logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

का जाने लू हमरे बारे में 🤑🤣 कॉमेडी वीडियो! एकदम नई कॉमेडी वीडियो

1 hr ago
user_Pradeep Karauni Official
Pradeep Karauni Official
Comedy club अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

का जाने लू हमरे बारे में 🤑🤣 कॉमेडी वीडियो! एकदम नई कॉमेडी वीडियो

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • का जाने लू हमरे बारे में 🤑🤣 कॉमेडी वीडियो! एकदम नई कॉमेडी वीडियो
    1
    का जाने लू हमरे बारे में 🤑🤣 कॉमेडी वीडियो! एकदम नई कॉमेडी वीडियो
    user_Pradeep Karauni Official
    Pradeep Karauni Official
    Comedy club अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पानी कम पीना या ज्यादा पीना—दोनों हो सकते हैं खतरनाक! बुखार और मौसमी बीमारियों में रखें खास सावधानी पानी कम पीना या ज्यादा पीना—दोनों हो सकते हैं खतरनाक! बुखार और मौसमी बीमारियों में रखें खास सावधानी
    1
    पानी कम पीना या ज्यादा पीना—दोनों हो सकते हैं खतरनाक! बुखार और मौसमी बीमारियों में रखें खास सावधानी 

पानी कम पीना या ज्यादा पीना—दोनों हो सकते हैं खतरनाक! बुखार और मौसमी बीमारियों में रखें खास सावधानी
    user_TEESRI AANKHEN
    TEESRI AANKHEN
    अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🦚 अम्बेडकरनगर: राजेसुल्तानपुर स्थित ब्रह्मचारी जी महाराज स्थान पर धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव राजेसुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर क्षेत्र स्थित ब्रह्मचारी जी महाराज स्थान पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन किया और सुख-समृद्धि की कामना की। जन्मोत्सव के दौरान ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। आयोजन के दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    1
    🦚 अम्बेडकरनगर: राजेसुल्तानपुर स्थित ब्रह्मचारी जी महाराज स्थान पर धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

राजेसुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर क्षेत्र स्थित ब्रह्मचारी जी महाराज स्थान पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन किया और सुख-समृद्धि की कामना की।

जन्मोत्सव के दौरान ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आए।

कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। आयोजन के दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    11 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "सहारनपुर में इन्होंने मस्जिद को गिराने का काम किया। जो इसमें शामिल थे, कानून उन्हें सजा देगा। आप कोर्ट में अपील के लिए वक्त नहीं दे रहे। क्या जल्दी थी? आप उनका अधिकार छीन रहे हो। भाजपा के लोग कानून की परवाह नहीं करते। 16 घंटे के अंदर मस्जिद गिरा दी गई। लोग दुखी हैं, यही लोग भाजपा को हटाने का काम करेंगे।"
    1
    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "सहारनपुर में इन्होंने मस्जिद को गिराने का काम किया। जो इसमें शामिल थे, कानून उन्हें सजा देगा। आप कोर्ट में अपील के लिए वक्त नहीं दे रहे। क्या जल्दी थी? आप उनका अधिकार छीन रहे हो। भाजपा के लोग कानून की परवाह नहीं करते। 16 घंटे के अंदर मस्जिद गिरा दी गई। लोग दुखी हैं, यही लोग भाजपा को हटाने का काम करेंगे।"
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "सहारनपुर में इन्होंने मस्जिद को गिराने का काम किया। जो इसमें शामिल थे, कानून उन्हें सजा देगा। आप कोर्ट में अपील के लिए वक्त नहीं दे रहे। क्या जल्दी थी? आप उनका अधिकार छीन रहे हो। भाजपा के लोग कानून की परवाह नहीं करते। 16 घंटे के अंदर मस्जिद गिरा दी गई। लोग दुखी हैं, यही लोग भाजपा को हटाने का काम करेंगे।"
    1
    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "सहारनपुर में इन्होंने मस्जिद को गिराने का काम किया। जो इसमें शामिल थे, कानून उन्हें सजा देगा। आप कोर्ट में अपील के लिए वक्त नहीं दे रहे। क्या जल्दी थी? आप उनका अधिकार छीन रहे हो। भाजपा के लोग कानून की परवाह नहीं करते। 16 घंटे के अंदर मस्जिद गिरा दी गई। लोग दुखी हैं, यही लोग भाजपा को हटाने का काम करेंगे।"
    user_News Update
    News Update
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश पांडे के नेतृत्व में स्वच्छ थाना–स्वस्थ पुलिस” की दिशा में महुली पुलिस की अनूठी पहल* स्वच्छ थाना–स्वस्थ पुलिस” की दिशा में महुली पुलिस की अनूठी पहल* *पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश पर चला वृहद स्वच्छता अभियान, श्रम के साथ योग-ध्यान एवं व्यायाम से पुलिसकर्मियों ने लिया स्वस्थ एवं अनुशासित पुलिसिंग का संकल्प* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीणा के निर्देशन एवं आदेश के क्रम में थाना महुली परिसर में आज वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिसकर्मियों ने पूरे उत्साह, ऊर्जा और टीम भावना के साथ सहभागिता की।* यह अभियान महज थाना परिसर की सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि “स्वच्छ वातावरण, सकारात्मक सोच और बेहतर पुलिसिंग” के संकल्प के रूप में सामने आया। सुबह की शुरुआत जब हाथों में हथियारों के साथ नहीं, बल्कि झाड़ू और सफाई के उपकरणों के साथ हुई तो यह दृश्य अपने आप में एक प्रेरणादायी संदेश बन गया। वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों ने अपने पद और जिम्मेदारियों के साथ-साथ यह भी प्रदर्शित किया कि जिस स्थान से समाज की सुरक्षा और सेवा का संकल्प लिया जाता है, उसकी स्वच्छता और गरिमा बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। *स्वच्छता अभियान के दौरान थाना परिसर के कार्यालयों, मुख्य भवनों, बैरक एवं आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों की गहन साफ-सफाई की गई। कार्यालयों में रखे अभिलेखों एवं पत्रावलियों की धूल-मिट्टी साफ कर उन्हें व्यवस्थित किया गया, जिससे न केवल परिसर की स्वच्छता बेहतर हुई बल्कि अभिलेखों के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान दिया गया।* अभियान के दौरान प्रत्येक पुलिसकर्मी ने अपने कार्यस्थल को बेहतर बनाने में अपना योगदान दिया। किसी ने कार्यालय की सफाई की, किसी ने अभिलेख व्यवस्थित किए तो किसी ने परिसर एवं भवनों की सफाई की। पद और जिम्मेदारी अलग हो सकती है, लेकिन टीम के रूप में लक्ष्य एक ही रहा—थाना महुली को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण बनाना। स्वच्छता के बाद स्वास्थ्य और मानसिक मजबूती की ओर कदम स्वच्छता अभियान के उपरांत पुलिसकर्मियों द्वारा योग, ध्यान एवं व्यायाम किया गया। पुलिस की ड्यूटी अत्यंत चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण होती है। दिन-रात कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की समस्याओं के बीच लगातार सक्रिय रहने वाले पुलिसकर्मियों के लिए शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक शांति भी अत्यंत आवश्यक है। योग एवं ध्यान के माध्यम से पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त, एकाग्र एवं सकारात्मक रहने के लिए प्रेरित किया गया, वहीं व्यायाम के माध्यम से शरीर को स्वस्थ एवं चुस्त-दुरुस्त रखने का संदेश दिया गया। *“वर्दी केवल पहनने की चीज नहीं, जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है।”"* थाना महुली पुलिस का मानना है कि पुलिसिंग केवल अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तक सीमित नहीं है। अनुशासन, स्वच्छता, स्वास्थ्य, संवेदनशीलता और टीम भावना—ये सभी प्रभावी पुलिसिंग के महत्वपूर्ण आधार हैं। एक स्वच्छ थाना पुलिसकर्मियों के भीतर भी सकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है और वहां आने वाले प्रत्येक फरियादी को यह एहसास कराता है कि वह एक व्यवस्थित, जिम्मेदार और संवेदनशील व्यवस्था के बीच अपनी बात रखने आया है। *आज का यह अभियान इसी सोच का प्रतिबिंब रहा कि—* “जहां पुलिसकर्मी अपने कार्यस्थल को अपना घर समझकर स्वच्छ रखते हैं, वहीं से जनता की सेवा का भाव और भी मजबूत होकर निकलता है।” थाना महुली पुलिस ने इस अवसर पर यह संदेश भी दिया कि स्वच्छता किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी कार्यसंस्कृति और दैनिक अनुशासन का हिस्सा होनी चाहिए। *पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में थाना महुली पुलिस का संकल्प है कि स्वच्छ थाना, स्वस्थ पुलिसकर्मी, सकारात्मक कार्य वातावरण और संवेदनशील पुलिसिंग के माध्यम से आमजन के विश्वास को और मजबूत किया जाएगा।* “थाना हमारा कार्यस्थल है, जनता हमारी जिम्मेदारी है, स्वच्छता हमारा अनुशासन है, स्वास्थ्य हमारी शक्ति है, और सेवा हमारा संकल्प है।” थाना महुली पुलिस — सुरक्षा, सेवा, संवेदना और अनुशासन के साथ।
    2
    प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश पांडे के नेतृत्व में स्वच्छ थाना–स्वस्थ पुलिस” की दिशा में महुली पुलिस की अनूठी पहल*
स्वच्छ थाना–स्वस्थ पुलिस” की दिशा में महुली पुलिस की अनूठी पहल*
*पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश पर चला वृहद स्वच्छता अभियान, श्रम के साथ योग-ध्यान एवं व्यायाम से पुलिसकर्मियों ने लिया स्वस्थ एवं अनुशासित पुलिसिंग का संकल्प*
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीणा के निर्देशन एवं आदेश के क्रम में थाना महुली परिसर में आज वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिसकर्मियों ने पूरे उत्साह, ऊर्जा और टीम भावना के साथ सहभागिता की।*
यह अभियान महज थाना परिसर की सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि “स्वच्छ वातावरण, सकारात्मक सोच और बेहतर पुलिसिंग” के संकल्प के रूप में सामने आया।
सुबह की शुरुआत जब हाथों में हथियारों के साथ नहीं, बल्कि झाड़ू और सफाई के उपकरणों के साथ हुई तो यह दृश्य अपने आप में एक प्रेरणादायी संदेश बन गया। वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों ने अपने पद और जिम्मेदारियों के साथ-साथ यह भी प्रदर्शित किया कि जिस स्थान से समाज की सुरक्षा और सेवा का संकल्प लिया जाता है, उसकी स्वच्छता और गरिमा बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।
*स्वच्छता अभियान के दौरान थाना परिसर के कार्यालयों, मुख्य भवनों, बैरक एवं आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों की गहन साफ-सफाई की गई। कार्यालयों में रखे अभिलेखों एवं पत्रावलियों की धूल-मिट्टी साफ कर उन्हें व्यवस्थित किया गया, जिससे न केवल परिसर की स्वच्छता बेहतर हुई बल्कि अभिलेखों के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान दिया गया।*
अभियान के दौरान प्रत्येक पुलिसकर्मी ने अपने कार्यस्थल को बेहतर बनाने में अपना योगदान दिया। किसी ने कार्यालय की सफाई की, किसी ने अभिलेख व्यवस्थित किए तो किसी ने परिसर एवं भवनों की सफाई की। पद और जिम्मेदारी अलग हो सकती है, लेकिन टीम के रूप में लक्ष्य एक ही रहा—थाना महुली को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण बनाना।
स्वच्छता के बाद स्वास्थ्य और मानसिक मजबूती की ओर कदम
स्वच्छता अभियान के उपरांत पुलिसकर्मियों द्वारा योग, ध्यान एवं व्यायाम किया गया। पुलिस की ड्यूटी अत्यंत चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण होती है। दिन-रात कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की समस्याओं के बीच लगातार सक्रिय रहने वाले पुलिसकर्मियों के लिए शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक शांति भी अत्यंत आवश्यक है।
योग एवं ध्यान के माध्यम से पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त, एकाग्र एवं सकारात्मक रहने के लिए प्रेरित किया गया, वहीं व्यायाम के माध्यम से शरीर को स्वस्थ एवं चुस्त-दुरुस्त रखने का संदेश दिया गया।
*“वर्दी केवल पहनने की चीज नहीं, जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है।”"*
थाना महुली पुलिस का मानना है कि पुलिसिंग केवल अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तक सीमित नहीं है। अनुशासन, स्वच्छता, स्वास्थ्य, संवेदनशीलता और टीम भावना—ये सभी प्रभावी पुलिसिंग के महत्वपूर्ण आधार हैं।
एक स्वच्छ थाना पुलिसकर्मियों के भीतर भी सकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है और वहां आने वाले प्रत्येक फरियादी को यह एहसास कराता है कि वह एक व्यवस्थित, जिम्मेदार और संवेदनशील व्यवस्था के बीच अपनी बात रखने आया है।
*आज का यह अभियान इसी सोच का प्रतिबिंब रहा कि—*
“जहां पुलिसकर्मी अपने कार्यस्थल को अपना घर समझकर स्वच्छ रखते हैं,
वहीं से जनता की सेवा का भाव और भी मजबूत होकर निकलता है।”
थाना महुली पुलिस ने इस अवसर पर यह संदेश भी दिया कि स्वच्छता किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी कार्यसंस्कृति और दैनिक अनुशासन का हिस्सा होनी चाहिए।
*पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में थाना महुली पुलिस का संकल्प है कि स्वच्छ थाना, स्वस्थ पुलिसकर्मी, सकारात्मक कार्य वातावरण और संवेदनशील पुलिसिंग के माध्यम से आमजन के विश्वास को और मजबूत किया जाएगा।*
“थाना हमारा कार्यस्थल है,
जनता हमारी जिम्मेदारी है,
स्वच्छता हमारा अनुशासन है,
स्वास्थ्य हमारी शक्ति है,
और सेवा हमारा संकल्प है।”
थाना महुली पुलिस — सुरक्षा, सेवा, संवेदना और अनुशासन के साथ।
    user_Ramesh Dubey
    Ramesh Dubey
    पत्रकारिता Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    12 hrs ago
  • विधायक गणेश चंद चौहान ने रखी वाचनालय निर्माण की आधारशिला, अधिवक्ताओं को अध्ययन के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा धनघटा, संतकबीरनगर। धनघटा तहसील परिसर में शनिवार को अधिवक्ताओं के लिए वाचनालय निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद चौहान द्वारा वाचनालय की आधारशिला रखे जाने से तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। वाचनालय के निर्माण से अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्यों से संबंधित पुस्तकों, कानून की जानकारी तथा विभिन्न विषयों के अध्ययन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा। लंबे समय से तहसील परिसर में वाचनालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसके शिलान्यास के बाद अधिवक्ताओं ने इसे उपयोगी और सराहनीय पहल बताया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप राय, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह, प्रेम नारायण मिश्र, सुनील पांडेय, भाजपा नेता रणविजय सिंह, अनिल जायसवाल, जन्मेजा मिश्रा, अंकुर पांडेय, अमरनाथ यादव, पवन कुमार, राम आशीष मौर्य और आलोक सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे। वाचनालय के निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसील परिसर में यह सुविधा शुरू होने से न केवल अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा, बल्कि न्यायिक कार्यों के दौरान आवश्यक पुस्तकों एवं कानूनी सामग्री तक आसानी से पहुंच भी हो सकेगी। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    3
    विधायक गणेश चंद चौहान ने रखी वाचनालय निर्माण की आधारशिला, अधिवक्ताओं को अध्ययन के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा
धनघटा, संतकबीरनगर। धनघटा तहसील परिसर में शनिवार को अधिवक्ताओं के लिए वाचनालय निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद चौहान द्वारा वाचनालय की आधारशिला रखे जाने से तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला।
वाचनालय के निर्माण से अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्यों से संबंधित पुस्तकों, कानून की जानकारी तथा विभिन्न विषयों के अध्ययन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा। लंबे समय से तहसील परिसर में वाचनालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसके शिलान्यास के बाद अधिवक्ताओं ने इसे उपयोगी और सराहनीय पहल बताया।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप राय, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह, प्रेम नारायण मिश्र, सुनील पांडेय, भाजपा नेता रणविजय सिंह, अनिल जायसवाल, जन्मेजा मिश्रा, अंकुर पांडेय, अमरनाथ यादव, पवन कुमार, राम आशीष मौर्य और आलोक सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
वाचनालय के निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसील परिसर में यह सुविधा शुरू होने से न केवल अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा, बल्कि न्यायिक कार्यों के दौरान आवश्यक पुस्तकों एवं कानूनी सामग्री तक आसानी से पहुंच भी हो सकेगी। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    user_बलवन्त कुमार पाण्डेय
    बलवन्त कुमार पाण्डेय
    रिपोर्टर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    14 hrs ago
  • अम्बेडकरनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, एसपी और डीएम ने अकबरपुर में किया पैदल गश्त अम्बेडकरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने अकबरपुर क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आमजन से बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। पैदल गश्त के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश गया। ब्रेकिंग न्यूज़ | अम्बेडकरनगर 🚨 एसपी-डीएम सड़क पर उतरे, अकबरपुर में किया पैदल गश्त 👮 कानून-व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर 🛡️ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश 📢 आमजन को सुरक्षा का भरोसा
    1
    अम्बेडकरनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, एसपी और डीएम ने अकबरपुर में किया पैदल गश्त
अम्बेडकरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने अकबरपुर क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आमजन से बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। पैदल गश्त के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश गया।
ब्रेकिंग न्यूज़ | अम्बेडकरनगर
🚨 एसपी-डीएम सड़क पर उतरे, अकबरपुर में किया पैदल गश्त
👮 कानून-व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर
🛡️ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश
📢 आमजन को सुरक्षा का भरोसा
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.