sampark Karen
    user_Israr
    Israr
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शिकारपुर : पहासू थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने का एक गम्भीर मामला सामने आया है यहाँ एक दरोगा को अकेला पाकर कुछ लोगों ने अभद्रता की और वर्दी खींचने का भी प्रयास किया। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग दरोगा पर अभद्र भाषा का उपयोग करने का आरोप लगा रहे थे वीडियो में पूर्णतः किसी एक पक्ष का दोष साबित नहीं होता, ये सब पुलिस की जाँच का विषय है, और पुलिस ने जाँच के बाद 8 में से 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है। बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज से अमित तोमर की रिपोर्ट
    1
    शिकारपुर : पहासू थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने का एक गम्भीर मामला सामने आया है यहाँ एक दरोगा को अकेला पाकर कुछ लोगों ने अभद्रता की और वर्दी खींचने का भी प्रयास किया।
जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग दरोगा पर अभद्र भाषा का उपयोग करने का आरोप लगा रहे थे
वीडियो में पूर्णतः किसी एक पक्ष का दोष साबित नहीं होता, ये सब पुलिस की जाँच का विषय है, और पुलिस ने जाँच के बाद 8 में से 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है।
बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज से अमित तोमर की रिपोर्ट
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हापुड़ कूच कर रहे भाकियू भानु कार्यकर्ताओं को गभाना टोल पर रोका गया। आगरा, टूंडला, फिरोजाबाद समेत कई जिलों से हापुड़ जा रहे थे कार्यकर्ता। बुलंदशहर-अलीगढ़ सीमा पर पुलिस ने काफिले को आगे बढ़ने से रोका। टोल प्लाज़ा पर किसान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक। हापुड़ में उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भिड़े थे ठाकुर भानु प्रताप सिंह और मदन चौहान। अभद्र व्यवहार के आरोपों के बाद बढ़ा विवाद, समर्थकों में उबाल। स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस बल तैनात, आवाजाही पर कड़ी निगरानी।
    1
    हापुड़ कूच कर रहे भाकियू भानु कार्यकर्ताओं को गभाना टोल पर रोका गया।
आगरा, टूंडला, फिरोजाबाद समेत कई जिलों से हापुड़ जा रहे थे कार्यकर्ता।
बुलंदशहर-अलीगढ़ सीमा पर पुलिस ने काफिले को आगे बढ़ने से रोका।
टोल प्लाज़ा पर किसान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक।
हापुड़ में उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भिड़े थे ठाकुर भानु प्रताप सिंह और मदन चौहान।
अभद्र व्यवहार के आरोपों के बाद बढ़ा विवाद, समर्थकों में उबाल।
स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस बल तैनात, आवाजाही पर कड़ी निगरानी।
    user_Qtv.Uttarpradesh news channel
    Qtv.Uttarpradesh news channel
    Photographer बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में ‘खेल संगम’ का धमाकेदार आगाज़ | बास्केटबॉल में जोरदार मुकाबले 📝 डिस्क्रिप्शन: हापुड़ के जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में चार दिवसीय ‘जेएमएस खेल संगम’ का भव्य शुभारंभ हो गया है। पहले दिन बास्केटबॉल और फुटबॉल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 से लेकर अंडर-19 तक के मैचों में कड़ी टक्कर देखने को मिली, जहां डीपीएस नोएडा और अन्य स्कूलों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। इस खेल महोत्सव में आगे खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। देखिए पूरी रिपोर्ट…
    1
    जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में ‘खेल संगम’ का धमाकेदार आगाज़ | बास्केटबॉल में जोरदार मुकाबले
📝 डिस्क्रिप्शन: हापुड़ के जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में चार दिवसीय ‘जेएमएस खेल संगम’ का भव्य शुभारंभ हो गया है। पहले दिन बास्केटबॉल और फुटबॉल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
अंडर-14 से लेकर अंडर-19 तक के मैचों में कड़ी टक्कर देखने को मिली, जहां डीपीएस नोएडा और अन्य स्कूलों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए।
इस खेल महोत्सव में आगे खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
देखिए पूरी रिपोर्ट…
    user_Sharafat saifi
    Sharafat saifi
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के साथ हुए अभद्र व्यवहार के प्रति कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों मे दिखा आक्रोश एनसीआर अध्यक्ष एडवोकेट प्रवेश कुमार ने कहा की पुलिस द्वारा जो एकतरफा कार्यवाही करते हुए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है हम उसका विरोध करते हैं प्रवेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार को उनके द्वारा थाना बहादुरगढ़ का घेराव किया जायेगा और साथ ही निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की जाएगी बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज के लिए मनोज गिरी की रिपोर्ट
    1
    राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के साथ हुए अभद्र व्यवहार के प्रति कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों मे दिखा आक्रोश
एनसीआर अध्यक्ष एडवोकेट प्रवेश कुमार ने कहा की पुलिस द्वारा जो एकतरफा कार्यवाही करते हुए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है हम उसका विरोध करते हैं 
प्रवेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार को उनके द्वारा थाना बहादुरगढ़ का घेराव किया जायेगा और साथ ही निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की जाएगी
बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज के लिए मनोज गिरी की रिपोर्ट
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.