Shuru
Apke Nagar Ki App…
“बिहार दिनभर” बुलेटिन में देखिए दिनभर की 15 सबसे बड़ी खबरें, जिन्होंने राजनीति से लेकर कानून-व्यवस्था तक हलचल मचा..... सदन में बयान पर सियासी घमासान… चार शहरों की अदालतों को उड़ाने की धमकी… और पुलिस पर पथराव की घटना से तनाव…
Rajiv Ranjan
“बिहार दिनभर” बुलेटिन में देखिए दिनभर की 15 सबसे बड़ी खबरें, जिन्होंने राजनीति से लेकर कानून-व्यवस्था तक हलचल मचा..... सदन में बयान पर सियासी घमासान… चार शहरों की अदालतों को उड़ाने की धमकी… और पुलिस पर पथराव की घटना से तनाव…
More news from Bihar and nearby areas
- जमुई जिला के बरहट प्रखंड को स्थानांतरित करने का निर्देश पर बरहट प्रखंड वासियों ने क्या कुछ कहा है देखें इस वीडियो में1
- सदन में बयान पर सियासी घमासान… चार शहरों की अदालतों को उड़ाने की धमकी… और पुलिस पर पथराव की घटना से तनाव…1
- तेतरहाट थाना पुलिस ने अंतर जिला बाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़। 6 व्यक्ति हुए गिरफ्तार लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र एवं चानन थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थान से क्षेत्र में सक्रिय अंतर जिला वाहन चोर गिरोह का तेतरहाट थाना अध्यक्ष एलू उपाध्याय ने किया उद्वेदन चोरी के वाहन सहित 6 अपराध कमी को गिरफ्तार किया गया इसकी जानकारी देते हुए तेतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि सर्वप्रथम तेतरहाट बाजार में एक पल्सर गाड़ी पर सवार तीन व्यक्ति तेतरहाट निवासी कारू साहू के पुत्र सुमन कुमार एवं एक नाबालिक से वाहन रोककर पूछताछ की गई बाइक का कागजात उसके पास नहीं था नंबर की जांच पड़ताल करने पर चोरी का पता चला तुरंत बाइक सहित तीनों को पूछताछ हेतु थाना ले जाया गया वहां पूछताछ के क्रम में इन लोगों के द्वारा कई कुलसी की गई एवं उसके निशान देही तेतरहाट निवासी नरेश साहू के पुत्र दीपक कुमार उर्फ राधे एवं चानन थाना क्षेत्र के ईटौन गांव निवासी मोदी गुप्ता के पुत्र राजा कुमार के घर से एक चोरी का बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया एक चोरी का ई रिक्शा तीन मोबाइल बरामद किया गया इसकी जानकारी देते हुए तेतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि लगातार दिवा एवं रात्रि गश्ती क्षेत्र में प्रशासन की चौकसी भरने का ही परिणाम स्वरुप है की एक बड़ी घटना की योजना बना रहे अपराधियों को घटना के पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया गया1
- लखीसराय में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। सूचना के आधार पर चलाए गए वाहन जांच अभियान में पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की दो बाइक, एक टोटो और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।मामला तेतराहट थाना क्षेत्र का है। बीते 8 फरवरी की रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लोग मोटरसाइकिल से इलाके में घूम रहे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।सूचना मिलते ही तेतराहट थाना पुलिस हरकत में आई और तेतराहट बाजार में तत्काल वाहन जांच अभियान शुरू किया गया।जांच के दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रोका गया। सत्यापन के क्रम में खुलासा हुआ कि बाइक चोरी की है और इस संबंध में तेतरहाट थाना में मामला दर्ज है।पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो गया।1
- चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 14 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन अनुभवी चिकित्सक डॉ. वीरमणि भारती के द्वारा किया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी ऑपरेशन पूरी तरह सुरक्षित माहौल में निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत दिन में हुई और सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद ऑपरेशन का कार्यक्रम सोमवार की शाम करीब 6:00 बजे संपन्न हुआ। ऑपरेशन के बाद सभी महिलाओं को कुछ समय तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य पाई गई। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा आवश्यक दवाएं एवं परामर्श भी दिया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक, नर्स एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे और पूरी टीम ने समन्वय के साथ कार्य किया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके। बंध्याकरण ऑपरेशन कराने वाली महिलाओं ने स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इससे परिवार नियोजन में सुविधा मिलती है। स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।1
- अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई। अस्पताल की प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. बिंदु कुमारी ने बताया कि कुल 166 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया। जांच के दौरान हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, मधुमेह, पल्स, यूरिन, वजन, एचआईवी, वीडीआरएल तथा गर्भ में पल रहे शिशु की धड़कन (एफएचएस) की जांच की गई। जांच के बाद महिलाओं को आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड और ओआरएस की गोलियां दी गईं तथा नियमित सेवन की सलाह दी गई। जांच में पांच महिलाओं में हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मामले सामने आए, जिन्हें विशेष निगरानी में रखने की बात कही गई। वहीं अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ की अनुपस्थिति के कारण अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो सकी, जिससे महिलाओं में नाराजगी देखी गई।1
- इंसान जोड़ो यात्रा,, के, tahat, संजीव अकेला, ji और,, BLCP ITS ,,ASHOK SAMRAT,,1
- काफी संख्या में रहे उनके कार्यकर्तागण1