रावण रुंडी में हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे ग्रामीण, सड़क-सफाई की गुहार के बीच जनप्रतिनिधियों से उठे सवाल, वीडियो वायरल हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे ग्रामीण, जनप्रतिनिधि बोले- मीटिंग में जाना है! रावण रुंडी का वीडियो वायरल नीमच के व्हाट नंबर एक शिवनगर रावण रुंडी गांव में भूमि पूजन के बीच ग्रामीणों का दर्द सामने आया। ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष श्वाति चोपड़ा, पार्षद राकेश किलोरिया सहित जनप्रतिनिधियों के सामने उन्होंने हाथ जोड़कर गांव की गली और स्कूल के आसपास सफाई व सड़क बनवाने की गुहार लगाई। ग्रामीणों के मुताबिक, उनकी समस्या सुनने के बजाय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम की व्यस्तता बताते रहे। वायरल वीडियो में ग्रामीण सवाल उठाते नजर आ रहे हैं कि जब हमें ही सड़क और सफाई नहीं मिलेगी तो जनप्रतिनिधि किस काम के उनका कहना है कि स्कूल जाने वाले बच्चों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। अब ग्रामीणों का सवाल है भूमि पूजन तो हो गया, लेकिन हमारी गली और स्कूल तक सड़क कब बनेगी? जनप्रतिनिधियों का ऐसा रवैया क्यों?
रावण रुंडी में हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे ग्रामीण, सड़क-सफाई की गुहार के बीच जनप्रतिनिधियों से उठे सवाल, वीडियो वायरल हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे ग्रामीण, जनप्रतिनिधि बोले- मीटिंग में जाना है! रावण रुंडी का वीडियो वायरल नीमच के व्हाट नंबर एक शिवनगर रावण रुंडी गांव में भूमि पूजन के बीच ग्रामीणों का दर्द सामने आया। ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष श्वाति चोपड़ा, पार्षद राकेश किलोरिया सहित जनप्रतिनिधियों के सामने उन्होंने हाथ जोड़कर गांव की गली और स्कूल के आसपास सफाई व सड़क बनवाने की गुहार लगाई। ग्रामीणों के मुताबिक, उनकी समस्या सुनने के बजाय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम की व्यस्तता बताते रहे। वायरल वीडियो में ग्रामीण सवाल उठाते नजर आ रहे हैं कि जब हमें ही सड़क और सफाई नहीं मिलेगी तो जनप्रतिनिधि किस काम के उनका कहना है कि स्कूल जाने वाले बच्चों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। अब ग्रामीणों का सवाल है भूमि पूजन तो हो गया, लेकिन हमारी गली और स्कूल तक सड़क कब बनेगी? जनप्रतिनिधियों का ऐसा रवैया क्यों?
- रावण रुंडी में हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे ग्रामीण, सड़क-सफाई की गुहार के बीच जनप्रतिनिधियों से उठे सवाल, वीडियो वायरल हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे ग्रामीण, जनप्रतिनिधि बोले- मीटिंग में जाना है! रावण रुंडी का वीडियो वायरल नीमच के व्हाट नंबर एक शिवनगर रावण रुंडी गांव में भूमि पूजन के बीच ग्रामीणों का दर्द सामने आया। ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष श्वाति चोपड़ा, पार्षद राकेश किलोरिया सहित जनप्रतिनिधियों के सामने उन्होंने हाथ जोड़कर गांव की गली और स्कूल के आसपास सफाई व सड़क बनवाने की गुहार लगाई। ग्रामीणों के मुताबिक, उनकी समस्या सुनने के बजाय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम की व्यस्तता बताते रहे। वायरल वीडियो में ग्रामीण सवाल उठाते नजर आ रहे हैं कि जब हमें ही सड़क और सफाई नहीं मिलेगी तो जनप्रतिनिधि किस काम के उनका कहना है कि स्कूल जाने वाले बच्चों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। अब ग्रामीणों का सवाल है भूमि पूजन तो हो गया, लेकिन हमारी गली और स्कूल तक सड़क कब बनेगी? जनप्रतिनिधियों का ऐसा रवैया क्यों?1
- मानसून की विदाई से पहले रामपुरा में झमाझम बारिश, आंधी-तूफान के साथ बरसे इंद्रदेव पितृपक्ष से पहले हुई तेज बारिश से नगर हुआ तरबतर, मौसम में घुली ठंडक 🌧️ रामपुरा। मानसून की विदाई से पहले शनिवार शाम इंद्रदेव रामपुरा पर जमकर मेहरबान हुए। शाम करीब 6 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया। कुछ ही देर में सड़कों और गलियों में पानी बहने लगा तथा पूरा नगर बारिश से तरबतर हो गया। बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। लंबे समय से उमस और गर्मी से परेशान नगरवासियों को अचानक हुई तेज बारिश से राहत मिली। वहीं बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और मौसम सुहावना हो गया। पितृपक्ष की शुरुआत से पहले हुई इस बारिश को नगरवासियों ने प्रकृति के शुद्धिकरण से भी जोड़ा। बारिश के कारण सड़कें और गलियां धुल गईं तथा वातावरण में ताजगी नजर आई। मानसून की विदाई से पहले हुई इस तेज बारिश ने एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल दिया। शाम के समय हुई बारिश के चलते बाजारों में भी लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई, वहीं कई लोग अचानक हुई बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर रुकते नजर आए। रामपुरा में हुई इस बारिश ने जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश मौसम के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।2
- रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत को डंपर से टक्कर मारने वाला ड्राइवर हुआ गिरफ्तार /छोटीसादड़ी। रेंजर प्रतापसिंह चूंडावत हत्याकांड में छोटीसादड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी कन्हैयालाल उर्फ कान्हा बावरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को घोसुंडी जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र के धामनिया रोड का निवासी बताया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार 21 सितंबर की रात रेंजर प्रतापसिंह चूंडावत वन भूमि में कथित अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अवैध खनन में लगे डंपर को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि डंपर चालक ने रेंजर को टक्कर मारते हुए उनके ऊपर डंपर चढ़ा दिया। गंभीर रूप से घायल रेंजर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में प्रयुक्त डंपर की पहचान की। जांच के दौरान पुलिस ने अवैध खनन में प्रयुक्त डंपर और जेसीबी को भी जब्त किया। पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और अवैध खनन से जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी सामने आने की संभावना है। पुलिस नामजद एवं अन्य संदिग्ध आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है। यह पूरी कार्रवाई एसपी विशाल जांगिड़ के निर्देशन में छोटीसादड़ी सीआई कैलाश सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर घटना की पूरी कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही हे Byte कैलाश सोनी (ci )थाना अधिकारी छोटी सादड़ी1
- MP - CM मोहन यादव ने 25 सितंबर 2026 को भोपाल के BHEL दशहरा मैदान में 351 बसों को हरी झंडी दिखाई थी, लेकिन पुरानी बसों पर चढ़ाई गई ऑरेंज विनाइल पहले ही उखड़ती नजर आई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।1
- 🌍 विश्व पर्यटन दिवस पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में सांस्कृतिक रंग, पर्यटकों ने उठाया लुत्फ 🏰 विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग के टिकट खिड़की व्यू प्वाइंट पर सांस्कृतिक आयोजन, आने वाले पर्यटकों ने कार्यक्रम का लिया आनंद2
- राजस्थान की आदिवासी राजनीति के प्रमुख चेहरे नंदलाल मीणा का राजनीतिक सफर चर्चा में reporter Seema Kumawat राजस्थान की आदिवासी राजनीति के प्रमुख चेहरे नंदलाल मीणा का राजनीतिक सफर चर्चा में भाजपा के शुरुआती दौर में आदिवासी अंचल में संगठन को मजबूत करने में निभाई भूमिका विधानसभा से लोकसभा और राज्य सरकार में मंत्री पद तक पहुंचे नंदलाल मीणा ‘भीन प्रदेश’ की मांग को लेकर भी रहे सक्रिय करीब चार दशक तक राजस्थान की राजनीति में रहा प्रभाव1
- बेगू मे गणपति विसर्जन पर बड़ी धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। नगर में शुक्रवार को दस दिवसीय गणेशोत्सव के समापन पर गणपति विसर्जन का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं को ढोल-नगाड़ों, नासिक ढोल और गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में विसर्जन स्थलों तक ले जाया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंजते रहे। गणपति विसर्जन की सभी झाकिया लालबाई फूलबाई चौक में पहुंची वहां से सामूहिक रूप मे प्रारंभ हुई शोभायात्रा पुराना बस स्टैंड, आँचलियों का मोहल्ला, सेन समाज मंदिर, गणेश चौक, केसरिया चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने गणपति प्रतिमाओं का स्वागत किया। शोभायात्रा में विंटेज कार में सजी भगवान गणेश की आकर्षक झांकी, धार्मिक प्रस्तुतियां और नासिक के ढोल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। ढोल की थाप और गणपति के जयकारों के बीच श्रद्धालु उत्साह से झूमते नजर आए। गणपति विसर्जन शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और जलपान की व्यवस्था की गई। लालबाई फूलबाई चौक पर हिंदू रक्षा दल की ओर से पूड़ी-सब्जी का महाप्रसाद वितरित किया गया। महाप्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं पुराने अस्पताल रोड पर सांवरिया मित्र मंडल की ओर से नुक्ती का प्रसाद वितरित किया गया। केसरिया चौक पर सत्यनारायण छिपा की ओर से पोहे-जलेबी तथा गौतम सिंधी की ओर से चाय का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन में सहभागिता की। दोपहर से ही नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से गणपति की छोटी-बड़ी प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए विभिन्न जलाशयों तक ले जाया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के बाद देवराबावड़ी, राजगढ़ तालाब, डोराई बांध सहित विभिन्न जलाशयों में गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से सुख-समृद्धि की कामना की और अगले वर्ष फिर आने का आह्वान किया। विसर्जन शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया, डीएसपी अंकित कुड़ी, तहसीलदार गोपाल जीनगर और थाना प्रभारी चम्पाराम के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।2
- MP - मध्य प्रदेश में "बहुत से RTO ऑफिसर गांधीवादी हैं। गांधी की नोट दिखती है तो फटाफट ठप्पे मारते हैं..." "सीएम सुगम परिवहन योजना" के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान भोपाल में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी1