Shuru
Apke Nagar Ki App…
आसपुर और साबला में रात भर हुई रिमझिम बारिश के चलते वागड़ के प्रसिद्ध मंदिर बेणेश्वरधाम में पानी की आवक काफी बढ़ गई है। पानी के जमाव के कारण धाम की मुख्य सड़क पूरी तरह टापू में तब्दील हो गई है। पहली बारिश के इस नजारे और बेणेश्वरधाम के टापू बनने के दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच रहे हैं।
Pravin Kothari
आसपुर और साबला में रात भर हुई रिमझिम बारिश के चलते वागड़ के प्रसिद्ध मंदिर बेणेश्वरधाम में पानी की आवक काफी बढ़ गई है। पानी के जमाव के कारण धाम की मुख्य सड़क पूरी तरह टापू में तब्दील हो गई है। पहली बारिश के इस नजारे और बेणेश्वरधाम के टापू बनने के दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच रहे हैं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- आसपुर और साबला में रात भर हुई रिमझिम बारिश के चलते वागड़ के प्रसिद्ध मंदिर बेणेश्वरधाम में पानी की आवक काफी बढ़ गई है। पानी के जमाव के कारण धाम की मुख्य सड़क पूरी तरह टापू में तब्दील हो गई है। पहली बारिश के इस नजारे और बेणेश्वरधाम के टापू बनने के दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच रहे हैं।1
- राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के गनोड़ा क्षेत्र में हाल ही में एक अद्भुत और भावुक धार्मिक समागम का आयोजन हुआ। जगन्नाथ पुरी से पधारे परम पूज्य अक्ष गोविंदा जी महाराज के आगमन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। महाराज जी की इच्छा थी कि जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर गनोड़ा में भी एक भव्य यात्रा निकाली जाए। हालांकि, 23 और 24 तारीख से पहले समय की भारी कमी के कारण यह यात्रा संभव नहीं हो सकी, लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।1
- डूंगरपुर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन स्वच्छता' के तहत बिछीवाड़ा पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ट्रक कंटेनर से लगभग 35 लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में ले लिया है, साथ ही मौके से हरियाणा के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीवसिंह और पुलिस उपाधीक्षक हेरंब जोशी के निर्देश में बिछीवाड़ा थानाधिकारी देवेंद्र देवल द्वारा अंजाम दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि ट्रक कंटेनर के भीतर प्लास्टिक की छोटी बोतलों की आड़ बनाकर शराब की गुप्त रूप से तस्करी की जा रही थी। तलाशी लेने पर वाहन के अंदर से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के कुल 268 कार्टन बरामद किए गए। मामले में पुलिस ने हरियाणा के भिवानी जिले के लोहारू पुलिस थाना क्षेत्र स्थित अकबेरपुर निवासी राजेश कुमार (पिता कृष्ण वर्मा) को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जब्त की गई इस पूरी शराब की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है।2
- राजस्थान में बेणेश्वर धाम की पुलिया पर पानी चढ़ जाने की वजह से आवाजाही प्रभावित हो गई है। मार्ग पर पानी आ जाने से इस रास्ते होने वाला यातायात और लोगों का आना-जाना बाधित हुआ है।1
- जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुनाली के तत्वावधान में दोवड़ा पंचायत समिति मुख्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं आसपुर विधानसभा प्रत्याशी राकेश रोत के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ उग्र नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए राकेश रोत ने कहा कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ा है और केंद्र सरकार निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली देने में विफल रही है। रोत ने मांग उठाई कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार कर तत्काल इस्तीफा दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विद्यार्थियों से माफी मांगें, आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमे तुरंत वापस हों और संसद में चर्चा कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शन के दौरान संगठन महासचिव नारायण पंड्या ने कहा कि युवाओं के भविष्य और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज पाटीदार, सुखदेव यादव, महेंद्र पाटीदार, उर्मिला आहारी, प्रवीण गमेती, मुकेश आहारी, रामलाल आहारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और युवा उपस्थित रहे।1
- राजस्थान के डूंगरपुर जिले की चौरासी थाना पुलिस ने हत्या के एक संगीन मामले में पिछले 4 वर्षों से फरार आरोपी बाबूलाल गरासिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के कुछ दिनों बाद ही मजदूरी के बहाने कुवैत भाग गया था। हाल ही में उसके चुपके से अपने गांव गलन्दर लौटने और फिर से विदेश भागने की योजना बनाने की सटीक सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने गलन्दर के घने जंगलों में करीब 2 किलोमीटर तक पीछा कर उसे चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौरासी थानाधिकारी रतनलाल के नेतृत्व में गठित टीम को यह सफलता मिली। पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामला 7 सितंबर 2023 का है, जब प्रार्थिया सुश्री सोनल पुत्री मंजीलाल कटारा (निवासी गलन्दर फला तालाब, थाना रामसागडा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोनल जब महेंद्र के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही थी, तभी नितेश, अनिल और बाबूलाल गरासिया ने उनका रास्ता रोककर लट्ठ से हमला कर दिया था। इस हमले में महेंद्र के सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई थी और सोनल के साथ भी मारपीट की गई थी। इस मामले में पूर्व में नितेश कटारा, अनिल कटारा और एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध कर अदालत में चालान पेश किया जा चुका था।1
- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुनाली द्वारा दोवड़ा तहसील मुख्यालय पर केंद्र सरकार के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष एवं आसपुर विधानसभा प्रत्याशी राकेश रोत के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोपों से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों से माफी मांगें। इसके अलावा दिल्ली में आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा इस पूरे मामले पर संसद में विस्तृत चर्चा कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी गई। इस दौरान संगठन महामंत्री नारायण लाल पंड्या, जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी मनोज पाटीदार, प्रवक्ता सुखदेव यादव, महामंत्री एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र पाटीदार, सेवादल जिला अध्यक्ष उर्मिला आहारी, खेलकूद प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रवीण गमेती, गौरव यादव, आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश आहारी, ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल आहारी, आतरी मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण रोत, देव सोमनाथ मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश्वर ननोमा, दोवड़ा मंडल अध्यक्ष वल्लभ रामजी पाटीदार सहित कई सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने स्पष्ट किया कि छात्रों के हितों और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था के लिए कांग्रेस का संघर्ष आगे भी लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।2
- राजस्थान के डूंगरपुर जिले की साबला पंचायत समिति अंतर्गत ग्राम पंचायत तालोरा में महज एक साल पहले सांसद मद से बनी रिंगवाल और पुलिया निर्माण कार्य में दरारें आ गई हैं। 15 लाख रुपये की लागत से हुए इस निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता को लेकर जब अधिकारियों से जवाब मांगा गया, तो जिम्मेदार अनभिज्ञता जताते हुए पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। तालोरा ग्राम पंचायत में महुडे से तुलिवारा तक पुलिया मय रिंगवाल निर्माण व भराव कार्य सांसद मद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत वर्ष 2024-25 में 14.99 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत किया गया था। करीब दोसौ फीट लंबी इस रिंगवाल में पानी निकासी के लिए मात्र एक छोटा पाइप डाला गया है, जिससे बरसात के मौसम में खेतों में पानी भरा रहने का अंदेशा बना हुआ है। वहीं, रिंगवाल की दीवारों और पटरी में भी दरारें पड़ गई हैं जो निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। प्रशासनिक बेपरवाही का आलम यह है कि ग्राम विकास अधिकारी ने फोन तक रिसीव नहीं किया। कनिष्ठ अभियंता राजेश बाबरा ने यह कहकर बात टाल दी कि सांसद मद के कार्य एएईन साहब ही देखते हैं और उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, सहायक अभियंता मनीष मजमुदार ने भी अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि यह पुलिया निर्माण किस योजना में है, उन्हें पता नहीं और फोटो देखकर ही कुछ बता पाएंगे। इसके अलावा मौके पर लगे बोर्ड पर प्रशासनिक, तकनीकी और वित्तीय स्वीकृति तो छह दिन में निकलना दिखाया गया है, लेकिन कार्य कब पूर्ण हुआ यह दर्ज न करके ग्रामीणों को गुमराह किया जा रहा है। तालोरा ग्राम पंचायत में सांसद मद से करीब चार से पांच कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से दो कार्य मात्र व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए करवाने का आरोप है। यहां तक कि एक कार्य में पुराने निर्माण को गिराकर नया निर्माण कराया जा रहा है, जिससे सांसद मद के सरकारी पैसे के सीधे दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है।1