logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का 61वां बलिदान दिवस मनाया गया टैक्सी स्टैंड के पास सड़क पर खड़े कबाड़ियों से हॉर्न बजाने को लेकर हुआ विवाद; एक की हालत गंभीर, बनारस रेफर, दूसरे का मेडिकल कॉलेज में इलाज गाजीपुर। रौजा ओवरब्रिज के नीचे टैक्सी स्टैंड के पास मंगलवार देर रात सड़क पर रास्ता मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सड़क के बीच खड़े कबाड़ियों से हॉर्न बजाकर रास्ता मांगने पर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट के दौरान दो युवकों को चाकू मार दिया गया। पेट में चाकू लगने से 18 वर्षीय शनि बिंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं उसके साथ मौजूद 32 वर्षीय सिद्धार्थ बिंद को भी चाकू लगा, जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना रजदेपुर देहाती क्षेत्र के टेढ़वा गांव निवासी युवकों के साथ हुई। सिद्धार्थ के मुताबिक, वह अपने भाई शनि और गांव के तीन अन्य दोस्तों के साथ चार पहिया वाहन से स्टेशन की तरफ गया था। वहां चाय पीने के बाद सभी लोग रात करीब 12 बजे वापस लौट रहे थे। रौजा ओवरब्रिज के नीचे टैक्सी स्टैंड के पास सड़क पर चार-पांच कबाड़ी खड़े थे। रास्ता नहीं मिलने पर वाहन का हॉर्न बजाया गया। आरोप है कि हॉर्न बजाने पर कबाड़ी गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद वाहन सवार युवक नीचे उतरे और दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। सिद्धार्थ ने बताया कि इसी दौरान कबाड़ियों में से किसी ने चाकू निकाल लिया। मारपीट के दौरान उसके छोटे भाई शनि के पेट में चाकू लग गया। उस समय अफरा-तफरी में उन्हें चोट का पता नहीं चला, बाद में पेट से खून निकलता देख जानकारी हुई। साथी उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।शौर्य, देशभक्ति और अदम्य साहस को नमन: धामूपुर में भव्यता के साथ मना परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का 61वां बलिदान दिवस ​ ​केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दी वीर सपूत को श्रद्धांजलि। ​शहीद की पत्नी रसूलन बीबी के नाम पर चौक और 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम 'जल स्मारक' का हुआ उद्घाटन। ​गाजीपुर में सैनिक स्कूल खोलने, सेना भर्ती बहाल करने और शहीद के नाम पर ट्रेन चलाने की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन। ​जीवित परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर (कैप्टन) योगेंद्र सिंह यादव ने युवाओं में भरा जोश। दुल्लहपुर ​गाजीपुर, 10 सितम्बर 2026 भारतीय सेना के अदम्य साहस के प्रतीक और 1965 के भारत-पाक युद्ध में पैटन टैंकों की कब्रगाह बनाने वाले परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का 61वां बलिदान दिवस गुरुवार को उनके पैतृक गांव धामूपुर (गाजीपुर) में दोपहर 2:00 बजे से 5:00 तक पूरी भव्यता और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में वीरता, शौर्य एवं देशभक्ति की त्रिवेणी बही, जहां केंद्र सरकार के मंत्रियों से लेकर सेना के अधिकारियों और आम जनमानस ने देश के इस महान सपूत को सर्वाेच्च सम्मान के साथ नमन किया। ​शहीद स्मारकों का हुआ शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और विशिष्ट अतिथि के रूप में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और एसपी डॉ. इरज राजा ने बुके देकर उनका स्वागत किया। भूतपूर्व सैनिकों और कार्यक्रम के आयोजक जमील आलम ने भी केंद्रीय मंत्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। अतिथियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए, जिसके उपरांत सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी दी। ​इस ऐतिहासिक अवसर पर शहीद पार्क से लगभग 500 मीटर दूर हमीद मार्ग पर स्थित चौक का नामकरण शहीद वीर अब्दुल हमीद की पत्नी 'रसूलन बीबी चौक' के रूप में किया गया। साथ ही, शहीद के पिता उस्मान खलीफा और उनके मित्र स्वर्गीय बच्चा सिंह के नाम पर एक पथ के शिलापट्ट का शिलान्यास हुआ। शहीद पार्क के पास स्थित पोखरे के किनारे देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर 'जल स्मारक शिलापट्ट' का भी उद्घाटन किया गया। सेना के ब्रिगेडियर जयदीप चंद्रा और ब्रिगेडियर अमित सहल सहित कई सैन्य अधिकारियों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सर्वाेच्च बलिदान को श्रद्धांजलि दी। ​माइनस डिग्री में भी मुस्तैद हैं हमारे स्वदेशी हथियारों से लैस जवान: नित्यानंद राय मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शहीद को याद करते हुए कहा कि हम 21वीं सदी के भारत में जी रहे हैं, जहां स्वदेशी हथियारों से लैस हमारे जवानों के खौफ से दुश्मन सीमा पर घुसपैठ करने से कतराते हैं। हमारे जवान माइनस डिग्री तापमान में भी डटकर सीमा की सुरक्षा कर रहे हैं। उन्होंने आयोजक जमील आलम द्वारा रखी गई सार्वजनिक मांगों—वीर अब्दुल हमीद के नाम से ट्रेन चलाने, 2018 से बंद पड़ी गाजीपुर की सेना भर्ती (जो 2017 में सीडीएस बिपिन रावत के आगमन पर शुरू हुई थी) को पुनः बहाल करने और गाजीपुर में सैनिक स्कूल खोलने—पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए मंच से आश्वासन दिया कि इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा और संबंधित मंत्रालयों को निर्देशित किया जाएगा। ​उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंडमान-निकोबार के द्वीपों का नाम 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखा गया है और राष्ट्रपति भवन में उनके नाम की दीर्घा बनाई गई है। डबल इंजन की सरकार हमेशा शहीदों के साथ खड़ी है। अपने संबोधन में उन्होंने प्रसिद्ध कवि माखनलाल चतुर्वेदी की कविता का उल्लेख करते हुए वीरों को हमेशा याद रखने और नमन करने का संदेश दिया। ​आपदा हो या युद्ध, सेना ने हमेशा खुद को साबित किया: संजय सेठ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं में जीवित परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव हमारे बीच उपस्थित हैं, मैं उनके चरण स्पर्श कर उन्हें सलाम करता हूं। उन्होंने कारगिल युद्ध में अदम्य साहस दिखाते हुए कई गोलियां खाने के बावजूद पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ने का कार्य किया। संजय सेठ ने 1962, 1965 और 1971 के युद्धों को याद करते हुए कहा कि भारतीय सैनिकों ने हमेशा दुश्मनों के दांत खट्टे किए हैं। सेना केवल युद्ध में ही नहीं, बल्कि पंजाब जैसी प्राकृतिक आपदाओं में भी अपनी जान पर खेलकर नागरिकों को राहत पहुंचाती है। वीर अब्दुल हमीद एक ऐसे ही योद्धा थे, जिनके पराक्रम से पूरी दुनिया परिचित है। ​युवाओं को मिला राष्ट्रहित में सर्वस्व अर्पण का संदेश कार्यक्रम के दौरान जीवित परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर (मानद कैप्टन) योगेंद्र सिंह यादव ने भी शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे वीर अब्दुल हमीद की वीरता एवं अदम्य साहस से प्रेरणा लें और राष्ट्रहित में समर्पण व अनुशासन के साथ आगे बढ़ें। समारोह में परमवीर चक्र एवं अन्य वीरता पुरस्कारों से सम्मानित वीर सैनिकों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। ​स्कूली बच्चों और युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। बच्चियों द्वारा गाए गए देशभक्ति गीतों और नृत्यों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। ​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस भव्य समारोह में किसी की भी भागीदारी कम नहीं रही। आयोजन में मुख्य रूप से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष तपन डे, प्रोड्यूसर मनीष वशिष्ठ, अब्दुल सेठ, रिजवान, परवेज अहमद, राजेश सोनकर, मनोज यादव, श्रवण सिंह, गणेश पाल, सुब्बा यादव, सूबेदार यादव, उप जिलाधिकारी अतुल कुमार, खंड विकास अधिकारी कौस्तुभमणि पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश मिश्र, पुलिस उपाधीक्षक रामकृष्ण तिवारी, अनुभव राजश्री और थाना अध्यक्ष दीपक कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा अनेक जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, सेना के वीर जवान, वीरता पुरस्कार से सम्मानित सैनिक, उनके परिजन और भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल व ओजस्वी संचालन समाजसेवी सुभाष जी ने किया।

1 hr ago
user_Anubha tiwari
Anubha tiwari
गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का 61वां बलिदान दिवस मनाया गया टैक्सी स्टैंड के पास सड़क पर खड़े कबाड़ियों से हॉर्न बजाने को लेकर हुआ विवाद; एक की हालत गंभीर, बनारस रेफर, दूसरे का मेडिकल कॉलेज में इलाज गाजीपुर। रौजा ओवरब्रिज के नीचे टैक्सी स्टैंड के पास मंगलवार देर रात सड़क पर रास्ता मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सड़क के बीच खड़े कबाड़ियों से हॉर्न बजाकर रास्ता मांगने पर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट के दौरान दो युवकों को चाकू मार दिया गया। पेट में चाकू लगने से 18 वर्षीय शनि बिंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं उसके साथ मौजूद 32 वर्षीय सिद्धार्थ बिंद को भी चाकू लगा, जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना रजदेपुर देहाती क्षेत्र के टेढ़वा गांव निवासी युवकों के साथ हुई। सिद्धार्थ के मुताबिक, वह अपने भाई शनि और गांव के तीन अन्य दोस्तों के साथ चार पहिया वाहन से स्टेशन की तरफ गया था। वहां चाय पीने के बाद सभी लोग रात करीब 12 बजे वापस लौट रहे थे। रौजा ओवरब्रिज के नीचे टैक्सी स्टैंड के पास सड़क पर चार-पांच कबाड़ी खड़े थे। रास्ता नहीं मिलने पर वाहन का हॉर्न बजाया गया। आरोप है कि हॉर्न बजाने पर कबाड़ी गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद वाहन सवार युवक नीचे उतरे और दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। सिद्धार्थ ने बताया कि इसी दौरान कबाड़ियों में से किसी ने चाकू निकाल लिया। मारपीट के दौरान उसके छोटे भाई शनि के पेट में चाकू लग गया। उस समय अफरा-तफरी में उन्हें चोट का पता नहीं चला, बाद में पेट से खून निकलता देख जानकारी हुई। साथी उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।शौर्य, देशभक्ति और अदम्य साहस को नमन: धामूपुर में भव्यता के साथ मना परमवीर चक्र विजेता

वीर अब्दुल हमीद का 61वां बलिदान दिवस ​ ​केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दी वीर सपूत को श्रद्धांजलि। ​शहीद की पत्नी रसूलन बीबी के नाम पर चौक और 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम 'जल स्मारक' का हुआ उद्घाटन। ​गाजीपुर में सैनिक स्कूल खोलने, सेना भर्ती बहाल करने और शहीद के नाम पर ट्रेन चलाने की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन। ​जीवित परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर (कैप्टन) योगेंद्र सिंह यादव ने युवाओं में भरा जोश। दुल्लहपुर ​गाजीपुर, 10 सितम्बर 2026 भारतीय सेना के अदम्य साहस के प्रतीक और 1965 के भारत-पाक युद्ध में पैटन टैंकों की कब्रगाह बनाने वाले परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का 61वां बलिदान दिवस गुरुवार को उनके पैतृक गांव धामूपुर (गाजीपुर) में दोपहर 2:00 बजे से 5:00 तक पूरी भव्यता और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में वीरता, शौर्य एवं देशभक्ति की त्रिवेणी बही, जहां केंद्र सरकार के मंत्रियों से लेकर सेना के अधिकारियों और आम जनमानस ने देश के इस महान सपूत को सर्वाेच्च सम्मान के साथ नमन किया। ​शहीद स्मारकों का हुआ शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और विशिष्ट अतिथि के रूप में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और एसपी डॉ. इरज राजा ने बुके देकर उनका स्वागत किया। भूतपूर्व सैनिकों और कार्यक्रम के आयोजक जमील आलम ने भी केंद्रीय मंत्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। अतिथियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए, जिसके उपरांत सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी दी। ​इस ऐतिहासिक अवसर पर शहीद पार्क से लगभग 500 मीटर दूर हमीद मार्ग पर स्थित चौक का नामकरण शहीद वीर अब्दुल हमीद की पत्नी 'रसूलन बीबी चौक' के रूप में किया गया। साथ ही, शहीद के पिता उस्मान खलीफा और उनके मित्र स्वर्गीय बच्चा सिंह के नाम पर एक पथ

के शिलापट्ट का शिलान्यास हुआ। शहीद पार्क के पास स्थित पोखरे के किनारे देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर 'जल स्मारक शिलापट्ट' का भी उद्घाटन किया गया। सेना के ब्रिगेडियर जयदीप चंद्रा और ब्रिगेडियर अमित सहल सहित कई सैन्य अधिकारियों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सर्वाेच्च बलिदान को श्रद्धांजलि दी। ​माइनस डिग्री में भी मुस्तैद हैं हमारे स्वदेशी हथियारों से लैस जवान: नित्यानंद राय मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शहीद को याद करते हुए कहा कि हम 21वीं सदी के भारत में जी रहे हैं, जहां स्वदेशी हथियारों से लैस हमारे जवानों के खौफ से दुश्मन सीमा पर घुसपैठ करने से कतराते हैं। हमारे जवान माइनस डिग्री तापमान में भी डटकर सीमा की सुरक्षा कर रहे हैं। उन्होंने आयोजक जमील आलम द्वारा रखी गई सार्वजनिक मांगों—वीर अब्दुल हमीद के नाम से ट्रेन चलाने, 2018 से बंद पड़ी गाजीपुर की सेना भर्ती (जो 2017 में सीडीएस बिपिन रावत के आगमन पर शुरू हुई थी) को पुनः बहाल करने और गाजीपुर में सैनिक स्कूल खोलने—पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए मंच से आश्वासन दिया कि इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा और संबंधित मंत्रालयों को निर्देशित किया जाएगा। ​उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंडमान-निकोबार के द्वीपों का नाम 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखा गया है और राष्ट्रपति भवन में उनके नाम की दीर्घा बनाई गई है। डबल इंजन की सरकार हमेशा शहीदों के साथ खड़ी है। अपने संबोधन में उन्होंने प्रसिद्ध कवि माखनलाल चतुर्वेदी की कविता का उल्लेख करते हुए वीरों को हमेशा याद रखने और नमन करने का संदेश दिया। ​आपदा हो या युद्ध, सेना ने हमेशा खुद को साबित किया: संजय सेठ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं में जीवित परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव हमारे बीच उपस्थित हैं, मैं उनके चरण स्पर्श कर उन्हें सलाम करता हूं। उन्होंने कारगिल युद्ध

में अदम्य साहस दिखाते हुए कई गोलियां खाने के बावजूद पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ने का कार्य किया। संजय सेठ ने 1962, 1965 और 1971 के युद्धों को याद करते हुए कहा कि भारतीय सैनिकों ने हमेशा दुश्मनों के दांत खट्टे किए हैं। सेना केवल युद्ध में ही नहीं, बल्कि पंजाब जैसी प्राकृतिक आपदाओं में भी अपनी जान पर खेलकर नागरिकों को राहत पहुंचाती है। वीर अब्दुल हमीद एक ऐसे ही योद्धा थे, जिनके पराक्रम से पूरी दुनिया परिचित है। ​युवाओं को मिला राष्ट्रहित में सर्वस्व अर्पण का संदेश कार्यक्रम के दौरान जीवित परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर (मानद कैप्टन) योगेंद्र सिंह यादव ने भी शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे वीर अब्दुल हमीद की वीरता एवं अदम्य साहस से प्रेरणा लें और राष्ट्रहित में समर्पण व अनुशासन के साथ आगे बढ़ें। समारोह में परमवीर चक्र एवं अन्य वीरता पुरस्कारों से सम्मानित वीर सैनिकों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। ​स्कूली बच्चों और युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। बच्चियों द्वारा गाए गए देशभक्ति गीतों और नृत्यों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। ​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस भव्य समारोह में किसी की भी भागीदारी कम नहीं रही। आयोजन में मुख्य रूप से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष तपन डे, प्रोड्यूसर मनीष वशिष्ठ, अब्दुल सेठ, रिजवान, परवेज अहमद, राजेश सोनकर, मनोज यादव, श्रवण सिंह, गणेश पाल, सुब्बा यादव, सूबेदार यादव, उप जिलाधिकारी अतुल कुमार, खंड विकास अधिकारी कौस्तुभमणि पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश मिश्र, पुलिस उपाधीक्षक रामकृष्ण तिवारी, अनुभव राजश्री और थाना अध्यक्ष दीपक कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा अनेक जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, सेना के वीर जवान, वीरता पुरस्कार से सम्मानित सैनिक, उनके परिजन और भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल व ओजस्वी संचालन समाजसेवी सुभाष जी ने किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मऊ कलेक्ट्रेट में धरना, जन संघर्ष समिति ने उठाई कई अहम मांगें 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मऊ कलेक्ट्रेट में धरना, जन संघर्ष समिति ने उठाई कई अहम मांगें वही प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर आवश्यक कार्रवाई की मांग भी की जाएगी।
    1
    11 सूत्रीय मांगों को लेकर मऊ कलेक्ट्रेट में धरना, जन संघर्ष समिति ने उठाई कई अहम मांगें
11 सूत्रीय मांगों को लेकर मऊ कलेक्ट्रेट में धरना, जन संघर्ष समिति ने उठाई कई अहम मांगें
वही प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर आवश्यक कार्रवाई की मांग भी की जाएगी।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • आरोपी का एनकाउंटर हो और मकान पर चले बुलडोजर" — बलिया में CRPF जवान की हत्या के बाद बेटी की गुहार
    1
    आरोपी का एनकाउंटर हो और मकान पर चले बुलडोजर" — बलिया में CRPF जवान की हत्या के बाद बेटी की गुहार
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • चंदौली के चहनियां रामगढ़ बाबा कीनाराम विक्की तिवारी उर्फ छोटे पागल सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन प्रस्तुत करते हुए
    1
    चंदौली के चहनियां रामगढ़ बाबा कीनाराम विक्की तिवारी उर्फ छोटे पागल सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन प्रस्तुत करते हुए
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अपराध से अर्जित 53.89 लाख की संपत्ति पर पुलिस की कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के आरोपित का मकान कुर्क मऊ। अपराध से अर्जित धन से बनवाए गए मकान पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के आरोपित मो. खालिद अंसार की करीब 53.89 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। यह कार्रवाई गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर चलाए जा रहे “अपराध से अर्जित संपत्ति पर प्रहार” अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी के निर्देशन में कोपागंज थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह की टीम ने 11 सितंबर को कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, मो. खालिद अंसार पुत्र स्व. हाजी अंसार निवासी करीमुद्दीनपुर, घोसी के विरुद्ध थाना घोसी में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। जिला मजिस्ट्रेट मऊ के 13 अगस्त 2026 के आदेश के अनुपालन में तहसीलदार घोसी अनीश सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो की मौजूदगी में संपत्ति कुर्क की गई। कुर्क संपत्ति मौजा वार्ड संख्या 08 करीमुद्दीनपुर दक्षिणी, भवन संख्या 0419 में स्थित 2640 वर्गफीट आवासीय क्षेत्रफल का एक मंजिला मकान है। इसकी वर्तमान अनुमानित कीमत 53,89,372 रुपये आंकी गई है।
    3
    अपराध से अर्जित 53.89 लाख की संपत्ति पर पुलिस की कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के आरोपित का मकान कुर्क
मऊ। अपराध से अर्जित धन से बनवाए गए मकान पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के आरोपित मो. खालिद अंसार की करीब 53.89 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। यह कार्रवाई गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर चलाए जा रहे “अपराध से अर्जित संपत्ति पर प्रहार” अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी के निर्देशन में कोपागंज थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह की टीम ने 11 सितंबर को कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, मो. खालिद अंसार पुत्र स्व. हाजी अंसार निवासी करीमुद्दीनपुर, घोसी के विरुद्ध थाना घोसी में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। जिला मजिस्ट्रेट मऊ के 13 अगस्त 2026 के आदेश के अनुपालन में तहसीलदार घोसी अनीश सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो की मौजूदगी में संपत्ति कुर्क की गई।
कुर्क संपत्ति मौजा वार्ड संख्या 08 करीमुद्दीनपुर दक्षिणी, भवन संख्या 0419 में स्थित 2640 वर्गफीट आवासीय क्षेत्रफल का एक मंजिला मकान है। इसकी वर्तमान अनुमानित कीमत 53,89,372 रुपये आंकी गई है।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दुर्गा पूजा के दौरान मछली-मांस को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस और TMC ने विरोध किया, वहीं बंगाल BJP ने भी बयान से दूरी बना ली। आखिर धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा और बंगाल में इतना बवाल क्यों मचा? पूरी खबर वीडियो में। #️⃣ Hashtags #DhirendraShastri #BageshwarDham #WestBengal #DurgaPuja #BengalNews
    1
    पश्चिम बंगाल में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दुर्गा पूजा के दौरान मछली-मांस को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस और TMC ने विरोध किया, वहीं बंगाल BJP ने भी बयान से दूरी बना ली। आखिर धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा और बंगाल में इतना बवाल क्यों मचा? पूरी खबर वीडियो में।
#️⃣ Hashtags
#DhirendraShastri #BageshwarDham #WestBengal #DurgaPuja #BengalNews
    user_Awaaz -e-Bharat
    Awaaz -e-Bharat
    चांद, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    17 hrs ago
  • यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध में स्वर्ण एकता मंच का विशाल धरना प्रदर्शन यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध में स्वर्ण एकता मंच का विशाल धरना प्रदर्शन मऊ में आज स्वर्ण एकता मंच के बैनर तले यूजीसी के कथित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने यूजीसी की नीतियों को लेकर अपना विरोध जताया और सरकार से संबंधित प्रावधानों पर पुनर्विचार करते हुए उन्हें वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इन प्रावधानों से समाज के हित प्रभावित हो सकते हैं। धरना स्थल पर वक्ताओं ने अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया और सरकार से जल्द सकारात्मक कदम उठाने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
    1
    यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध में स्वर्ण एकता मंच का विशाल धरना प्रदर्शन
यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध में स्वर्ण एकता मंच का विशाल धरना प्रदर्शन
मऊ में आज स्वर्ण एकता मंच के बैनर तले यूजीसी के कथित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने यूजीसी की नीतियों को लेकर अपना विरोध जताया और सरकार से संबंधित प्रावधानों पर पुनर्विचार करते हुए उन्हें वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इन प्रावधानों से समाज के हित प्रभावित हो सकते हैं। धरना स्थल पर वक्ताओं ने अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया और सरकार से जल्द सकारात्मक कदम उठाने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • चंदौली के सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने धानापुर महेशी गांव जन चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं : अधिकारियों को मौके पर निस्तारण के दिए निर्देश
    1
    चंदौली के सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने धानापुर महेशी गांव जन चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं : अधिकारियों को मौके पर  निस्तारण के दिए निर्देश
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बिहार बाढ़ से कराह रहा है। नेता प्रतिपक्ष आवाम के बीच हैं। बिहार बाढ़ से कराह रहा है। नेता प्रतिपक्ष आवाम के बीच हैं। सम्राट जी में इतनी हिम्मत नहीं कि वो प्रधानमंत्री जी से बिहार के लिए फण्ड मांगे? कैसे कठपुतली CM हैं? हम बिहार के लिए थे , हैं और रहेंगे। सम्राट जी गुजरातियों के हाँ में हाँ मिलाते रहें!
    1
    बिहार बाढ़ से कराह रहा है। नेता प्रतिपक्ष आवाम के बीच हैं।

बिहार बाढ़ से कराह रहा है। नेता प्रतिपक्ष आवाम के बीच हैं।
सम्राट जी में इतनी हिम्मत नहीं कि वो प्रधानमंत्री जी से बिहार के लिए फण्ड मांगे?
कैसे कठपुतली CM हैं?
हम बिहार के लिए थे , हैं और रहेंगे।
सम्राट जी गुजरातियों के हाँ में हाँ मिलाते रहें!
    user_राज रतन
    राज रतन
    Student union बक्सर, बक्सर, बिहार•
    10 hrs ago
  • बलिया स्थित उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दो सगे भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया यूपी के बलिया स्थित उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दो सगे भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। खटाल चलाने वाले अमरेश बहादुर सिंह (45) और उनके छोटे भाई मंजेश सिंह (35) देर रात गाली-गलौज का विरोध कर रहे थे, तभी उनके पट्टीदार रामकरण सिंह और उसके परिजनों (पिता, भाई, मां और बहन) ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। ​पेट में गहरे घाव लगने से दोनों भाई खून से लथपथ हो गए। मऊ में इलाज के दौरान अमरेश बहादुर सिंह की मौत हो गई, जबकि मंजेश सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीएचयू (वाराणसी) रेफर किया गया है। मृतक की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर 3 को हिरासत में ले लिया है। फरार 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें गठित की गई हैं और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ​#BalliaNews #UPNews #CrimeNews #BalliaPolice #BHU
    1
    बलिया स्थित उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दो सगे भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया
यूपी के बलिया स्थित उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दो सगे भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। खटाल चलाने वाले अमरेश बहादुर सिंह (45) और उनके छोटे भाई मंजेश सिंह (35) देर रात गाली-गलौज का विरोध कर रहे थे, तभी उनके पट्टीदार रामकरण सिंह और उसके परिजनों (पिता, भाई, मां और बहन) ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया।
​पेट में गहरे घाव लगने से दोनों भाई खून से लथपथ हो गए। मऊ में इलाज के दौरान अमरेश बहादुर सिंह की मौत हो गई, जबकि मंजेश सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीएचयू (वाराणसी) रेफर किया गया है। मृतक की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर 3 को हिरासत में ले लिया है। फरार 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें गठित की गई हैं और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
​#BalliaNews #UPNews #CrimeNews #BalliaPolice #BHU
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.