Shuru
Apke Nagar Ki App…
जौनपुर जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरेव बाजार का सालों यही है हाल जौनपुर जलालपुर थाना क्षेत्र पुरेवं बाजार में P.W.D किसी भी अधिकारी का नजर नहीं जा रहा है कभी कोई हादसा हो सकता है चाहे विधायक हो चाहे सांसद नहीं है किसी का नजर
Jitendra bahadur Dubey
जौनपुर जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरेव बाजार का सालों यही है हाल जौनपुर जलालपुर थाना क्षेत्र पुरेवं बाजार में P.W.D किसी भी अधिकारी का नजर नहीं जा रहा है कभी कोई हादसा हो सकता है चाहे विधायक हो चाहे सांसद नहीं है किसी का नजर
More news from Varanasi and nearby areas
- *काशी में कचरा प्रबंधन की नई पहल, चार रंगों के डस्टबिन से होगा कूड़े का निस्तारण* *वाराणसी।* नगर निगम ने स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कूड़ा प्रबंधन की दिशा में नई पहल शुरू की है। अब शहर में कचरे के उचित निस्तारण और ‘सोर्स सेग्रिगेशन’ को बढ़ावा देने के लिए चार अलग-अलग रंगों के डस्टबिन वितरित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य घर से ही कूड़े को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित कर स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम का लक्ष्य है कि हर घर से निकलने वाला कचरा पहले से ही गीला, सूखा और अन्य श्रेणियों में अलग किया जाए। इसके लिए निगम की ओर से जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। घरों के बाहर जागरूकता स्टिकर लगाए जा रहे हैं ताकि लोग कूड़े के पृथक्करण के महत्व को समझ सकें और इसका पालन करें। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नागरिकों को इस अभियान के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि जो लोग कूड़े के पृथक्करण के नियमों का पालन कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित किया जाए, जबकि जो लोग सहयोग नहीं कर रहे हैं, उन्हें स्वच्छता नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। इसी क्रम में अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि प्रत्येक वार्ड में चार प्रकार के डस्टबिन उपलब्ध कराए जाएं। अभियान के पहले चरण में हर वार्ड के कम से कम 30 ऐसे भवन स्वामियों को चिन्हित किया जाएगा जो कूड़े के पृथक्करण को पूरी तरह अपनाने के लिए तैयार हैं या पहले से इसका पालन कर रहे हैं। इन घरों को मॉडल के रूप में डस्टबिन और जागरूकता स्टिकर दिए जाएंगे, ताकि अन्य लोग भी उनसे प्रेरणा ले सकें। नगर निगम अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि डस्टबिन वितरण और स्टिकर लगाने की प्रक्रिया की फोटो सहित रिपोर्ट तुरंत उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए विशेष व्हाट्सएप समूह और तय प्रारूप के माध्यम से निगरानी की जा रही है। नगर निगम का मानना है कि स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। इसलिए अधिकारियों को वार्डों में जाकर लोगों को गीला, सूखा और हानिकारक कचरा अलग रखने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सके।1
- मरीजों/साथियों का बयान (मुख्य बातें) एक छात्र सूरज प्रताप सिंह सड़क हादसे में घायल होकर BHU ट्रॉमा सेंटर लाया गया था। साथ आए दोस्तों का कहना है कि अस्पताल में समय पर इलाज शुरू नहीं किया गया। आरोप लगाया गया कि डॉक्टरों ने पहले कराने को कहा, जबकि हालत गंभीर थी। दोस्तों का कहना था कि अगर तुरंत इलाज शुरू होता तो जान बच सकती थी।1
- आज दोस्तों 2005 से लेकर 2026 तक 2021 साल की जो समय गुजर गया नितेश कुमार जी ने बिहार को बहुत ही आगे ले गए हैं और अब अगले मुख्यमंत्री कौन होंगे यह चर्चा का विषय बना हुआ है अब आप देखते रहिए के आगे बिहार में क्या होता है या नीतीश कुमार जी से बेहतर कोई आ सकता है जय हिंद1
- जल्दी से जल्द कार्रवाई कीजिए1
- मेरठ। कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय माहौल गरमा गया जब प्रदर्शन के दौरान एक किसान नेता ने ड्यूटी पर तैनात SSI से अभद्रता कर दी। किसान मजदूर संगठन के बैनर तले प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों और पुलिस के बीच बहस शुरू हो गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे CO अभिषेक तिवारी ने सख्त रुख अपनाते हुए किसान नेता को जमकर फटकार लगाई। CO ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “5 मिनट का वक्त है, मेरे सिपाही को अपमानित किया तो ठीक नहीं होगा।” CO के इस कड़े लेकिन संयमित रुख के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अनुशासन कायम हो गया और स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक अपनी बात रखने की अपील भी की। CO अभिषेक तिवारी के इस रवैये की चर्चा मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी होती रही। कई लोगों ने इसे पुलिसकर्मियों के सम्मान की रक्षा करने वाला कदम बताया। #Meerut #COAbhishekTiwari #UPPolice #MeerutNews #BreakingNews #PoliceAction #KisanAndolan #LawAndOrder #UPNews1
- राष्ट्रीय राजमार्ग व रामपुर घाट मार्ग पर सड़क हादसे मे बाइक सवार तीन घायल गोपीगंज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगीगंज बाजार व रामपुर घाट मार्ग पर शनिवार को अलग अलग हुई सड़क दुर्घटना बाइक सवार अजमत 25 वर्ष निवासी रजपुरा नीरज 30 वर्ष खन्ना पुर भदोही तथा रुपेश 35 वर्ष निवासी कोइरौना घायल हो गए, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गयाl रजपुरा भदोही निवासी हारुन का पुत्र अजमत व खन्नापुर सिविल लाइन भदोही निवासी नीरज 30 बाइक से भदोही लौट रहे थे रास्ते मे जगीगंज के पास बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से डिवाइडर से टकरा जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, दूसरी घटना गोपीगंज रामपुर गंगा घाट मार्ग पर रामपुर कायस्थान के पास हुई जहा नीलगाय से बचने के प्रयास में रुपेश कुमार घायल हो गए, कोइरौना निवासी रुपेश लगन मे काम करने जा रहे थे l घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया जहा से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गयाl2
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- *अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष* “हर हर महादेव” वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 8 मार्च 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम में समस्त मातृशक्ति एवं महिलाओं के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था की गई है। इस विशेष व्यवस्था के अंतर्गत द्वार संख्या 4-बी से सभी महिलाओं को, चाहे वे काशी की निवासी हों अथवा बाहर से आई हों, निःशुल्क प्रवेश प्रदान करते हुए भगवान श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन कराए जाएंगे। इस व्यवस्था के अंतर्गत गोद में बच्चों को लिए हुए सभी महिलाओं (चाहे बालक हो या बालिका) को प्राथमिकता के साथ प्रवेश देकर दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए किसी प्रकार का टिकट अथवा शुल्क नहीं लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रातःकाल 4:00 से 5:00 बजे तथा सायंकाल 4:00 से 5:00 बजे तक का समय काशीवासियों के लिए आरक्षित रहेगा और इस दौरान पूर्ववत विशेष दर्शन व्यवस्था यथावत जारी रहेगी। शेष समय में सभी महिलाओं के लिए द्वार संख्या 4-बी से यह विशेष प्रवेश व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से यह कामना की जाती है कि भगवान विश्वनाथ की कृपा एवं मातृशक्ति का आशीर्वाद संपूर्ण मानवता तथा भगवान शिव के सभी भक्तों पर सदैव बना रहे। मंदिर न्यास समस्त मातृशक्ति, सनातन धर्मावलंबियों एवं भगवान विश्वनाथ के सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना करता है। हर हर महादेव। *IIश्री काशीविश्वनाथो विजयतेतरामII*1
- कल यानी की 6 मार्च 2026 को वाराणसी के अस्सी घाट पर श्री बागेश्वर धाम जी पधारे और नाव में बैठकर के दशा सम्मिट घाट पहुंचे वहां से गंगा आरती में भाग लिए उसके बाद श्री काशी विश्वनाथ के दिव्य दर्शन हुए और फिर प्रयागराज में उनकी कथा का आयोजन हुआ है वहां रवाना हो गए जय सियाराम जय सियाराम1