बांदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : महिला से लूट करने वाले बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, गैंग लीडर आदेश के पैर में लगी गोली बांदा जनपद के थाना बदौसा क्षेत्र में महिला के साथ हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। थाना बदौसा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त आदेश को गोली लगने के बाद दबोच लिया, जबकि उसके साथी उमेश को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गए जेवर, अवैध तमंचे, कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज तथा क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रतिज्ञा सिंह के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 1 मई 2025 को नाँदनमऊ निवासी अजयपाल ने सूचना दी थी कि तीन अज्ञात व्यक्ति बिजली कर्मी बनकर मीटर चेक करने के बहाने घर में घुसे और महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद थाना बदौसा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, यक्ष एप और मुखबिर की सूचना के आधार पर पता चला कि दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से अतर्रा की ओर से चित्रकूट जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने ग्राम तुर्रा के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुख्य अभियुक्त आदेश पुत्र राजकुमार निवासी पुनाहुर थाना बिसण्डा के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार उसकी हालत सामान्य है। पुलिस ने दूसरे अभियुक्त उमेश पुत्र सुभाष निवासी सत्यनियाव थाना बबेरू को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं राघव और अशोक नामक दो अन्य अभियुक्त अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त आदेश एक सक्रिय आपराधिक गैंग का लीडर है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह अपने सगे चाचा की हत्या के मामले में जेल जा चुका है और वर्तमान में जमानत पर बाहर था। बरामदगी में शामिल — ▪️ एक मंगलसूत्र ▪️ दो सोने की अंगूठियां ▪️ दो अवैध तमंचे 315 बोर ▪️ दो जिंदा और तीन खोखा कारतूस ▪️ घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल गिरफ्तार अभियुक्त — ▪️ आदेश पुत्र राजकुमार निवासी पुनाहुर, थाना बिसण्डा (मुठभेड़ में घायल) ▪️ उमेश पुत्र सुभाष निवासी सत्यनियाव, थाना बबेरू वांछित अभियुक्त — ▪️ राघव पुत्र बलराम निवासी तेंदुरा, थाना बिसण्डा ▪️ अशोक पुत्र मुन्नीलाल निवासी नाँदनमऊ, थाना बदौसा इस पूरी कार्रवाई में थाना बदौसा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बांदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : महिला से लूट करने वाले बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, गैंग लीडर आदेश के पैर में लगी गोली बांदा जनपद के थाना बदौसा क्षेत्र में महिला के साथ हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। थाना बदौसा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त आदेश को गोली लगने के बाद दबोच लिया, जबकि उसके साथी उमेश को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गए जेवर, अवैध तमंचे, कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे
अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज तथा क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रतिज्ञा सिंह के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 1 मई 2025 को नाँदनमऊ निवासी अजयपाल ने सूचना दी थी कि तीन अज्ञात व्यक्ति बिजली कर्मी बनकर मीटर चेक करने के बहाने घर में घुसे और महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद थाना बदौसा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, यक्ष एप और मुखबिर की सूचना के आधार पर पता चला कि दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से अतर्रा की ओर से चित्रकूट जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने ग्राम
तुर्रा के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुख्य अभियुक्त आदेश पुत्र राजकुमार निवासी पुनाहुर थाना बिसण्डा के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार उसकी हालत सामान्य है। पुलिस ने दूसरे अभियुक्त उमेश पुत्र सुभाष निवासी सत्यनियाव थाना बबेरू को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं राघव और अशोक नामक दो अन्य अभियुक्त अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त आदेश एक सक्रिय आपराधिक गैंग का लीडर है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह अपने सगे चाचा की हत्या के मामले
में जेल जा चुका है और वर्तमान में जमानत पर बाहर था। बरामदगी में शामिल — ▪️ एक मंगलसूत्र ▪️ दो सोने की अंगूठियां ▪️ दो अवैध तमंचे 315 बोर ▪️ दो जिंदा और तीन खोखा कारतूस ▪️ घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल गिरफ्तार अभियुक्त — ▪️ आदेश पुत्र राजकुमार निवासी पुनाहुर, थाना बिसण्डा (मुठभेड़ में घायल) ▪️ उमेश पुत्र सुभाष निवासी सत्यनियाव, थाना बबेरू वांछित अभियुक्त — ▪️ राघव पुत्र बलराम निवासी तेंदुरा, थाना बिसण्डा ▪️ अशोक पुत्र मुन्नीलाल निवासी नाँदनमऊ, थाना बदौसा इस पूरी कार्रवाई में थाना बदौसा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुरेश कान्हा के जन्मदिन पर जिला महिला चिकित्सालय में 40 नवजात बच्चों को जॉनसन बेबी किट,टॉवल और मिठाई की वितरित। सुरेश कान्हा के जन्मदिन पर जिला महिला चिकित्सालय में 40 नवजात बच्चों को जॉनसन बेबी किट,टॉवल और मिठाई की वितरित।1
- बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र में बिजलीकर्मी बनकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगी; वह एक सक्रिय गैंग का सरगना है और उस पर हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है।1
- कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के बीच नगर निगम सदन के बाहर हुई झड़प बीजेपी ने लगाए राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे उधर कांग्रेसियो ने लगाए बीजेपी मुर्दाबाद के नारे दोनों पार्टी के नेताओं के बीच हुई जमकर झड़प1
- hospital ki laparwahi ka nateeja oxygen khatam ho gaya dhyan de sabhi hospital ke waorkaers aaplog1
- बाँदा के रक्सी गाँव में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना ने उसके दो छोटे बच्चों को अकेला और अनाथ छोड़ दिया है।1
- नरैनी विधानसभा के विधायक दिलीप कुमार भारती ने गांवों और शहरों में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हरियाली नहीं बचाई गई, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा और पर्यावरण बचाना बेहद ज़रूरी है।1
- हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र का भमोरा गाँव पिछले सात दिनों से बिजली कटौती झेल रहा है। तूफान के बाद विद्युत आपूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहरा गया है और ग्रामीण, खासकर बच्चे व बुजुर्ग बेहाल हैं। सदर विधायक के आश्वासन के बाद अब अगले 24 घंटे में बिजली बहाल होने की उम्मीद है।1
- बांदा के जसपुरा में पुलिस ने पानी की बोतलों में मिलावटी अंग्रेजी शराब बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है।1