राजस्थान के डूंगरपुर जिले की साबला पंचायत समिति अंतर्गत ग्राम पंचायत तालोरा में महज एक साल पहले सांसद मद से बनी रिंगवाल और पुलिया निर्माण कार्य में दरारें आ गई हैं। 15 लाख रुपये की लागत से हुए इस निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता को लेकर जब अधिकारियों से जवाब मांगा गया, तो जिम्मेदार अनभिज्ञता जताते हुए पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। तालोरा ग्राम पंचायत में महुडे से तुलिवारा तक पुलिया मय रिंगवाल निर्माण व भराव कार्य सांसद मद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत वर्ष 2024-25 में 14.99 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत किया गया था। करीब दोसौ फीट लंबी इस रिंगवाल में पानी निकासी के लिए मात्र एक छोटा पाइप डाला गया है, जिससे बरसात के मौसम में खेतों में पानी भरा रहने का अंदेशा बना हुआ है। वहीं, रिंगवाल की दीवारों और पटरी में भी दरारें पड़ गई हैं जो निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। प्रशासनिक बेपरवाही का आलम यह है कि ग्राम विकास अधिकारी ने फोन तक रिसीव नहीं किया। कनिष्ठ अभियंता राजेश बाबरा ने यह कहकर बात टाल दी कि सांसद मद के कार्य एएईन साहब ही देखते हैं और उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, सहायक अभियंता मनीष मजमुदार ने भी अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि यह पुलिया निर्माण किस योजना में है, उन्हें पता नहीं और फोटो देखकर ही कुछ बता पाएंगे। इसके अलावा मौके पर लगे बोर्ड पर प्रशासनिक, तकनीकी और वित्तीय स्वीकृति तो छह दिन में निकलना दिखाया गया है, लेकिन कार्य कब पूर्ण हुआ यह दर्ज न करके ग्रामीणों को गुमराह किया जा रहा है। तालोरा ग्राम पंचायत में सांसद मद से करीब चार से पांच कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से दो कार्य मात्र व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए करवाने का आरोप है। यहां तक कि एक कार्य में पुराने निर्माण को गिराकर नया निर्माण कराया जा रहा है, जिससे सांसद मद के सरकारी पैसे के सीधे दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है।

- आसपुर और साबला में रात भर हुई रिमझिम बारिश के चलते वागड़ के प्रसिद्ध मंदिर बेणेश्वरधाम में पानी की आवक काफी बढ़ गई है। पानी के जमाव के कारण धाम की मुख्य सड़क पूरी तरह टापू में तब्दील हो गई है। पहली बारिश के इस नजारे और बेणेश्वरधाम के टापू बनने के दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच रहे हैं।1
- डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) टामटिया का जिला कलक्टर श्री देशलदान ने निरीक्षण किया। राज्य सरकार के निर्देशों की अनुपालना में आमजन को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर ने मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी से सीएचसी पर कार्यरत चिकित्सकों और कार्मिकों की जानकारी ली तथा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने वर्तमान मौसम में संभावित मौसमी बीमारियों की रोकथाम और इलाज के लिए अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों की जानकारी ली। उन्होंने पर्याप्त दवा उपलब्धता सुनिश्चित करने और मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना और मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की और निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र मरीज को योजनाओं का पूर्ण लाभ पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ दिया जाए। इस अवसर पर सागवाड़ा के उपखंड अधिकारी श्री सुबोध सिंह चारण, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज खाट, चिकित्सा अधिकारी डॉ. गिरीश ननोमा सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।2
- राजस्थान में बेणेश्वर धाम की पुलिया पर पानी चढ़ जाने की वजह से आवाजाही प्रभावित हो गई है। मार्ग पर पानी आ जाने से इस रास्ते होने वाला यातायात और लोगों का आना-जाना बाधित हुआ है।1
- जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुनाली के तत्वावधान में दोवड़ा पंचायत समिति मुख्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं आसपुर विधानसभा प्रत्याशी राकेश रोत के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ उग्र नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए राकेश रोत ने कहा कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ा है और केंद्र सरकार निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली देने में विफल रही है। रोत ने मांग उठाई कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार कर तत्काल इस्तीफा दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विद्यार्थियों से माफी मांगें, आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमे तुरंत वापस हों और संसद में चर्चा कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शन के दौरान संगठन महासचिव नारायण पंड्या ने कहा कि युवाओं के भविष्य और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज पाटीदार, सुखदेव यादव, महेंद्र पाटीदार, उर्मिला आहारी, प्रवीण गमेती, मुकेश आहारी, रामलाल आहारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और युवा उपस्थित रहे।1
- उदयपुर के ऋषभदेव क्षेत्र स्थित कोटड़ा गांव में सड़क की हालत बहुत खराब बनी हुई है। 5 साल का लंबा समय बीत जाने के बाद भी इस सड़क को अभी तक पक्का नहीं किया गया है। इतने सालों से सड़क का निर्माण न होने और इसके खस्ताहाल पड़े रहने के कारण स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।1
- नाचते हुए मोर का एक बेहद सुंदर और मनमोहक दृश्य सामने आया है। मोर का यह डांस देखने में बहुत ही खूबसूरत लग रहा है।1
- राजस्थान के डूंगरपुर जिले की साबला पंचायत समिति अंतर्गत ग्राम पंचायत तालोरा में महज एक साल पहले सांसद मद से बनी रिंगवाल और पुलिया निर्माण कार्य में दरारें आ गई हैं। 15 लाख रुपये की लागत से हुए इस निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता को लेकर जब अधिकारियों से जवाब मांगा गया, तो जिम्मेदार अनभिज्ञता जताते हुए पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। तालोरा ग्राम पंचायत में महुडे से तुलिवारा तक पुलिया मय रिंगवाल निर्माण व भराव कार्य सांसद मद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत वर्ष 2024-25 में 14.99 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत किया गया था। करीब दोसौ फीट लंबी इस रिंगवाल में पानी निकासी के लिए मात्र एक छोटा पाइप डाला गया है, जिससे बरसात के मौसम में खेतों में पानी भरा रहने का अंदेशा बना हुआ है। वहीं, रिंगवाल की दीवारों और पटरी में भी दरारें पड़ गई हैं जो निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। प्रशासनिक बेपरवाही का आलम यह है कि ग्राम विकास अधिकारी ने फोन तक रिसीव नहीं किया। कनिष्ठ अभियंता राजेश बाबरा ने यह कहकर बात टाल दी कि सांसद मद के कार्य एएईन साहब ही देखते हैं और उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, सहायक अभियंता मनीष मजमुदार ने भी अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि यह पुलिया निर्माण किस योजना में है, उन्हें पता नहीं और फोटो देखकर ही कुछ बता पाएंगे। इसके अलावा मौके पर लगे बोर्ड पर प्रशासनिक, तकनीकी और वित्तीय स्वीकृति तो छह दिन में निकलना दिखाया गया है, लेकिन कार्य कब पूर्ण हुआ यह दर्ज न करके ग्रामीणों को गुमराह किया जा रहा है। तालोरा ग्राम पंचायत में सांसद मद से करीब चार से पांच कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से दो कार्य मात्र व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए करवाने का आरोप है। यहां तक कि एक कार्य में पुराने निर्माण को गिराकर नया निर्माण कराया जा रहा है, जिससे सांसद मद के सरकारी पैसे के सीधे दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है।1
- धरियावद क्षेत्र में देर शाम हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के चलते रावला बाग नया बस स्टैंड स्थित रिहायशी इलाके में वर्षों पुराना विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से विद्युत विभाग का पोल क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के कई मकानों के बिजली मीटर उखड़ गए, वहीं कुछ मकानों को भी नुकसान पहुँचा है। गनीमत रही कि घटना के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। सड़क पर पेड़ गिरने के कारण कुछ समय के लिए मार्ग अवरुद्ध हो गया और आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी और विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया तथा विद्युत आपूर्ति बहाल करने व रास्ते को साफ कराने की कार्रवाई शुरू की। धरियावद में लंबे समय के इंतजार के बाद हुई इस तेज बारिश से नदी-नालों और जलाशयों में पानी की आवक बढ़ गई है। वहीं, धराशायी हुआ यह पुराना पीपल का पेड़ स्थानीय लोगों के लिए आस्था का केंद्र भी था।1