आंधी-पानी का कहर: पेड़ गिरने से युवक घायल, मकान का छज्जा क्षतिग्रस्त तेज हवाओं में बबूल का पेड़ घर पर गिरा, प्रशासन ने मौके पर संभाला मोर्चा जालौन (सालाबाद)। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सालाबाद में बीती रात आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने एक परिवार को भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के चलते एक बड़ा बबूल का पेड़ घर के छज्जे पर गिर गया, जिससे मकान का हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा और एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान राजकुमार धानुक (पुत्र रामशंकर) निवासी सालाबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रात में अपने घर के बाहर टीन शेड के नीचे सो रहे थे, तभी अचानक पेड़ गिरने से छज्जे का पत्थर उनके ऊपर आ गिरा, जिससे उनके कंधे में चोट आई। इस घटना की सूचना सुबह डायल 112 को दी गई। डायल 112 द्वारा कोतवाली जालौन को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आलोक पाल व थाना प्रभारी जालौन हरिशंकर सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बाद में टीम द्वारा पेड़ को काटकर हटाने की कार्रवाई कराई गई, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सका। वहीं लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार ने मौके का निरीक्षण कर क्षति का आंकलन किया और आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए आपदा राहत के लिए प्रक्रिया प्रारंभ की। घायल के परिजन अजय (पुत्र रामशंकर) ने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और इस हादसे में मकान का छज्जा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि रात्रि के समय तेज हवाएं, भारी बारिश और ओलावृष्टि के चलते यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में खतरनाक पेड़ों की समय रहते छंटाई या हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। गनीमत रही कि घर में मौजूद अन्य सदस्य सुरक्षित रहे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था ग्रुप रिपोर्ट।। आवाज न्यूज ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह पत्रकार जालौन जालौन मेट्रो अखलेश सोनी पत्रकार जालौन पायनियर न्यूज़ पेपर संवाददाता संजय कुमार पत्रकार सालाबाद जालौन

- जालौन (सालाबाद)। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सालाबाद में बीती रात आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने एक परिवार को भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के चलते एक बड़ा बबूल का पेड़ घर के छज्जे पर गिर गया, जिससे मकान का हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा और एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान राजकुमार धानुक (पुत्र रामशंकर) निवासी सालाबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रात में अपने घर के बाहर टीन शेड के नीचे सो रहे थे, तभी अचानक पेड़ गिरने से छज्जे का पत्थर उनके ऊपर आ गिरा, जिससे उनके कंधे में चोट आई। इस घटना की सूचना सुबह डायल 112 को दी गई। डायल 112 द्वारा कोतवाली जालौन को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आलोक पाल व थाना प्रभारी जालौन हरिशंकर सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बाद में टीम द्वारा पेड़ को काटकर हटाने की कार्रवाई कराई गई, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सका। वहीं लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार ने मौके का निरीक्षण कर क्षति का आंकलन किया और आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए आपदा राहत के लिए प्रक्रिया प्रारंभ की। घायल के परिजन अजय (पुत्र रामशंकर) ने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और इस हादसे में मकान का छज्जा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि रात्रि के समय तेज हवाएं, भारी बारिश और ओलावृष्टि के चलते यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में खतरनाक पेड़ों की समय रहते छंटाई या हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। गनीमत रही कि घर में मौजूद अन्य सदस्य सुरक्षित रहे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था ग्रुप रिपोर्ट।। आवाज न्यूज ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह पत्रकार जालौन जालौन मेट्रो अखलेश सोनी पत्रकार जालौन पायनियर न्यूज़ पेपर संवाददाता संजय कुमार पत्रकार सालाबाद जालौन1
- जालौन में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए आज दिनांक 01 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली जालौन की एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फेस-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत ग्राम कुसमरा में एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने गांव की महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं, उनके अधिकारों तथा सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि तुरंत संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सहायता प्राप्त करें। टीम द्वारा वूमेन पॉवर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए महिलाओं और बालिकाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी जैसी घटनाओं से सतर्क रहना बेहद जरूरी है। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, उत्पीड़न एवं अन्य महिला अपराधों के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। महिलाओं को बताया गया कि कानून उन्हें सुरक्षा प्रदान करता है और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ वे बिना डर के अपनी आवाज उठा सकती हैं। साथ ही संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों की जानकारी भी सरल भाषा में दी गई। एंटी रोमियो टीम ने शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी और महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता को और प्रभावी बनाने के लिए कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को पम्पलेट वितरित किए गए। इस जागरूकता अभियान के दौरान उप निरीक्षक मधु सिंह यादव, महिला कांस्टेबल सरिता एवं कांस्टेबल सत्येंद्र की सक्रिय भूमिका रही। टीम के प्रयासों की ग्रामीणों द्वारा सराहना की गई और महिलाओं ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को भविष्य में भी जारी रखने की मांग की।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के मौसम के बदलते स्वरूप के बारे में बताने जा रहे हैं दरअसल इन दिनों मौसम तो जैसे मानों अठखेलियां कर रहा है कभी तेज़ धूप और कभी सर्द हवाओं के साथ तेज़ बारिश और ओलावृष्टि भी हो रही है1
- जालौन में देखने को मिला आवारा कुत्तों का आतंक, आवारा कुत्तों के झुंड ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर किया हमला, आवारा कुत्तों ने मोर को बुरी तरह नोंच-नोंचकर मार डाला, कुत्तों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौके पर हुई मौत, संवेदनशील घटना और आवारा कुत्तों की आतंक से ग्रामीणों में देखने को मिला आक्रोश, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम, वन विभाग की टीम ने मृतक मोर के शव को कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई, जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के भेंपता गांव का मामला।1
- *रोड किनारे खड़े ऑटो चालक ने मारी टक्टर कानपुर भर्ती* *दिबियापुर दिबियापुर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में के पास सड़क हादसे में पुरवा महिपाल निवासी अभिनव शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए थे, बीते रविवार को ऑटो से कंचौसी लौट रहे अभिनव रुक कर पेशाब करने लगे इतने में ही रोड पर तेज रफ्तार में चल रहे ऑटो चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अभिनव को पैर में गंभीर चोटे आई, इसके बाद परिजनों ने घायल का इलाज कंचौसी में प्राइवेट अस्पताल में दिखाया आराम ना मिलने पर कानपुर में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज जारी है, इस संबंध में चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया ऑटो को पकड़ लिया है ऑटो चालक मौके से फरार हो गया था।1
- सिकंदरा कस्बे के पास मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरगांव निवासी अमीर खान, इरशाद, साजिद और राशिद मंगलवार रात करीब 10 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर सूर्या होटल के पास जयपुर जाने के लिए बस पर बैठने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे कैलाश गेस्ट हाउस के पास पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी राहगीरों ने एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581