सीओ के निर्देश पर जहानाबाद पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मुकदमा, जांच तेज पीलीभीत। जनपद के थाना जहानाबाद क्षेत्र के मीरपुर गांव में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई सीओ सदर नताशा गोयल के निर्देश पर की गई। जानकारी के अनुसार गृहस्वामी नरेंद्र गंगवार परिवार सहित ससुराल गए हुए थे। इसी दौरान चोर छत की टीन हटाकर घर में घुस गए और अलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने व कीमती कपड़े चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने तहरीर के आधार पर दिनांक 22 अप्रैल 2026 को सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया। पुलिस के अनुसार साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा शीघ्र ही घटना का खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं क्षेत्र में पूर्व में हुई घटनाओं को भी ध्यान में रखते हुए गश्त और सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीओ के निर्देश पर जहानाबाद पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मुकदमा, जांच तेज।
सीओ के निर्देश पर जहानाबाद पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मुकदमा, जांच तेज पीलीभीत। जनपद के थाना जहानाबाद क्षेत्र के मीरपुर गांव में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई सीओ सदर नताशा गोयल के निर्देश पर की गई। जानकारी के अनुसार गृहस्वामी नरेंद्र गंगवार परिवार सहित ससुराल गए हुए थे। इसी दौरान चोर छत की टीन हटाकर घर में घुस गए और अलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने व कीमती कपड़े चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी
मिलने पर क्षेत्राधिकारी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने तहरीर के आधार पर दिनांक 22 अप्रैल 2026 को सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया। पुलिस के अनुसार साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा शीघ्र ही घटना का खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं क्षेत्र में पूर्व में हुई घटनाओं को भी ध्यान में रखते हुए गश्त और सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीओ के निर्देश पर जहानाबाद पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मुकदमा, जांच तेज।
- Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल1
- सीओ के निर्देश पर जहानाबाद पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मुकदमा, जांच तेज।2
- बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 711 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सबहेड: मीरगंज थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क पर कसा शिकंजा, पूछताछ में अहम खुलासों की उम्मीद बरेली से कविता मौर्य की रिपोर्ट1
- Post by Ayush Gupta1
- बरेली। कलेक्ट्रेट गेट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक वकील एक युवती को लेकर अपने चेंबर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आए कुछ लोगों ने युवती को पकड़ने की कोशिश की और उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगे। युवती ने चीख-चिल्लाकर मदद मांगी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि युवती को पकड़ने वाले कोई अजनबी नहीं, बल्कि उसके अपने परिजन मां, बहन और अन्य रिश्तेदार ही थे। मामला सिर्फ पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि करोड़ो रुपए की जमीन, लाखों रुपये और प्रेम प्रसंग से जुड़ा जटिल विवाद बताया जा रहा है। विथरी चैनपुर क्षेत्र के चंद बिचपुरी निवासी राहुल के मुताबिक, उसकी बहन मोहिनी कुछ समय पहले घर से करीब 20 लाख रुपये लेकर चली गई थी। बाद में पिता छत्रपाल के निधन के बाद उनकी लगभग 600 गज जमीन मोहिनी के नाम हो गई। आरोप है कि अब मोहिनी उस जमीन को कुछ बाहरी लोगों के नाम करने की कोशिश कर रही है, जिसका परिवार विरोध कर रहा है। परिजनों का कहना है कि मोहिनी किसी बाहरी व्यक्ति के प्रभाव में आकर यह कदम उठा रही है। जमीन को दूसरे के नाम होने से रोकने के लिए ही उन्होंने कचहरी से पहले कलेक्ट्रेट के बाहर उसे रोकने का प्रयास किया, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गया। पुलिस ने संभाला मोर्चा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और युवती को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बरेली कचहरी का यह नाटकीय घटनाक्रम देर तक चर्चा का विषय बना रहा। परिवार का अंदरूनी विवाद जब सार्वजनिक हुआ तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।1
- ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अकीलउद्दीन को जनपद बरेली का जिला महासचिव नियुक्त किया है। बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट यह नियुक्ति उनके संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय कार्यशैली एवं समाज के प्रति योगदान को देखते हुए की गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि अकीलउद्दीन अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे जिला स्तर पर संगठन का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और इससे संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलेगी। यह नियुक्ति प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद की तरफ से की गई है। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने अकीलउद्दीन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन जनपद में और अधिक मजबूत होगा।1
- Bareilly Ke Thana mirganj ka vishay/ ismeink ke sath taskar girftar/ ismeink taskaron ka kal Bani mirganj police Bareilly/ mirganj police action mein/ taskaron ko dhar dabocha/ taskaron ko bheja jail/1
- गैस संकट से हाहाकार: लंबी लाइनों में पिस रहे लोग।1