logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंसान जोड़ो यात्रा,, के, tahat, संजीव अकेला, ji और,, BLCP ITS ,,ASHOK SAMRAT,,

11 hrs ago
user_SSDBIHARCOD108
SSDBIHARCOD108
पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
11 hrs ago

इंसान जोड़ो यात्रा,, के, tahat, संजीव अकेला, ji और,, BLCP ITS ,,ASHOK SAMRAT,,

More news from बिहार and nearby areas
  • चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 14 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन अनुभवी चिकित्सक डॉ. वीरमणि भारती के द्वारा किया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी ऑपरेशन पूरी तरह सुरक्षित माहौल में निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत दिन में हुई और सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद ऑपरेशन का कार्यक्रम सोमवार की शाम करीब 6:00 बजे संपन्न हुआ। ऑपरेशन के बाद सभी महिलाओं को कुछ समय तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य पाई गई। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा आवश्यक दवाएं एवं परामर्श भी दिया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक, नर्स एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे और पूरी टीम ने समन्वय के साथ कार्य किया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके। बंध्याकरण ऑपरेशन कराने वाली महिलाओं ने स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इससे परिवार नियोजन में सुविधा मिलती है। स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।
    1
    चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 14 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन अनुभवी चिकित्सक डॉ. वीरमणि भारती के द्वारा किया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी ऑपरेशन पूरी तरह सुरक्षित माहौल में निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत दिन में हुई और सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद ऑपरेशन का कार्यक्रम सोमवार की शाम करीब 6:00 बजे संपन्न हुआ। ऑपरेशन के बाद सभी महिलाओं को कुछ समय तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य पाई गई। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा आवश्यक दवाएं एवं परामर्श भी दिया गया।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक, नर्स एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे और पूरी टीम ने समन्वय के साथ कार्य किया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके।
बंध्याकरण ऑपरेशन कराने वाली महिलाओं ने स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इससे परिवार नियोजन में सुविधा मिलती है। स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
  • इंसान जोड़ो यात्रा,, के, tahat, संजीव अकेला, ji और,, BLCP ITS ,,ASHOK SAMRAT,,
    1
    इंसान जोड़ो यात्रा,, के, tahat, 
संजीव अकेला, ji और,, BLCP ITS 
,,ASHOK SAMRAT,,
    user_SSDBIHARCOD108
    SSDBIHARCOD108
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    11 hrs ago
  • सोमवार को चेवाड़ा प्रखंड के महेशपुर गांव में आध्यात्मिक शिव गुरु चर्चा का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में शेखपुरा, नवादा, लखीसराय, जमुई सहित कई अन्य जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक मार्ग से जोड़ना और शिव को गुरु स्वरूप में स्वीकार करने की प्रेरणा देना रहा। चर्चा के दौरान निवास सिंह, शत्रुघ्न सिंह और मुकेश कुमार के द्वारा शिव गुरु से जुड़े भजन प्रस्तुत किए गए, जिन्हें सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। वहीं आरपी सिंह, रणधीर कुमार सहित अन्य लोगों ने अपने विचार साझा करते हुए लोगों को शिव को अपने जीवन का आध्यात्मिक गुरु मानने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भैया हरिंद्रानंद के बताए तीन सूत्रों का उल्लेख करते हुए बताया कि इनका पालन कर कोई भी व्यक्ति शिव का सच्चा शिष्य बन सकता है। मानव जीवन में एक सच्चे आध्यात्मिक गुरु का होना अत्यंत आवश्यक है, जो व्यक्ति को परमात्मा से जोड़ सके। वक्ताओं ने कहा कि महादेव से बड़ा कोई आध्यात्मिक गुरु नहीं है, क्योंकि वे स्वयं परम सत्य और मार्गदर्शक हैं।
    4
    सोमवार को चेवाड़ा प्रखंड के महेशपुर गांव में आध्यात्मिक शिव गुरु चर्चा का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में शेखपुरा, नवादा, लखीसराय, जमुई सहित कई अन्य जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक मार्ग से जोड़ना और शिव को गुरु स्वरूप में स्वीकार करने की प्रेरणा देना रहा। चर्चा के दौरान निवास सिंह, शत्रुघ्न सिंह और मुकेश कुमार के द्वारा शिव गुरु से जुड़े भजन प्रस्तुत किए गए, जिन्हें सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। वहीं आरपी सिंह, रणधीर कुमार सहित अन्य लोगों ने अपने विचार साझा करते हुए लोगों को शिव को अपने जीवन का आध्यात्मिक गुरु मानने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भैया हरिंद्रानंद  के  बताए तीन सूत्रों का उल्लेख करते हुए बताया कि इनका पालन कर कोई भी व्यक्ति शिव का सच्चा शिष्य बन सकता है।  मानव जीवन में एक सच्चे आध्यात्मिक गुरु का होना अत्यंत आवश्यक है, जो व्यक्ति को परमात्मा से जोड़ सके। वक्ताओं ने कहा कि महादेव से बड़ा कोई आध्यात्मिक गुरु नहीं है, क्योंकि वे स्वयं परम सत्य और मार्गदर्शक हैं।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    13 hrs ago
  • बरबीघा नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 में, गुड्डू कुमार की पुत्री, आकांक्षा प्रदेश की शादी की गई. उसका वीडियो..
    3
    बरबीघा नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 में, गुड्डू कुमार की पुत्री, आकांक्षा प्रदेश की शादी की गई. उसका वीडियो..
    user_Munnu Singh
    Munnu Singh
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    18 hrs ago
  • शेखपुरा - भाजपा के सहकारिता एवं वन पर्यावरण मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी का बजट को लेक्ट भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता.
    1
    शेखपुरा - भाजपा के सहकारिता एवं वन पर्यावरण मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी का बजट को लेक्ट भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता.
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    20 hrs ago
  • तेतरहाट थाना पुलिस ने अंतर जिला बाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़। 6 व्यक्ति हुए गिरफ्तार लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र एवं चानन थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थान से क्षेत्र में सक्रिय अंतर जिला वाहन चोर गिरोह का तेतरहाट थाना अध्यक्ष एलू उपाध्याय ने किया उद्वेदन चोरी के वाहन सहित 6 अपराध कमी को गिरफ्तार किया गया इसकी जानकारी देते हुए तेतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि सर्वप्रथम तेतरहाट बाजार में एक पल्सर गाड़ी पर सवार तीन व्यक्ति तेतरहाट निवासी कारू साहू के पुत्र सुमन कुमार एवं एक नाबालिक से वाहन रोककर पूछताछ की गई बाइक का कागजात उसके पास नहीं था नंबर की जांच पड़ताल करने पर चोरी का पता चला तुरंत बाइक सहित तीनों को पूछताछ हेतु थाना ले जाया गया वहां पूछताछ के क्रम में इन लोगों के द्वारा कई कुलसी की गई एवं उसके निशान देही तेतरहाट निवासी नरेश साहू के पुत्र दीपक कुमार उर्फ राधे एवं चानन थाना क्षेत्र के ईटौन गांव निवासी मोदी गुप्ता के पुत्र राजा कुमार के घर से एक चोरी का बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया एक चोरी का ई रिक्शा तीन मोबाइल बरामद किया गया इसकी जानकारी देते हुए तेतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि लगातार दिवा एवं रात्रि गश्ती क्षेत्र में प्रशासन की चौकसी भरने का ही परिणाम स्वरुप है की एक बड़ी घटना की योजना बना रहे अपराधियों को घटना के पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया गया
    1
    तेतरहाट थाना पुलिस ने अंतर जिला बाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़। 
6 व्यक्ति हुए गिरफ्तार
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र एवं चानन थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थान से क्षेत्र में सक्रिय अंतर जिला वाहन चोर गिरोह का तेतरहाट थाना अध्यक्ष एलू उपाध्याय ने किया उद्वेदन चोरी के वाहन सहित 6 अपराध कमी को गिरफ्तार किया गया इसकी जानकारी देते हुए तेतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि सर्वप्रथम तेतरहाट बाजार में एक पल्सर गाड़ी पर सवार तीन व्यक्ति तेतरहाट निवासी कारू साहू के पुत्र सुमन कुमार एवं एक नाबालिक से वाहन रोककर पूछताछ की गई बाइक का कागजात उसके पास नहीं था नंबर की जांच पड़ताल करने पर चोरी का पता चला तुरंत बाइक सहित तीनों को पूछताछ हेतु थाना ले जाया गया वहां पूछताछ के क्रम में इन लोगों के द्वारा कई कुलसी की गई एवं उसके निशान देही तेतरहाट निवासी नरेश साहू के पुत्र दीपक कुमार उर्फ राधे एवं चानन थाना क्षेत्र के ईटौन गांव निवासी मोदी गुप्ता के पुत्र राजा कुमार के घर से एक चोरी का बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया एक चोरी का ई रिक्शा  तीन मोबाइल बरामद किया गया इसकी जानकारी देते हुए तेतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि लगातार दिवा एवं रात्रि गश्ती क्षेत्र में प्रशासन की चौकसी भरने का ही परिणाम स्वरुप है की एक बड़ी घटना की योजना बना रहे अपराधियों को घटना के पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया गया
    user_Kumar Amlesh
    Kumar Amlesh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    21 min ago
  • बाढ़ में बैंक से निकाली गई ₹6 लाख की लूट का खुलासा, पुलिस ने रकम बरामद की बाढ़ (पटना)। बाढ़ थाना क्षेत्र में बैंक से पैसा निकालकर घर लौट रहे व्यक्ति से हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूटी गई पूरी ₹6 लाख की राशि बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार गोवामा कॉलोनी, लंगरपुर वार्ड संख्या-02 निवासी ललन कुमार 5 फरवरी को बैंक ऑफ बड़ौदा से ₹6 लाख निकालकर घर लौट रहे थे। घर के पास गली में बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर रुपयों से भरा झोला छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी के बाद पुलिस ने लूट की रकम बरामद कर ली। इस मामले में एक आरोपी के घर से काले रंग के पॉलीथिन में रखे गए ₹6 लाख बरामद किए गए हैं, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत और अपराधियों में दहशत का माहौल है।
    1
    बाढ़ में बैंक से निकाली गई ₹6 लाख की लूट का खुलासा, पुलिस ने रकम बरामद की
बाढ़ (पटना)।
बाढ़ थाना क्षेत्र में बैंक से पैसा निकालकर घर लौट रहे व्यक्ति से हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूटी गई पूरी ₹6 लाख की राशि बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार गोवामा कॉलोनी, लंगरपुर वार्ड संख्या-02 निवासी ललन कुमार 5 फरवरी को बैंक ऑफ बड़ौदा से ₹6 लाख निकालकर घर लौट रहे थे। घर के पास गली में बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर रुपयों से भरा झोला छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी के बाद पुलिस ने लूट की रकम बरामद कर ली। इस मामले में एक आरोपी के घर से काले रंग के पॉलीथिन में रखे गए ₹6 लाख बरामद किए गए हैं, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत और अपराधियों में दहशत का माहौल है।
    user_Vikrant kumar
    Vikrant kumar
    मोकामा, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
  • चेवाड़ा नगर पंचायत स्थित प्लस टू श्री कृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरी की एक घटना सामने आई है। विद्यालय के स्टेज के ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। इस संबंध में सोमवार की शाम 5बजे विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चोरी की यह घटना रविवार की शाम करीब 6 बजे की है। चोरों ने स्टेज पर लगे कैमरे को निशाना बनाया और उसे तोड़कर अपने साथ ले गए। हालांकि चोर पूरी तरह सफल नहीं हो सके, क्योंकि घटना के दौरान उनका हाथ कैमरा तोड़ते हुए तथा चोरी के बाद वहां से जाते समय का दृश्य अन्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। रिकॉर्डिंग में चोरों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं, जिससे जांच में मदद मिलने की संभावना है।घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा इस मामले को लेकर चेवाड़ा थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।विद्यालय परिसर में हुई इस चोरी की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी विद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की आवश्यकता बताई है।
    1
    चेवाड़ा नगर पंचायत स्थित प्लस टू श्री कृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरी की एक घटना सामने आई है। विद्यालय के स्टेज के ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। इस संबंध में सोमवार की शाम 5बजे विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि चोरी की यह घटना रविवार की शाम करीब 6 बजे की है। चोरों ने स्टेज पर लगे कैमरे को निशाना बनाया और उसे तोड़कर अपने साथ ले गए। हालांकि चोर पूरी तरह सफल नहीं हो सके, क्योंकि घटना के दौरान उनका हाथ कैमरा तोड़ते हुए तथा चोरी के बाद वहां से जाते समय का दृश्य अन्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। रिकॉर्डिंग में चोरों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं, जिससे जांच में मदद मिलने की संभावना है।घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा इस मामले को लेकर चेवाड़ा थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।विद्यालय परिसर में हुई इस चोरी की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी विद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की आवश्यकता बताई है।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.