Shuru
Apke Nagar Ki App…
हसपुरा, औरंगाबाद एनडीए प्रत्याशियों की जीत पर रालोमो कार्यकर्ताओं ने बधाई दी हसपुरा बाजार के पटेल चौक स्थित निजी मकान में रालोमो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें एनडीए प्रत्याशियों के जीत पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया
Prem Singh
हसपुरा, औरंगाबाद एनडीए प्रत्याशियों की जीत पर रालोमो कार्यकर्ताओं ने बधाई दी हसपुरा बाजार के पटेल चौक स्थित निजी मकान में रालोमो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें एनडीए प्रत्याशियों के जीत पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया
More news from बिहार and nearby areas
- गोह(औरंगाबाद) मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे उपहारा थाना परिसर में ईद, रामनवमी व चैती छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने की। बैठक में मौजूद समाजसेवी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी राय रखी। और संवेदनशील जगहों पर पुलिसबलों की प्रतिनियुक्त किए जाने पर जोर दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि तीनों पर्व शांति और समरसता के साथ मनाए। इन त्योहार में किसी ने भी शांति और सौहार्द में खलल डालने की कोशिश की तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान जगह जगह पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति रहेगी। मौके पर एसआई मुकेश पंडित, एएसआई चंदन कुमार सागर, मुखिया रामदीप दास, नईम मियां,लखन पासवान, सुधीर मिश्रा, पूर्व प्रमुख मुन्ना सिंह, दिलीप सिंह सहित दर्जनों समाजसेवी व जनप्रतिनिधि मौजूद थें।1
- UGC कानून को खत्म करने के लिए एक दिवसीय धरना का आयोजन संपन्न काराकाट / रोहतास । काराकाट प्रखंड मुख्यालय गोरारी की प्रांगण में मानवता सेवा संघ के बैनर तले एक कानून को वापस लेने आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने को लेकर के एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। धरना की अध्यक्षता मानवता सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दुबे एवं कार्यक्रम का संचालन पत्रकार रजनीकांत पांडेय ने किया । इस धारणा में भाग लेते हुए सैकड़ो लोगों ने यू सी जी रोलबैक आरक्षण का आधार आर्थिक हो करणार बुलंदी से लगाए। धारणा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दुबे ने कहा कि जहां देश में आपस में भाईचारा बनाने सामाजिक स्थापित करने का राग अलापा जाता है वहीं एक षड्यंत्र के तहत केंद्र सरकार ने पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में भी भेद भाव की घोल घोलकर विवाद पैदा कर दिया। तो वही मानवता सेवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुड्डू उपाध्याय ने कहा कि जब तक यूजीसी जैसे काले कानून वापस नहीं हो जाते तब तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। मानवता सेवा संघ के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश तिवारी ने कहा कि हम जिसे बनाते हैं उसे बिगड़ना भी जानते हैं अगर हमारे बच्चों के साथ भेदभाव किया गया तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। मानवता सेवा संघ के महासचिव दशरथ मिश्रा ने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनाने वाली सरकार जात-पात फैला करके समाज को तोड़ना चाहती है जिससे सावधान रहना होगा। धरना को संबोधित करते हुए रोहतास जिला मुखिया संघ अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी परिवार में जन्म लेने वाला बच्चा कभी अपराधी नहीं हो सकता और केंद्र सरकार ने बच्चों में भेदभाव पैदा करके बहुत बड़ा अपराध किया है जिसे क्षमता नहीं किया जा सकता। तो वही यद यू नेता आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि कोई भी गलत कानून अगर बनाया जाता है तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे। धारणा को दर्जनों लोगों ने संबोधित किया और कहां की किसी भी हालत में सरकार को यूजीसी कानून रोलबैक करना होगा नहीं तो यह लड़ाई आंदोलन में बदलेगी जिसका सारा जवाब दे ही केंद्र सरकार की होगी। मानवता सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने एक ज्ञापन लिख करके काराकाट विकास पदाधिकारी राहुल कुमार को ज्ञापन भेंट किया ज्ञापन देते हुए प्रतिनिधि मंडल ने विकास पदाधिकारी से ज्ञापन को बढ़िया अधिकारी एवं सरकार तक भेजने का आग्रह किया प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार ने धरनाथियों को आश्वासन दिया कि आपकी मांग को हम अपने माध्यम से सरकार एवं वरिय अधिकारी को भेजने का काम करेंगे मौके पर अजय कुमार पाठक,पप्पू पाण्डेय , अशोक पांडेय,कृष्ण सिंह, रौश चौबे ,बलिराम ओझा,बैजनाथ सिंह ,दीपक पाण्डेय ,संतोष उपाध्याय,सोनू कुमार ,रामजी पाण्डेय उर्फ बड़क बाबा,रामचंद्र दुबे ,प्रेमरंजन तिवारी ,रजनी कान्त तिवारी ,श्रीधर तिवारी , शशि भूषण तिवारी, इत्यादि सैकड़ो लोगों ने भाग लिया धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई और निर्णय लिया गया कि अगला धरना हम लोग अनुमंडल स्तरीय बिक्रमगंज में करेंगे ।4
- बिहार से राज्यसभा चुनाव 2026 में NDA के सभी प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत पर रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी है। उन्होंने इस जीत को बिहार और देश के नेतृत्व पर जनता के भरोसे का प्रतीक बताया। मंगलवार सुबह 10 00 बजे विधायक ने अपने संदेश में कहा कि यह जीत नीतीश कुमार के सुशासन, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, NDA के सभी सहयोगी दलों की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि विजयी प्रत्याशी Ramnath Thakur, Nitin Nabin, Upendra Kushwaha एवं Shivesh Kumar राज्यसभा में बिहार की आवाज़ को और मजबूती से उठाएंगे। साथ ही वे राज्य के विकास, प्रगति और जनहित के मुद्दों को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। अंत में विधायक ने सभी विजयी प्रत्याशियों को पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।1
- सूर्यपुरा बड़ा तालाब स्थित हनुमान कटरा मार्केट के पास मंगलवार शाम करीब चोरों ने एक बाइक की डिक्की तोड़कर करीब 5 से 6 लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गया। घटन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पीड़ित दुकानदार विशाल कुमार वर्मा ने बताया कि वह दुकान बंद करने से पहले ग्राहक को देने के लिए सोना-चांदी एक थैले में रखकर बाइक की डिक्की में रख दिया था। इसी दौरान वह कुछ मिनट के लिए बाथरूम चला गया। बाथरूम से निकले घर लौटने पर देखा कि बाइक की डिक्की टूटी हुई है और सामान गायब है। आसपास के दुकानदारों के अनुसार, दो युवक बाइक पर आए थे। एक हेलमेट पहने हुए था, जबकि दूसरा सामान लेकर बाइक पर बैठा और दोनों तेजी से फरार हो गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया जाता है कि इसी हनुमान कटरा मार्केट में कुछ दिन पहले भी एक किराना दुकान से करीब 3 हजार रुपये नगद और हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया था। लगातार हो रही घटनाओं से दुकानदारों में दहशत है और उन्होंने पुलिस से करवाई की मांग की है।1
- दावथ थाना परिसर में मंगलवार को ईद और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति सदस्यों की बैठक बीडीओ विकास कुमार के अध्यक्षता और राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार पंडित के संचालन में किया गया। बीडीओ ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों, पूजा समिति सदस्य, प्रतिनिधियों सहित समस्त उपस्थियों लोगों से अपील किया कि ईद पर्व और रामनवमी पर्व को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में आप सब को सहभागिता जरूरी है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियारा ने कहा कि इस दौरान डी जे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है, जुलुश पूर्व निर्धारित रूट चाट और समय से सम्पन्न करना है, जुलुश में हथियार लहराने पर पूरी तरह प्रतिबंध है, इस दौरान अफवाह फैलाने वाले और उदंड प्रवृति के युवाओं और लोगों पर पुलिस प्रशासन की पेनी नजर रखी जाएगी, ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किया जाएगा। बैठक के दौरान पूजा समिति,जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पर्व से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और व्यवस्थाओं से संबंधित मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। आरओ विकास कुमार पंडित ने कहा कि ईद और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। शांति समिति की इस बैठक का उद्देश्य ईद और रामनवमी को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाना है, जिससे क्षेत्र में अमन और चैन कायम रहे। बैठक में उपस्थित थे प्रमुख पति मुन्ना सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि विकास कुमार,रघुनाथ सिंह, मुखिया राधामोहन सिंह, संजय सिंह, धनजी शर्मा, संतोष कुमार, कमलेश सिंह, सरपंच,हाबुल खान, सोनी खान, चंद्रमा सिंह यादव, अभिषेक पटेल, बीड़ीसी राजेश यादव, मनोज कुशवाहा, लक्ष्मण पासवान, विजय चौधरी, राय जी सहित कई लोग थे।2
- जहानाबाद : एसपी का बयान—चिट्ठी भेजकर जिला जज और पुलिस को दी गई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा हाई अलर्ट पर। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कोर्ट परिसर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है और हर आने-जाने वाले लोगों की कड़ी तलाशी ली जा रही है। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर तैनात है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।1
- हसपुरा, औरंगाबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई हसपुरा थाना परिसर में रामनवमी, छठ पूजा व ईद पर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को शांति समिति की बैठक हुई।जिसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने की1
- रोहतास जिले के अकोढी गोला प्रखंड क्षेत्र के बाघाखोह गांव स्थित एक कुएं से 14 मार्च को बरामद महिला के शव मामले में पुलिस ने सोमवार को बड़ा खुलासा किया है। जांच के बाद पुलिस ने घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मृतका की पहचान गया जिले की रहने वाली पायल यादव उर्फ पूनम देवी के रूप में हुई है। उसकी शादी अरवल जिले में हुई थी, जबकि उसका पति बच्चे के साथ पटना में रहता है। पूछताछ में आरोपी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उसका और पायल यादव का कई वर्षों से प्रेम संबंध था। पायल अपने पति और बच्चे को छोड़ चुकी थी और दोनों आंध्र प्रदेश में साथ रहकर मजदूरी करते थे।दूसरी शादी से नाराज थी महिला पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र ने बिना बताए गांव में दूसरी शादी कर ली थी और यहीं रहने लगा था। जब इसकी जानकारी पायल को मिली तो वह आंध्र प्रदेश से सीधे रोहतास पहुंच गई और प्रेमी से जवाब मांगने लगी। परिवार से प्रेम संबंध छिपाने के लिए उसने हत्या की साजिश रची। उसने पायल को बाघाखोह टोला में अपने रिश्तेदार के पास बुलाया और रात में मौका देखकर धारदार हथियार से हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने धर्मेंद्र कुमार सिंह, कामेश्वर सिंह, उपेंद्र कुमार उर्फ अमिताभ कुमार, नकुल सिंह और संटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि मामले में तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांड के खुलासे में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।4
- जहानाबाद के पीजी रोड स्थित एक निजी हॉल में राष्ट्रीय जनता दल राजद की जिला इकाई द्वारा भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के कई प्रमुख नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देना था। कार्यक्रम में राहुल कुमार और डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव सहित सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर रोजा इफ्तार किया और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इस मौके पर नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि इफ्तार केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है।उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाते हैं, जिससे आपसी दूरी कम होती है और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे के साथ बैठकर भोजन किया और आपसी संवाद के माध्यम से सामाजिक रिश्तों को और मजबूत किया। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और मेहमानों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। पूरे कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण रहा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश लगातार फैलता रहे।1