गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के देवा पोखरा में एक खड़े ई-रिक्शे की चार बैटरियां चोरी हो गईं। यह घटना शनिवार की रात को हुई जब अज्ञात चोरों ने परशुराम गुप्ता के ई-रिक्शे से बैटरियां चुरा लीं। ई-रिक्शा संख्या UP 61 BT 6812 परशुराम गुप्ता का है और उनका चार्जिंग प्वाइंट गाजीपुर-आजमगढ़ रोड (मार्ग-67) पर देवा पोखरा के पास स्थित है। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश ई-रिक्शे को घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत में छोड़कर फरार हो गए। रविवार सुबह जब परशुराम गुप्ता की नींद खुली तो ई-रिक्शा घर के सामने नहीं मिला। तलाश करने पर खेत में ई-रिक्शा खड़ा मिला, लेकिन उसका बैटरी लॉक टूटा हुआ था और उसमें लगी चारों बैटरियां गायब थीं। पीड़ित ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पीड़ित को थाने बुलाकर तहरीर ली गई। परशुराम गुप्ता ने बताया कि चोरी हुई चारों बैटरियों की कीमत लगभग ₹56 हजार है। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें रात के समय मुंह ढके कुछ संदिग्ध व्यक्ति आते-जाते दिखाई दिए हैं। थाना प्रभारी संतोष कुमार राय ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के देवा पोखरा में एक खड़े ई-रिक्शे की चार बैटरियां चोरी हो गईं। यह घटना शनिवार की रात को हुई जब अज्ञात चोरों ने परशुराम गुप्ता के ई-रिक्शे से बैटरियां चुरा लीं। ई-रिक्शा संख्या UP 61 BT 6812 परशुराम गुप्ता का है और उनका चार्जिंग प्वाइंट गाजीपुर-आजमगढ़ रोड (मार्ग-67) पर देवा पोखरा के
पास स्थित है। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश ई-रिक्शे को घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत में छोड़कर फरार हो गए। रविवार सुबह जब परशुराम गुप्ता की नींद खुली तो ई-रिक्शा घर के सामने नहीं मिला। तलाश करने पर खेत में ई-रिक्शा खड़ा मिला, लेकिन उसका बैटरी लॉक टूटा हुआ था और उसमें
लगी चारों बैटरियां गायब थीं। पीड़ित ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पीड़ित को थाने बुलाकर तहरीर ली गई। परशुराम गुप्ता ने बताया कि चोरी हुई चारों बैटरियों की कीमत लगभग ₹56 हजार है। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें रात के समय मुंह ढके कुछ संदिग्ध व्यक्ति आते-जाते दिखाई दिए हैं। थाना प्रभारी संतोष कुमार राय ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- श्रावण मास में श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई बिना लाइसेंस संचालित दो प्रतिष्ठान बंद, कांवड़ मार्गों पर लगातार जारी रहेगा निरीक्षण अभियान आयुक्त महोदया एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तथा सहायक आयुक्त सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, मऊ द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत आमजन एवं श्रद्धालुओं को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त कांवड़ मार्गों पर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसके तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती कर निरंतर निगरानी सुनिश्चित की गई है। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने कांवड़ मार्गों पर स्थित मिठाई की दुकानों, राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर संचालित ढाबों, होटल एवं रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यू.पी. 54 ढाबा एवं सान्वी रेस्टोरेंट बिना वैध खाद्य लाइसेंस संचालित पाए गए। साथ ही इन प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं विक्रय अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में किया जा रहा था। इस पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से दोनों प्रतिष्ठानों का संचालन बंद कराते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रतिष्ठान के प्रमुख स्थान पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें, जिससे उपभोक्ताओं को आवश्यक जानकारी सहज रूप से उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों पर फूड सेफ्टी कनेक्ट से संबंधित ग्राहक संतुष्टि फीडबैक क्यूआर कोड एवं टोल फ्री नंबर भी प्रदर्शित कराए जा रहे हैं। इस क्यूआर कोड को स्कैन कर उपभोक्ता संबंधित प्रतिष्ठान की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ किसी भी प्रकार की शिकायत भी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालकों को स्वच्छता एवं हाइजीन के मानकों का कड़ाई से पालन करने, खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सुरक्षित खाद्य प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्हें खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों एवं खुले मसालों के प्रयोग से बचने, केवल बंद पैकेट वाले मसालों का उपयोग करने, ताजे फल एवं ताजी सब्जियों का प्रयोग करने तथा प्रत्येक समय के लिए ताजा भोजन तैयार कर परोसने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि पूर्व में तैयार भोजन को अगले समय के लिए न रखा जाए और न ही परोसा जाए। विभाग द्वारा कटे हुए एवं सड़े-गले फलों के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित आमजन को भी मिलावटी एवं रंगयुक्त खाद्य पदार्थों से बचने, खुले में रखे खाद्य पदार्थों एवं कटे हुए फलों का सेवन न करने तथा स्वच्छ एवं लाइसेंसधारी प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री क्रय करने के प्रति जागरूक किया गया। सहायक आयुक्त सुश्री मंजूषा सिंह ने बताया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की अवधि में यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं एवं आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें। इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, ओम प्रकाश यादव, श्रीमती रीता, अजीत कुमार त्रिपाठी, विजय प्रकाश एवं स्वामीनाथ सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- सड़क पर धान रोपकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन आजमगढ़। हुसैनगंज से सब्जी मंडी जाने वाले मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलजमाव की समस्या के विरोध में बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई कर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बरसात के दौरान सड़क पूरी तरह जलमग्न हो जाती है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, व्यापारियों और आसपास के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत के बावजूद न तो जलनिकासी की व्यवस्था की गई और न ही सड़क की मरम्मत कराई गई। उनका आरोप था कि प्रशासन की उदासीनता के चलते सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि वह सड़क कम और धान की खेती के लिए खेत अधिक दिखाई देती है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि जब सरकार और प्रशासन जनता की बुनियादी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं, तब लोगों को अपनी पीड़ा व्यक्त करने के लिए प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क पर धान रोपना प्रशासनिक विफलता का स्पष्ट उदाहरण है। जनता टैक्स देकर मूलभूत सुविधाओं की अपेक्षा करती है, लेकिन बदले में उसे जलभराव और जर्जर सड़कें मिल रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही हुसैनगंज से सब्जी मंडी मार्ग पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कर सड़क निर्माण एवं मरम्मत का कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आम आदमी पार्टी स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में स्थानीय ग्रामीणों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में सड़क की तत्काल मरम्मत और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।1
- छात्रों के दिल्ली आंदोलन में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने दिया बड़ा बयान1
- Post by RISHI RAI1
- सड़क गड्ढे में तब्दील आए दिन दूर्घटना का संकेत देखे शुरू एप पर जनपद जौनपुर तहसील केराकत के अंतर्गत सिहौली चौराहा पर, सड़क गड्ढे में तब्दील आए दिन दूर्घटना का संकेत। आप लोगो को बतादे कि सिहौली चौराहा थानागद्दी मार्ग सड़क गड्ढे में, तब्दील आए दिन दूर्घटना का संकेत। आप लोगो को बताते चले कि जिलाधिकारी जौनपुर सैमुअल पाल समीक्षा अधीकारी के साथ समीक्षा बैठक कर के निर्देश दिए थे। बरसात के पहले सब गड्ढे को पाट दिया जाए। किन्तु अभी तक सड़क गड्ढे में, तब्दील हैं।3
- #अमरोहा की एक दूल्हा और तीन पत्नियों वाली कथित शादी का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। तीनों लड़कियों ने बताया कि उन्होंने शादी नहीं की थी, बल्कि फॉलोवर्स और व्यूज़ बढ़ाने के लिए यह पूरा प्रैंक किया था। CWC के सामने लड़कियों ने बयान दिया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कथित शादी की कहानी रची गई थी।।1
- गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़: फायरिंग करने वाला शातिर अपराधी इमरान उर्फ भोंदू पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार । गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। कासिमाबाद और नोनहरा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 22 वर्षीय शातिर अपराधी इमरान उर्फ भोंदू, पुत्र इरसाद, निवासी भटोली थाना नोनहरा, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान आरोपी मोटरसाइकिल से भागने लगा। कागजीपुर के पास तेज मोड़ पर बाइक फिसलने के बाद उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके बाएं पैर के घुटने के नीचे गोली लगी। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद भेजा गया। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 3, 25 और 27 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इमरान उर्फ भोंदू पर गाजीपुर और बलिया में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आबकारी अधिनियम, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम सहित मारपीट, धमकी और अवैध हथियार रखने के कुल आठ आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।1