Shuru
Apke Nagar Ki App…
मालवा पंचायत के रविदास टोला में बनते ही 7 दिन के अंदर टूट गया पुल । ओबरा प्रखंड के अंतर्गत मालवा पंचायत के रविदास टोला में पुल का निर्माण किया गया था जो महज 7 दिन के अंदर ही क्षतिग्रस्त हो गया, ग्रामीणों का कहना है की डुप्लीकेट सीमेंट के मिलावट के कारण ऐसा देखने में आया है कि बनते ही पुल क्षतिग्रस्त हो गया है अब इसकी जांच होनी चाहिए और जो भी पुल का निर्माण करवाए हैं ठेकेदार उन पर कार्रवाई हो या वह पल को फिर से सुचारू रूप से बनाने का कार्य करें।
OBRA NEWS
मालवा पंचायत के रविदास टोला में बनते ही 7 दिन के अंदर टूट गया पुल । ओबरा प्रखंड के अंतर्गत मालवा पंचायत के रविदास टोला में पुल का निर्माण किया गया था जो महज 7 दिन के अंदर ही क्षतिग्रस्त हो गया, ग्रामीणों का कहना है की डुप्लीकेट सीमेंट के मिलावट के कारण ऐसा देखने में आया है कि बनते ही पुल क्षतिग्रस्त हो गया है अब इसकी जांच होनी चाहिए और जो भी पुल का निर्माण करवाए हैं ठेकेदार उन पर कार्रवाई हो या वह पल को फिर से सुचारू रूप से बनाने का कार्य करें।
More news from बिहार and nearby areas
- ओबरा प्रखंड के अंतर्गत मालवा पंचायत के रविदास टोला में पुल का निर्माण किया गया था जो महज 7 दिन के अंदर ही क्षतिग्रस्त हो गया, ग्रामीणों का कहना है की डुप्लीकेट सीमेंट के मिलावट के कारण ऐसा देखने में आया है कि बनते ही पुल क्षतिग्रस्त हो गया है अब इसकी जांच होनी चाहिए और जो भी पुल का निर्माण करवाए हैं ठेकेदार उन पर कार्रवाई हो या वह पल को फिर से सुचारू रूप से बनाने का कार्य करें।2
- हसपुरा, औरंगाबाद एनडीए प्रत्याशियों की जीत पर रालोमो कार्यकर्ताओं ने बधाई दी हसपुरा बाजार के पटेल चौक स्थित निजी मकान में रालोमो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें एनडीए प्रत्याशियों के जीत पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया1
- गोह(औरंगाबाद) मंगलवार की शाम करीब 3:00 बजे रामनवमी, ईद और चैती छठ पर्व को लेकर गोह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने की। बैठक में दोनों समुदायों के लोगों से अपील करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारा और शांति के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हों। इस दौरान जुलूस निकालने के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि ईश्वर दयाल सिंह, कांग्रेस नेता संजय सिंह, मो. मंजूर आलम, रविकांत, रामध्यान सिंह सहित कई समाजसेवी मौजूद थें।1
- रफीगंज। आगामी पर्व छठ, रामनवमी एवं ईद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रफीगंज थाना परिसर के सभागार भवन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर विनय कृष्ण प्रसाद ने की, जबकि संचालन अपर थाना अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सिंह ने किया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्विनी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अमर पासवान तथा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मैमुन निशा ने उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों को पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि सभी पर्व आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाए जाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई। वहीं उपस्थित लोगों ने भी क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से पदाधिकारियों को अवगत कराया, जिस पर अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में भाजपा नेता सुबोध कुमार सिंह, सुनील कुमार वर्मा, राजद नेता रणविजय यादव, सत्येंद्र यादव, वार्ड पार्षद सुबोध शर्मा, शुभम सिंह, विवेक सिंह राणा, रविंद्र सिंह, राशिद खान, सिहुली मुखिया युसूफ अली खान, राजू गुप्ता, मंसूर खान, वार्ड पार्षद मदन चौधरी, रोहित गुप्ता, जदयू नेता संजय अंबेडकर सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- डालमियानगर थाना परिसर में मंगलवार शाम करीब 5 बजे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत एक सराहनीय पहल देखने को मिली। पुलिस द्वारा गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अभियान का उद्देश्य आमजन की परेशानी कम करना और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना है। थाना पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की और इसे जनहित में एक सकारात्मक कदम बताया।1
- दावथ थाना परिसर में मंगलवार को ईद और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति सदस्यों की बैठक बीडीओ विकास कुमार के अध्यक्षता और राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार पंडित के संचालन में किया गया। बीडीओ ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों, पूजा समिति सदस्य, प्रतिनिधियों सहित समस्त उपस्थियों लोगों से अपील किया कि ईद पर्व और रामनवमी पर्व को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में आप सब को सहभागिता जरूरी है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियारा ने कहा कि इस दौरान डी जे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है, जुलुश पूर्व निर्धारित रूट चाट और समय से सम्पन्न करना है, जुलुश में हथियार लहराने पर पूरी तरह प्रतिबंध है, इस दौरान अफवाह फैलाने वाले और उदंड प्रवृति के युवाओं और लोगों पर पुलिस प्रशासन की पेनी नजर रखी जाएगी, ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किया जाएगा। बैठक के दौरान पूजा समिति,जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पर्व से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और व्यवस्थाओं से संबंधित मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। आरओ विकास कुमार पंडित ने कहा कि ईद और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। शांति समिति की इस बैठक का उद्देश्य ईद और रामनवमी को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाना है, जिससे क्षेत्र में अमन और चैन कायम रहे। बैठक में उपस्थित थे प्रमुख पति मुन्ना सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि विकास कुमार,रघुनाथ सिंह, मुखिया राधामोहन सिंह, संजय सिंह, धनजी शर्मा, संतोष कुमार, कमलेश सिंह, सरपंच,हाबुल खान, सोनी खान, चंद्रमा सिंह यादव, अभिषेक पटेल, बीड़ीसी राजेश यादव, मनोज कुशवाहा, लक्ष्मण पासवान, विजय चौधरी, राय जी सहित कई लोग थे।2
- हसपुरा, औरंगाबाद कोइलवां गांव में श्री सीताराम महायज्ञ का आयोजन हसपुरा प्रखंड के कोइलवां गांवमें अखण्ड सौभाग्यवती मां सती के पुण्यतिथि पर श्री सीताराम महायज्ञ का आयोजन किया गया है।जिसका कलश यात्रा18 मार्च को शुरू होगा1