Shuru
Apke Nagar Ki App…
रोहतास। नोखा प्रखंड के चनकी स्थित उच्च माध्यमिक व मध्य विद्यालय में मारपीट मामले को लेकर पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि शिक्षक दिवस पर बच्चों के सामने शिक्षक आपस में भिड़ गए थे। रोहतास। नोखा प्रखंड के चनकी स्थित उच्च माध्यमिक व मध्य विद्यालय में मारपीट मामले को लेकर पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि शिक्षक दिवस पर बच्चों के सामने शिक्षक आपस में भिड़ गए थे। मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो वायरल होने के बाद संयुक्त जांच कर जिला शिक्षा कार्यालय ने कार्रवाई की।
राष्ट्र नमन प्रेस
रोहतास। नोखा प्रखंड के चनकी स्थित उच्च माध्यमिक व मध्य विद्यालय में मारपीट मामले को लेकर पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि शिक्षक दिवस पर बच्चों के सामने शिक्षक आपस में भिड़ गए थे। रोहतास। नोखा प्रखंड के चनकी स्थित उच्च माध्यमिक व मध्य विद्यालय में मारपीट मामले को लेकर पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि शिक्षक दिवस पर बच्चों के सामने शिक्षक आपस में भिड़ गए थे। मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो वायरल होने के बाद संयुक्त जांच कर जिला शिक्षा कार्यालय ने कार्रवाई की।
More news from बिहार and nearby areas
- पश्चिम बंगाल में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दुर्गा पूजा के दौरान मछली-मांस को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस और TMC ने विरोध किया, वहीं बंगाल BJP ने भी बयान से दूरी बना ली। आखिर धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा और बंगाल में इतना बवाल क्यों मचा? पूरी खबर वीडियो में। #️⃣ Hashtags #DhirendraShastri #BageshwarDham #WestBengal #DurgaPuja #BengalNews1
- *चंदौली: मैनपुर में मूर्ति खंडित मामले में बोले सीओ अरुण कुमार सिंह - दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई* *बबुरी / डीडीयू नगर (चंदौली)।* जनपद के बबुरी थाना अंतर्गत मैनपुर ग्राम में शिव मंदिर की मूर्ति खंडित होने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी दीनदयाल उपाध्याय नगर अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। "मैनपुर गांव में मंदिर में मूर्ति खंडित होने की सूचना मिली थी। तत्काल बबुरी पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर भेजी गई है। अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।"1
- हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और बाल्टियां, : हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और बाल्टियां, मारपीट में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल, एक पक्ष से पांच और दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति हुआ घायल, घटना में चार महिलाएं भी घायल, सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती, एक महिला की हालत गंभीर, डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल किया रेफर, मारपीट की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, बिवांर थाना क्षेत्र के करगांव गांव का मामला।1
- चंदौली छात्रों ने दिया 48 घंटे का डीएम को अल्टीमेटम चकिया GIC के प्रिंसिपल को निलंबित करने के लिए, नहीं होने पर जिलाधिकारी कार्यालय चंदौली का छात्र करेंगे घेराव। चंदौली दिनांक 10/09/2026 को जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी महोदय जी को 48 घंटे का अल्टिमेटम पत्रक सौंपा गया। आपको बता दें की चकिया आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन छात्रों के साथ प्रिंसिपल द्वारा जातिगत व मानसिक सार्वजनिक प्रताड़ना किया गया जिसके संबंध में कार्यवाही की मांग कर धरना प्रदर्शन किया गया मांग प्रिंसिपल को निलंबित किया जाए,शासन द्वारा 15 से 20 तक का आश्वासन दिया गया पर शासन का आश्वासन हुआ खत्म फिर भी नहीं हुई प्रिंसिपल पर कार्यवाही, कार्यवाही को लेकर के आज दिया गया जिलाधिकारी को अल्टीमेटम 48 घंटे में कार्यवाही नहीं हुई तो 15/09/2026 को Gen_g, Gen_Alpha का होगा सबसे बड़ा जनपद का महा आन्दोलन जिलाधिकारी कार्यालय का होगा घेराव । ,,छात्र न्याय मंच चकिया,,1
- ब्रेकिंग | सोनभद्र तियरा हॉस्पिटल के पास लोगों ने लगाया जाम, आकाशीय बिजली से युवक की मौत के बाद डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप सोनभद्र। तियरा हॉस्पिटल के पास शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि घायल को समय पर उचित इलाज नहीं मिला, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। प्रदर्शनकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि जब तक सीएमओ मौके पर नहीं पहुंचेंगे, तब तक जाम समाप्त नहीं किया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। अब देखना होगा कि जिलाधिकारी चर्चित सिंह गौड़ और स्वास्थ्य विभाग इस मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करते हैं। ब्रेकिंग | सोनभद्र तियरा हॉस्पिटल के पास लोगों ने लगाया जाम, आकाशीय बिजली से युवक की मौत के बाद डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप सोनभद्र। तियरा हॉस्पिटल के पास शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि घायल को समय पर उचित इलाज नहीं मिला, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। प्रदर्शनकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि जब तक सीएमओ मौके पर नहीं पहुंचेंगे, तब तक जाम समाप्त नहीं किया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। अब देखना होगा कि जिलाधिकारी चर्चित सिंह गौड़ और स्वास्थ्य विभाग इस मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करते हैं।3
- जनसमस्याओं और अधिकारों को लेकर आजाद अधिकार सेना ने बुलंद की आवाज जनपद चंदौली में आम जनता के अधिकार, सम्मान और न्याय से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से आजाद अधिकार सेना ने प्रेस वार्ता आयोजित की। संगठन ने जिले की मूलभूत समस्याओं के साथ किसानों, गरीबों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं से जुड़े मामलों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने की बात कही। प्रेस वार्ता में बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था की समस्याओं पर चर्चा करते हुए इनके समाधान की मांग उठाई गई। किसानों की समस्याओं को लेकर सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने, नहरों की नियमित सफाई कराने और फसल नुकसान के मामलों में उचित कार्रवाई व सहायता सुनिश्चित करने की मांग की गई। संगठन ने कहा कि गरीब, मजदूर, दलित, पिछड़े, महिलाओं और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाई जाएगी। इसके साथ ही पात्र लोगों तक आवास, पेंशन, राशन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। आजाद अधिकार सेना ने प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को भी गंभीरता से उठाने की बात कही। संगठन के अनुसार, जरूरत पड़ने पर ऐसे मामलों को संबंधित विभागों के साथ-साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंचाया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर के संदेश का उल्लेख करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर संगठन अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा। जिला प्रभारी चंदौली अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा तथा जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। रिपोर्ट : अंकित सैनी जनपद :चन्दौली मो :6388209336 बाइट :प्रशांत सिंह बाइट :अजित प्रताप सिंह4
- *थाना बबुरी के अंतर्गत ग्राम मैनपुर में मूर्ति खण्डित करने के संबंध में क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर श्री अरूण कुमार सिंह का आधिकारिक वक्तव्य* *थाना बबुरी के अंतर्गत ग्राम मैनपुर में मूर्ति खण्डित करने के संबंध में क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर श्री अरूण कुमार सिंह का आधिकारिक वक्तव्य*1
- बाजना में कुशवाहा समाज द्वारा निकली श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा, डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु बाजना में कुशवाहा समाज द्वारा निकली श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा, डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु1
- परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का 61वां बलिदान दिवस मनाया गया टैक्सी स्टैंड के पास सड़क पर खड़े कबाड़ियों से हॉर्न बजाने को लेकर हुआ विवाद; एक की हालत गंभीर, बनारस रेफर, दूसरे का मेडिकल कॉलेज में इलाज गाजीपुर। रौजा ओवरब्रिज के नीचे टैक्सी स्टैंड के पास मंगलवार देर रात सड़क पर रास्ता मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सड़क के बीच खड़े कबाड़ियों से हॉर्न बजाकर रास्ता मांगने पर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट के दौरान दो युवकों को चाकू मार दिया गया। पेट में चाकू लगने से 18 वर्षीय शनि बिंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं उसके साथ मौजूद 32 वर्षीय सिद्धार्थ बिंद को भी चाकू लगा, जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना रजदेपुर देहाती क्षेत्र के टेढ़वा गांव निवासी युवकों के साथ हुई। सिद्धार्थ के मुताबिक, वह अपने भाई शनि और गांव के तीन अन्य दोस्तों के साथ चार पहिया वाहन से स्टेशन की तरफ गया था। वहां चाय पीने के बाद सभी लोग रात करीब 12 बजे वापस लौट रहे थे। रौजा ओवरब्रिज के नीचे टैक्सी स्टैंड के पास सड़क पर चार-पांच कबाड़ी खड़े थे। रास्ता नहीं मिलने पर वाहन का हॉर्न बजाया गया। आरोप है कि हॉर्न बजाने पर कबाड़ी गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद वाहन सवार युवक नीचे उतरे और दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। सिद्धार्थ ने बताया कि इसी दौरान कबाड़ियों में से किसी ने चाकू निकाल लिया। मारपीट के दौरान उसके छोटे भाई शनि के पेट में चाकू लग गया। उस समय अफरा-तफरी में उन्हें चोट का पता नहीं चला, बाद में पेट से खून निकलता देख जानकारी हुई। साथी उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।शौर्य, देशभक्ति और अदम्य साहस को नमन: धामूपुर में भव्यता के साथ मना परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का 61वां बलिदान दिवस केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दी वीर सपूत को श्रद्धांजलि। शहीद की पत्नी रसूलन बीबी के नाम पर चौक और 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम 'जल स्मारक' का हुआ उद्घाटन। गाजीपुर में सैनिक स्कूल खोलने, सेना भर्ती बहाल करने और शहीद के नाम पर ट्रेन चलाने की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन। जीवित परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर (कैप्टन) योगेंद्र सिंह यादव ने युवाओं में भरा जोश। दुल्लहपुर गाजीपुर, 10 सितम्बर 2026 भारतीय सेना के अदम्य साहस के प्रतीक और 1965 के भारत-पाक युद्ध में पैटन टैंकों की कब्रगाह बनाने वाले परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का 61वां बलिदान दिवस गुरुवार को उनके पैतृक गांव धामूपुर (गाजीपुर) में दोपहर 2:00 बजे से 5:00 तक पूरी भव्यता और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में वीरता, शौर्य एवं देशभक्ति की त्रिवेणी बही, जहां केंद्र सरकार के मंत्रियों से लेकर सेना के अधिकारियों और आम जनमानस ने देश के इस महान सपूत को सर्वाेच्च सम्मान के साथ नमन किया। शहीद स्मारकों का हुआ शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और विशिष्ट अतिथि के रूप में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और एसपी डॉ. इरज राजा ने बुके देकर उनका स्वागत किया। भूतपूर्व सैनिकों और कार्यक्रम के आयोजक जमील आलम ने भी केंद्रीय मंत्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। अतिथियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए, जिसके उपरांत सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी दी। इस ऐतिहासिक अवसर पर शहीद पार्क से लगभग 500 मीटर दूर हमीद मार्ग पर स्थित चौक का नामकरण शहीद वीर अब्दुल हमीद की पत्नी 'रसूलन बीबी चौक' के रूप में किया गया। साथ ही, शहीद के पिता उस्मान खलीफा और उनके मित्र स्वर्गीय बच्चा सिंह के नाम पर एक पथ के शिलापट्ट का शिलान्यास हुआ। शहीद पार्क के पास स्थित पोखरे के किनारे देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर 'जल स्मारक शिलापट्ट' का भी उद्घाटन किया गया। सेना के ब्रिगेडियर जयदीप चंद्रा और ब्रिगेडियर अमित सहल सहित कई सैन्य अधिकारियों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सर्वाेच्च बलिदान को श्रद्धांजलि दी। माइनस डिग्री में भी मुस्तैद हैं हमारे स्वदेशी हथियारों से लैस जवान: नित्यानंद राय मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शहीद को याद करते हुए कहा कि हम 21वीं सदी के भारत में जी रहे हैं, जहां स्वदेशी हथियारों से लैस हमारे जवानों के खौफ से दुश्मन सीमा पर घुसपैठ करने से कतराते हैं। हमारे जवान माइनस डिग्री तापमान में भी डटकर सीमा की सुरक्षा कर रहे हैं। उन्होंने आयोजक जमील आलम द्वारा रखी गई सार्वजनिक मांगों—वीर अब्दुल हमीद के नाम से ट्रेन चलाने, 2018 से बंद पड़ी गाजीपुर की सेना भर्ती (जो 2017 में सीडीएस बिपिन रावत के आगमन पर शुरू हुई थी) को पुनः बहाल करने और गाजीपुर में सैनिक स्कूल खोलने—पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए मंच से आश्वासन दिया कि इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा और संबंधित मंत्रालयों को निर्देशित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंडमान-निकोबार के द्वीपों का नाम 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखा गया है और राष्ट्रपति भवन में उनके नाम की दीर्घा बनाई गई है। डबल इंजन की सरकार हमेशा शहीदों के साथ खड़ी है। अपने संबोधन में उन्होंने प्रसिद्ध कवि माखनलाल चतुर्वेदी की कविता का उल्लेख करते हुए वीरों को हमेशा याद रखने और नमन करने का संदेश दिया। आपदा हो या युद्ध, सेना ने हमेशा खुद को साबित किया: संजय सेठ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं में जीवित परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव हमारे बीच उपस्थित हैं, मैं उनके चरण स्पर्श कर उन्हें सलाम करता हूं। उन्होंने कारगिल युद्ध में अदम्य साहस दिखाते हुए कई गोलियां खाने के बावजूद पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ने का कार्य किया। संजय सेठ ने 1962, 1965 और 1971 के युद्धों को याद करते हुए कहा कि भारतीय सैनिकों ने हमेशा दुश्मनों के दांत खट्टे किए हैं। सेना केवल युद्ध में ही नहीं, बल्कि पंजाब जैसी प्राकृतिक आपदाओं में भी अपनी जान पर खेलकर नागरिकों को राहत पहुंचाती है। वीर अब्दुल हमीद एक ऐसे ही योद्धा थे, जिनके पराक्रम से पूरी दुनिया परिचित है। युवाओं को मिला राष्ट्रहित में सर्वस्व अर्पण का संदेश कार्यक्रम के दौरान जीवित परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर (मानद कैप्टन) योगेंद्र सिंह यादव ने भी शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे वीर अब्दुल हमीद की वीरता एवं अदम्य साहस से प्रेरणा लें और राष्ट्रहित में समर्पण व अनुशासन के साथ आगे बढ़ें। समारोह में परमवीर चक्र एवं अन्य वीरता पुरस्कारों से सम्मानित वीर सैनिकों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों और युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। बच्चियों द्वारा गाए गए देशभक्ति गीतों और नृत्यों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस भव्य समारोह में किसी की भी भागीदारी कम नहीं रही। आयोजन में मुख्य रूप से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष तपन डे, प्रोड्यूसर मनीष वशिष्ठ, अब्दुल सेठ, रिजवान, परवेज अहमद, राजेश सोनकर, मनोज यादव, श्रवण सिंह, गणेश पाल, सुब्बा यादव, सूबेदार यादव, उप जिलाधिकारी अतुल कुमार, खंड विकास अधिकारी कौस्तुभमणि पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश मिश्र, पुलिस उपाधीक्षक रामकृष्ण तिवारी, अनुभव राजश्री और थाना अध्यक्ष दीपक कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा अनेक जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, सेना के वीर जवान, वीरता पुरस्कार से सम्मानित सैनिक, उनके परिजन और भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल व ओजस्वी संचालन समाजसेवी सुभाष जी ने किया।4