logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खलिहान में लगी भीषण आग तीन पुंज पुरी तरह जलकर राख हजारों की नुकसान दर्शन गांव मे खलिहान में लगी भीषण आग, तीन पुंज जलकर राख — हजारों की संपत्ति नष्ट, नवादा जिला अंतर्गत गोविंदपुर थाना क्षेत्र के दर्शन गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के खलिहान में रखे बिचाली की पुंज में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास रखे पुंजों को अपनी चपेट में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दर्शन गांव निवासी गिरानी यादव एवं बालेश्वर यादव के कुल तीन पुंज आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग लगने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने बाल्टी, पानी के सहारे आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई गई, तब तक तीनों पुंज पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे। इस घटना में पीड़ित किसानों को हजारों रुपये की आर्थिक नुकसान बताया जा रहा है । आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है,

6 hrs ago
user_Kanhai chaudhary
Kanhai chaudhary
गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
6 hrs ago

खलिहान में लगी भीषण आग तीन पुंज पुरी तरह जलकर राख हजारों की नुकसान दर्शन गांव मे खलिहान में लगी भीषण आग, तीन पुंज जलकर राख — हजारों की संपत्ति नष्ट, नवादा जिला अंतर्गत गोविंदपुर थाना क्षेत्र के दर्शन गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के खलिहान में रखे बिचाली की पुंज में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास रखे पुंजों को अपनी चपेट में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दर्शन गांव निवासी गिरानी यादव एवं बालेश्वर यादव के कुल तीन पुंज आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग लगने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने बाल्टी, पानी के सहारे आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई गई, तब तक तीनों पुंज पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे। इस घटना में पीड़ित किसानों को हजारों रुपये की आर्थिक नुकसान बताया जा रहा है । आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है,

More news from झारखंड and nearby areas
  • सेक्रेड हार्ट स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को प्लांटेशन और पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जूनियर क्लास के बच्चों के बीच आयोजित हुआ। बच्चों ने जहां एक और पोस्टर बनाकर धरती को हरा भरा रखने का संदेश दिया वहीं दूसरी और बच्चों ने पौधा लगाकर प्रदूषण को दूर भागने और धरती को ग्लोबल वार्मिंग से बचने का संदेश दिया। कार्यक्रम किशोर कुणाल और कामिनी सहाय की देखरेख में हुआ। वृक्षारोपण में आशवी, अंकित, दर्पण, दैविक, आंचल, आराध्या मिश्रा, मानसी मिश्रा, अरीब ने हिस्सा लिया। जबकि पोस्टर मेकिंग में आरव, पायल, ओम शर्मा, रुद्र गुप्ता, दिव्यांक श्रेष्ठ, तैफुर, सृष्टि, मानसी पांडेय सहित अन्य बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने स्कूल कैंपस में कई प्रकार के पौधे लगाए। प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने कहा कि आज जिस तरीके से प्रदूषण बढ़ रहा है और धरती दूषित हो रही है, इसे बचाने के लिए पौधारोपण जरूरी है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पृथ्वी दिवस पर ही पौधा लगाने की जरूरत नहीं है बल्कि प्रत्येक बच्चों को अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाकर उसकी देखरेख भी करने की आवश्यकता है। इससे धरती पर हरियाली फैलेगी, लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, जल स्तर ऊपर बढ़ेगा और ग्लोबल वार्मिंग भी घटेगा। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्ट को सराहा। जबकि उप प्राचार्य प्रवीण कुमार ने बच्चों की प्रतिभाओं को सराहा और कहा कि आज के छोटे-छोटे बच्चे भी पृथ्वी दिवस पर उसे बचाने का संकल्प ले रहे हैं जो आने वाले दिनों के लिए शुभ संकेत है। पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न क्लास के छात्र-छात्राओं ने प्लांटेशन करने, धरती को हरा भरा बनाने, जंगलों की कटाई रोकने और प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। मौके पर विद्यालय के कई शिक्षक और बच्चे मौजूद थे। ----------
    1
    सेक्रेड हार्ट स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को प्लांटेशन और   पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जूनियर क्लास के बच्चों के बीच आयोजित हुआ। बच्चों ने जहां एक और पोस्टर बनाकर धरती को हरा भरा रखने का संदेश दिया वहीं दूसरी और बच्चों ने पौधा लगाकर प्रदूषण को दूर भागने और धरती को ग्लोबल वार्मिंग से बचने का संदेश दिया।  कार्यक्रम किशोर कुणाल और कामिनी सहाय की देखरेख में हुआ। वृक्षारोपण में  आशवी, अंकित, दर्पण, दैविक, आंचल, आराध्या मिश्रा, मानसी मिश्रा, अरीब ने हिस्सा लिया। जबकि पोस्टर मेकिंग में 
आरव, पायल, ओम शर्मा, रुद्र गुप्ता, दिव्यांक श्रेष्ठ, तैफुर, सृष्टि, मानसी पांडेय सहित अन्य बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने स्कूल कैंपस में कई प्रकार के पौधे लगाए। प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने कहा कि आज जिस तरीके से प्रदूषण बढ़ रहा है और धरती दूषित हो रही है, इसे बचाने के लिए पौधारोपण जरूरी है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पृथ्वी दिवस पर ही पौधा लगाने की जरूरत नहीं है बल्कि प्रत्येक बच्चों को अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाकर उसकी देखरेख भी करने की आवश्यकता है। इससे धरती पर हरियाली फैलेगी, लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, जल स्तर ऊपर बढ़ेगा और ग्लोबल वार्मिंग भी घटेगा। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्ट को सराहा। जबकि उप प्राचार्य प्रवीण कुमार ने बच्चों की प्रतिभाओं को सराहा और कहा कि आज के छोटे-छोटे बच्चे भी पृथ्वी दिवस पर उसे बचाने का संकल्प ले रहे हैं जो आने वाले दिनों के लिए शुभ संकेत है। पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न क्लास के छात्र-छात्राओं ने प्लांटेशन करने, धरती को हरा भरा बनाने, जंगलों की कटाई रोकने और प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। मौके पर विद्यालय के कई शिक्षक और बच्चे मौजूद थे। 
----------
    user_Koderma news
    Koderma news
    Data recovery service कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • Post by Sunil Kumar journalist
    1
    Post by Sunil Kumar journalist
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • pessenger ka video red bucket biryani
    2
    pessenger ka video red bucket biryani
    user_Vikash Kumar yadav
    Vikash Kumar yadav
    Grain Importer गावां, गिरिडीह, झारखंड•
    16 hrs ago
  • किसी को सबक सिखाना है तो यह करने सीख लें
    1
    किसी को सबक सिखाना है तो यह करने सीख लें
    user_Rajaram
    Rajaram
    Artist शेखोपुर सराय, शेखपुरा, बिहार•
    20 hrs ago
  • Post by News Of Nawada
    1
    Post by News Of Nawada
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    20 hrs ago
  • सर्वहारा के महान नेता कामरेड लेनिन के 156वें जन्मदिन व भाकपा माले के 58 वाँ स्थापना दिवस शेखपुरा में मनाया गया। इस अवसर पार्टी के जिला सचिव कामरेड विजय कुमार विजय,माले नेता कमलेश प्रसाद,विशेश्वर महतो,नरेश महतो आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव कामरेड विजय कुमार विजय ने बताया कि 1917 में दुनिया की पहली मजदूर - किसान सरकार बनाकर लेनिन ने साबित किया कि इतिहास राजाओं - पूंजीपतियों की बपौती नहीं है। लेनिन सिर्फ सोवियत रूस के नेता नहीं थे वह धरती के हर उस इंसान के नेता थे जो अन्याय के खिलाफ खड़ा होना चाहता था आज उनकी जयंती पर उन्हें क्रांतिकारी लाल सलाम करता हूं। जब तक दुनिया में एक भी इंसान भूखा सोएगा, एक भी मजदूर का शोषण होगा_लेनिन जिंदा रहेंगे,हमारे संघर्षों में। उन्होंने सभी शहीदों और दिवंगत नेताओं को नमन करते हुए अपने सभी सदस्यों और शुभचिंतकों को हार्दिक शुभकामनाएं दिए। और अंत में फासीवाद मुर्दाबाद, लोकतंत्र जिंदाबाद। साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, समाजवाद जिंदाबाद, कामरेड लेनिन अमर रहे। कामरेड चारु मजूमदार अमर रहे आदि नारों के साथ कार्यक्रम समाप्त की गई। कार्यक्रम बुधवार की शाम 4:00 बजे संपन्न हुआ।
    1
    सर्वहारा के महान नेता कामरेड लेनिन के 156वें जन्मदिन व भाकपा माले के 58 वाँ स्थापना दिवस शेखपुरा में मनाया गया।
इस अवसर पार्टी के जिला सचिव कामरेड विजय कुमार विजय,माले नेता कमलेश प्रसाद,विशेश्वर महतो,नरेश महतो आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव कामरेड विजय कुमार विजय ने बताया कि 1917 में दुनिया की पहली मजदूर - किसान सरकार बनाकर लेनिन ने साबित किया कि इतिहास राजाओं - पूंजीपतियों की बपौती नहीं है।
लेनिन सिर्फ सोवियत रूस के नेता नहीं थे वह धरती के हर उस इंसान के नेता थे जो अन्याय के खिलाफ खड़ा होना चाहता था आज उनकी जयंती पर उन्हें क्रांतिकारी लाल सलाम करता हूं। जब तक दुनिया में एक भी इंसान भूखा सोएगा, एक भी मजदूर का शोषण होगा_लेनिन जिंदा रहेंगे,हमारे संघर्षों में। उन्होंने सभी शहीदों और दिवंगत नेताओं को नमन करते हुए अपने सभी सदस्यों और शुभचिंतकों को हार्दिक शुभकामनाएं दिए। और अंत में फासीवाद मुर्दाबाद, लोकतंत्र जिंदाबाद। साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, समाजवाद जिंदाबाद, कामरेड लेनिन अमर रहे। कामरेड चारु मजूमदार अमर रहे  आदि नारों के साथ कार्यक्रम समाप्त की गई। कार्यक्रम बुधवार की शाम 4:00 बजे संपन्न हुआ।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by Mukesh Kumar Journalist
    1
    Post by Mukesh Kumar Journalist
    user_Mukesh Kumar Journalist
    Mukesh Kumar Journalist
    Local News Reporter डोमचांच, कोडरमा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • *पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिज्ञा में ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की बात कही गई है। इसके माध्यम से आने वाली पीढियां प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर सके और इसका लाभ ले सके यही प्रतिज्ञा का निहितार्थ है। स्वच्छ, हरित और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। प्रतिज्ञा से पूर्व भैया बहनों को संबोधित करते हुए प्राचार्य आनंद मोहन ने कहा कि पृथ्वी दिवस हमें यह याद दिलाता है कि जिन संसाधनों के बल पर हमारा अस्तित्व है उसे हम ना भूले। यह हमारा गुरुतर दायित्व है कि पृथ्वी के प्रति हम अपने कर्तव्यों से विमुख न हो। सतत पोषणीय व्यवस्था को यदि हम अपनाते हैं तो निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियां लाभान्वित होगी। एक सतर्क और सजक नागरिक होने के नाते हमारा यह दायित्व है कि यह पृथ्वी जिस रूप में हमें मिली है इस रूप में हम आने वाले पीढ़ी को हस्तांतरित करें। विद्यालय के सभी आचार्य जी, दीदी जी एवं भैया बहनों ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रतिज्ञा ली।
    1
    *पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिज्ञा में ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की बात कही गई है। इसके माध्यम से आने वाली पीढियां प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर सके और इसका लाभ ले सके यही प्रतिज्ञा का निहितार्थ है। स्वच्छ, हरित और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। प्रतिज्ञा से पूर्व भैया बहनों को संबोधित करते हुए प्राचार्य आनंद मोहन ने कहा कि पृथ्वी दिवस हमें यह याद दिलाता है कि जिन संसाधनों के बल पर हमारा अस्तित्व है उसे हम ना भूले। यह हमारा गुरुतर दायित्व है कि पृथ्वी के प्रति हम अपने कर्तव्यों से विमुख न हो। सतत पोषणीय  व्यवस्था को यदि हम अपनाते हैं तो निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियां लाभान्वित होगी। एक सतर्क और सजक नागरिक होने के नाते हमारा यह दायित्व है कि यह पृथ्वी जिस रूप में हमें मिली है इस रूप में हम आने वाले पीढ़ी को हस्तांतरित करें। विद्यालय के सभी आचार्य जी, दीदी जी एवं भैया बहनों ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रतिज्ञा ली।
    user_Koderma news
    Koderma news
    Data recovery service कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • Post by Sunil Kumar journalist
    1
    Post by Sunil Kumar journalist
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.