Shuru
Apke Nagar Ki App…
यहाँ सभासदों ने लगाया अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी पर व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप।
RISHI RAI
यहाँ सभासदों ने लगाया अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी पर व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by RISHI RAI1
- Post by SONI DEVI1
- बलिया के पूर्व भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया। सुरेन्द्र सिंह ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि “उत्तर प्रदेश का सबसे भ्रष्ट अधिकारी इस समय बलिया में CDO के रूप में बैठा है।” सुरेंद्र सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिले में भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं और इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।1
- मेरठ। कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय माहौल गरमा गया जब प्रदर्शन के दौरान एक किसान नेता ने ड्यूटी पर तैनात SSI से अभद्रता कर दी। किसान मजदूर संगठन के बैनर तले प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों और पुलिस के बीच बहस शुरू हो गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे CO अभिषेक तिवारी ने सख्त रुख अपनाते हुए किसान नेता को जमकर फटकार लगाई। CO ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “5 मिनट का वक्त है, मेरे सिपाही को अपमानित किया तो ठीक नहीं होगा।” CO के इस कड़े लेकिन संयमित रुख के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अनुशासन कायम हो गया और स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक अपनी बात रखने की अपील भी की। CO अभिषेक तिवारी के इस रवैये की चर्चा मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी होती रही। कई लोगों ने इसे पुलिसकर्मियों के सम्मान की रक्षा करने वाला कदम बताया। #Meerut #COAbhishekTiwari #UPPolice #MeerutNews #BreakingNews #PoliceAction #KisanAndolan #LawAndOrder #UPNews1
- Post by Anand journalist1
- कृषि मंत्री का कथित ऑडियो वायरल, साजिश या बड़े विवाद का संकेत? देवरिया/यूपी: प्रदेश के कृषि मंत्री से जुड़ा एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो सामने आने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और राजनीतिक गलियारों में भी हलचल देखी जा रही है। कुछ लोग इसे मंत्री की छवि धूमिल करने की साजिश बता रहे हैं, तो कुछ इसे किसी बड़े विवाद का संकेत मान रहे हैं। हालांकि वायरल ऑडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- देवरिया। पूर्व विधायक दीना नाथ कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें सपा के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि दीना नाथ कुशवाहा के पार्टी में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर और पिछड़े वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। सदस्यता ग्रहण करने के बाद दीना नाथ कुशवाहा ने कहा कि वे समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनता की समस्याओं के समाधान और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए वे पार्टी के साथ मिलकर काम करेंगे। इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।4
- कुल 72 शिकायतों में से 11 का हुआ तत्काल निस्तारण, 2 शिकायतों के निस्तारण हेतु भेजी गई टीम मऊ। जनपद के समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में तहसील मधुबन में संपूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 72 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 42 राजस्व विभाग की, 06 पुलिस विभाग, 03 विकास विभाग, 2 विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों की शिकायतें थी। जनसुनवाई के दौरान 11 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। इसके अलावा 2 शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमों का गठन कर मौके पर भेजा गया। जनसुनवाई के दौरान राजस्व विभाग के अधिक शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने गुणवत्तापूर्ण ढंग से भी शिकायतों का निस्तारण करने को कहा जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट रहे तथा बार-बार एक ही शिकायत के निस्तारण के लिए उसे भाग दौड़ ना करनी पड़े। उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों को उन्हें प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकयतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता में शामिल है। अतः सभी अधिकारी इसे गंभीरता से लेते हुए उस पर कार्रवाई करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक इलमारन जी, उप जिलाधिकारी मधुबन के अलावा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।4