logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दावथ थाना परिसर में शांति समिति सदस्यों की बैठक भाईचारे के साथ ईद एवं रामनवमी मनाने का लोगों ने लिया संकल्प दावथ थाना परिसर में मंगलवार को ईद और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति सदस्यों की बैठक बीडीओ विकास कुमार के अध्यक्षता और राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार पंडित के संचालन में किया गया। बीडीओ ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों, पूजा समिति सदस्य, प्रतिनिधियों सहित समस्त उपस्थियों लोगों से अपील किया कि ईद पर्व और रामनवमी पर्व को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में आप सब को सहभागिता जरूरी है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियारा ने कहा कि इस दौरान डी जे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है, जुलुश पूर्व निर्धारित रूट चाट और समय से सम्पन्न करना है, जुलुश में हथियार लहराने पर पूरी तरह प्रतिबंध है, इस दौरान अफवाह फैलाने वाले और उदंड प्रवृति के युवाओं और लोगों पर पुलिस प्रशासन की पेनी नजर रखी जाएगी, ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किया जाएगा। बैठक के दौरान पूजा समिति,जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पर्व से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और व्यवस्थाओं से संबंधित मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। आरओ विकास कुमार पंडित ने कहा कि ईद और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। शांति समिति की इस बैठक का उद्देश्य ईद और रामनवमी को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाना है, जिससे क्षेत्र में अमन और चैन कायम रहे। बैठक में उपस्थित थे प्रमुख पति मुन्ना सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि विकास कुमार,रघुनाथ सिंह, मुखिया राधामोहन सिंह, संजय सिंह, धनजी शर्मा, संतोष कुमार, कमलेश सिंह, सरपंच,हाबुल खान, सोनी खान, चंद्रमा सिंह यादव, अभिषेक पटेल, बीड़ीसी राजेश यादव, मनोज कुशवाहा, लक्ष्मण पासवान, विजय चौधरी, राय जी सहित कई लोग थे।

10 hrs ago
user_पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
10 hrs ago

दावथ थाना परिसर में शांति समिति सदस्यों की बैठक भाईचारे के साथ ईद एवं रामनवमी मनाने का लोगों ने लिया संकल्प दावथ थाना परिसर में मंगलवार को ईद और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति सदस्यों की बैठक बीडीओ विकास कुमार के अध्यक्षता और राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार पंडित के संचालन में किया गया। बीडीओ ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों, पूजा समिति सदस्य, प्रतिनिधियों सहित समस्त उपस्थियों लोगों से अपील किया कि ईद पर्व और रामनवमी पर्व को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में आप सब को सहभागिता जरूरी है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियारा ने कहा कि इस दौरान डी जे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है, जुलुश पूर्व निर्धारित रूट चाट और समय से सम्पन्न करना है, जुलुश में हथियार लहराने पर पूरी तरह प्रतिबंध है, इस दौरान अफवाह फैलाने वाले और उदंड प्रवृति के युवाओं और लोगों पर पुलिस प्रशासन की पेनी नजर रखी जाएगी, ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किया जाएगा। बैठक

के दौरान पूजा समिति,जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पर्व से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और व्यवस्थाओं से संबंधित मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। आरओ विकास कुमार पंडित ने कहा कि ईद और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। शांति समिति की इस बैठक का उद्देश्य ईद और रामनवमी को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाना है, जिससे क्षेत्र में अमन और चैन कायम रहे। बैठक में उपस्थित थे प्रमुख पति मुन्ना सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि विकास कुमार,रघुनाथ सिंह, मुखिया राधामोहन सिंह, संजय सिंह, धनजी शर्मा, संतोष कुमार, कमलेश सिंह, सरपंच,हाबुल खान, सोनी खान, चंद्रमा सिंह यादव, अभिषेक पटेल, बीड़ीसी राजेश यादव, मनोज कुशवाहा, लक्ष्मण पासवान, विजय चौधरी, राय जी सहित कई लोग थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • रोहतास जिले के अकोढी गोला प्रखंड क्षेत्र के बाघाखोह गांव स्थित एक कुएं से 14 मार्च को बरामद महिला के शव मामले में पुलिस ने सोमवार को बड़ा खुलासा किया है। जांच के बाद पुलिस ने घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मृतका की पहचान गया जिले की रहने वाली पायल यादव उर्फ पूनम देवी के रूप में हुई है। उसकी शादी अरवल जिले में हुई थी, जबकि उसका पति बच्चे के साथ पटना में रहता है। पूछताछ में आरोपी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उसका और पायल यादव का कई वर्षों से प्रेम संबंध था। पायल अपने पति और बच्चे को छोड़ चुकी थी और दोनों आंध्र प्रदेश में साथ रहकर मजदूरी करते थे।दूसरी शादी से नाराज थी महिला पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र ने बिना बताए गांव में दूसरी शादी कर ली थी और यहीं रहने लगा था। जब इसकी जानकारी पायल को मिली तो वह आंध्र प्रदेश से सीधे रोहतास पहुंच गई और प्रेमी से जवाब मांगने लगी। परिवार से प्रेम संबंध छिपाने के लिए उसने हत्या की साजिश रची। उसने पायल को बाघाखोह टोला में अपने रिश्तेदार के पास बुलाया और रात में मौका देखकर धारदार हथियार से हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने धर्मेंद्र कुमार सिंह, कामेश्वर सिंह, उपेंद्र कुमार उर्फ अमिताभ कुमार, नकुल सिंह और संटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि मामले में तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांड के खुलासे में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
    4
    रोहतास जिले के अकोढी गोला प्रखंड क्षेत्र के बाघाखोह गांव स्थित एक कुएं से 14 मार्च को बरामद महिला के शव मामले में पुलिस ने सोमवार को बड़ा खुलासा किया है। जांच के बाद पुलिस ने घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मृतका की पहचान गया जिले की रहने वाली पायल यादव उर्फ पूनम देवी के रूप में हुई है। उसकी शादी अरवल जिले में हुई थी, जबकि उसका पति बच्चे के साथ पटना में रहता है। पूछताछ में आरोपी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उसका और पायल यादव का कई वर्षों से प्रेम संबंध था। पायल अपने पति और बच्चे को छोड़ चुकी थी और दोनों आंध्र प्रदेश में साथ रहकर मजदूरी करते थे।दूसरी शादी से नाराज थी महिला
पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र ने बिना बताए गांव में दूसरी शादी कर ली थी और यहीं रहने लगा था। जब इसकी जानकारी पायल को मिली तो वह आंध्र प्रदेश से सीधे रोहतास पहुंच गई और प्रेमी से जवाब मांगने लगी।
परिवार से प्रेम संबंध छिपाने के लिए उसने हत्या की साजिश रची। उसने पायल को बाघाखोह टोला में अपने रिश्तेदार के पास बुलाया और रात में मौका देखकर धारदार हथियार से हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने धर्मेंद्र कुमार सिंह, कामेश्वर सिंह, उपेंद्र कुमार उर्फ अमिताभ कुमार, नकुल सिंह और संटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि मामले में तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांड के खुलासे में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
    user_पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    21 hrs ago
  • जुमलेबाज से सावधान?????
    1
    जुमलेबाज से सावधान?????
    user_MD RAAJA In Bihari
    MD RAAJA In Bihari
    Mechanic तरारी, भोजपुर, बिहार•
    7 min ago
  • हसपुरा, औरंगाबाद कोइलवां गांव में श्री सीताराम महायज्ञ का आयोजन हसपुरा प्रखंड के कोइलवां गांवमें अखण्ड सौभाग्यवती मां सती के पुण्यतिथि पर श्री सीताराम महायज्ञ का आयोजन किया गया है।जिसका कलश यात्रा18 मार्च को शुरू होगा
    1
    हसपुरा, औरंगाबाद कोइलवां गांव में श्री सीताराम महायज्ञ का आयोजन
हसपुरा प्रखंड के कोइलवां गांवमें अखण्ड सौभाग्यवती  मां सती के पुण्यतिथि पर श्री सीताराम महायज्ञ का आयोजन किया गया है।जिसका कलश यात्रा18 मार्च को शुरू होगा
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    8 hrs ago
  • ओबरा प्रखंड के अंतर्गत मालवा पंचायत के रविदास टोला में पुल का निर्माण किया गया था जो महज 7 दिन के अंदर ही क्षतिग्रस्त हो गया, ग्रामीणों का कहना है की डुप्लीकेट सीमेंट के मिलावट के कारण ऐसा देखने में आया है कि बनते ही पुल क्षतिग्रस्त हो गया है अब इसकी जांच होनी चाहिए और जो भी पुल का निर्माण करवाए हैं ठेकेदार उन पर कार्रवाई हो या वह पल को फिर से सुचारू रूप से बनाने का कार्य करें।
    2
    ओबरा प्रखंड के अंतर्गत मालवा पंचायत के रविदास टोला में पुल का निर्माण किया गया था जो महज 7 दिन के अंदर ही क्षतिग्रस्त हो गया, ग्रामीणों का कहना है की डुप्लीकेट सीमेंट के मिलावट के कारण ऐसा देखने में आया है कि बनते ही पुल क्षतिग्रस्त हो गया है अब इसकी जांच होनी चाहिए और जो भी पुल का निर्माण करवाए हैं ठेकेदार उन पर कार्रवाई हो या वह पल को  फिर से सुचारू रूप से बनाने का कार्य करें।
    user_OBRA NEWS
    OBRA NEWS
    Local News Reporter ओबरा, औरंगाबाद, बिहार•
    18 hrs ago
  • #Sasaram #MahaveerMandir #Bajrangbali #JaiShriRam #Bhakti #MandirDarshan #BiharNews #RohtasNews #ViralVideo #GroundReport #SatishKumar
    1
    #Sasaram #MahaveerMandir #Bajrangbali #JaiShriRam #Bhakti #MandirDarshan
#BiharNews #RohtasNews #ViralVideo #GroundReport #SatishKumar
    user_Satish Kumar
    Satish Kumar
    करगहर, रोहतास, बिहार•
    19 hrs ago
  • जय हो विधायक जी 🙏💐
    1
    जय हो विधायक जी 🙏💐
    user_रवि राज
    रवि राज
    Voice of people Buxar, Bihar•
    8 hrs ago
  • नाम नरेंद्र काम सरेंडर जय हिंद 🇮🇳🇮🇳 जय भारत 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
    1
    नाम नरेंद्र काम सरेंडर 
जय हिंद 🇮🇳🇮🇳 जय भारत 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
    user_MD RAAJA In Bihari
    MD RAAJA In Bihari
    Mechanic तरारी, भोजपुर, बिहार•
    18 hrs ago
  • हसपुरा, औरंगाबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई हसपुरा थाना परिसर में रामनवमी, छठ पूजा व ईद पर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को शांति समिति की बैठक हुई।जिसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने की
    1
    हसपुरा, औरंगाबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई
हसपुरा थाना परिसर में रामनवमी, छठ पूजा व ईद पर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को शांति समिति की बैठक हुई।जिसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने की
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    12 hrs ago
  • गोह(औरंगाबाद) मंगलवार की शाम करीब 3:00 बजे रामनवमी, ईद और चैती छठ पर्व को लेकर गोह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने की। बैठक में दोनों समुदायों के लोगों से अपील करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारा और शांति के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हों। इस दौरान जुलूस निकालने के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि ईश्वर दयाल सिंह, कांग्रेस नेता संजय सिंह, मो. मंजूर आलम, रविकांत, रामध्यान सिंह सहित कई समाजसेवी मौजूद थें।
    1
    गोह(औरंगाबाद) मंगलवार की शाम करीब 3:00 बजे रामनवमी, ईद और चैती छठ पर्व को लेकर गोह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने की। बैठक में दोनों समुदायों के लोगों से अपील करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारा और शांति के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हों। इस दौरान जुलूस निकालने के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि ईश्वर दयाल सिंह, कांग्रेस नेता संजय सिंह, मो. मंजूर आलम, रविकांत, रामध्यान सिंह सहित कई समाजसेवी मौजूद थें।
    user_Sukhendra kumar
    Sukhendra kumar
    पत्रकारिता गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.