logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फलोदी में राजस्थान राज्य स्तर क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता में शाहपुरा के एडवोकेट दीपक पारीक ने कांस्य पदक जीता शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार शाहपुरा के दी बॉलर्स जिम के तीन प्रतियोगियों ने दिनांक 26,27-9-2026 रविवार को आयोजित दूसरी राज्यस्तरीय क्लासिक बेंच प्रेस सीनियर और मास्टर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। टीम कोच अंकित कसेरा ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में एडवोकेट दीपक पारीक मास्टर 1 केटेगरी 74 किलो भार मे तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया । भीलवाड़ा जिला पावरलिफ्टिंग संगठन के सचिव महेंद्र प्रताप का ​कहना है कि शाहपुरा ने हाल ही में आयोजित फलोदी में राज्य स्तरीय क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए शाहपुरा के खिलाडी ने कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग 54 किलो में देवराज धाकड़ चौथे स्थान पर रहे । यह उपलब्धि न केवल शाहपुरा के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। शाहपुरा के खिलाड़ियों ने अपनी कठिन मेहनत और समर्पण से यह सफलता हासिल की, और क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने में एक नया मानक स्थापित किया है। दी बॉलर्स जिम के निर्देशक सुनील कसेरा ने कहा कि ये खिलाड़ी अब उदयपुर में आयोजित दूसरी राष्ट्रीयस्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह सफलता शाहपुरा और दी बॉलर्स जिम के लिए गर्व की बात है और इन खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। अब इनकी निगाहें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पर हैं, जहां वे और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

5 hrs ago
user_Bheru lal luxkar
Bheru lal luxkar
Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
5 hrs ago

फलोदी में राजस्थान राज्य स्तर क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता में शाहपुरा के एडवोकेट दीपक पारीक ने कांस्य पदक जीता शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार शाहपुरा के दी बॉलर्स जिम के तीन प्रतियोगियों ने दिनांक 26,27-9-2026 रविवार को आयोजित दूसरी राज्यस्तरीय क्लासिक बेंच प्रेस सीनियर और मास्टर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। टीम कोच अंकित कसेरा ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में एडवोकेट दीपक पारीक मास्टर 1 केटेगरी 74 किलो भार मे तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया । भीलवाड़ा जिला

पावरलिफ्टिंग संगठन के सचिव महेंद्र प्रताप का ​कहना है कि शाहपुरा ने हाल ही में आयोजित फलोदी में राज्य स्तरीय क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए शाहपुरा के खिलाडी ने कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग 54 किलो में देवराज धाकड़ चौथे स्थान पर रहे । यह उपलब्धि न केवल शाहपुरा के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। शाहपुरा के खिलाड़ियों ने अपनी कठिन मेहनत और समर्पण से यह सफलता हासिल की, और क्षेत्र में खेलों

को बढ़ावा देने में एक नया मानक स्थापित किया है। दी बॉलर्स जिम के निर्देशक सुनील कसेरा ने कहा कि ये खिलाड़ी अब उदयपुर में आयोजित दूसरी राष्ट्रीयस्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह सफलता शाहपुरा और दी बॉलर्स जिम के लिए गर्व की बात है और इन खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। अब इनकी निगाहें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पर हैं, जहां वे और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रायला में सेवा सेतु शिविर का सांसद ने किया निरीक्षण, 7 कर्मचारी मिले नदारद सांसद ने तहसीलदार को दिए नोटिस के निर्देश, प्रचार-प्रसार के अभाव में ग्रामीणों की संख्या भी रही कम रायला में सेवा सेतु शिविर का सांसद ने किया निरीक्षण, 7 कर्मचारी मिले नदारद सांसद ने तहसीलदार को दिए नोटिस के निर्देश, प्रचार-प्रसार के अभाव में ग्रामीणों की संख्या भी रही कम रायला। विकसित भारत जन सेवा शिविर एवं सेवा सेतु अभियान के तहत रविवार को रायला ग्राम पंचायत में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और विभागवार प्रगति की जानकारी ली। सांसद ने शिविर में मौजूद प्रत्येक कर्मचारी से परिचय लिया और अब तक किए गए कार्यों तथा ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। शिविर में विभिन्न विभागों के 22 कर्मचारी एवं अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगाए गए थे। निरीक्षण के दौरान इनमें से 7 विभागों के कर्मचारी शिविर में मौजूद नहीं थे । कर्मचारियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए सांसद दामोदर अग्रवाल ने मौके पर ही बनेड़ा तहसीलदार को निर्देश दिए कि अनुपस्थित स्वच्छ भारत मिशन जल संसाधन शिक्षा विभाग परिवहन विभाग सैनिक कल्याण विभाग सार्वजनिक निर्माण विभाग सहकारिता विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों की अनुपस्थिति रहने पर तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए । शिविर का वाचन निरीक्षण पहुंचे सांसद दामोदर अग्रवाल में जब उपस्थित कर्मचारियों की हाजिरी चैक की कर्मचारियों के अनुपस्थित देखकर गुस्सा आ गया और तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से अनुपस्थित विभागीय कर्मचारियों को नोटिस जारी करने की बात कही. *योजनाओं का लाभ गांव तक पहुंचाना उद्देश्य* सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मिल सके। शिविर के माध्यम से पात्र लोगों के कार्यों का मौके पर निस्तारण और कल्याणकारी योजनाओं से वंचित ग्रामीणों को जोड़ने का प्रयास किया जाता है। प्रचार-प्रसार के अभाव में ग्रामीणों की संख्या कम शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण ग्रामीणों की मौजूदगी अपेक्षाकृत कम रही। ग्रामीणों का कहना था कि यदि शिविर की जानकारी गांव-गांव और समय रहते लोगों तक पहुंचाई जाती तो अधिक संख्या में ग्रामीण अपने काम लेकर शिविर में पहुंच सकते थे। निरीक्षण के दौरान सांसद ने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शिविर का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब योजनाओं का लाभ कागजों से निकलकर वास्तविक रूप से ग्रामीणों तक पहुंचे। शिविर प्रभारी बनेड़ा तहसीलदार वेणी प्रताप सरगरा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डा.परमानंद कुमावत, सहायक अभियंता विद्युत विभाग रंजीत खटीक सहायक अभियंता जलदाय विभाग राहुल सबल सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग सिद्धार्थ सिंह,भू अभिलेख निरीक्षक दीपा करीर, शिक्षा विभाग, आयुर्वेद विभाग आँगनबाड़ी कार्यकर्त्ता एवं सहायिकायें ग्राम पंचायत प्रशासक गीता देवी जाट के प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद जाट अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे थे. शनिवार रविवार को पंचायती राज विभाग के कर्मचारी, राजस्व कर्मचारी कृषि विभाग के कर्मचारी सरकारी ड्यूटी का बहिष्कार करने की वजह से अनुपस्थित रहे. इन तीनों विभागों के कर्मचारी के शिविर में उपस्थित नहीं रहने से कई लोगों के काम बाधित हुए. 3 बजे तक अधिकांश विभागों के कर्मचारी कुर्सियां खाली करके बाहर चले गए. जबकि सुबह 9.30बजे से शाम 6 बजे तक ड्यूटी थी.
    3
    रायला में सेवा सेतु शिविर का सांसद ने किया निरीक्षण, 7 कर्मचारी मिले नदारद
सांसद ने तहसीलदार को दिए नोटिस के निर्देश, प्रचार-प्रसार के अभाव में ग्रामीणों की संख्या भी रही कम

रायला में सेवा सेतु शिविर का सांसद ने किया निरीक्षण, 7 कर्मचारी मिले नदारद
सांसद ने तहसीलदार को दिए नोटिस के निर्देश, प्रचार-प्रसार के अभाव में ग्रामीणों की संख्या भी रही कम
रायला। विकसित भारत जन सेवा शिविर एवं सेवा सेतु अभियान के तहत रविवार को रायला ग्राम पंचायत में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और विभागवार प्रगति की जानकारी ली। सांसद ने शिविर में मौजूद प्रत्येक कर्मचारी से परिचय लिया और अब तक किए गए कार्यों तथा ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी ली।
शिविर में विभिन्न विभागों के 22 कर्मचारी एवं अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगाए गए थे। निरीक्षण के दौरान इनमें से 7 विभागों के कर्मचारी शिविर में मौजूद नहीं थे । कर्मचारियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए सांसद दामोदर अग्रवाल ने मौके पर ही बनेड़ा तहसीलदार को निर्देश दिए कि अनुपस्थित  स्वच्छ भारत मिशन जल संसाधन शिक्षा विभाग परिवहन विभाग सैनिक कल्याण विभाग सार्वजनिक निर्माण विभाग सहकारिता विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों की अनुपस्थिति रहने पर तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए ।
शिविर का वाचन निरीक्षण पहुंचे सांसद दामोदर अग्रवाल में जब उपस्थित कर्मचारियों की हाजिरी चैक की कर्मचारियों के अनुपस्थित देखकर गुस्सा आ गया और तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से अनुपस्थित विभागीय कर्मचारियों को नोटिस जारी करने की बात कही.
*योजनाओं का लाभ गांव तक पहुंचाना उद्देश्य*
सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मिल सके। शिविर के माध्यम से पात्र लोगों के कार्यों का मौके पर निस्तारण और कल्याणकारी योजनाओं से वंचित ग्रामीणों को जोड़ने का प्रयास किया जाता है।
प्रचार-प्रसार के अभाव में ग्रामीणों की संख्या कम
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण ग्रामीणों की मौजूदगी अपेक्षाकृत कम रही। ग्रामीणों का कहना था कि यदि शिविर की जानकारी गांव-गांव और समय रहते लोगों तक पहुंचाई जाती तो अधिक संख्या में ग्रामीण अपने काम लेकर शिविर में पहुंच सकते थे।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शिविर का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब योजनाओं का लाभ कागजों से निकलकर वास्तविक रूप से ग्रामीणों तक पहुंचे।
शिविर प्रभारी बनेड़ा तहसीलदार वेणी प्रताप सरगरा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डा.परमानंद कुमावत, सहायक अभियंता विद्युत विभाग रंजीत खटीक सहायक अभियंता जलदाय विभाग राहुल सबल सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग सिद्धार्थ सिंह,भू अभिलेख निरीक्षक दीपा करीर, शिक्षा विभाग, आयुर्वेद विभाग आँगनबाड़ी कार्यकर्त्ता एवं सहायिकायें ग्राम पंचायत प्रशासक गीता देवी जाट के प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद जाट अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे थे.
शनिवार रविवार को पंचायती राज विभाग के कर्मचारी, राजस्व कर्मचारी कृषि विभाग के कर्मचारी सरकारी ड्यूटी का बहिष्कार करने की वजह से अनुपस्थित रहे.
इन तीनों विभागों के कर्मचारी के शिविर में उपस्थित नहीं रहने से कई लोगों के काम बाधित हुए.
3 बजे तक अधिकांश विभागों के कर्मचारी कुर्सियां खाली करके बाहर चले गए. जबकि सुबह 9.30बजे से शाम 6 बजे तक ड्यूटी थी.
    user_Rajendra Dhanopiya
    Rajendra Dhanopiya
    बनेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • रिंग में गूंजी लाडो की बेटियों की जीत की गूंज बॉक्सिंग में लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बेटियों का दमदार प्रदर्शन 33 में से 29 खिलाड़ियों ने जीते पदक, 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल रिंग में गूंजी लाडो की बेटियों की जीत की गूंज बॉक्सिंग में लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बेटियों का दमदार प्रदर्शन 33 में से 29 खिलाड़ियों ने जीते पदक, 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल लाडो सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी भीलवाड़ा जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार प्रयासरत है। अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि एकेडमी पिछले 8 वर्षों से खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में 70वीं स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। 24 से 27 सितंबर तक कमालपुरा में आयोजित प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी के 33 खिलाड़ियों ने अलग अलग वेट में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिनमें से 29 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 17 वर्ष आयु वर्ग स्वर्ण पदक: वंशिका राजावत (80+) रजत पदक: ज्योति खटीक,(47) तमन्ना रैगर, (54)भावना निर्वाण,(58)कोमल धाकड़, (61)आयुषी प्रजापत,(49) खुशी,(65) स्नेहा(58) कांस्य पदक: वंशिका राठौड़, (51) निशा वर्मा,(53) ममता रैगर(45) 19 वर्ष आयु वर्ग स्वर्ण पदक: संध्या स्वाइन, (56) लक्ष्मी,(62) खुशी जाट,(65) कविता सालवी,(66) मीना कोली,(58)राजेश्वरी,(68) मुस्कान यादव,(80+) श्रद्धा मोची(74) रजत पदक: सिद्धि माली, (51)सावित्री गुर्जर,(53 )माधवी सेन, (79)मुस्कान खारोल(44) कांस्य पदक: साक्षी(46), कोमल कुमावत(47), खुशबू बंसल,(50) सुमन बलाई,(53) रीना मेघवंशी, (48)रिद्धि माली(48) लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बालिकाओं के इस प्रदर्शन से एकेडमी में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने कहा कि बेटियों को खेल का अवसर और उचित प्रशिक्षण मिले तो वे न केवल पदक जीत सकती हैं, बल्कि जिले और प्रदेश का नाम भी रोशन कर सकती हैं। लाडो सेवा फाउंडेशन का प्रयास है कि आर्थिक कारणों से किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी की प्रतिभा रुके नहीं और उसे आगे बढ़ने का अवसर मिले।
    2
    रिंग में गूंजी लाडो की बेटियों की जीत की गूंज
बॉक्सिंग में लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

33 में से 29 खिलाड़ियों ने जीते पदक, 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल         
रिंग में गूंजी लाडो की बेटियों की जीत की गूंज
बॉक्सिंग में लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
33 में से 29 खिलाड़ियों ने जीते पदक, 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल                                                  लाडो सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी भीलवाड़ा जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार प्रयासरत है। अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि एकेडमी पिछले 8 वर्षों से खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
इसी क्रम में 70वीं स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। 24 से 27 सितंबर तक कमालपुरा में आयोजित प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी के 33 खिलाड़ियों ने अलग अलग वेट में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिनमें से 29 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
17 वर्ष आयु वर्ग
स्वर्ण पदक: वंशिका राजावत (80+)
रजत पदक: ज्योति खटीक,(47) तमन्ना रैगर, (54)भावना निर्वाण,(58)कोमल धाकड़, (61)आयुषी प्रजापत,(49) खुशी,(65) स्नेहा(58)
कांस्य पदक: वंशिका राठौड़, (51) निशा वर्मा,(53) ममता    रैगर(45)
19 वर्ष आयु वर्ग
स्वर्ण पदक: संध्या स्वाइन, (56) लक्ष्मी,(62) खुशी जाट,(65) कविता सालवी,(66) मीना कोली,(58)राजेश्वरी,(68) मुस्कान यादव,(80+) श्रद्धा मोची(74)
रजत पदक: सिद्धि माली, (51)सावित्री गुर्जर,(53 )माधवी सेन, (79)मुस्कान खारोल(44)
कांस्य पदक: साक्षी(46), कोमल कुमावत(47), खुशबू बंसल,(50) सुमन बलाई,(53) रीना मेघवंशी, (48)रिद्धि माली(48)
लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बालिकाओं के इस प्रदर्शन से एकेडमी में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने कहा कि बेटियों को खेल का अवसर और उचित प्रशिक्षण मिले तो वे न केवल पदक जीत सकती हैं, बल्कि जिले और प्रदेश का नाम भी रोशन कर सकती हैं। लाडो सेवा फाउंडेशन का प्रयास है कि आर्थिक कारणों से किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी की प्रतिभा रुके नहीं और उसे आगे बढ़ने का अवसर मिले।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ की 5 बड़ी खबरें: संगठनात्मक कार्रवाई से लेकर सामाजिक बैठकों तक देवराज जटिया संगठन के सभी पदों से मुक्त, राणा पूंजा जयंती की तैयारियां तेज, शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित, सरपंच चुनाव को लेकर योग्य लोगों से आगे आने की अपील और निर्वाचित पार्षदों का सम्मान
    1
    चित्तौड़गढ़ की 5 बड़ी खबरें: संगठनात्मक कार्रवाई से लेकर सामाजिक बैठकों तक
देवराज जटिया संगठन के सभी पदों से मुक्त, राणा पूंजा जयंती की तैयारियां तेज, शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित, सरपंच चुनाव को लेकर योग्य लोगों से आगे आने की अपील और निर्वाचित पार्षदों का सम्मान
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • घोसुण्डा से चारभुजा नाथ के लिए 29 वीं पैदल यात्रा निकाली गई चित्तौडगढ घोसुण्डा कस्बा से माहेश्वरी समाज ने चारभुजा नाथ के लिए एक पैदल यात्रा निकाली गई, जिसमें 40 भक्तजनों का दल शामिल था। इस अवसर पर विनोद सोमानी ने बताया कि यह यात्रा भक्ति और श्रद्धा के साथ निकाली जा रही है। समस्त माहेश्वरी समाज इस यात्रा में शामिल हुए और भगवान चारभुजा नाथ की भक्ति में डूबे हुए है मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने बताया कि यह पैदल यात्रा एक धार्मिक और आध्यात्मिक अनुभव है, जिसमें भक्तजन भगवान चारभुजा नाथ की भक्ति में डूबे हुए हैं। यात्रा में शामिल भक्तजन भगवान की जयकारे लगा रहे हैं और भजन गा रहे हैं चारभुजा नाथ मंदिर राजस्थान के राजसमंद जिले के गढ़बोर गांव में स्थित है और हजारों तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को आकर्षित करता है यह यात्रा एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल होते हैं। यात्रा के दौरान भक्तजन पैदल चलकर चारभुजा नाथ के मंदिर तक पहुंचते हैं और भगवान की पूजा-अर्चना करने हैं।
    1
    घोसुण्डा से चारभुजा नाथ के लिए 29 वीं पैदल यात्रा निकाली गई
चित्तौडगढ घोसुण्डा कस्बा से माहेश्वरी समाज ने चारभुजा नाथ के लिए एक पैदल यात्रा निकाली गई, जिसमें 40 भक्तजनों का दल शामिल था। इस अवसर पर विनोद सोमानी ने बताया कि यह यात्रा भक्ति और श्रद्धा के साथ निकाली जा रही है। समस्त माहेश्वरी समाज इस यात्रा में शामिल हुए और भगवान चारभुजा नाथ की भक्ति में डूबे हुए है मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने बताया कि यह पैदल यात्रा एक धार्मिक और आध्यात्मिक अनुभव है, जिसमें भक्तजन भगवान चारभुजा नाथ की भक्ति में डूबे हुए हैं। यात्रा में शामिल भक्तजन भगवान की जयकारे लगा रहे हैं और भजन गा रहे हैं चारभुजा नाथ मंदिर राजस्थान के राजसमंद जिले के गढ़बोर गांव में स्थित है और हजारों तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को आकर्षित करता है यह यात्रा एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल होते हैं। यात्रा के दौरान भक्तजन पैदल चलकर चारभुजा नाथ के मंदिर तक पहुंचते हैं और भगवान की पूजा-अर्चना करने हैं।
    user_(GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
    (GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Ajmer सरदार वल्लभ भाई पटेल 150 वी जयंती के उपलक्ष्य मे जिला पुलिस की से 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ Ajmer सरदार वल्लभ भाई पटेल 150 वी जयंती के उपलक्ष्य मे जिला पुलिस की से 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़
    1
    Ajmer सरदार वल्लभ भाई पटेल 150 वी जयंती के उपलक्ष्य मे जिला पुलिस की से 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ 
Ajmer सरदार वल्लभ भाई पटेल 150 वी जयंती के उपलक्ष्य मे जिला पुलिस की से 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़
    user_Dainik  news ajmer
    Dainik news ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    28 min ago
  • रूपनगढ़ रोड हैंडीक्राफ्ट गोदाम पर हमला: 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध.,पुलिस ने 245 सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपियों की पहचान की.... जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार रूपनगढ़ रोड स्थित खुशी हैंडीक्राफ्ट संचालक पर जानलेवा हमला और तोड़-फोड़ के 2 माह पुराने मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग को बापर्दा पकड़ा गया है। मुख्य आरोपी सुरेन्द्र कुमार उर्फ हरेन्द्र डूडी ने पुरानी साझेदारी के लेन-देन को लेकर 8 लाख रुपये में सबक सिखाने की सुपारी राजू घासल को दी थी। राजू ने मुकेश जाट उर्फ सेंटी को मारपीट के लिए भेजा। पहचान के भ्रम में आरोपियों ने टारगेट की जगह गोवर्धन के साथ वारदात कर दी। 22 जुलाई को 5 बदमाशों ने गांधीनगर थाना क्षेत्र में गोदाम में घुसकर लाठी-सरियों से हमला किया था। प्रकरण संख्या 212/2026 में कार्रवाई कर गांधीनगर थाना पुलिस ने सुरेन्द्र डूडी, मुकेश जाट और राजेन्द्र घासल को अलग-अलग जगह से डिटेन किया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    2
    रूपनगढ़ रोड हैंडीक्राफ्ट गोदाम पर हमला: 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध.,पुलिस ने 245 सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपियों की पहचान की....
जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार रूपनगढ़ रोड स्थित खुशी हैंडीक्राफ्ट संचालक पर जानलेवा हमला और तोड़-फोड़ के 2 माह पुराने मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग को बापर्दा पकड़ा गया है।
मुख्य आरोपी सुरेन्द्र कुमार उर्फ हरेन्द्र डूडी ने पुरानी साझेदारी के लेन-देन को लेकर 8 लाख रुपये में सबक सिखाने की सुपारी राजू घासल को दी थी। राजू ने मुकेश जाट उर्फ सेंटी को मारपीट के लिए भेजा। पहचान के भ्रम में आरोपियों ने टारगेट की जगह गोवर्धन के साथ वारदात कर दी।
22 जुलाई को 5 बदमाशों ने गांधीनगर थाना क्षेत्र में गोदाम में घुसकर लाठी-सरियों से हमला किया था। प्रकरण संख्या 212/2026 में कार्रवाई कर गांधीनगर थाना पुलिस ने सुरेन्द्र डूडी, मुकेश जाट और राजेन्द्र घासल को अलग-अलग जगह से डिटेन किया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    user_PRADEEP CHOUDHARY
    PRADEEP CHOUDHARY
    पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ में दिनभर की 5 बड़ी खबरें, दुर्ग से फुटबॉल मैदान और गणपति महोत्सव तक आंगनबाड़ी स्नेहमिलन से लेकर गणपति झांकियों के परिणाम तक, वाल्मीकि समाज की मांग, राज्य स्तरीय फुटबॉल में चित्तौड़गढ़ के 5 खिलाड़ियों का चयन और महेंद्र कपूर को संगीतमय श्रद्धांजलि—देखें शहर की प्रमुख खबरें
    1
    चित्तौड़गढ़ में दिनभर की 5 बड़ी खबरें, दुर्ग से फुटबॉल मैदान और गणपति महोत्सव तक
आंगनबाड़ी स्नेहमिलन से लेकर गणपति झांकियों के परिणाम तक, वाल्मीकि समाज की मांग, राज्य स्तरीय फुटबॉल में चित्तौड़गढ़ के 5 खिलाड़ियों का चयन और महेंद्र कपूर को संगीतमय श्रद्धांजलि—देखें शहर की प्रमुख खबरें
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • कालेसरा रीको एरिया में आंधी से कई विद्युत पोल धराशायी,विभाग की व्यवस्थाओं की खुली पोल......... पीसांगन के कालेसरा रीको एरिया में कल शाम तेज आंधी-बारिश ने जमकर तबाही मचाई। कई विद्युत पोल जमींदोज हो गए, तार टूटकर सड़कों पर गिर गए। तो पूरा गांव अंधेरे में डूबा रहा। जिससे विद्युत विभाग की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई।। साथ ही विद्युत विभाग को लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। पोल गिरने से पूरे औद्योगिक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
    1
    कालेसरा रीको एरिया में आंधी से कई विद्युत पोल धराशायी,विभाग की व्यवस्थाओं की खुली पोल.........
पीसांगन के कालेसरा रीको एरिया में कल शाम तेज आंधी-बारिश ने जमकर तबाही मचाई। कई विद्युत पोल जमींदोज हो गए, तार टूटकर सड़कों पर गिर गए।
तो पूरा गांव अंधेरे में डूबा रहा।
जिससे विद्युत विभाग की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई।।
साथ ही विद्युत विभाग को लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। पोल गिरने से पूरे औद्योगिक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
    user_PRADEEP CHOUDHARY
    PRADEEP CHOUDHARY
    पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • पीसांगन के भड़सुरी में हाईवोल्टेज करंट से हड़कंप, 15-20 घरों में दौड़ रहा करंट,कई उपकरण जले,विभाग पीसांगन के भड़सुरी में हाईवोल्टेज करंट से हड़कंप, 15-20 घरों में दौड़ रहा करंट,कई उपकरण जले,विभाग* विभाग ने 6 घरों की बिजली काटकर की कर्तव्यों की इतिश्री* मांगलियावास...पीसांगन उपखंड क्षेत्र के भड़सुरी गांव में पिछले 2 दिनों से हाईवोल्टेज करंट की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। घरों में 220 वोल्ट की जगह हाईवोल्टेज सप्लाई आने से कई घरों के बिजली के मीटर और उपकरण फुंक गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि 2 दिन पहले जिम्मेदारो ने सिर्फ 6 घरों की बिजली आपूर्ति काटकर अपनी जिम्मेदारी निभा ली। लेकिन अब भी गांव में 15 से 20 घरों में हाईवोल्टेज करंट दौड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भड़सुरी में आईटी केंद्र के आसपास के घरों के उपभोक्ता "भगवान भरोसे" जीवन जीने को मजबूर हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि घरों में फ्रिज, टीवी, पंखे सहित महंगे बिजली के सामान खराब हो चुके हैं। मामले की जानकारी सरपंच प्रतिनिधि बलदेव गुर्जर ने दी। उन्होंने प्रशासन और बिजली विभाग से तुरंत समस्या का समाधान कर सुरक्षित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। सरपंच प्रतिनिधि बलदेव गुर्जर के मुताबिक भड़सुरी निवासी मोहनलाल,सुवालाल,महेंद्र कुमार,भंवरलाल,रामकरण,गणेश,प्रभुलाल,मांगूराम,राजू,रंगलाल,कालूराम,रघुनाथ,रामसुख,भैरूलाल,रामूराम,हनुमान,तेजाराम,पुखराज,कैलाश व श्रवणलाल को विभागीय लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा। फिलहाल विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से ग्रामीणों में रोष है। मांगलियावास... जले हुए मीटर
    1
    पीसांगन के भड़सुरी में हाईवोल्टेज करंट से हड़कंप, 15-20 घरों में दौड़ रहा करंट,कई उपकरण जले,विभाग
पीसांगन के भड़सुरी में हाईवोल्टेज करंट से हड़कंप, 15-20 घरों में दौड़ रहा करंट,कई उपकरण जले,विभाग*
विभाग ने 6 घरों की बिजली काटकर की कर्तव्यों की इतिश्री*
मांगलियावास...पीसांगन उपखंड क्षेत्र के भड़सुरी गांव में पिछले 2 दिनों से हाईवोल्टेज करंट की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। घरों में 220 वोल्ट की जगह हाईवोल्टेज सप्लाई आने से कई घरों के बिजली के मीटर और उपकरण फुंक गए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि 2 दिन पहले जिम्मेदारो ने सिर्फ 6 घरों की बिजली आपूर्ति काटकर अपनी जिम्मेदारी निभा ली। लेकिन अब भी गांव में 15 से 20 घरों में हाईवोल्टेज करंट दौड़ रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भड़सुरी में आईटी केंद्र के आसपास के घरों के उपभोक्ता "भगवान भरोसे" जीवन जीने को मजबूर हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि घरों में फ्रिज, टीवी, पंखे सहित महंगे बिजली के सामान खराब हो चुके हैं।
मामले की जानकारी सरपंच प्रतिनिधि बलदेव गुर्जर ने दी। उन्होंने प्रशासन और बिजली विभाग से तुरंत समस्या का समाधान कर सुरक्षित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
सरपंच प्रतिनिधि बलदेव गुर्जर के मुताबिक भड़सुरी निवासी मोहनलाल,सुवालाल,महेंद्र कुमार,भंवरलाल,रामकरण,गणेश,प्रभुलाल,मांगूराम,राजू,रंगलाल,कालूराम,रघुनाथ,रामसुख,भैरूलाल,रामूराम,हनुमान,तेजाराम,पुखराज,कैलाश व श्रवणलाल को विभागीय लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा।
फिलहाल विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से ग्रामीणों में रोष है।
मांगलियावास... जले हुए मीटर
    user_Yogesh kumar
    Yogesh kumar
    Librarian पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.