महापौर जसवंत कंवर और उपमहापौर राधेश्याम सोमानी का समाचार पत्र वितरक वेलफेयर सोसायटी भीलवाड़ा ने किया स्वागत महापौर जसवंत कंवर और उपमहापौर राधेश्याम सोमानी का समाचार पत्र वितरक वेलफेयर सोसायटी ने किया स्वागत भीलवाड़ा। समाचार पत्र वितरक वेलफेयर सोसायटी की ओर से भीलवाड़ा नगर निगम की प्रथम महिला महापौर श्रीमती जसवंत कंवर एवं उपमहापौर श्री राधेश्याम सोमानी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष अशोक खोईवाल ने महापौर एवं उपमहापौर को माला पहनाकर तथा साफा बांधकर अभिनंदन किया। समारोह के दौरान सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी महापौर, उपमहापौर एवं पार्षद किशोर लखवानी का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सोसायटी के पदाधिकारियों ने नगर निगम की नई जिम्मेदारी संभालने पर सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सोसायटी के उपाध्यक्ष राजाराम जैन, महासचिव बाल गोविंद व्यास, लीलाधर शर्मा, राकेश शर्मा, कमलेश पारीक, राजू पारीक, प्रहलाद कुमावत, घनश्याम तेली, धर्मीचंद धोबी, मुकेश खटीक, प्रकाश गुर्जर, रामेश्वर प्रजापत, रघुवीर शर्मा, किशोर लखवानी, देवकरण माली सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान समाचार पत्र वितरकों से जुड़े विभिन्न विषयों एवं समस्याओं पर भी चर्चा की गई। सोसायटी पदाधिकारियों ने वितरकों के हितों से जुड़े मुद्दों को नगर निगम स्तर पर सहयोग एवं समाधान की दिशा में रखने की बात कही।
महापौर जसवंत कंवर और उपमहापौर राधेश्याम सोमानी का समाचार पत्र वितरक वेलफेयर सोसायटी भीलवाड़ा ने किया स्वागत महापौर जसवंत कंवर और उपमहापौर राधेश्याम सोमानी का समाचार पत्र वितरक वेलफेयर सोसायटी ने किया स्वागत भीलवाड़ा। समाचार पत्र वितरक वेलफेयर सोसायटी की ओर से भीलवाड़ा नगर निगम की प्रथम महिला महापौर श्रीमती जसवंत कंवर एवं उपमहापौर श्री राधेश्याम सोमानी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष अशोक खोईवाल ने महापौर एवं उपमहापौर को माला पहनाकर तथा साफा बांधकर अभिनंदन किया। समारोह के दौरान सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी महापौर, उपमहापौर एवं पार्षद किशोर लखवानी का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सोसायटी के पदाधिकारियों ने नगर निगम की नई जिम्मेदारी संभालने पर सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सोसायटी के उपाध्यक्ष राजाराम जैन, महासचिव बाल गोविंद व्यास, लीलाधर शर्मा, राकेश शर्मा, कमलेश पारीक, राजू पारीक, प्रहलाद कुमावत, घनश्याम तेली, धर्मीचंद धोबी, मुकेश खटीक, प्रकाश गुर्जर, रामेश्वर प्रजापत, रघुवीर शर्मा, किशोर लखवानी, देवकरण माली सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान समाचार पत्र वितरकों से जुड़े विभिन्न विषयों एवं समस्याओं पर भी चर्चा की गई। सोसायटी पदाधिकारियों ने वितरकों के हितों से जुड़े मुद्दों को नगर निगम स्तर पर सहयोग एवं समाधान की दिशा में रखने की बात कही।
- नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षद का सार्वजनिक सम्मान समारोह आयोजित शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार पर्यावरण, चिकित्सा, शिक्षा, सामाजिक, धार्मिक अन्य क्षेत्र में अग्रणीय शाहपुरा श्याम सेवा समिति की ओर से त्रिमूर्ति सर्किल पर जनप्रतिनिधियों एवं खेल प्रतिभा का सार्वजनिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।समारोह में सदस्य के उपस्थित सदस्य एवं नगर पालिकाध्यक्ष रमेश सेन, पार्षद प्रवीण सोनी, भावना सेन, रचना सुनील मिश्रा जो हाल ही में हुए नगर पालिका चुनाव-2026 में अलग अलग वार्डो से विजयी हुए। जिसका समिति सदस्यों ने माला, साफा पहनाकर स्वागत, सम्मान किया और आराध्य भगवान चारभुजानाथ की तस्वीर भेंट की गई। इस दौरान चौराहे पर आतिशबाजी की गई। भगवान के निमित 21 किलो मावे के लड्डुओं का भोग लगाकर जनसमूह मे प्रसाद वितरण किया गया। पालिकाध्यक्ष सेन ने कहा कि हमें गर्व है कि मैं ठाकुरजी की शाहपुरा श्याम की समिति का सदस्य हूं। एक दशक से भी लंबे समय से समिति जरूरतमंद, इंसानों, पशुओं, जानवरों के अलावा, पर्यावरण, शिक्षा, चिकित्सा, धार्मिक, सामाजिक अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करती आरही है। समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया। प्रतिभा का किया सम्मान:- स्विमिंग प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रतिभावान विद्यार्थी विश्व प्रताप सिंह खंगारोत जो समिति सदस्य पुलिस सेवा में कार्यरत अजयपाल सिंह खंगारोत के पुत्र है उनका भी आमजन के बीच स्वागत सम्मान किया और मुंह मीठा करवाया गया। जैन समाज ने भी किया सम्मान:- जैन पंचायत भवन में दशलक्षणम पर्व के अवसर पर शनिवार देर रात जैन समाज अध्यक्ष आनंद सेठी, हेमू गादिया, पंकज, पीयूष, विनोद जैन, यशपाल पाटनी, पारस जैन आदि ने पालिकाध्यक्ष रमेश सेन, उपाध्यक्ष मोहम्मद इशाक खां कायमखानी को श्रीफल भेंट कर, शॉल ओढ़कर माला पहनाते हुए सम्मान किया। इस दौरान समाज के प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी। गांधीपुरी 11 के वार्डवासी राधेश्याम झंवर, दुर्गालाल काबरा, दिनेश शुक्ला, लक्ष्मी नारायण काबरा, राजेंद्र बंग,यशवंत सर्वा, मदनकंवर, दिनेश झंवर, पुष्पेंद्र, महेन्द्र झंवर, सुमित पारीक आदि ने भी सेन के साथ योगेश पारीक, भावना सेन का स्वागत किया।3
- चित्तौड़गढ़ में दिनभर की 5 बड़ी खबरें, दुर्ग से फुटबॉल मैदान और गणपति महोत्सव तक आंगनबाड़ी स्नेहमिलन से लेकर गणपति झांकियों के परिणाम तक, वाल्मीकि समाज की मांग, राज्य स्तरीय फुटबॉल में चित्तौड़गढ़ के 5 खिलाड़ियों का चयन और महेंद्र कपूर को संगीतमय श्रद्धांजलि—देखें शहर की प्रमुख खबरें1
- निम्बाहेड़ा मे आनंदचतुर्थी पर गणपति बाप्पा का जुलुस निकला गया देखे खबर समाचार प्लस न्यूज़ चैनल पर1
- नगर परिषद सभापति उपसभापति सहित सभी पार्षदों का स्वागत समारोह तरुण जोशी राजसमन्द राजसमंद में बजरंग चौराहा स्थित श्री बालाजी महाराज मंदिर पर नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति अनीता पालीवाल एवं उपसभापति मोहन कुमावत के साथ 15 वार्डों के पार्षदों का ऊपरना ओढा कर स्वागत किया गया एवं बालाजी महाराज की छवि चित्र भेंट किया । स्वागत समारोह में सभापति अनीता पालीवाल का स्वागत महिला समिति की गायत्री माली, जय माली द्वारा किया गया। उपसभापति मोहन कुमावत का स्वागत समिति के सुरेश माली प्रेम माली भेरूलाल माली शांतिलाल रजक आदि सदस्यों द्वारा किया गया। स्वागत समारोह में पार्षद पूर्व सभापति अशोक टाँक,, जया माली, सुनील माली, दिनेश कुमावत, चेतन कुमावत ,हेमंत रजक, विजय बहादुर जैन, उत्तम खींची, दीपक खत्री, नारायण गायरी, लक्ष्मी देवी वैष्णव, किशन गायरी प्रमोद रेगर, हिम्मत मेहता एवं लोकेश पालीवाल का बालाजी मित्र मंडल द्वारा ऊपरना ओढ़ा कर छवि चित्र भेटकर स्वागत किया । इस दौरान बालाजी महाराज सेवा समिति के सुरेश माली, भेरूलाल माली, प्रेम माली ,आनंद श्रोत्रिय, बंसी माली, शांतिलाल रजक, राजू भाई यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।3
- चारभुजा नाथ दर्शन रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित1
- नाऊवा एवं अनोपपुरा में चोरों ने दो मंदिरों को बनाया निशाना, चांदी के छत्र व माताजी का मुकुट लेकर बदमाश हुए फरार उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र के नाऊवा व अनोपपुरा गांव में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे आस्था के केंद्रों को भी निशाना बनाने से नहीं हिचक रहे हैं। चोरों ने दो प्रसिद्ध मंदिरों में सेंधमारी कर धार्मिक आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में हुई चोरी की इस वारदात के बाद से ग्रामीणों के बीच भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने गांव में स्थित प्रसिद्ध भैरूजी बावजी मंदिर व बायण माता मंदिर को निशाना बनाया।1
- नम आंखों से दी भगवान गणेश को विदाई, 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारों से गूंजा अरिहंत विहार। चित्तौड़गढ़ शहर के उपनगरीय क्षेत्र सेन्थी के अरिहंत विहार में दस दिनों तक भक्ति, उत्साह और उल्लास का केंद्र बने रहने के बाद आखिरकार विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की विदाई का भावुक क्षण आ आया। अरिहंत विहार कॉलोनी में गणेशोत्सव के समापन पर आयोजित विसर्जन समारोह में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। "गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के गगनभेदी जयकारों और ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ भक्तों ने अपने प्रिय बप्पा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। हवन-पूजन और महाआरती से हुई शुरुआत विसर्जन यात्रा से पूर्व सुबह कॉलोनी परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इसके बाद भव्य महाआरती संपन्न हुई, जिसमें बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूजा-अर्चना के बाद ढोल- नगाड़ो और गुलाल व पुष्पवर्षा के साथ भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर पुष्पवर्षा की और आतिशबाजी की। युवा और महिलाएं ढोल- नगाड़ो की धुन पर झूमते नजर आए। कॉलोनी के मुख्य रास्तों पर जगह-जगह निवासियों ने अपने घरों से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर बप्पा का स्वागत किया। नम आंखों से दिया अर्घ्य, दिया अगले बरस आने का न्योता शोभायात्रा निर्धारित विसर्जन स्थल गम्भीरी नदी पहुंची, जहां पूरे विधि-विधान से उत्तर पूजा की गई। जैसे ही प्रतिमा का विसर्जन किया जाने लगा, सभी भक्तों की आंखें छलक आईं। श्रद्धालुओं ने बप्पा के चरण स्पर्श कर क्षेत्र की शांति, समृद्धि और परिवार के आरोग्य की प्रार्थना की। अरिहंत विहार समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूरे दस दिन तक कॉलोनी में एकता और भक्ति का वातावरण बना रहा। विसर्जन के बाद सभी ने एक-दूसरे को प्रसाद बांटा और अगले वर्ष फिर से गणेशोत्सव को और भी धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया। इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस दौरान जीपी गुर्जर, अध्यक्ष गोपाल जटिया, लक्ष्मण मेघवाल, जगदीश वैष्णव, रबिन्द्र प्रधान, ओम जैन शंभूपुरा, ललित टांक, रणजीत आचार्य सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।3
- चित्तौड़गढ़ जिले के पास mp बॉर्डर के नजदीक नयागाँव मे दो मोटर साईकिल पे चार व्यक्ति बोरो मे दम्बोई को लेजाते वक्त बोरा हाइवे पर गिरने से बोर मे से जानवर बाहर निकल गया जिसको तस्कर वही छोड़ केभाग गए देखे खबर इंडिया हेड न्यूज़ चेंला पर चित्तौड़गढ़ जिला ब्यूरोचीफ घनश्याम लोहार के साथ प्रमोद बैरवा1
- कांकरोली के द्वारकाधीश मंदिर में नंद महोत्सव पर ब्रज का नजारा तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 द्वारकाधीश मंदिर में अहीर समाज ने किया नंद महोत्सव का आयोजन, पारंपरिक भजनों पर पारंपरिक वेशभूषा में झूमते नजर आए महिला पुरुष, श्री कृष्ण और अहीरों के बीच आपसी स्नेह का किया गया चित्रण, मेवाड़ में भी दिखा बृज और वृंदावन जैसा भक्तिमय नजारा,1