logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने तहसील मधुबन में की जनसुनवाई कुल 72 शिकायतों में से 11 का हुआ तत्काल निस्तारण, 2 शिकायतों के निस्तारण हेतु भेजी गई टीम मऊ। जनपद के समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में तहसील मधुबन में संपूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 72 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 42 राजस्व विभाग की, 06 पुलिस विभाग, 03 विकास विभाग, 2 विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों की शिकायतें थी। जनसुनवाई के दौरान 11 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। इसके अलावा 2 शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमों का गठन कर मौके पर भेजा गया। जनसुनवाई के दौरान राजस्व विभाग के अधिक शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने गुणवत्तापूर्ण ढंग से भी शिकायतों का निस्तारण करने को कहा जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट रहे तथा बार-बार एक ही शिकायत के निस्तारण के लिए उसे भाग दौड़ ना करनी पड़े। उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों को उन्हें प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकयतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता में शामिल है। अतः सभी अधिकारी इसे गंभीरता से लेते हुए उस पर कार्रवाई करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक इलमारन जी, उप जिलाधिकारी मधुबन के अलावा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_RISHI RAI
RISHI RAI
घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने तहसील मधुबन में की जनसुनवाई कुल 72 शिकायतों में से 11 का हुआ तत्काल निस्तारण, 2 शिकायतों के निस्तारण हेतु भेजी गई टीम मऊ। जनपद के समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में तहसील मधुबन में संपूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 72 शिकायतें प्राप्त हुई

जिनमें 42 राजस्व विभाग की, 06 पुलिस विभाग, 03 विकास विभाग, 2 विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों की शिकायतें थी। जनसुनवाई के दौरान 11 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। इसके अलावा 2 शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमों का गठन कर मौके पर भेजा गया। जनसुनवाई के दौरान राजस्व विभाग के अधिक शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त

f9914115-3914-41e3-8815-37583c9974c8

टीम बनाकर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने गुणवत्तापूर्ण ढंग से भी शिकायतों का निस्तारण करने को कहा जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट रहे तथा बार-बार एक ही शिकायत के निस्तारण के लिए उसे भाग दौड़ ना करनी पड़े। उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों को उन्हें प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा। शिकायतों

07b0f88c-cc27-4a89-9ea2-d782fef7ab32

के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकयतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता में शामिल है। अतः सभी अधिकारी इसे गंभीरता से लेते हुए उस पर कार्रवाई करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक इलमारन जी, उप जिलाधिकारी मधुबन के अलावा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

More news from Ballia and nearby areas
  • भाजपा नेता यशवीर सिंह वर्मा "रिंकू" ने उठाई 'सोनार आयोग' के गठन की मांग ​बलिया : बिल्थरारोड में भाजपा नेता यशवीर सिंह वर्मा "रिंकू" ने सोनार समाज के हितों की रक्षा के लिए मोर्चा खोल दिया है। बलिया जनपद के बिल्थरा रोड नगर निवासी यशवीर सिंह ने अपनी ही सरकार से देश भर के स्वर्णकारों के साथ हो रहे अन्याय को रोकने के लिए सोनार आयोग बनाने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें की हैं। ​मोहन मार्केट स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने स्वर्णकार समाज की सुरक्षा और व्यवसायिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा किया। और देश में लगभग 1 करोड़ से अधिक सोनार समाज के लोग हैं। उनके साथ हो रही अन्यायपूर्ण घटनाओं और उत्पीड़न को रोकने के लिए एक समर्पित आयोग की तत्काल आवश्यकता है। स्वर्णकार समाज की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, व्यापारियों के लिए शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए ताकि वे अपनी और अपनी संपत्ति की रक्षा कर सके। और ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर बिकने वाली ज्वेलरी के नियमों को कड़ा किया जाए। उन्होंने कहा कि बड़े ई-कॉमर्स पोर्टल्स की वजह से छोटे और मझोले स्वर्णकारों की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है। वहीं BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 411, 412 और 317 के तहत नियमों में ढील की मांग की। उन्होंने तर्क दिया कि चोरी का सामान खरीदने के आरोप में महज संदेह के आधार पर तुरंत गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए, बल्कि पहले पूरी जाँच हो और उसके बाद ही कोई दंडात्मक कदम उठाया जाए। ​गौरतलब है कि यशवीर सिंह वर्मा "रिंकू" क्षेत्र में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले उन्होंने बिल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव के लिए भी जोरदार तरीके से आवाज उठाई थी। सोनार समाज परंपरागत रूप से देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहा है, लेकिन आज वही असुरक्षित महसूस कर रहा है। सरकार को उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। - यशवीर सिंह वर्मा"रिंकू"
    2
    भाजपा नेता यशवीर सिंह वर्मा "रिंकू" ने उठाई 'सोनार आयोग' के गठन की मांग
​बलिया : बिल्थरारोड में भाजपा नेता यशवीर सिंह वर्मा "रिंकू" ने सोनार समाज के हितों की रक्षा के लिए मोर्चा खोल दिया है। बलिया जनपद के बिल्थरा रोड नगर निवासी यशवीर सिंह ने अपनी ही सरकार से देश भर के स्वर्णकारों के साथ हो रहे अन्याय को रोकने के लिए सोनार आयोग बनाने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें की हैं। ​मोहन मार्केट स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने स्वर्णकार समाज की सुरक्षा और व्यवसायिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा किया। और देश में लगभग 1 करोड़ से अधिक सोनार समाज के लोग हैं। उनके साथ हो रही अन्यायपूर्ण घटनाओं और उत्पीड़न को रोकने के लिए एक समर्पित आयोग की तत्काल आवश्यकता है। स्वर्णकार समाज की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, व्यापारियों के लिए शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए ताकि वे अपनी और अपनी संपत्ति की रक्षा कर सके। और ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर बिकने वाली ज्वेलरी के नियमों को कड़ा किया जाए। उन्होंने कहा कि बड़े ई-कॉमर्स पोर्टल्स की वजह से छोटे और मझोले स्वर्णकारों की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है। वहीं BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 411, 412 और 317 के तहत नियमों में ढील की मांग की। उन्होंने तर्क दिया कि चोरी का सामान खरीदने के आरोप में महज संदेह के आधार पर तुरंत गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए, बल्कि पहले पूरी जाँच हो और उसके बाद ही कोई दंडात्मक कदम उठाया जाए। ​गौरतलब है कि यशवीर सिंह वर्मा "रिंकू" क्षेत्र में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले उन्होंने बिल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव के लिए भी जोरदार तरीके से आवाज उठाई थी। सोनार समाज परंपरागत रूप से देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहा है, लेकिन आज वही असुरक्षित महसूस कर रहा है। सरकार को उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। - यशवीर सिंह वर्मा"रिंकू"
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    2 hrs ago
  • देवरिया। पूर्व विधायक दीना नाथ कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें सपा के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि दीना नाथ कुशवाहा के पार्टी में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर और पिछड़े वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। सदस्यता ग्रहण करने के बाद दीना नाथ कुशवाहा ने कहा कि वे समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनता की समस्याओं के समाधान और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए वे पार्टी के साथ मिलकर काम करेंगे। इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
    4
    देवरिया। पूर्व विधायक दीना नाथ कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें सपा के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि दीना नाथ कुशवाहा के पार्टी में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर और पिछड़े वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ती रही है।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद दीना नाथ कुशवाहा ने कहा कि वे समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनता की समस्याओं के समाधान और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए वे पार्टी के साथ मिलकर काम करेंगे।
इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
    user_Jyoti pathak
    Jyoti pathak
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • उत्तर प्रदेश परीक्षा बोर्ड की उत्तर पुस्तिका जमा करने के दौरान देवरिया में में घोर लापरवाही आई सामने, मोटर साईकिल(बाइक)से ढुलाई करके मुख्यालय पर बने राजकीय इंटर कॉलेज(जीआईसी) में जमा करने को पहुंच रहे हैं विद्यालय के कर्मचारी, जिम्मेदार बने मौन।
    2
    उत्तर प्रदेश परीक्षा बोर्ड की उत्तर पुस्तिका जमा करने के दौरान देवरिया में में घोर लापरवाही आई सामने, मोटर साईकिल(बाइक)से ढुलाई करके मुख्यालय पर बने राजकीय इंटर कॉलेज(जीआईसी) में जमा करने को पहुंच रहे हैं विद्यालय के कर्मचारी, जिम्मेदार बने मौन।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by विजय कुमार
    1
    Post by विजय कुमार
    user_विजय कुमार
    विजय कुमार
    Deoria, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • दक्षिण भारत में भीड़ द्वारा बकरियों के बच्चों को हवा में उछालने का वीडियो वायरल होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया तमिलनाडु से आए इस फुटेज में पारंपरिक पोशाक पहने लोगों का एक समूह छोटी बकरियों को बार-बार कई मीटर ऊपर उछालता हुआ दिखाई दे रहा है,
    1
    दक्षिण भारत में भीड़ द्वारा बकरियों के बच्चों को हवा में उछालने का वीडियो वायरल होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया तमिलनाडु से आए इस फुटेज में पारंपरिक पोशाक पहने लोगों का एक समूह छोटी बकरियों को बार-बार कई मीटर ऊपर उछालता हुआ दिखाई दे रहा है,
    user_Yogita Jain
    Yogita Jain
    Deoria, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • जल्दी से जल्द कार्रवाई कीजिए
    1
    जल्दी से जल्द कार्रवाई कीजिए
    user_Amit Raj
    Amit Raj
    जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मऊ। होली की हुडदंग में दो पक्षो में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन। बता दे कि मामला घोसी कोतवाली क्षेत्र का है। जहाँ होली के दौरान दोनों पक्षो में मारपीट हो गयी जिसका किसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। जिस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए दोनों पक्षो के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    मऊ। होली की हुडदंग में दो पक्षो में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन। बता दे कि मामला घोसी कोतवाली क्षेत्र का है। जहाँ होली के दौरान दोनों पक्षो में मारपीट हो गयी जिसका किसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। जिस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए दोनों पक्षो के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बाईक सवार युवक को कार ने रौदा, घटना स्थल पर मौत मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा चट्टी पर शनिवार के शुभ लगभग 10 बजे बाईक सवार 20 वर्षीय युवक की चार पहिया वाहन के चपेट में आने से घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देने के साथ ही कागजी कारवाई शुरू कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ जिले के पूराघाट निवासी अमन मौर्य 20 वर्ष पुत्र राजेश मौर्य अपनी पल्सर बाईक से रतनपुरा के तरफ जा रहा था। अभी पहसा चट्टी के पास पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रही चार पहिया कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे अमन बाईक समेत सड़क पर दूर जा गिरा। और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डाक्टर के अनुसार अमन के सिर से अधिक रक्त स्राव होने से मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चार पहिया कार चालक गाड़ी के साथ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हलधरपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु कागजी कारवाई शुरू कर दिया। परिजनों को इस घटना की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।
    3
    बाईक सवार युवक को कार ने रौदा, घटना स्थल पर मौत
मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा चट्टी पर शनिवार के शुभ लगभग 10 बजे बाईक सवार 20 वर्षीय युवक की चार पहिया वाहन के चपेट में आने से घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देने के साथ ही कागजी कारवाई शुरू कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ जिले के पूराघाट निवासी अमन मौर्य 20 वर्ष पुत्र राजेश मौर्य अपनी पल्सर बाईक से रतनपुरा के तरफ जा रहा था। अभी पहसा चट्टी के पास पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रही चार पहिया कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे अमन बाईक समेत सड़क पर दूर जा गिरा। और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डाक्टर के अनुसार अमन के सिर से अधिक रक्त स्राव होने से मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चार पहिया कार चालक गाड़ी के साथ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हलधरपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु कागजी कारवाई शुरू कर दिया। परिजनों को इस घटना की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    4 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया 'मिशन शक्ति फेज-5.0' एवं 'शक्ति दीदी' अभियान देवरिया । उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में आज थाना बरहज की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 सर्वेश कुमार, आरक्षी अभिषेक, महिला आरक्षी रजनी व महिला आरक्षी प्रीति द्वारा सरोजनी कन्या उ.मा.वि. बरहज में महिलाओं/बच्चियों को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में थाना लार की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 नन्दकुमार, महिला आरक्षी नेहा द्वारा ग्राम एकसकरनहा में महिलाओं/बालिकाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112 हेल्प लाइन, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
    2
    पुलिस अधीक्षक  संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया 'मिशन शक्ति फेज-5.0' एवं 'शक्ति दीदी' अभियान 
देवरिया ।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया
संजीव सुमन के निर्देशन में आज  थाना बरहज की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 सर्वेश कुमार, आरक्षी अभिषेक, महिला आरक्षी रजनी व महिला आरक्षी प्रीति द्वारा सरोजनी कन्या उ.मा.वि. बरहज में महिलाओं/बच्चियों को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
इसी क्रम में थाना लार की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 नन्दकुमार, महिला आरक्षी नेहा द्वारा ग्राम एकसकरनहा में महिलाओं/बालिकाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112 हेल्प लाइन, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
    user_Jyoti pathak
    Jyoti pathak
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.