Shuru
Apke Nagar Ki App…
*चौबेपुर थाना क्षेत्र में बकरी चोर सक्रिय* *थाना क्षेत्र के अंतर्गत हल्का नम्बर 2 में आने वाला गाँव बरुवा बड़े गाँव मे बकरी चोरों ने आधा दर्जन बकरियों को चोरी करके भागने में सफल हुये* *चौबेपुर थाना क्षेत्र में बकरी चोर सक्रिय* *थाना क्षेत्र के अंतर्गत हल्का नम्बर 2 में आने वाला गाँव बरुवा बड़े गाँव मे बकरी चोरों ने आधा दर्जन बकरियों को चोरी करके भागने में सफल हुये* *पीडित किसान ने चौबेपुर थाना में प्रार्थना पत्र दिया* किसान पीड़ित सब्बीर अली। *चौबेपुर थाना क्षेत्र में दिन प्रति दिन चोर सक्रिय नजर आ रहे है* *पूछता है चौबेपुर कि इन चोरों पर कब अंकुश लगेगा कि यही चोर दिन प्रतिदिन पनपते रहंगे*
बृजेश कुमार तिवारी
*चौबेपुर थाना क्षेत्र में बकरी चोर सक्रिय* *थाना क्षेत्र के अंतर्गत हल्का नम्बर 2 में आने वाला गाँव बरुवा बड़े गाँव मे बकरी चोरों ने आधा दर्जन बकरियों को चोरी करके भागने में सफल हुये* *चौबेपुर थाना क्षेत्र में बकरी चोर सक्रिय* *थाना क्षेत्र के अंतर्गत हल्का नम्बर 2 में आने वाला गाँव बरुवा बड़े गाँव मे बकरी चोरों ने आधा दर्जन बकरियों को चोरी करके भागने में सफल हुये* *पीडित किसान ने चौबेपुर थाना में प्रार्थना पत्र दिया* किसान पीड़ित सब्बीर अली। *चौबेपुर थाना क्षेत्र में दिन प्रति दिन चोर सक्रिय नजर आ रहे है* *पूछता है चौबेपुर कि इन चोरों पर कब अंकुश लगेगा कि यही चोर दिन प्रतिदिन पनपते रहंगे*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ककवन थाना का पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा निरीक्षण ककवन, 14 अप्रैल 2026। आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी द्वारा थाना ककवन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार तथा साफ-सफाई व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के समय पुलिस उपायुक्त ने अभिलेखों को अद्यतन रखने, लंबित प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस कर्मियों को अनुशासन, सतर्कता एवं जनसुनवाई के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सतत सक्रियता बरतने की बात कही गई। निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर भी मौके पर उपस्थित रहे।1
- अज्ञात कारणों से लगी आग में 2 बीघा गेहूं की फसल राख बांगरमऊ थाना क्षेत्र के गंजमुरादाबाद स्थित नवयुग स्कूल के समीप स्थित गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई।इसके चलते तीन किसानों की खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आसपास के लोगों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की।सफलता न मिलने पर दमकल विभाग को सूचना दी गई.मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. किसान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर हमजा निवासी अब्दुल यामीन पुत्र उमराव अली,हसीन पुत्र हनीफ,रुकसाना पत्नी हनीफ, शरीफ़ पुत्र हनीफ आदि परिवारों का इकलौता यही सहारा था.18-18 बिस्वा जमीन में गेहूं की फसल बोई थी.जो अब जलकर स्वाहा हो चुकी हैं। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कामिल कुरैशी ने बताया कि वह संबंधित अधिकारियों को फोन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है। वही हल्का लेखपाल ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है।2
- 🚨 **कन्नौज ब्रेकिंग: तेज रफ्तार का कहर, शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत** 🚨 शादी वाले घर की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। थाना सौरिख क्षेत्र के नादेमऊ के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। **घटना की मुख्य बातें:** * **मृतक की पहचान:** 27 वर्षीय जय सिंह, जो जनपद मैनपुरी के थाना अहिरवा अंतर्गत ग्राम पिपरौली के रहने वाले थे। * **हादसे का कारण:** जय सिंह शादी के कार्ड बांटकर अपनी बाइक से घर वापस जा रहे थे, तभी नादेमऊ के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। * **आरोपी फरार:** घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। * **पुलिस कार्रवाई:** सूचना मिलते ही सौरिख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। इस दुखद घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। 📹 **परिजनों का क्या कहना है और क्या है पूरा मामला, जानने के लिए देखें पूरी रिपोर्ट:** [यहाँ अपने वीडियो या न्यूज़ का लिंक डालें] #Kannauj #KannaujNews #Saurikh #Nademau #RoadAccident #UPNews #MainpuriNews #BreakingNews #DDTodayNews #LocalNews1
- इकलौते बेटे की मौत से उजड़ गया परिवार कल्याणपुर में बीएससी छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम ठठिया संवाददाता। कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहे बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार ठठिया थाना क्षेत्र के हरौली गांव निवासी शिव सिंह, जो पेशे से राजमिस्त्री हैं, का इकलौता बेटा प्रांजुल (छात्र) बीते करीब दो वर्षों से कल्याणपुर के आवास विकास क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पीपीएन कॉलेज से बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। बताया गया कि सोमवार रात करीब नौ बजे प्रांजुल ने अपने परिवार से फोन पर बात की थी। इस दौरान उसने पिता से कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह सोने जा रहा है। इसके बाद उसने फोन काट दिया। मंगलवार सुबह जब पिता ने दो बार फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। चिंता होने पर उन्होंने प्रांजुल के साथ रहने वाले उसके दोस्त रोहन को फोन कर जानकारी लेने को कहा। रोहन जब कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर प्रांजुल का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ था। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत मकान मालिक और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर 112 नंबर के माध्यम से पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची कल्याणपुर थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों द्वारा किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार किए जाने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार शाम करीब चार बजे शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।1
- Post by Ramadhar Kumar1
- Post by Shiva Gautam1
- *दारोगा* : मुझे ये बताओ, मैं कहां पे खड़ा हूं *सिपाही* : तुम खड़े कहां हो, तुम तो पड़े हो मुजफ्फरनगर में कल CM योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान ऑन ड्यूटी सुरापान करके लोट जाने वाले दरोगा चौबे सिंह जी सस्पेंड कर दिए गए हैं।1
- बांगरमऊ में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भव्य भीम शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें तहसील क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। पूरे नगर को उत्सव के रंग में रंगा गया, जगह-जगह आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गए और पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम बृजेंद्र मोहन शुक्ला, सीओ संतोष कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता, कोतवाल अखिलेश चंद्र पाण्डेय, पूर्व चेयरमैन इजहार खां 'गुड्डू' और सपा नेता मोफिश, मुन्ना अल्वी सहित कई गणमान्य व्यक्ति पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडे ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समरसता बनाए रखने का संदेश दिया। यात्रा में शामिल झांकियों ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक सुधारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और झांकियां दर्शकों का मन मोह रही थीं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते युवा, हाथों में झंडे और पोस्टर लिए लोग तथा 'जय भीम' और 'बाबा साहब अमर रहें' के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए विभिन्न इलाकों में पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने पानी, शरबत और अन्य व्यवस्थाओं के साथ प्रतिभागियों का स्वागत किया। अध्यक्ष राम जी गुप्ता ने भंडारे का आयोजन भी किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सतत निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि महान समाज सुधारक थे। उन्होंने जीवन भर समानता, शिक्षा और न्याय के लिए संघर्ष किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए।2