logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेरठ में किसान नेता को CO की सख्त चेतावनी, पुलिसकर्मी से अभद्रता पर लगाई फटकार मेरठ। कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय माहौल गरमा गया जब प्रदर्शन के दौरान एक किसान नेता ने ड्यूटी पर तैनात SSI से अभद्रता कर दी। किसान मजदूर संगठन के बैनर तले प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों और पुलिस के बीच बहस शुरू हो गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे CO अभिषेक तिवारी ने सख्त रुख अपनाते हुए किसान नेता को जमकर फटकार लगाई। CO ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “5 मिनट का वक्त है, मेरे सिपाही को अपमानित किया तो ठीक नहीं होगा।” CO के इस कड़े लेकिन संयमित रुख के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अनुशासन कायम हो गया और स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक अपनी बात रखने की अपील भी की। CO अभिषेक तिवारी के इस रवैये की चर्चा मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी होती रही। कई लोगों ने इसे पुलिसकर्मियों के सम्मान की रक्षा करने वाला कदम बताया। #Meerut #COAbhishekTiwari #UPPolice #MeerutNews #BreakingNews #PoliceAction #KisanAndolan #LawAndOrder #UPNews

2 hrs ago
user_VOD LIVE NEWS
VOD LIVE NEWS
Media house आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

मेरठ में किसान नेता को CO की सख्त चेतावनी, पुलिसकर्मी से अभद्रता पर लगाई फटकार मेरठ। कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय माहौल गरमा गया जब प्रदर्शन के दौरान एक किसान नेता ने ड्यूटी पर तैनात SSI से अभद्रता कर दी। किसान मजदूर संगठन के बैनर तले प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों और पुलिस के बीच बहस शुरू हो गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे CO अभिषेक तिवारी ने सख्त रुख अपनाते हुए किसान नेता को जमकर फटकार लगाई। CO ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “5 मिनट का वक्त है, मेरे सिपाही को अपमानित किया तो ठीक नहीं होगा।” CO के इस कड़े लेकिन संयमित रुख के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अनुशासन कायम हो गया और स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक अपनी बात रखने की अपील भी की। CO अभिषेक तिवारी के इस रवैये की चर्चा मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी होती रही। कई लोगों ने इसे पुलिसकर्मियों के सम्मान की रक्षा करने वाला कदम बताया। #Meerut #COAbhishekTiwari #UPPolice #MeerutNews #BreakingNews #PoliceAction #KisanAndolan #LawAndOrder #UPNews

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुल 72 शिकायतों में से 11 का हुआ तत्काल निस्तारण, 2 शिकायतों के निस्तारण हेतु भेजी गई टीम मऊ। जनपद के समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में तहसील मधुबन में संपूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 72 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 42 राजस्व विभाग की, 06 पुलिस विभाग, 03 विकास विभाग, 2 विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों की शिकायतें थी। जनसुनवाई के दौरान 11 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। इसके अलावा 2 शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमों का गठन कर मौके पर भेजा गया। जनसुनवाई के दौरान राजस्व विभाग के अधिक शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने गुणवत्तापूर्ण ढंग से भी शिकायतों का निस्तारण करने को कहा जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट रहे तथा बार-बार एक ही शिकायत के निस्तारण के लिए उसे भाग दौड़ ना करनी पड़े। उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों को उन्हें प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकयतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता में शामिल है। अतः सभी अधिकारी इसे गंभीरता से लेते हुए उस पर कार्रवाई करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक इलमारन जी, उप जिलाधिकारी मधुबन के अलावा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
    4
    कुल 72 शिकायतों में से 11 का हुआ तत्काल निस्तारण, 2 शिकायतों के निस्तारण हेतु भेजी गई टीम
मऊ। जनपद के समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी  प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में तहसील मधुबन में संपूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 72 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 42 राजस्व विभाग की, 06 पुलिस विभाग, 03 विकास विभाग, 2 विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों की शिकायतें थी। जनसुनवाई के दौरान 11 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। इसके अलावा 2 शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमों का गठन कर मौके पर भेजा गया। जनसुनवाई के दौरान राजस्व विभाग के अधिक शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने गुणवत्तापूर्ण ढंग से भी शिकायतों का निस्तारण करने को कहा जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट रहे तथा बार-बार एक ही शिकायत के निस्तारण के लिए उसे भाग दौड़ ना करनी पड़े। उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों को उन्हें प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकयतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता में शामिल है। अतः सभी अधिकारी इसे गंभीरता से लेते हुए उस पर कार्रवाई करें।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक  इलमारन जी, उप जिलाधिकारी मधुबन के अलावा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जल्दी से जल्द कार्रवाई कीजिए
    1
    जल्दी से जल्द कार्रवाई कीजिए
    user_Amit Raj
    Amit Raj
    जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Umesh nishad azamgarh Umesh azamgarh
    1
    Post by Umesh nishad azamgarh Umesh azamgarh
    user_Umesh nishad azamgarh Umesh azamgarh
    Umesh nishad azamgarh Umesh azamgarh
    मार्टिनगंज, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सुरेंद्र मांझी हत्याकांड के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली, पुलिस पर भी किया हमला अम्बेडकरनगर के टांडा क्षेत्र में सुरेंद्र मांझी हत्याकांड के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम जब आरोपी की तलाश में इलाके में दबिश दे रही थी, उसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एडिशनल एसपी पश्चिमी और टांडा क्षेत्राधिकारी (सीओ) पहुंच गए। उनके साथ टांडा कोतवाली प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम की निगरानी की। घायल आरोपी को पुलिस ने कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
    1
    सुरेंद्र मांझी हत्याकांड के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली, पुलिस पर भी किया हमला
अम्बेडकरनगर के टांडा क्षेत्र में सुरेंद्र मांझी हत्याकांड के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम जब आरोपी की तलाश में इलाके में दबिश दे रही थी, उसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एडिशनल एसपी पश्चिमी और टांडा क्षेत्राधिकारी (सीओ) पहुंच गए। उनके साथ टांडा कोतवाली प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम की निगरानी की।
घायल आरोपी को पुलिस ने कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
    user_रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
    रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
    Voice of people अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Jitendra bahadur Dubey
    1
    Post by Jitendra bahadur Dubey
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
  • Post by Anand journalist
    1
    Post by Anand journalist
    user_Anand journalist
    Anand journalist
    कासिमाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मऊ। होली की हुडदंग में दो पक्षो में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन। बता दे कि मामला घोसी कोतवाली क्षेत्र का है। जहाँ होली के दौरान दोनों पक्षो में मारपीट हो गयी जिसका किसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। जिस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए दोनों पक्षो के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    मऊ। होली की हुडदंग में दो पक्षो में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन। बता दे कि मामला घोसी कोतवाली क्षेत्र का है। जहाँ होली के दौरान दोनों पक्षो में मारपीट हो गयी जिसका किसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। जिस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए दोनों पक्षो के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जौनपुर जलालपुर थाना क्षेत्र पुरेवं बाजार में P.W.D किसी भी अधिकारी का नजर नहीं जा रहा है कभी कोई हादसा हो सकता है चाहे विधायक हो चाहे सांसद नहीं है किसी का नजर
    1
    जौनपुर जलालपुर थाना क्षेत्र पुरेवं बाजार में P.W.D किसी भी अधिकारी का नजर नहीं जा रहा है कभी कोई हादसा हो सकता है चाहे विधायक हो चाहे सांसद नहीं है किसी का नजर
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पुलिस - बदमाश के बीच जबर्दस्त फायरिंग - बदमाश ढेर... टांडा दोहरा हत्याकांड सुरेंद्र माझी - अरविंद प्रजापति से जुड़ा मामला
    1
    पुलिस - बदमाश के बीच जबर्दस्त फायरिंग - बदमाश  ढेर... टांडा दोहरा हत्याकांड सुरेंद्र माझी - अरविंद प्रजापति से जुड़ा मामला
    user_ABN News Plus
    ABN News Plus
    पत्रकार Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.