Shuru
Apke Nagar Ki App…
पत्रकार अब्दुल रहमान इदरीसी प्रचार मंत्री उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत एवं मऊ क्रांति जिला संबदादा का जीवनी विरहा आ गया है
अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
पत्रकार अब्दुल रहमान इदरीसी प्रचार मंत्री उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत एवं मऊ क्रांति जिला संबदादा का जीवनी विरहा आ गया है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बसपा की 2027 में जमानत जब्त होगी, चारों सीटों पर भाजपा की जीत तय: विनोद राय भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रभारी विनोद राय ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जमानत जब्त हो जाएगी, जबकि भाजपा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। विनोद राय ने कहा कि भाजपा संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव की तैयारी में जुटा है। उन्होंने दावा किया कि यदि पार्टी के विधायक जनता के बीच जाकर विकास कार्यों को लेकर सिर्फ अपनी पीठ थपथपा दें, तो जनपद की चारों विधानसभा सीटें भाजपा के खाते में आएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचा है, जिससे जनता का विश्वास भाजपा के प्रति और मजबूत हुआ है। इसी आधार पर भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी। हालांकि, यह बयान भाजपा नेता विनोद राय का राजनीतिक दावा है। चुनाव परिणाम का फैसला मतदाता अपने मतदान के माध्यम से करेंगे।1
- पत्रकार अब्दुल रहमान इदरीसी प्रचार मंत्री उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत एवं मऊ क्रांति जिला संबदादा का जीवनी विरहा आ गया है1
- लापरवाही की हद: चिरैयाकोट में हाल ही में लगी स्ट्रीट लाइट उखड़ी, झाड़ियों में तब्दील हुई व्यवस्था चिरैयाकोट/रसूलपुर: नगर पंचायत चिरैयाकोट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रसूलपुर इलाके में विकास कार्यों और सरकारी पैसों की बर्बादी की एक बड़ी तस्वीर सामने आई है। स्थानीय निवासियों की सुविधा और रास्तों को रोशन करने के उद्देश्य से हाल ही में सड़क के किनारे जो स्ट्रीट लाइटें/रोड लाइटें लगाई गई थीं, वे अब उखड़कर जमीन पर गिर चुकी हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बिजली का पोल अपने कंक्रीट बेस समेत उखड़कर सड़क किनारे झाड़ियों में गिरा हुआ है। बिजली के कटे और नंगे तार बाहर लटक रहे हैं, जिससे न केवल रास्ते पर अंधेरा छाया रहता है, बल्कि हादसों और करंट उतरने का भी बड़ा खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाइटों को लगाने में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण ये बहुत ही कम समय में उखड़ गईं। चेयरमैन इलाके का हिस्सा होने के बावजूद भी अब तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी इस समस्या को देखने या सही करने नहीं पहुंचा है।3
- गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के देवा पोखरा में एक खड़े ई-रिक्शे की चार बैटरियां चोरी हो गईं। यह घटना शनिवार की रात को हुई जब अज्ञात चोरों ने परशुराम गुप्ता के ई-रिक्शे से बैटरियां चुरा लीं। ई-रिक्शा संख्या UP 61 BT 6812 परशुराम गुप्ता का है और उनका चार्जिंग प्वाइंट गाजीपुर-आजमगढ़ रोड (मार्ग-67) पर देवा पोखरा के पास स्थित है। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश ई-रिक्शे को घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत में छोड़कर फरार हो गए। रविवार सुबह जब परशुराम गुप्ता की नींद खुली तो ई-रिक्शा घर के सामने नहीं मिला। तलाश करने पर खेत में ई-रिक्शा खड़ा मिला, लेकिन उसका बैटरी लॉक टूटा हुआ था और उसमें लगी चारों बैटरियां गायब थीं। पीड़ित ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पीड़ित को थाने बुलाकर तहरीर ली गई। परशुराम गुप्ता ने बताया कि चोरी हुई चारों बैटरियों की कीमत लगभग ₹56 हजार है। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें रात के समय मुंह ढके कुछ संदिग्ध व्यक्ति आते-जाते दिखाई दिए हैं। थाना प्रभारी संतोष कुमार राय ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।4
- जौहर विश्वविद्यालय बचाने की हुंकार बनी जनआंदोलन की आवाज़, 5,000 से अधिक कार्यकर्ताओं की ऐतिहासिक भागीदारी पर सभी का आभार – कोरी सुभाष चन्द्र लहरी, प्रदेश अध्यक्ष, अपनी जनता पार्टी उत्तर प्रदेश इकाई लखनऊ। अपनी जनता पार्टी उत्तर प्रदेश इकाई के तत्वावधान में 27 जुलाई 2026 को राजधानी लखनऊ में जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर को गिराए जाने के निर्णय के विरोध में विशाल जनआंदोलन आयोजित किया गया। दारुलसफा (हजरतगंज) से लालबाग होते हुए राजभवन तक निकाले गए इस विरोध-प्रदर्शन में लगभग 5,000 से अधिक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, महिलाओं, युवाओं, छात्रों एवं समर्थकों ने भाग लेकर शिक्षा और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का मजबूत संदेश दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे, तख्तियां और बुलंद नारों के साथ राजभवन की ओर शांतिपूर्ण ढंग से बढ़ रहे थे। जीपीओ के निकट पुलिस प्रशासन द्वारा जुलूस को रोक दिया गया, लेकिन प्रदर्शनकारियों का उत्साह और लोकतांत्रिक संकल्प अडिग रहा। इस अवसर पर अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई राजनीतिक द्वेष से प्रेरित प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों से जुड़े मामलों में न्यायपूर्ण, पारदर्शी और कानूनसम्मत प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए तथा विद्यार्थियों के भविष्य और शिक्षा के अधिकार की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अपनी जनता पार्टी ने मुरादाबाद मंडल के आयुक्त द्वारा जौहर विश्वविद्यालय को गिराए जाने की कार्रवाई पर रोक लगाए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि मामले में निष्पक्ष एवं न्यायोचित निर्णय सुनिश्चित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चन्द्र लहरी ने आंदोलन की सफलता पर सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं, छात्रों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि अल्प सूचना के बावजूद हजारों लोगों की ऐतिहासिक भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया कि शिक्षा, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए जनता पूरी मजबूती के साथ एकजुट है। उन्होंने कहा कि लालबाग से लेकर अंबेडकर छात्रावास तक पूरे मार्ग पर उमड़ा जनसैलाब अपनी जनता पार्टी की संगठनात्मक शक्ति, कार्यकर्ताओं के समर्पण और सामाजिक न्याय, शिक्षा तथा संविधान के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी सहयोगियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का पुनः आभार व्यक्त करते हुए आंदोलन को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए साधुवाद दिया। ✍️ जितेन्द्र सिंह कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी अपनी जनता पार्टी, गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) जय भीम! जय संविधान! अपनी जनता पार्टी ज़िंदाबाद!4
- "नेशनल हाईवे NH 31 का मरमत कार्य जल्दी करने के लिए दिए सख्त निर्देश। गाज़ीपुर जिला मुख्यालय से होते हुए मोहम्मदावाद, बलिया जिला और उसके पड़ोसी बिहार राज्य के बक्सर को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-31 आज प्रशासनिक अनदेखी का शिकार होकर जानलेवा बन चुका है! गाज़ीपुर के आलमपट्टी के पास पिछले कई सालों से हो रहा भारी जलजमाव होता आ रहा है जो अब हादसों को न्योता दे रहा है, जहाँ सड़क पर पानी इतना भरा है कि गड्ढों का पता ही नहीं चलता और स्थानीय लोग तंज कस रहे हैं कि *"यहाँ अब गाड़ियों की जगह धान की रोपाई कर देनी चाहिए!"* ताज्जुब की बात यह है कि इसी VVIP रूट से रोज़ाना स्कूली बच्चे, एम्बुलेंस, ज़िले के आला अफ़सर और मंत्रियों का काफ़िला गुज़रता है, लेकिन किसी को भी फिसलकर गिरते बाइक सवार बच्चे और मरीज़ दिखाई नहीं देते। जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था न होने से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़े हादसे का इंतज़ार किए बिना इस सड़क की तुरंत मरम्मत कराई जाए और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए जी की बड़ा प्रश्न चिन्ह है1
- अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मऊ में परेड में प्रतिभाग कर दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। निरीक्षण के क्रम में यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी व तत्पश्चात क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।1
- dekh lijiye aap sabhi log ye bichara ka koi Sahara nhi bn rha hai aur uske sath dene ko nhi masoom bachhe ka1