logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाईक सवार युवक को कार ने रौदा, घटना स्थल पर मौत बाईक सवार युवक को कार ने रौदा, घटना स्थल पर मौत मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा चट्टी पर शनिवार के शुभ लगभग 10 बजे बाईक सवार 20 वर्षीय युवक की चार पहिया वाहन के चपेट में आने से घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देने के साथ ही कागजी कारवाई शुरू कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ जिले के पूराघाट निवासी अमन मौर्य 20 वर्ष पुत्र राजेश मौर्य अपनी पल्सर बाईक से रतनपुरा के तरफ जा रहा था। अभी पहसा चट्टी के पास पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रही चार पहिया कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे अमन बाईक समेत सड़क पर दूर जा गिरा। और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डाक्टर के अनुसार अमन के सिर से अधिक रक्त स्राव होने से मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चार पहिया कार चालक गाड़ी के साथ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हलधरपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु कागजी कारवाई शुरू कर दिया। परिजनों को इस घटना की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।

6 hrs ago
user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
6 hrs ago

बाईक सवार युवक को कार ने रौदा, घटना स्थल पर मौत बाईक सवार युवक को कार ने रौदा, घटना स्थल पर मौत मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा चट्टी पर शनिवार के शुभ लगभग 10 बजे बाईक सवार 20 वर्षीय युवक की चार पहिया वाहन के चपेट में आने से घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देने

के साथ ही कागजी कारवाई शुरू कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ जिले के पूराघाट निवासी अमन मौर्य 20 वर्ष पुत्र राजेश मौर्य अपनी पल्सर बाईक से रतनपुरा के तरफ जा रहा था। अभी पहसा चट्टी के पास पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रही चार पहिया कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे अमन बाईक समेत सड़क पर दूर जा गिरा। और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में एम्बुलेंस से सदर

अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डाक्टर के अनुसार अमन के सिर से अधिक रक्त स्राव होने से मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चार पहिया कार चालक गाड़ी के साथ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हलधरपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु कागजी कारवाई शुरू कर दिया। परिजनों को इस घटना की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।

More news from Ballia and nearby areas
  • बलिया के पूर्व भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया। सुरेन्द्र सिंह ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि “उत्तर प्रदेश का सबसे भ्रष्ट अधिकारी इस समय बलिया में CDO के रूप में बैठा है।” सुरेंद्र सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिले में भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं और इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    बलिया के पूर्व भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया। 
सुरेन्द्र सिंह ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि “उत्तर प्रदेश का सबसे भ्रष्ट अधिकारी इस समय बलिया में CDO के रूप में बैठा है।”
सुरेंद्र सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिले में भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं और इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    4 hrs ago
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • देवरिया। पूर्व विधायक दीना नाथ कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें सपा के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि दीना नाथ कुशवाहा के पार्टी में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर और पिछड़े वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। सदस्यता ग्रहण करने के बाद दीना नाथ कुशवाहा ने कहा कि वे समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनता की समस्याओं के समाधान और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए वे पार्टी के साथ मिलकर काम करेंगे। इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
    4
    देवरिया। पूर्व विधायक दीना नाथ कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें सपा के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि दीना नाथ कुशवाहा के पार्टी में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर और पिछड़े वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ती रही है।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद दीना नाथ कुशवाहा ने कहा कि वे समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनता की समस्याओं के समाधान और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए वे पार्टी के साथ मिलकर काम करेंगे।
इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
    user_Jyoti pathak
    Jyoti pathak
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश परीक्षा बोर्ड की उत्तर पुस्तिका जमा करने के दौरान देवरिया में में घोर लापरवाही आई सामने, मोटर साईकिल(बाइक)से ढुलाई करके मुख्यालय पर बने राजकीय इंटर कॉलेज(जीआईसी) में जमा करने को पहुंच रहे हैं विद्यालय के कर्मचारी, जिम्मेदार बने मौन।
    2
    उत्तर प्रदेश परीक्षा बोर्ड की उत्तर पुस्तिका जमा करने के दौरान देवरिया में में घोर लापरवाही आई सामने, मोटर साईकिल(बाइक)से ढुलाई करके मुख्यालय पर बने राजकीय इंटर कॉलेज(जीआईसी) में जमा करने को पहुंच रहे हैं विद्यालय के कर्मचारी, जिम्मेदार बने मौन।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by विजय कुमार
    1
    Post by विजय कुमार
    user_विजय कुमार
    विजय कुमार
    Deoria, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • Post by Anand journalist
    1
    Post by Anand journalist
    user_Anand journalist
    Anand journalist
    कासिमाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भाजपा नेता यशवीर सिंह वर्मा "रिंकू" ने उठाई 'सोनार आयोग' के गठन की मांग ​बलिया : बिल्थरारोड में भाजपा नेता यशवीर सिंह वर्मा "रिंकू" ने सोनार समाज के हितों की रक्षा के लिए मोर्चा खोल दिया है। बलिया जनपद के बिल्थरा रोड नगर निवासी यशवीर सिंह ने अपनी ही सरकार से देश भर के स्वर्णकारों के साथ हो रहे अन्याय को रोकने के लिए सोनार आयोग बनाने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें की हैं। ​मोहन मार्केट स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने स्वर्णकार समाज की सुरक्षा और व्यवसायिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा किया। और देश में लगभग 1 करोड़ से अधिक सोनार समाज के लोग हैं। उनके साथ हो रही अन्यायपूर्ण घटनाओं और उत्पीड़न को रोकने के लिए एक समर्पित आयोग की तत्काल आवश्यकता है। स्वर्णकार समाज की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, व्यापारियों के लिए शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए ताकि वे अपनी और अपनी संपत्ति की रक्षा कर सके। और ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर बिकने वाली ज्वेलरी के नियमों को कड़ा किया जाए। उन्होंने कहा कि बड़े ई-कॉमर्स पोर्टल्स की वजह से छोटे और मझोले स्वर्णकारों की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है। वहीं BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 411, 412 और 317 के तहत नियमों में ढील की मांग की। उन्होंने तर्क दिया कि चोरी का सामान खरीदने के आरोप में महज संदेह के आधार पर तुरंत गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए, बल्कि पहले पूरी जाँच हो और उसके बाद ही कोई दंडात्मक कदम उठाया जाए। ​गौरतलब है कि यशवीर सिंह वर्मा "रिंकू" क्षेत्र में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले उन्होंने बिल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव के लिए भी जोरदार तरीके से आवाज उठाई थी। सोनार समाज परंपरागत रूप से देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहा है, लेकिन आज वही असुरक्षित महसूस कर रहा है। सरकार को उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। - यशवीर सिंह वर्मा"रिंकू"
    2
    भाजपा नेता यशवीर सिंह वर्मा "रिंकू" ने उठाई 'सोनार आयोग' के गठन की मांग
​बलिया : बिल्थरारोड में भाजपा नेता यशवीर सिंह वर्मा "रिंकू" ने सोनार समाज के हितों की रक्षा के लिए मोर्चा खोल दिया है। बलिया जनपद के बिल्थरा रोड नगर निवासी यशवीर सिंह ने अपनी ही सरकार से देश भर के स्वर्णकारों के साथ हो रहे अन्याय को रोकने के लिए सोनार आयोग बनाने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें की हैं। ​मोहन मार्केट स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने स्वर्णकार समाज की सुरक्षा और व्यवसायिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा किया। और देश में लगभग 1 करोड़ से अधिक सोनार समाज के लोग हैं। उनके साथ हो रही अन्यायपूर्ण घटनाओं और उत्पीड़न को रोकने के लिए एक समर्पित आयोग की तत्काल आवश्यकता है। स्वर्णकार समाज की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, व्यापारियों के लिए शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए ताकि वे अपनी और अपनी संपत्ति की रक्षा कर सके। और ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर बिकने वाली ज्वेलरी के नियमों को कड़ा किया जाए। उन्होंने कहा कि बड़े ई-कॉमर्स पोर्टल्स की वजह से छोटे और मझोले स्वर्णकारों की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है। वहीं BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 411, 412 और 317 के तहत नियमों में ढील की मांग की। उन्होंने तर्क दिया कि चोरी का सामान खरीदने के आरोप में महज संदेह के आधार पर तुरंत गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए, बल्कि पहले पूरी जाँच हो और उसके बाद ही कोई दंडात्मक कदम उठाया जाए। ​गौरतलब है कि यशवीर सिंह वर्मा "रिंकू" क्षेत्र में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले उन्होंने बिल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव के लिए भी जोरदार तरीके से आवाज उठाई थी। सोनार समाज परंपरागत रूप से देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहा है, लेकिन आज वही असुरक्षित महसूस कर रहा है। सरकार को उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। - यशवीर सिंह वर्मा"रिंकू"
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.