Shuru
Apke Nagar Ki App…
लालसोट में नगर निकाय चुनाव को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों की ट्रेनिंग अधिकारियों-कर्मचारियों की ट्रेनिंग लालसोट। नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लालसोट में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में ईवीएम सीलिंग, चुनाव प्रक्रिया, सावधानियों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। रिटर्निंग अधिकारी विजेंद्र कुमार मीणा ने अधिकारियों-कर्मचारियों से चुनाव कार्य पूरी गंभीरता, ईमानदारी और जिम्मेदारी से करने तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की। प्रशिक्षण में डीएसपी सत्यनारायण यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Girdhari lal Sahu
लालसोट में नगर निकाय चुनाव को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों की ट्रेनिंग अधिकारियों-कर्मचारियों की ट्रेनिंग लालसोट। नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लालसोट में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में ईवीएम सीलिंग, चुनाव प्रक्रिया, सावधानियों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। रिटर्निंग अधिकारी विजेंद्र कुमार मीणा ने अधिकारियों-कर्मचारियों से चुनाव कार्य पूरी गंभीरता, ईमानदारी और जिम्मेदारी से करने तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की। प्रशिक्षण में डीएसपी सत्यनारायण यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- 48 घंटे से लगातार बारिश, हाड़ौती-मलारना स्टेशन सड़क संपर्क कटा श्यामोली रपट पर मोरेल नदी का पानी, बनास नदी में भी लगातार बढ़ रही पानी की आवक मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। लगातार बारिश के कारण मोरेल नदी के साथ बनास नदी में भी पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। श्यामोली रपट पर मोरेल नदी का पानी ऊपर से बहने के कारण हाड़ौती से मलारना स्टेशन जाने वाला सड़क मार्ग बाधित हो गया है। रपट पर तेज बहाव के चलते आवागमन प्रभावित है। वहीं बनास नदी में लगातार बढ़ रही पानी की आवक से नदी किनारे और रपटों पर हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। पानी बढ़ने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। तहसील प्रशासन, पुलिस, राजस्व विभाग और स्थानीय कार्मिक स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों से नदी, नालों और पानी से भरी रपटों को पार नहीं करने तथा तेज बहाव से दूर रहने की अपील की जा रही है। बारिश का दौर जारी रहने से क्षेत्र में जलभराव की स्थिति भी बढ़ सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से संवेदनशील रपटों और नदी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल लगातार बारिश के चलते श्यामोली रपट पर पानी का बहाव जारी है और हाड़ौती-मलारना स्टेशन सड़क संपर्क बाधित है, वहीं बनास नदी में भी पानी लगातार बढ़ रहा है।1
- बस्सी क्षेत्र से बड़ी खबर बस्सी नगर पालिका में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा बस्सी कस्बे में पैदल मार्च निकाला गया और सभी को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जागरूक किया1
- गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत महूंकला में मोक्ष धाम के पास स्थित तलाई की बाउंड्री और सड़क निर्माण की मांग तलाई की बाउंड्री नहीं बनी तो घरों के सामने भर रहा है गंदा पानी सड़क पर गड्ढे हादसे का खतरा बिजली की डीपी भी गड्ढे में रखी करंट का भय स्कूली बच्चों और आमजन को आवागमन में परेशानी1
- सिकराय में वार्ड वार्ड में खोले जा रहे हैं भाजपा के द्वारा कार्यालय सिकराय नगर पालिका क्षेत्र में भाजपा पार्टी के द्वारा अलग-अलग वार्ड में अलग-अलग कार्यालय खोले जा रहे हैं जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता भी वार्ड में पहुंचकर वोटरों से वार्ता कर रहे हैं और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी कर रहे हैं। सिकराय में 25 वार्ड है और 25 वार्डों में 90 प्रत्याशी मैदान में है 50 प्रत्याशी कांग्रेस और बीजेपी पार्टी के हैं बाकी सब निर्दलीय प्रत्याशी अब मैदान में चुनाव चिन्ह लेकर घूम रहे हैं।1
- लालसोट में नगर निकाय चुनाव को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों की ट्रेनिंग अधिकारियों-कर्मचारियों की ट्रेनिंग लालसोट। नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लालसोट में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में ईवीएम सीलिंग, चुनाव प्रक्रिया, सावधानियों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। रिटर्निंग अधिकारी विजेंद्र कुमार मीणा ने अधिकारियों-कर्मचारियों से चुनाव कार्य पूरी गंभीरता, ईमानदारी और जिम्मेदारी से करने तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की। प्रशिक्षण में डीएसपी सत्यनारायण यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।1
- भारी बारिश से गंगापुर सिटी बेहाल, जलभराव वाले इलाकों में पहुंचे एडीएम लगातार दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश, जगह-जगह जलभराव; मौके पर पहुंचकर एडीएम ने दिए पानी निकासी के निर्देश गंगापुर सिटी। क्षेत्र में लगातार दो दिन से हो रही भारी बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर खुद मौके पर पहुंचे और विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने जगह-जगह जाकर बारिश और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही पानी की निकासी के लिए आवश्यक इंतजाम करने और जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। एडीएम ने जलभराव वाले क्षेत्रों में प्रशासन की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली और अधिकारियों को बारिश के दौरान लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। वहीं, भारी बारिश के चलते नदी-नालों और अन्य जल बहाव वाले क्षेत्रों में पानी का बहाव तेज होने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर ने आमजन से जल बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने और अनावश्यक रूप से वहां नहीं जाने की अपील की है। प्रशासन की ओर से लोगों से सतर्क रहने और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।2
- Post by Yogesh Kumar Gupta3
- अमरगढ़ नदी में कंकाल हालत में मिला अज्ञात शव, मचा हड़कंप गंगापुर सिटी। तलावड़ा तहसील क्षेत्र की अमरगढ़ नदी में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बेहद खराब और कंकाल जैसी हालत में मिला। शव का अधिकांश हिस्सा गल चुका था और मौके पर केवल हड्डियों का ढांचा तथा कपड़ों के कुछ अवशेष दिखाई दे रहे थे। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सुबह 7:30 बजे मिली सूचना सदर थाना प्रभारी सुशीला मीणा ने बताया कि पुलिस को रविवार सुबह करीब 7:30 बजे अमरगढ़ नदी में शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम करीब 8 बजे मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस जवानों ने स्थानीय ग्रामीण लाला अमरगढ़, हरिमोहन कानुड़ा सहित अन्य लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। शव को बाहर निकालने में करीब 30 मिनट का समय लगा। अधिकारी भी पहुंचे मौके पर घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ विनोद कुमार, एएसपी नारायण लाल शर्मा और तलावड़ा तहसीलदार मुकुट सिंह गुर्जर भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। पहचान में जुटी पुलिस शव की हालत बेहद खराब होने के कारण फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में हाल ही में लापता हुए लोगों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही शव की पहचान के लिए पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- japan me aai ye pani ka shelab bhut dardnak hor in logo ke saahtbhut bura huwa h1