शादीशुदा महिला को इश्क करना पड़ा भारी, प्रेमी ने उतारा मौत के घाट फिर शव को लगाया ठिकाने रोहतास जिले के अकोढी गोला प्रखंड क्षेत्र के बाघाखोह गांव स्थित एक कुएं से 14 मार्च को बरामद महिला के शव मामले में पुलिस ने सोमवार को बड़ा खुलासा किया है। जांच के बाद पुलिस ने घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मृतका की पहचान गया जिले की रहने वाली पायल यादव उर्फ पूनम देवी के रूप में हुई है। उसकी शादी अरवल जिले में हुई थी, जबकि उसका पति बच्चे के साथ पटना में रहता है। पूछताछ में आरोपी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उसका और पायल यादव का कई वर्षों से प्रेम संबंध था। पायल अपने पति और बच्चे को छोड़ चुकी थी और दोनों आंध्र प्रदेश में साथ रहकर मजदूरी करते थे।दूसरी शादी से नाराज थी महिला पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र ने बिना बताए गांव में दूसरी शादी कर ली थी और यहीं रहने लगा था। जब इसकी जानकारी पायल को मिली तो वह आंध्र प्रदेश से सीधे रोहतास पहुंच गई और प्रेमी से जवाब मांगने लगी। परिवार से प्रेम संबंध छिपाने के लिए उसने हत्या की साजिश रची। उसने पायल को बाघाखोह टोला में अपने रिश्तेदार के पास बुलाया और रात में मौका देखकर धारदार हथियार से हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने धर्मेंद्र कुमार सिंह, कामेश्वर सिंह, उपेंद्र कुमार उर्फ अमिताभ कुमार, नकुल सिंह और संटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि मामले में तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांड के खुलासे में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
शादीशुदा महिला को इश्क करना पड़ा भारी, प्रेमी ने उतारा मौत के घाट फिर शव को लगाया ठिकाने रोहतास जिले के अकोढी गोला प्रखंड क्षेत्र के बाघाखोह गांव स्थित एक कुएं से 14 मार्च को बरामद महिला के शव मामले में पुलिस ने सोमवार को बड़ा खुलासा किया है। जांच के बाद पुलिस ने घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मृतका
की पहचान गया जिले की रहने वाली पायल यादव उर्फ पूनम देवी के रूप में हुई है। उसकी शादी अरवल जिले में हुई थी, जबकि उसका पति बच्चे के साथ पटना में रहता है। पूछताछ में आरोपी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उसका और पायल यादव का कई वर्षों से प्रेम संबंध था। पायल अपने पति और बच्चे को छोड़ चुकी थी और दोनों आंध्र प्रदेश में साथ रहकर मजदूरी करते थे।दूसरी शादी से नाराज थी महिला पुलिस
के अनुसार धर्मेंद्र ने बिना बताए गांव में दूसरी शादी कर ली थी और यहीं रहने लगा था। जब इसकी जानकारी पायल को मिली तो वह आंध्र प्रदेश से सीधे रोहतास पहुंच गई और प्रेमी से जवाब मांगने लगी। परिवार से प्रेम संबंध छिपाने के लिए उसने हत्या की साजिश रची। उसने पायल को बाघाखोह टोला में अपने रिश्तेदार के पास बुलाया और रात में मौका देखकर धारदार हथियार से हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। पुलिस
ने धर्मेंद्र कुमार सिंह, कामेश्वर सिंह, उपेंद्र कुमार उर्फ अमिताभ कुमार, नकुल सिंह और संटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि मामले में तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांड के खुलासे में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
- Paro choudhary ParoAkorhi Gola, Rohtas🙏7 hrs ago
- सूर्यपुरा बड़ा तालाब स्थित हनुमान कटरा मार्केट के पास मंगलवार शाम करीब चोरों ने एक बाइक की डिक्की तोड़कर करीब 5 से 6 लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गया। घटन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पीड़ित दुकानदार विशाल कुमार वर्मा ने बताया कि वह दुकान बंद करने से पहले ग्राहक को देने के लिए सोना-चांदी एक थैले में रखकर बाइक की डिक्की में रख दिया था। इसी दौरान वह कुछ मिनट के लिए बाथरूम चला गया। बाथरूम से निकले घर लौटने पर देखा कि बाइक की डिक्की टूटी हुई है और सामान गायब है। आसपास के दुकानदारों के अनुसार, दो युवक बाइक पर आए थे। एक हेलमेट पहने हुए था, जबकि दूसरा सामान लेकर बाइक पर बैठा और दोनों तेजी से फरार हो गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया जाता है कि इसी हनुमान कटरा मार्केट में कुछ दिन पहले भी एक किराना दुकान से करीब 3 हजार रुपये नगद और हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया था। लगातार हो रही घटनाओं से दुकानदारों में दहशत है और उन्होंने पुलिस से करवाई की मांग की है।1
- दावथ थाना परिसर में मंगलवार को ईद और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति सदस्यों की बैठक बीडीओ विकास कुमार के अध्यक्षता और राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार पंडित के संचालन में किया गया। बीडीओ ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों, पूजा समिति सदस्य, प्रतिनिधियों सहित समस्त उपस्थियों लोगों से अपील किया कि ईद पर्व और रामनवमी पर्व को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में आप सब को सहभागिता जरूरी है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियारा ने कहा कि इस दौरान डी जे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है, जुलुश पूर्व निर्धारित रूट चाट और समय से सम्पन्न करना है, जुलुश में हथियार लहराने पर पूरी तरह प्रतिबंध है, इस दौरान अफवाह फैलाने वाले और उदंड प्रवृति के युवाओं और लोगों पर पुलिस प्रशासन की पेनी नजर रखी जाएगी, ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किया जाएगा। बैठक के दौरान पूजा समिति,जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पर्व से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और व्यवस्थाओं से संबंधित मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। आरओ विकास कुमार पंडित ने कहा कि ईद और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। शांति समिति की इस बैठक का उद्देश्य ईद और रामनवमी को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाना है, जिससे क्षेत्र में अमन और चैन कायम रहे। बैठक में उपस्थित थे प्रमुख पति मुन्ना सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि विकास कुमार,रघुनाथ सिंह, मुखिया राधामोहन सिंह, संजय सिंह, धनजी शर्मा, संतोष कुमार, कमलेश सिंह, सरपंच,हाबुल खान, सोनी खान, चंद्रमा सिंह यादव, अभिषेक पटेल, बीड़ीसी राजेश यादव, मनोज कुशवाहा, लक्ष्मण पासवान, विजय चौधरी, राय जी सहित कई लोग थे।2
- भाकपा माले का 12 वां एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित काराकाट /रोहतास। प्रखंड मुख्यालय के भाकपा माले कार्यालय गोड़ारी में मंगलवार को भाकपा माले पार्टी के काराकाट प्रखंड का 12 वां। एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया । कार्यक्रम का उद्घघाटन मुख्य अतिथि काराकाट विधायक अरुण कुमार ने फीता काट कर किया । उद्घघाटन के सम्मेलन में मौजूद भाकपा माले के कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि अरुण सिंह, पर्यवेक्षक राम किसुन सिंह, विधायक प्रतिनिधि अवधेश सिंह, अध्यक्ष डॉ . विन्देश्वरी साह, सचिव राजेंद्र सिंह यादव ने प्रतिनिधि साथियों व कार्यकर्ताओं को अभिनंदन किया । काराकाट विधायक ने कहा कि हमारा सम्मेलन ऐसे समय मे हो रहा है जहां एक तरफ हमारे संविधान व रोजी-रोटी मान सम्मान के साथ-साथ तमाम अधिकारों को मोदी सरकार अपने फासीवादी तरीकों से हड़प लेना चाहती है। एक तरफ विद्रोह के स्वर को मनमानी ढंग से दबा देने की कोशिश जारी है। तमाम अधिकारों को औपनिवेशिक तरीके से छीन कर एक अधिकार कायम करना चाहती है. हमारे देश में नोटबंदी के बाद आई संकट रोजगार प्रभावित हुए। लाखों लोग भुखमरी के दायरे में आ गए। दूसरी तरफ जीएसटी ने छोटे मझौल व्यवसाई की कमर तोड़ डाली। आज उसी का नतीजा हमारे सामने खड़ा है कि महंगाई के चलते कमाने खाने वाले करोड़ों आम नागरिकों का दैनिक हालत पतली हो गई है ।मोदी सरकार बनाम आरएसएस के द्वारा तमाम सार्वजनिक उपक्रमों को एक-एक करके पूंजीपतियों के हाथों बेचा जा रहा है। अपने रेल की सवारी भारतीय से भी आज भी है, लेकिन अदानी रेल कभी नहीं देखी होगी आज अदानी रेल चल रही है। आज पूरे देश में भूमिहीनों दलित अल्पसंख्यक क्यों न्याय चाहने वाले लोगों के घरों को बुलडोजर के सहारे घर से बेघर किया जा रहा है। न्याय के लिए लड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं लेखकों पत्रकारों को आज जेल जीवन बिताना पड़ रहा है ।मोदी के ऊपर टिप्पणी करने वाले गुजरात के दलित विधायक जिग्नेश मेवाड़ी को असम पुलिस पकड़ कर ले जाती है। हर तरह के विरोध सवार को दबाना मोदी सरकार का अपना मुख्य कार्य बन गया है। आज हमारे सामने लोकतंत्र विरोधी सरकार आजादी के अमृत महोत्सव मना रही है, दूसरी तरफ लोकतंत्र को बचाने वालों को रोजगार से वंचित कर देना चाह रही है। रोजगार के लिए लड़ने वाले युवाओं को पुलिस के बल पर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश जारी है .अग्निपथ योजना इसका ताजा उदाहरण है। भाकपा माले के नेताओं ने सम्मेलन में अपनी अपनी बात रखी । मौके पर भाकपा माले के डॉ. श्याम सिंह, सुनील प्रजापति, डॉ . उपेंद्र सिंह, ललन प्रजापति, जालेंद्र सिंह, खोआ बाबा सहित कई थे ।4
- नाम नरेंद्र काम सरेंडर जय हिंद 🇮🇳🇮🇳 जय भारत 🇮🇳🇮🇳🇮🇳1
- bhai log insaafo se bachte rahana chahte hai please isase jyada Se jyada share kijiye hamare page ko follow kijiye bhai log please subscribe dhanyvad aap log bhi support dijiye bhaiyon main aap logon ko support dunga main tumhen Dil De Diya har har Mahadev 😨😰😯😱🙏🙏🙏👍👍👍👍👍🙏🙏🙏🙏🫣 saamp ko Maro mat jungle mein jakar chhod do Bholenath ka gale ka Mala 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳1
- हसपुरा, औरंगाबाद एनडीए प्रत्याशियों की जीत पर रालोमो कार्यकर्ताओं ने बधाई दी हसपुरा बाजार के पटेल चौक स्थित निजी मकान में रालोमो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें एनडीए प्रत्याशियों के जीत पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया1
- डालमियानगर थाना परिसर में मंगलवार शाम करीब 5 बजे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत एक सराहनीय पहल देखने को मिली। पुलिस द्वारा गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अभियान का उद्देश्य आमजन की परेशानी कम करना और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना है। थाना पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की और इसे जनहित में एक सकारात्मक कदम बताया।1
- UGC कानून को खत्म करने के लिए एक दिवसीय धरना का आयोजन संपन्न काराकाट / रोहतास । काराकाट प्रखंड मुख्यालय गोरारी की प्रांगण में मानवता सेवा संघ के बैनर तले एक कानून को वापस लेने आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने को लेकर के एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। धरना की अध्यक्षता मानवता सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दुबे एवं कार्यक्रम का संचालन पत्रकार रजनीकांत पांडेय ने किया । इस धारणा में भाग लेते हुए सैकड़ो लोगों ने यू सी जी रोलबैक आरक्षण का आधार आर्थिक हो करणार बुलंदी से लगाए। धारणा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दुबे ने कहा कि जहां देश में आपस में भाईचारा बनाने सामाजिक स्थापित करने का राग अलापा जाता है वहीं एक षड्यंत्र के तहत केंद्र सरकार ने पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में भी भेद भाव की घोल घोलकर विवाद पैदा कर दिया। तो वही मानवता सेवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुड्डू उपाध्याय ने कहा कि जब तक यूजीसी जैसे काले कानून वापस नहीं हो जाते तब तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। मानवता सेवा संघ के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश तिवारी ने कहा कि हम जिसे बनाते हैं उसे बिगड़ना भी जानते हैं अगर हमारे बच्चों के साथ भेदभाव किया गया तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। मानवता सेवा संघ के महासचिव दशरथ मिश्रा ने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनाने वाली सरकार जात-पात फैला करके समाज को तोड़ना चाहती है जिससे सावधान रहना होगा। धरना को संबोधित करते हुए रोहतास जिला मुखिया संघ अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी परिवार में जन्म लेने वाला बच्चा कभी अपराधी नहीं हो सकता और केंद्र सरकार ने बच्चों में भेदभाव पैदा करके बहुत बड़ा अपराध किया है जिसे क्षमता नहीं किया जा सकता। तो वही यद यू नेता आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि कोई भी गलत कानून अगर बनाया जाता है तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे। धारणा को दर्जनों लोगों ने संबोधित किया और कहां की किसी भी हालत में सरकार को यूजीसी कानून रोलबैक करना होगा नहीं तो यह लड़ाई आंदोलन में बदलेगी जिसका सारा जवाब दे ही केंद्र सरकार की होगी। मानवता सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने एक ज्ञापन लिख करके काराकाट विकास पदाधिकारी राहुल कुमार को ज्ञापन भेंट किया ज्ञापन देते हुए प्रतिनिधि मंडल ने विकास पदाधिकारी से ज्ञापन को बढ़िया अधिकारी एवं सरकार तक भेजने का आग्रह किया प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार ने धरनाथियों को आश्वासन दिया कि आपकी मांग को हम अपने माध्यम से सरकार एवं वरिय अधिकारी को भेजने का काम करेंगे मौके पर अजय कुमार पाठक,पप्पू पाण्डेय , अशोक पांडेय,कृष्ण सिंह, रौश चौबे ,बलिराम ओझा,बैजनाथ सिंह ,दीपक पाण्डेय ,संतोष उपाध्याय,सोनू कुमार ,रामजी पाण्डेय उर्फ बड़क बाबा,रामचंद्र दुबे ,प्रेमरंजन तिवारी ,रजनी कान्त तिवारी ,श्रीधर तिवारी , शशि भूषण तिवारी, इत्यादि सैकड़ो लोगों ने भाग लिया धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई और निर्णय लिया गया कि अगला धरना हम लोग अनुमंडल स्तरीय बिक्रमगंज में करेंगे ।4