logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चित्तौड़गढ़ में दिनभर की 5 बड़ी खबरें, दुर्ग से फुटबॉल मैदान और गणपति महोत्सव तक आंगनबाड़ी स्नेहमिलन से लेकर गणपति झांकियों के परिणाम तक, वाल्मीकि समाज की मांग, राज्य स्तरीय फुटबॉल में चित्तौड़गढ़ के 5 खिलाड़ियों का चयन और महेंद्र कपूर को संगीतमय श्रद्धांजलि—देखें शहर की प्रमुख खबरें

1 hr ago
user_Hello Chittorgarh News
Hello Chittorgarh News
Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
1 hr ago

चित्तौड़गढ़ में दिनभर की 5 बड़ी खबरें, दुर्ग से फुटबॉल मैदान और गणपति महोत्सव तक आंगनबाड़ी स्नेहमिलन से लेकर गणपति झांकियों के परिणाम तक, वाल्मीकि समाज की मांग, राज्य स्तरीय फुटबॉल में चित्तौड़गढ़ के 5 खिलाड़ियों का चयन और महेंद्र कपूर को संगीतमय श्रद्धांजलि—देखें शहर की प्रमुख खबरें

More news from राजस्थान and nearby areas
  • चित्तौड़गढ़ में दिनभर की 5 बड़ी खबरें, दुर्ग से फुटबॉल मैदान और गणपति महोत्सव तक आंगनबाड़ी स्नेहमिलन से लेकर गणपति झांकियों के परिणाम तक, वाल्मीकि समाज की मांग, राज्य स्तरीय फुटबॉल में चित्तौड़गढ़ के 5 खिलाड़ियों का चयन और महेंद्र कपूर को संगीतमय श्रद्धांजलि—देखें शहर की प्रमुख खबरें
    1
    चित्तौड़गढ़ में दिनभर की 5 बड़ी खबरें, दुर्ग से फुटबॉल मैदान और गणपति महोत्सव तक
आंगनबाड़ी स्नेहमिलन से लेकर गणपति झांकियों के परिणाम तक, वाल्मीकि समाज की मांग, राज्य स्तरीय फुटबॉल में चित्तौड़गढ़ के 5 खिलाड़ियों का चयन और महेंद्र कपूर को संगीतमय श्रद्धांजलि—देखें शहर की प्रमुख खबरें
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • घोसुण्डा से चारभुजा नाथ के लिए 29 वीं पैदल यात्रा निकाली गई चित्तौडगढ घोसुण्डा कस्बा से माहेश्वरी समाज ने चारभुजा नाथ के लिए एक पैदल यात्रा निकाली गई, जिसमें 40 भक्तजनों का दल शामिल था। इस अवसर पर विनोद सोमानी ने बताया कि यह यात्रा भक्ति और श्रद्धा के साथ निकाली जा रही है। समस्त माहेश्वरी समाज इस यात्रा में शामिल हुए और भगवान चारभुजा नाथ की भक्ति में डूबे हुए है मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने बताया कि यह पैदल यात्रा एक धार्मिक और आध्यात्मिक अनुभव है, जिसमें भक्तजन भगवान चारभुजा नाथ की भक्ति में डूबे हुए हैं। यात्रा में शामिल भक्तजन भगवान की जयकारे लगा रहे हैं और भजन गा रहे हैं चारभुजा नाथ मंदिर राजस्थान के राजसमंद जिले के गढ़बोर गांव में स्थित है और हजारों तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को आकर्षित करता है यह यात्रा एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल होते हैं। यात्रा के दौरान भक्तजन पैदल चलकर चारभुजा नाथ के मंदिर तक पहुंचते हैं और भगवान की पूजा-अर्चना करने हैं।
    1
    घोसुण्डा से चारभुजा नाथ के लिए 29 वीं पैदल यात्रा निकाली गई
चित्तौडगढ घोसुण्डा कस्बा से माहेश्वरी समाज ने चारभुजा नाथ के लिए एक पैदल यात्रा निकाली गई, जिसमें 40 भक्तजनों का दल शामिल था। इस अवसर पर विनोद सोमानी ने बताया कि यह यात्रा भक्ति और श्रद्धा के साथ निकाली जा रही है। समस्त माहेश्वरी समाज इस यात्रा में शामिल हुए और भगवान चारभुजा नाथ की भक्ति में डूबे हुए है मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने बताया कि यह पैदल यात्रा एक धार्मिक और आध्यात्मिक अनुभव है, जिसमें भक्तजन भगवान चारभुजा नाथ की भक्ति में डूबे हुए हैं। यात्रा में शामिल भक्तजन भगवान की जयकारे लगा रहे हैं और भजन गा रहे हैं चारभुजा नाथ मंदिर राजस्थान के राजसमंद जिले के गढ़बोर गांव में स्थित है और हजारों तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को आकर्षित करता है यह यात्रा एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल होते हैं। यात्रा के दौरान भक्तजन पैदल चलकर चारभुजा नाथ के मंदिर तक पहुंचते हैं और भगवान की पूजा-अर्चना करने हैं।
    user_(GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
    (GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • निम्बाहेड़ा मे आनंदचतुर्थी पर गणपति बाप्पा का जुलुस निकला गया देखे खबर समाचार प्लस न्यूज़ चैनल पर
    1
    निम्बाहेड़ा मे आनंदचतुर्थी पर गणपति बाप्पा का जुलुस निकला गया देखे खबर समाचार प्लस न्यूज़ चैनल पर
    user_Pramod Bairwa
    Pramod Bairwa
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़•
    1 hr ago
  • बेगू मे गणपति विसर्जन पर बड़ी धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। नगर में शुक्रवार को दस दिवसीय गणेशोत्सव के समापन पर गणपति विसर्जन का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं को ढोल-नगाड़ों, नासिक ढोल और गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में विसर्जन स्थलों तक ले जाया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंजते रहे। गणपति विसर्जन की सभी झाकिया लालबाई फूलबाई चौक में पहुंची वहां से सामूहिक रूप मे प्रारंभ हुई शोभायात्रा पुराना बस स्टैंड, आँचलियों का मोहल्ला, सेन समाज मंदिर, गणेश चौक, केसरिया चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने गणपति प्रतिमाओं का स्वागत किया। शोभायात्रा में विंटेज कार में सजी भगवान गणेश की आकर्षक झांकी, धार्मिक प्रस्तुतियां और नासिक के ढोल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। ढोल की थाप और गणपति के जयकारों के बीच श्रद्धालु उत्साह से झूमते नजर आए। गणपति विसर्जन शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और जलपान की व्यवस्था की गई। लालबाई फूलबाई चौक पर हिंदू रक्षा दल की ओर से पूड़ी-सब्जी का महाप्रसाद वितरित किया गया। महाप्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं पुराने अस्पताल रोड पर सांवरिया मित्र मंडल की ओर से नुक्ती का प्रसाद वितरित किया गया। केसरिया चौक पर सत्यनारायण छिपा की ओर से पोहे-जलेबी तथा गौतम सिंधी की ओर से चाय का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन में सहभागिता की। दोपहर से ही नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से गणपति की छोटी-बड़ी प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए विभिन्न जलाशयों तक ले जाया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के बाद देवराबावड़ी, राजगढ़ तालाब, डोराई बांध सहित विभिन्न जलाशयों में गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से सुख-समृद्धि की कामना की और अगले वर्ष फिर आने का आह्वान किया। विसर्जन शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया, डीएसपी अंकित कुड़ी, तहसीलदार गोपाल जीनगर और थाना प्रभारी चम्पाराम के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।
    2
    बेगू मे गणपति विसर्जन पर बड़ी धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा 
बेगूं। नगर में शुक्रवार को दस दिवसीय गणेशोत्सव के समापन पर गणपति विसर्जन का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं को ढोल-नगाड़ों, नासिक ढोल और गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में विसर्जन स्थलों तक ले जाया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंजते रहे।
गणपति विसर्जन की सभी झाकिया  लालबाई फूलबाई चौक में पहुंची वहां से सामूहिक रूप मे प्रारंभ हुई शोभायात्रा पुराना बस स्टैंड, आँचलियों का मोहल्ला, सेन समाज मंदिर, गणेश चौक, केसरिया चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने गणपति प्रतिमाओं का स्वागत किया।
शोभायात्रा में विंटेज कार में सजी भगवान गणेश की आकर्षक झांकी, धार्मिक प्रस्तुतियां और नासिक के ढोल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। ढोल की थाप और गणपति के जयकारों के बीच श्रद्धालु उत्साह से झूमते नजर आए।
गणपति विसर्जन शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और जलपान की व्यवस्था की गई। लालबाई फूलबाई चौक पर हिंदू रक्षा दल की ओर से पूड़ी-सब्जी का महाप्रसाद वितरित किया गया। महाप्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
वहीं पुराने अस्पताल रोड पर सांवरिया मित्र मंडल की ओर से नुक्ती का प्रसाद वितरित किया गया। केसरिया चौक पर सत्यनारायण छिपा की ओर से पोहे-जलेबी तथा गौतम सिंधी की ओर से चाय का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन में सहभागिता की।
दोपहर से ही नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से गणपति की छोटी-बड़ी प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए विभिन्न जलाशयों तक ले जाया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के बाद देवराबावड़ी, राजगढ़ तालाब, डोराई बांध सहित विभिन्न जलाशयों में गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से सुख-समृद्धि की कामना की और अगले वर्ष फिर आने का आह्वान किया।
विसर्जन शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया, डीएसपी अंकित कुड़ी, तहसीलदार गोपाल जीनगर और थाना प्रभारी चम्पाराम के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।
    user_दुर्गालाल बोहरा
    दुर्गालाल बोहरा
    बेगूं, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • 70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 27 सितम्बर 2026 70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 27 सितम्बर 2026, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्र छात्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह का आयोजन । प्रशान्त मेवाडा, जिलाध्यक्ष भाजपा भीलवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में एवं श्रीगती जसवन्त कंवर, महापौर नगर निगम भीलवाड़ा की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। उपमहापौर राधेश्याम सोमानी, स्थानीय पार्षद श्रीमती खुशबु कमलकोठारी, अन्तर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी प्यारेलाल खटीक, प्रान्त सहसंयोजक स्वदेशी जागरण मंच डॉ० देवी लाल साहू, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा भीलवाडा कैलाश चन्द्र सुथार, एसीबीईओ सुवाणा सतीश झंवर, श्रीमती सुषमा विश्नोई प्रधानाचार्य सेमुमा राबाउमावि भीलवाड़ा एवं निजी सहायक महापौर हरनारायण माली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रामापन समारोह के प्रारम्भ में आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह गहलोत ने सभी अतिथियों का माला, उपरना एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत सत्कार एवं अभिनन्दन किया एवं स्वागत उद्बोधन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। आयोजक विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि प्रशान्त मेवाड़ा ने अपने उ‌द्बोधन में खेले सीखें और आगे बढ़े का मूल मंत्र देते हुए खिलाड़ियों में जोश एवं उत्साह का संचार किया, जिससे खिलाड़ियों से भरा सम्पूर्ण पाडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कैलाश चन्द्र सुथार, एडीईओ ने अपने उ‌द्बोधन में खिलाड़ियों को अनुशासन एवं संयम का पालन करते हुए अपने श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करने के लिये प्रोत्साहित किया तथा खेल जगत में भीलवाड़ा का नाम बास्केटबॉल व अन्य खेलों में प्रसिद्ध करने का आहवान किया। श्री राधेश्याम जी सोमानी ने खिलाड़ियों को प्रेरित एवं उत्साहवर्धन करते हुए ओलम्पिक, एशियन व अन्य अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भारत का स्तर विकसित देशों के मुकाबले में प्राप्त पदकों का अन्तर समाप्त कर अधिक से अधिक पदक जीतने का आह्वान किया। डॉ० देवी लाल जी साहू ने स्वावलम्बन पर जोर देते हुए खिलाड़ियों को नौकरी के बजाय स्व-व्यवसाय अपनाने पर जोर दिया एव दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओ का अधिक से अधिक उपयोग करने हेतु प्रेरित किया। प्रतियोगिता संयोजक एवं तकनीकी सलाहकार रणजीत खोईवाल ने प्रतियोगिता प्रारम्भ से लेकर अंत तक की समस्त खेल गतिविधियों का प्रतिवेदन पढ़ते हुए परिणामों की घोषणा की। परिणाम निम्नानुसार रहे- 17 वर्ष छात्र: विजेता -संगम एक्सीलेंस उपविजेता- आदर्श विद्या मंदिर करेड़ा तृतीय- बा.वि.म.आसींद। 19 वर्ष छात्र: विजेता- रा उ मा वि सरदार नगर, उपविजेता- संगम एक्सीलेंस, तृतीय- रा उ मा वि दौलतगढ़। 17 वर्ष छात्रा: विजेता- एसडीएम महिला आश्रम, उपविजेता- स्टीवर्ड मॉरिस, तृतीय स्थान- आवासीय आटूण। 19 वर्ष छात्रा: विजेता- आवासिया आटूण, उपविजेता- सेंटर एकेडमी, तृतीय स्थान- रा उ मा वि करेड़ा। मंचासीन अतिथियों द्वारा सभी विजेता टीमों को खिताबी ट्रॉफी, स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अन्त में महापौर श्रीमती जसवन्त कवर ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में और अधिक श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का शुभाशीष देकर प्रतियोगिता समाप्ति की घोषणा की तथा ध्वज अवतरण कर विभागीय प्रतिनिधि अटल बिहारी वैष्णव, प्रधानाचार्य राउमावि बडा महुआ को सुपुर्द किया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्राध्यापक सांवरालाल कुमावत एवं दिनेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का मीडिया कवरेज करते हुए प्राध्यापक सत्येन्द्र माली ने बताया कि इस गरिमामय समारोह में उपप्रधानाचार्य दिनेश कुमार उपाध्याय, धीरज कुमार जोशी, प्राध्यापक सुरेन्द्र सिंह चौहान, भागचन्द जैन, करण कुमार जाट, मुकेश कुमार माली, चन्द्रशेखर व्यास, श्रीमती रेखा शर्मा, श्रीमती श्रद्धा शर्मा, श्रीमती ज्योति खटीक, श्रीमती अर्चना जोशी, सहसयोजक गुणवन्त सिंह, शविक्रम चौधरी, वरिष्ठ अध्यापक इशाक गोहम्मद रंगरेज, गुकेश कुमार शर्मा, श्रीमती विनीता शर्मा, वरिष्ठ सहायक सुरेश चन्द्र सेन व सुश्री स्तुति नवहाल सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय के एनएसएस, एनसीसी एवं स्काउट के स्वयंसेवकों, प्रतिभागी खिलाडियों और छात्र-छात्राओं ने पूरे अनुशासन के साथ कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यालय की उपप्रधानाचार्या श्रीमती अंकिता उपाध्याय ने पधारे हुए सभी अतिथियों, आगंतुको एवं सहयोगियो का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। (राजेन्द्र सिंह गहलोत) प्रधानाचार्य राउमावि राजेन्द्रमार्ग भीलवाड़ा मो.नं. 97721-61156
    4
    70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 27 सितम्बर 2026
70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 27 सितम्बर 2026,                राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्र छात्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह का आयोजन । प्रशान्त मेवाडा, जिलाध्यक्ष भाजपा भीलवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में एवं श्रीगती जसवन्त कंवर, महापौर नगर निगम भीलवाड़ा की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। उपमहापौर राधेश्याम सोमानी, स्थानीय पार्षद श्रीमती खुशबु कमलकोठारी, अन्तर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी  प्यारेलाल खटीक, प्रान्त सहसंयोजक स्वदेशी जागरण मंच डॉ० देवी लाल साहू, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा भीलवाडा  कैलाश चन्द्र सुथार, एसीबीईओ सुवाणा सतीश झंवर, श्रीमती सुषमा विश्नोई प्रधानाचार्य सेमुमा राबाउमावि भीलवाड़ा एवं निजी सहायक महापौर हरनारायण माली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
रामापन समारोह के प्रारम्भ में आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य  राजेन्द्र सिंह गहलोत ने सभी अतिथियों का माला, उपरना एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत सत्कार एवं अभिनन्दन किया एवं स्वागत उद्बोधन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। आयोजक विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि प्रशान्त मेवाड़ा ने अपने उ‌द्बोधन में खेले सीखें और आगे बढ़े का मूल मंत्र देते हुए खिलाड़ियों में जोश एवं उत्साह का संचार किया, जिससे खिलाड़ियों से भरा सम्पूर्ण पाडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कैलाश चन्द्र सुथार, एडीईओ ने अपने उ‌द्बोधन में खिलाड़ियों को अनुशासन एवं संयम का पालन करते हुए अपने श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करने के लिये प्रोत्साहित किया तथा खेल जगत में भीलवाड़ा का नाम बास्केटबॉल व अन्य खेलों में प्रसिद्ध करने का आहवान किया। श्री राधेश्याम जी सोमानी ने खिलाड़ियों को प्रेरित एवं उत्साहवर्धन करते हुए ओलम्पिक, एशियन व अन्य अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भारत का स्तर विकसित देशों के मुकाबले में प्राप्त पदकों का अन्तर समाप्त कर अधिक से अधिक पदक जीतने का आह्वान किया। डॉ० देवी लाल जी साहू ने स्वावलम्बन पर जोर देते हुए खिलाड़ियों को नौकरी के बजाय स्व-व्यवसाय अपनाने पर जोर दिया एव दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओ का अधिक से अधिक उपयोग करने हेतु प्रेरित किया।
प्रतियोगिता संयोजक एवं तकनीकी सलाहकार  रणजीत खोईवाल ने प्रतियोगिता प्रारम्भ से लेकर अंत तक की समस्त खेल गतिविधियों का प्रतिवेदन पढ़ते हुए परिणामों की घोषणा की। परिणाम निम्नानुसार रहे-
17 वर्ष छात्र:  विजेता -संगम एक्सीलेंस उपविजेता- आदर्श विद्या मंदिर करेड़ा 
तृतीय- बा.वि.म.आसींद।
19 वर्ष छात्र: विजेता- रा उ मा वि सरदार नगर, उपविजेता- संगम एक्सीलेंस, तृतीय- रा उ मा वि दौलतगढ़।
17 वर्ष छात्रा: विजेता- एसडीएम महिला आश्रम, उपविजेता- स्टीवर्ड मॉरिस, तृतीय स्थान- आवासीय आटूण।
19 वर्ष छात्रा: विजेता- आवासिया आटूण, उपविजेता- सेंटर एकेडमी, तृतीय स्थान-  रा उ मा वि करेड़ा।
मंचासीन अतिथियों द्वारा सभी विजेता टीमों को खिताबी ट्रॉफी, स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अन्त में महापौर श्रीमती जसवन्त कवर ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में और अधिक श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का शुभाशीष देकर प्रतियोगिता समाप्ति की घोषणा की तथा ध्वज अवतरण कर विभागीय प्रतिनिधि  अटल बिहारी वैष्णव, प्रधानाचार्य राउमावि बडा महुआ को सुपुर्द किया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्राध्यापक  सांवरालाल कुमावत एवं  दिनेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम का मीडिया कवरेज करते हुए प्राध्यापक सत्येन्द्र माली ने बताया कि इस गरिमामय समारोह में उपप्रधानाचार्य  दिनेश कुमार उपाध्याय,  धीरज कुमार जोशी, प्राध्यापक  सुरेन्द्र सिंह चौहान,  भागचन्द जैन,  करण कुमार जाट,  मुकेश कुमार माली,  चन्द्रशेखर व्यास, श्रीमती रेखा शर्मा, श्रीमती श्रद्धा शर्मा, श्रीमती ज्योति खटीक, श्रीमती अर्चना जोशी, सहसयोजक  गुणवन्त सिंह, शविक्रम चौधरी, वरिष्ठ अध्यापक इशाक गोहम्मद रंगरेज, गुकेश कुमार शर्मा, श्रीमती विनीता शर्मा, वरिष्ठ सहायक  सुरेश चन्द्र सेन व सुश्री स्तुति नवहाल सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय के एनएसएस, एनसीसी एवं स्काउट के स्वयंसेवकों, प्रतिभागी खिलाडियों और छात्र-छात्राओं ने पूरे अनुशासन के साथ कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
विद्यालय की उपप्रधानाचार्या श्रीमती अंकिता उपाध्याय ने पधारे हुए सभी अतिथियों, आगंतुको एवं सहयोगियो का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। 
(राजेन्द्र सिंह गहलोत) प्रधानाचार्य राउमावि राजेन्द्रमार्ग भीलवाड़ा मो.नं. 97721-61156
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    1 hr ago
  • महापौर जसवंत कंवर और उपमहापौर राधेश्याम सोमानी का समाचार पत्र वितरक वेलफेयर सोसायटी भीलवाड़ा ने किया स्वागत महापौर जसवंत कंवर और उपमहापौर राधेश्याम सोमानी का समाचार पत्र वितरक वेलफेयर सोसायटी ने किया स्वागत भीलवाड़ा। समाचार पत्र वितरक वेलफेयर सोसायटी की ओर से भीलवाड़ा नगर निगम की प्रथम महिला महापौर श्रीमती जसवंत कंवर एवं उपमहापौर श्री राधेश्याम सोमानी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष अशोक खोईवाल ने महापौर एवं उपमहापौर को माला पहनाकर तथा साफा बांधकर अभिनंदन किया। समारोह के दौरान सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी महापौर, उपमहापौर एवं पार्षद किशोर लखवानी का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सोसायटी के पदाधिकारियों ने नगर निगम की नई जिम्मेदारी संभालने पर सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सोसायटी के उपाध्यक्ष राजाराम जैन, महासचिव बाल गोविंद व्यास, लीलाधर शर्मा, राकेश शर्मा, कमलेश पारीक, राजू पारीक, प्रहलाद कुमावत, घनश्याम तेली, धर्मीचंद धोबी, मुकेश खटीक, प्रकाश गुर्जर, रामेश्वर प्रजापत, रघुवीर शर्मा, किशोर लखवानी, देवकरण माली सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान समाचार पत्र वितरकों से जुड़े विभिन्न विषयों एवं समस्याओं पर भी चर्चा की गई। सोसायटी पदाधिकारियों ने वितरकों के हितों से जुड़े मुद्दों को नगर निगम स्तर पर सहयोग एवं समाधान की दिशा में रखने की बात कही।
    1
    महापौर जसवंत कंवर और उपमहापौर राधेश्याम सोमानी का समाचार पत्र वितरक वेलफेयर सोसायटी भीलवाड़ा ने किया स्वागत

महापौर जसवंत कंवर और उपमहापौर राधेश्याम सोमानी का समाचार पत्र वितरक वेलफेयर सोसायटी ने किया स्वागत
भीलवाड़ा। समाचार पत्र वितरक वेलफेयर सोसायटी की ओर से भीलवाड़ा नगर निगम की प्रथम महिला महापौर श्रीमती जसवंत कंवर एवं उपमहापौर श्री राधेश्याम सोमानी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष अशोक खोईवाल ने महापौर एवं उपमहापौर को माला पहनाकर तथा साफा बांधकर अभिनंदन किया।
समारोह के दौरान सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी महापौर, उपमहापौर एवं पार्षद किशोर लखवानी का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सोसायटी के पदाधिकारियों ने नगर निगम की नई जिम्मेदारी संभालने पर सभी को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सोसायटी के उपाध्यक्ष राजाराम जैन, महासचिव बाल गोविंद व्यास, लीलाधर शर्मा, राकेश शर्मा, कमलेश पारीक, राजू पारीक, प्रहलाद कुमावत, घनश्याम तेली, धर्मीचंद धोबी, मुकेश खटीक, प्रकाश गुर्जर, रामेश्वर प्रजापत, रघुवीर शर्मा, किशोर लखवानी, देवकरण माली सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इस दौरान समाचार पत्र वितरकों से जुड़े विभिन्न विषयों एवं समस्याओं पर भी चर्चा की गई। सोसायटी पदाधिकारियों ने वितरकों के हितों से जुड़े मुद्दों को नगर निगम स्तर पर सहयोग एवं समाधान की दिशा में रखने की बात कही।
    user_राजाराम जैन
    राजाराम जैन
    Media house Bhilwara, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • रावण रुंडी में हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे ग्रामीण, सड़क-सफाई की गुहार के बीच जनप्रतिनिधियों से उठे सवाल, वीडियो वायरल हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे ग्रामीण, जनप्रतिनिधि बोले- मीटिंग में जाना है! रावण रुंडी का वीडियो वायरल नीमच के व्हाट नंबर एक शिवनगर रावण रुंडी गांव में भूमि पूजन के बीच ग्रामीणों का दर्द सामने आया। ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष श्वाति चोपड़ा, पार्षद राकेश किलोरिया सहित जनप्रतिनिधियों के सामने उन्होंने हाथ जोड़कर गांव की गली और स्कूल के आसपास सफाई व सड़क बनवाने की गुहार लगाई। ग्रामीणों के मुताबिक, उनकी समस्या सुनने के बजाय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम की व्यस्तता बताते रहे। वायरल वीडियो में ग्रामीण सवाल उठाते नजर आ रहे हैं कि जब हमें ही सड़क और सफाई नहीं मिलेगी तो जनप्रतिनिधि किस काम के उनका कहना है कि स्कूल जाने वाले बच्चों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। अब ग्रामीणों का सवाल है भूमि पूजन तो हो गया, लेकिन हमारी गली और स्कूल तक सड़क कब बनेगी? जनप्रतिनिधियों का ऐसा रवैया क्यों?
    1
    रावण रुंडी में हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे ग्रामीण, सड़क-सफाई की गुहार के बीच जनप्रतिनिधियों से उठे सवाल, वीडियो वायरल
हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे ग्रामीण, जनप्रतिनिधि बोले- मीटिंग में जाना है! रावण रुंडी का वीडियो वायरल 
नीमच के व्हाट नंबर एक शिवनगर रावण रुंडी गांव में भूमि पूजन के बीच ग्रामीणों का दर्द सामने आया। ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष श्वाति चोपड़ा, पार्षद राकेश किलोरिया सहित जनप्रतिनिधियों के सामने उन्होंने हाथ जोड़कर गांव की गली और स्कूल के आसपास सफाई व सड़क बनवाने की गुहार लगाई।
ग्रामीणों के मुताबिक, उनकी समस्या सुनने के बजाय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम की व्यस्तता बताते रहे। वायरल वीडियो में ग्रामीण सवाल उठाते नजर आ रहे हैं कि जब हमें ही सड़क और सफाई नहीं मिलेगी तो जनप्रतिनिधि किस काम के  उनका कहना है कि स्कूल जाने वाले बच्चों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है।
अब ग्रामीणों का सवाल है भूमि पूजन तो हो गया, लेकिन हमारी गली और स्कूल तक सड़क कब बनेगी? जनप्रतिनिधियों का ऐसा रवैया क्यों?
    user_Mahesh Suthar
    Mahesh Suthar
    Carpenter नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नम आंखों से दी भगवान गणेश को विदाई, 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारों से गूंजा अरिहंत विहार। चित्तौड़गढ़ शहर के उपनगरीय क्षेत्र सेन्थी के अरिहंत विहार में दस दिनों तक भक्ति, उत्साह और उल्लास का केंद्र बने रहने के बाद आखिरकार विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की विदाई का भावुक क्षण आ आया। अरिहंत विहार कॉलोनी में गणेशोत्सव के समापन पर आयोजित विसर्जन समारोह में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। "गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के गगनभेदी जयकारों और ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ भक्तों ने अपने प्रिय बप्पा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। हवन-पूजन और महाआरती से हुई शुरुआत विसर्जन यात्रा से पूर्व सुबह कॉलोनी परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इसके बाद भव्य महाआरती संपन्न हुई, जिसमें बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूजा-अर्चना के बाद ढोल- नगाड़ो और गुलाल व पुष्पवर्षा के साथ भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर पुष्पवर्षा की और आतिशबाजी की। युवा और महिलाएं ढोल- नगाड़ो की धुन पर झूमते नजर आए। कॉलोनी के मुख्य रास्तों पर जगह-जगह निवासियों ने अपने घरों से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर बप्पा का स्वागत किया। नम आंखों से दिया अर्घ्य, दिया अगले बरस आने का न्योता शोभायात्रा निर्धारित विसर्जन स्थल गम्भीरी नदी पहुंची, जहां पूरे विधि-विधान से उत्तर पूजा की गई। जैसे ही प्रतिमा का विसर्जन किया जाने लगा, सभी भक्तों की आंखें छलक आईं। श्रद्धालुओं ने बप्पा के चरण स्पर्श कर क्षेत्र की शांति, समृद्धि और परिवार के आरोग्य की प्रार्थना की। अरिहंत विहार समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूरे दस दिन तक कॉलोनी में एकता और भक्ति का वातावरण बना रहा। विसर्जन के बाद सभी ने एक-दूसरे को प्रसाद बांटा और अगले वर्ष फिर से गणेशोत्सव को और भी धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया। इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस दौरान जीपी गुर्जर, अध्यक्ष गोपाल जटिया, लक्ष्मण मेघवाल, जगदीश वैष्णव, रबिन्द्र प्रधान, ओम जैन शंभूपुरा, ललित टांक, रणजीत आचार्य सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
    3
    नम आंखों से दी भगवान गणेश को विदाई, 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारों से गूंजा अरिहंत विहार।

चित्तौड़गढ़ शहर के उपनगरीय क्षेत्र सेन्थी के अरिहंत विहार में दस दिनों तक भक्ति, उत्साह और उल्लास का केंद्र बने रहने के बाद आखिरकार विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की विदाई का भावुक क्षण आ आया। अरिहंत विहार कॉलोनी में गणेशोत्सव के समापन पर आयोजित विसर्जन समारोह में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। "गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के गगनभेदी जयकारों और ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ भक्तों ने अपने प्रिय बप्पा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
हवन-पूजन और महाआरती से हुई शुरुआत
विसर्जन यात्रा से पूर्व सुबह कॉलोनी परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इसके बाद भव्य महाआरती संपन्न हुई, जिसमें बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया।
पूजा-अर्चना के बाद ढोल- नगाड़ो और गुलाल व पुष्पवर्षा के साथ भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर पुष्पवर्षा की और आतिशबाजी की। युवा और महिलाएं ढोल- नगाड़ो की धुन पर झूमते नजर आए।
कॉलोनी के मुख्य रास्तों पर जगह-जगह निवासियों ने अपने घरों से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर बप्पा का स्वागत किया।
नम आंखों से दिया अर्घ्य, दिया अगले बरस आने का न्योता
शोभायात्रा निर्धारित विसर्जन स्थल गम्भीरी नदी पहुंची, जहां पूरे विधि-विधान से उत्तर पूजा की गई। जैसे ही प्रतिमा का विसर्जन किया जाने लगा, सभी भक्तों की आंखें छलक आईं। श्रद्धालुओं ने बप्पा के चरण स्पर्श कर क्षेत्र की शांति, समृद्धि और परिवार के आरोग्य की प्रार्थना की।
अरिहंत विहार समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूरे दस दिन तक कॉलोनी में एकता और भक्ति का वातावरण बना रहा। विसर्जन के बाद सभी ने एक-दूसरे को प्रसाद बांटा और अगले वर्ष फिर से गणेशोत्सव को और भी धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया।
इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया।
इस दौरान जीपी गुर्जर, अध्यक्ष गोपाल जटिया, लक्ष्मण मेघवाल, जगदीश वैष्णव, रबिन्द्र प्रधान, ओम जैन शंभूपुरा, ललित टांक, रणजीत आचार्य सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.