logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हनुमान जयंती पर आस्था का सागर: जय भोले सेवा समिति ने कराया विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ #हरदोई चैत्र पूर्णिमा एवं हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जय भोले सेवा समिति द्वारा काली मंदिर मोहलिया में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समिति की राष्ट्रीय मंत्री पारुल गुप्ता के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में राहगीरों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति की राष्ट्रीय सचिव पूजा गुप्ता ने बताया कि हनुमान जयंती भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी ने अपने जीवन में प्रभु श्री राम की सेवा में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए और वे बल, बुद्धि एवं विद्या के दाता माने जाते हैं। इसी उपलक्ष्य में समिति द्वारा भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुस्कान सिंह, सुशील शर्मा, आरती गुप्ता, आशा बाजपेई, अवंतिका तिवारी, आभा श्रीवास्तव सहित मंदिर के पुजारी एवं अन्य भक्तगण उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए समिति के इस सेवा कार्य को सराहनीय बताया

6 hrs ago
user_Pankaj Kumar
Pankaj Kumar
पत्रकार बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
aaf60d92-be28-4b91-87d1-3bda3651a655

हनुमान जयंती पर आस्था का सागर: जय भोले सेवा समिति ने कराया विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ #हरदोई चैत्र पूर्णिमा एवं हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जय भोले सेवा समिति द्वारा काली मंदिर मोहलिया में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समिति की राष्ट्रीय मंत्री पारुल गुप्ता के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में राहगीरों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति की राष्ट्रीय सचिव पूजा गुप्ता ने बताया कि हनुमान जयंती भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी ने अपने जीवन में प्रभु श्री राम की सेवा में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए और वे बल, बुद्धि एवं विद्या के दाता माने जाते हैं। इसी उपलक्ष्य में समिति द्वारा भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुस्कान सिंह, सुशील शर्मा, आरती गुप्ता, आशा बाजपेई, अवंतिका तिवारी, आभा श्रीवास्तव सहित मंदिर के पुजारी एवं अन्य भक्तगण उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए समिति के इस सेवा कार्य को सराहनीय बताया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहाबाद(हरदोई) दो हजार के दशक का खूंखार गैंग—हत्या, हत्या के प्रयास और लूट, लूट में हत्या तक का काला इतिहास, गैंग के कई बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मार गिराए जाने और कई बदमाश गैंगवार में मारे जाने और कई बदमाश अपनी मौत मर जाने के बाद जीवित बचे बदमाशों ने अब अंतर्राज्यीय नशा तस्कर नेटवर्क के सहारे सक्रिय होकर समाज में भय व आतंक व संत्रास; का माहौल बनाकर आर्थिक लाभ उठाने का सिलसिला फिर तेज कर दिया है जिसमें स्थानीय पुलिस और क्षेत्रीय पुलिस से लेकर जनपद की पुलिस की भूमिका पर बर्षों से सवाल पर सवाल उठ रहे हैं लेकिन हर बार पुलिस इस चर्चित गिरोह के बचाव में कोई न कोई कदम उठाकर कूकर कहर बरपाए और बानर टांगे जाएं जैसी कहावतें चरितार्थ कर रही है परिणाम स्वरूप मनबढ़े अभ्यस्त गिरोह के शातिर सरगना ने अपने साथियों के साथ एक राय होकर मोहल्ला पठकाना के एक व्यापारी द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे तोड़कर चुराने के बाद गोडाउन का ताला तोड़ा और उसके बाद व्यापारी के विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए आमादा फ़ौजदारी होकर जान से मारने की धमकी दी जिसकी एफआईआर स्थानीय पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की बार - बार गुहार के बाद दूसरी तहरीर पर दर्ज पर दर्ज कर मुकदमे को इतना मिनीमाइज़ कर दिया ताकि आरोपियों को तत्काल जेल जाने से बचाया जा सके। दरअसल हरदोई के शाहाबाद कस्बे में एक बार फिर संगठित अपराधी गिरोह की सक्रियता ने सनसनी फैला दी है। पीड़ित व्यापारी सोमेन्द्र मिश्रा के कार्यालय पर हमला कर सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। मामले में सरगना विनय शुक्ला समेत कई आरोपियों को नामजद किया गया है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई अब भी सवालों के घेरे में है। बताया जा रहा है कि आरोपी विनय शुक्ला वही शख्स है, जिसे 27 अप्रैल 2025 को मिर्जापुर जिले के अहरौरा क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान 51 किलो गांजा के साथ होंडा सिटी कार समेत पकड़ा गया था। ओडिशा से गाजियाबाद तक नशे की खेप ले जाने वाले इस नेटवर्क का खुलासा तब हुआ था। फिलहाल आरोपी जमानत पर बाहर है। सूत्रों के मुताबिक, यह गिरोह कोई नया नहीं, बल्कि 2000 के दशक से सक्रिय एक संगठित आपराधिक सिंडिकेट है, जिसके सदस्यों पर हत्या, लूट, डकैती, एनडीपीएस जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज रहे हैं। हरदोई, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद समेत कई जिलों में इस गैंग के बदमाशों का खौफ रहा। कई बदमाश पुलिस मुठभेड़ और गैंगवार में मारे गए, लेकिन गिरोह की संख्या और नेटवर्क लगातार बढ़ता गया। इतना ही नहीं, इस गिरोह का दुस्साहस इस हद तक पहुंचा कि कस्बे में हथगोले फेंकने से लेकर वर्ष 2001 में जेल गेट के अंदर घुसकर हेडवार्डर वृजनंदन की गोली मारकर हत्या और मोहल्ला पठकाना में ही उधरनपुर के तत्कालीन सैनिक रामवीर पर फायरिंग कर हत्या के प्रयास और दिनदहाड़े बीच बाजार में व्यापारी की हत्याकर लूट तक की वारदातें सामने आती रहीं। गुंडा टैक्स वसूली, नशा तस्करी और अन्य अवैध धंधों के जरिए इस गिरोह ने अपना दबदबा लगातार कायम रखा जबकि बीच-बीच में इस गिरोह के लिए स्थानीय स्तर से लेकर जनपद स्तर तक के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी नौकरी तक दांव पर लगाकर इस अभ्यस्त गैंग की भरपूर मददकर इसका मनोबल बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोडी. पुलिस - प्रशासन ने बिल्कुल नहीं टूटने दी कमर शाहाबाद(हरदोई) चौंकाने वाली बात यह भी है कि समय-समय पर पुलिस और प्रशासनिक संरक्षण के आरोपों के चलते इस गिरोह की कमर कभी पूरी तरह नहीं टूटी। आरोप है कि कई मामलों में रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हुई, और जहां मुकदमे चले भी, वहां प्रभावी पैरवी नहीं होने से आरोपी बचते रहे। नतीजा—गैंग का नेटवर्क हरदोई से निकलकर नोएडा, गाजियाबाद, मिर्जापुर होते हुए उड़ीसा तक फैल गया और इस गिरोह के उक्त विनय शुक्ला को गाजियाबाद के बड़े नशा तस्कर अखिल भाटी का कथित तौर पर संरक्षण मिल गया जो कि जनपद मिर्जापुर के थाना अहिरौरा में दर्ज मु0अ0सँ0 88/25 में इसके साथ अभियुक्त है। स्थानीय अभिसूचना इकाई की निष्क्रियता भी चर्चित शाहाबाद (हरदोई) सूत्र बताते हैं कि बर्षों से स्थानीय अभिसूचना इकाई भी शायद इस आपराधिक सिंडीकेट के प्रति जानबूझकर शिथिल है, सूत्र यह भी बताते हैं कि यदि LIU चाहती तो इस संगठित गिरोह की अब तक कई गैरकानूनी गतिविधियाँ सामने आतीं और कई घटनाएं वास्तव में असली वर्क आउट हो जातीं और कूकर खाएं लेकिन वानर टांगे जाएं जैसी कहावतें चरितार्थ नहीं हो पातीं परन्तु LIU भी इनकी ओर से ऑंखें बंद रखती है, हालांकि इनके गैंग की गतिविधियों के आसपास ही चहलकदमी करती रहती है लेकिन यह पूरा नेटवर्क स्वछंद विचरण करता हुआ अपनी मनमानी करता रहता है। विवशतावश लिखी शाहाबाद पुलिस ने रिपोर्ट, बदलवाई तहरीर और कम कर दीं धाराएं, व्यापारी की बाइट बताती है अपराध की गंभीरता और पुलिस की शिथिलता शाहाबाद(हरदोई) वर्तमान मामले में भी पीड़ित व्यापारी ने कई बार तहरीर और सीसीटीवी फुटेज देने के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है। अंततः तीसरी बार तहरीर बदलवाकर मामूली धाराओं में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, जिससे आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने से बचाने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ क्षेत्राधिकारी की भूमिका पर भी इसलिए और भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि उनकी सीओ पेशी कार्यालय के पीछे बसी कालोनी नशा बिक्री का गढ़ माना जा रहा है जहाँ कभी अखबारी सुर्खियों में रहने के बाबजूद बिक्री बंद नहीं हुई। इतना ही नहीं उच्च अधिकारियों तक इस गैंग को लेकर उठती उंगलियां पूरे मामले को और गंभीर बना रही हैं। अब देखना होगा कि इस ‘नशा सिंडिकेट’ पर सख्त कार्रवाई होती है या फिर यह गिरोह यूं ही कानून को चुनौती देता रहेगा। इस सम्बन्ध में हरदोई पुलिस ने एक्स पर लिखा कि संदर्भित प्रकरण में स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राय और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने भी यही बताते हुए कहा कि दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूँछताछ की जा रही है, शेष अभियुक्तों की तलाश जारी है। FIR लिखे जाने से पूर्व पीड़ित व्यापारी सोमेन्द्र मिश्र द्वारा दी गई बाइट 👇और नशा सिंडीकेट के इलाकाई सरगना समेत उसके खासमखास साथियों के CCTV कैमरे तोड़ते, तथा तोड़कर ले जाते तथा व्यापारी के गो डाउन का टूटे ताले बाले गेट का विजुअल की झलकियाँ मात्र 👇
    4
    शाहाबाद(हरदोई) दो हजार के दशक का खूंखार गैंग—हत्या, हत्या के प्रयास और लूट, लूट में हत्या   तक का काला इतिहास, गैंग के कई बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मार गिराए जाने और कई बदमाश गैंगवार में मारे जाने और कई बदमाश अपनी मौत मर जाने के बाद जीवित बचे बदमाशों ने अब अंतर्राज्यीय नशा तस्कर  नेटवर्क के सहारे सक्रिय होकर समाज में भय व आतंक व संत्रास; का माहौल बनाकर आर्थिक लाभ उठाने का सिलसिला फिर तेज कर दिया है जिसमें स्थानीय पुलिस और क्षेत्रीय पुलिस से लेकर जनपद की पुलिस की भूमिका पर बर्षों से सवाल पर सवाल उठ रहे हैं लेकिन हर बार पुलिस इस चर्चित गिरोह के बचाव में कोई न कोई कदम उठाकर कूकर कहर बरपाए और बानर टांगे जाएं जैसी कहावतें चरितार्थ कर रही है परिणाम स्वरूप मनबढ़े अभ्यस्त गिरोह के शातिर सरगना ने अपने साथियों के साथ एक राय होकर मोहल्ला पठकाना के एक व्यापारी द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे तोड़कर चुराने के बाद गोडाउन का ताला तोड़ा और उसके बाद व्यापारी के विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए आमादा फ़ौजदारी होकर जान से मारने की धमकी दी जिसकी एफआईआर स्थानीय पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की बार - बार गुहार के बाद दूसरी तहरीर पर दर्ज पर दर्ज कर मुकदमे को इतना मिनीमाइज़ कर दिया ताकि आरोपियों को तत्काल जेल जाने से बचाया जा सके।
दरअसल हरदोई के शाहाबाद कस्बे में एक बार फिर संगठित अपराधी गिरोह की सक्रियता ने सनसनी फैला दी है। पीड़ित व्यापारी सोमेन्द्र मिश्रा के कार्यालय पर हमला कर सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। मामले में सरगना विनय शुक्ला समेत कई आरोपियों को नामजद किया गया है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई अब भी सवालों के घेरे में है।
बताया जा रहा है कि आरोपी विनय शुक्ला वही शख्स है, जिसे 27 अप्रैल 2025 को मिर्जापुर जिले के अहरौरा क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान 51 किलो गांजा के साथ होंडा सिटी कार समेत पकड़ा गया था। ओडिशा से गाजियाबाद तक नशे की खेप ले जाने वाले इस नेटवर्क का खुलासा तब हुआ था। फिलहाल आरोपी जमानत पर बाहर है।
सूत्रों के मुताबिक, यह गिरोह कोई नया नहीं, बल्कि 2000 के दशक से सक्रिय एक संगठित आपराधिक सिंडिकेट है, जिसके सदस्यों पर हत्या, लूट, डकैती, एनडीपीएस  जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज रहे हैं। हरदोई, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद समेत कई जिलों में इस गैंग के बदमाशों का खौफ रहा। कई बदमाश पुलिस मुठभेड़ और गैंगवार में मारे गए, लेकिन गिरोह की संख्या और नेटवर्क लगातार बढ़ता गया।
इतना ही नहीं, इस गिरोह का दुस्साहस इस हद तक पहुंचा कि कस्बे में हथगोले फेंकने से लेकर वर्ष 2001 में जेल गेट के अंदर घुसकर हेडवार्डर वृजनंदन की गोली मारकर हत्या और मोहल्ला पठकाना में ही उधरनपुर के तत्कालीन सैनिक रामवीर पर फायरिंग कर हत्या के प्रयास और दिनदहाड़े बीच बाजार में व्यापारी की हत्याकर लूट तक की वारदातें सामने आती रहीं। गुंडा टैक्स वसूली, नशा तस्करी और अन्य अवैध धंधों के जरिए इस गिरोह ने अपना दबदबा लगातार कायम रखा जबकि बीच-बीच में इस गिरोह के लिए स्थानीय स्तर से लेकर जनपद स्तर तक के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी नौकरी तक दांव पर लगाकर इस अभ्यस्त गैंग की भरपूर मददकर इसका मनोबल बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोडी.
पुलिस - प्रशासन ने बिल्कुल नहीं टूटने दी कमर 
शाहाबाद(हरदोई) चौंकाने वाली बात यह भी है कि समय-समय पर पुलिस और प्रशासनिक संरक्षण के आरोपों के चलते इस गिरोह की कमर कभी पूरी तरह नहीं टूटी। आरोप है कि कई मामलों में रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हुई, और जहां मुकदमे चले भी, वहां प्रभावी पैरवी नहीं होने से आरोपी बचते रहे। नतीजा—गैंग का नेटवर्क हरदोई से निकलकर नोएडा, गाजियाबाद, मिर्जापुर होते हुए उड़ीसा तक फैल गया और इस गिरोह के उक्त विनय शुक्ला को गाजियाबाद के बड़े नशा तस्कर अखिल भाटी का कथित तौर पर संरक्षण मिल गया जो कि जनपद मिर्जापुर के थाना अहिरौरा में दर्ज मु0अ0सँ0 88/25 में इसके साथ अभियुक्त है।
स्थानीय अभिसूचना इकाई की निष्क्रियता भी चर्चित 
शाहाबाद (हरदोई) सूत्र बताते हैं कि बर्षों से स्थानीय अभिसूचना इकाई भी शायद इस आपराधिक सिंडीकेट के प्रति जानबूझकर शिथिल है, सूत्र यह भी बताते हैं कि यदि LIU चाहती तो इस संगठित गिरोह की अब तक कई गैरकानूनी गतिविधियाँ सामने आतीं और कई घटनाएं वास्तव में असली वर्क आउट हो जातीं और कूकर खाएं लेकिन वानर टांगे जाएं जैसी कहावतें चरितार्थ नहीं हो पातीं परन्तु LIU भी इनकी ओर से ऑंखें बंद रखती है, हालांकि इनके गैंग की गतिविधियों के आसपास ही चहलकदमी करती रहती है लेकिन यह पूरा नेटवर्क स्वछंद विचरण करता हुआ अपनी मनमानी करता रहता है।
विवशतावश लिखी शाहाबाद पुलिस ने रिपोर्ट, बदलवाई तहरीर और कम कर दीं धाराएं, व्यापारी की बाइट बताती है अपराध  की गंभीरता और पुलिस की शिथिलता 
शाहाबाद(हरदोई) वर्तमान मामले में भी पीड़ित व्यापारी ने कई बार तहरीर और सीसीटीवी फुटेज देने के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है। अंततः तीसरी बार तहरीर बदलवाकर मामूली धाराओं में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, जिससे आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने से बचाने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय पुलिस के साथ-साथ क्षेत्राधिकारी की भूमिका पर भी इसलिए और भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि उनकी सीओ पेशी कार्यालय के पीछे बसी कालोनी नशा बिक्री का गढ़ माना जा रहा है जहाँ कभी अखबारी सुर्खियों में रहने के बाबजूद बिक्री बंद नहीं हुई। इतना ही नहीं उच्च अधिकारियों तक इस गैंग को लेकर उठती उंगलियां पूरे मामले को और गंभीर बना रही हैं। अब देखना होगा कि इस ‘नशा सिंडिकेट’ पर सख्त कार्रवाई होती है या फिर यह गिरोह यूं ही कानून को चुनौती देता रहेगा।
इस सम्बन्ध में हरदोई पुलिस ने एक्स पर लिखा कि संदर्भित प्रकरण में स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राय और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने भी यही  बताते हुए कहा कि दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूँछताछ की जा रही है, शेष अभियुक्तों की तलाश जारी है।
FIR लिखे जाने से पूर्व पीड़ित व्यापारी सोमेन्द्र मिश्र द्वारा दी गई बाइट 👇और नशा सिंडीकेट के इलाकाई सरगना समेत उसके खासमखास साथियों के CCTV कैमरे तोड़ते, तथा तोड़कर ले जाते तथा व्यापारी के गो डाउन का टूटे ताले बाले गेट का विजुअल की झलकियाँ मात्र 👇
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • #हरदोई: महिला कल्याण विभाग, हरदोई द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुनय झा ने की, जिसमें पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल त्रिपाठी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इसी दौरान एक बालिका की मां ने बताया कि उसकी बच्ची के दिल में तीन छेद हैं, जिससे वह लगातार अस्वस्थ रहती है। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी भावनाथ पाण्डेय को निर्देश दिए कि बालिका का इलाज राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत तत्काल शुरू कराया जाए। इसके अलावा अन्य महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी (नगर) एवं प्रभारी महिला थाना को भी मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
    1
    #हरदोई: महिला कल्याण विभाग, हरदोई द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुनय झा ने की, जिसमें पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल त्रिपाठी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इसी दौरान एक बालिका की मां ने बताया कि उसकी बच्ची के दिल में तीन छेद हैं, जिससे वह लगातार अस्वस्थ रहती है। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी भावनाथ पाण्डेय को निर्देश दिए कि बालिका का इलाज राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत तत्काल शुरू कराया जाए।
इसके अलावा अन्य महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी (नगर) एवं प्रभारी महिला थाना को भी मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
    user_प्रवीण कुमार
    प्रवीण कुमार
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    1
    Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बेहटागोकुल थानाक्षेत्र के बबनापुर में अवैध मिट्टी खनन बहुत जोरों के साथ किया जा रहा है पूरे दिन ट्रैक्टर ट्रॉली मिट्टी सप्लाई करती है इस ओर न पुलिस विभाग और न ही कोई राजस्व विभाग का अधिकारी ध्यान दे रहा है ग्रामीणों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि यह सब पुलिस और प्रशासन की मिली भगत से चल रहा है। #hardoipolice #Dmhardoi #Uppolice
    2
    बेहटागोकुल थानाक्षेत्र के बबनापुर में अवैध मिट्टी खनन बहुत जोरों के साथ किया जा रहा है पूरे दिन ट्रैक्टर ट्रॉली मिट्टी सप्लाई करती है इस ओर न पुलिस विभाग और न ही कोई राजस्व विभाग का अधिकारी ध्यान दे रहा है ग्रामीणों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि यह सब पुलिस और प्रशासन की मिली भगत से चल रहा है। #hardoipolice #Dmhardoi #Uppolice
    user_Dheerendra Singh
    Dheerendra Singh
    Voice of people हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • नारी शक्ति का 'हक': जब DM साहब ने खुद सुनी महिलाओं की फरियाद!मासूम के दिल का छेद भरेगा प्रशासन,DM अनुनय झा का बड़ा ऐलान..... #MissionShakti #UPGovt #YogiAdityanath #WomenEmpowerment #HardoiNews #NariShakti #UPPolice #HaqKiBaat #DMHardoi #AnunayJha #MissionShaktiUP #MissionShakti4 #JusticeForWomen #HealthCareSupport #AyushmanBharat #HardoiDiaries #UPDevelopment #NariSuraksha #SashaktNari #PublicGrievance #QuickJustice #HealthForAll
    1
    नारी शक्ति का 'हक': जब DM साहब ने खुद सुनी महिलाओं की फरियाद!मासूम के दिल का छेद भरेगा प्रशासन,DM अनुनय झा का बड़ा ऐलान.....
#MissionShakti #UPGovt #YogiAdityanath #WomenEmpowerment #HardoiNews #NariShakti #UPPolice
#HaqKiBaat #DMHardoi #AnunayJha #MissionShaktiUP #MissionShakti4 #JusticeForWomen #HealthCareSupport #AyushmanBharat
#HardoiDiaries #UPDevelopment #NariSuraksha #SashaktNari #PublicGrievance #QuickJustice #HealthForAll
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बांगरमऊ तहसील क्षेत्र अंतर्गत फरीदपुर कट्टर के मजरा मलहन पुरवा गांव में आग के इस तांडव ने कई परिवारों की रोजी रोटी छीन ली है.ग्रामीणों की सारी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी है ।कल्लू पुत्र भगवानदीन के घर में एक बक्से में रखे तीन लाख रुपए समेत 9 लाख की गृहस्थी जल गई.छेदीलाल,मदन पुत्रगण सुखलाल,का नुकसान लगभग 10 लाख रुपए ,राकेश,प्रकाश,धर्मपाल,राजाराम पुत्रगण युगराज,का नुकसान लगभग दो लाख का हुआ है। त्रिलोकी पुत्रगण मकरन 8 लाख का नुकसान हुआ है। ठाकुर और दिनेश का लगभग दो लाख का नुकसान होना बताया जा रहा था.सिपाहीलाल,दिनेश,राज,दयाराम,पुत्रगण छेदीलाल इनका नुकसान लगभग 9 लाख रुपए बताया जा रहा है।यह विकट आग ने लगभग 25 घरों को जलाकर स्वाहा कर दिया.सभी किसानों का ज्यादा नुकसान मशरूम फसल से हुआ है जो कि जल गई है।बताया जा रहा है कि मशरूम के 25 फार्म थे जो जल गए हैं।किसानों ओमप्रकाश,हरिश्चंद्र ने बताया कि एक फर्म तैयार करने में लगभग दो लाख रुपए की लागत आती है। बताया जा रहा है जिस वक्त यह आग लगी उस वक्त पूरे मोहल्ले में बच्चों के शिवा कोई नहीं था.सभी लोग खेतों में गेहूं की फसल काटने गए थे.जैसे ही धमाका हुआ.लोग अपने घरों की ओर भागे लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया. और सब तहश नहस कर दिया.हालांकि इस आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ है।सूचना पर दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची.आग पर काबू ना होता देख ग्रामीणों ने पॉपिंग सेट और नल का प्रयोग कर बाल्टियों से आग बुझाना शुरू किया.आग तीन बजे लगी और तीन घंटे की काफी मशक्कत के बाद शाम 6 बजे आग पर काबू पा लिया गया.छेदीलाल के घर से आग लगी इसी दौरान घर में रखे दो गैस सिलेंडर फट गए.जिससे पूरे मोहल्ले में आग फैल गई.आग के विकराल रूप से लगभग ढाई दर्जन घर जलकर राख हो गए.घर में रखे जेवरात और सामग्री जलकर राख हो गई. सांसद प्रतिनिधि विजय निषाद ने मौके पर पहुंचकर भारी नुकसाया होने की आशंका जताते हुए सरकार से मुंवाअजे की मांग की है।घटना की सूचना के बाद नायब तहसीलदार अशोक शुक्ला हल्का लेखपाल धर्मेंद्र कुमार ने पहुंचकर नुकसान का आकलन किया .तहसील प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी है।आगजनी में लगभग 70 लाख रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है।
    2
    बांगरमऊ तहसील क्षेत्र अंतर्गत फरीदपुर कट्टर के मजरा मलहन पुरवा गांव में आग के इस तांडव ने कई परिवारों की रोजी रोटी छीन ली है.ग्रामीणों की सारी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी है ।कल्लू पुत्र भगवानदीन के घर में एक बक्से में रखे तीन लाख रुपए समेत 9 लाख की गृहस्थी जल गई.छेदीलाल,मदन पुत्रगण सुखलाल,का नुकसान लगभग 10 लाख रुपए ,राकेश,प्रकाश,धर्मपाल,राजाराम पुत्रगण युगराज,का नुकसान लगभग दो लाख का हुआ है। त्रिलोकी पुत्रगण मकरन 8 लाख का नुकसान हुआ है।
ठाकुर और दिनेश का लगभग दो लाख का नुकसान होना बताया जा रहा था.सिपाहीलाल,दिनेश,राज,दयाराम,पुत्रगण छेदीलाल इनका नुकसान लगभग 9 लाख रुपए बताया जा रहा है।यह विकट आग ने लगभग 25 घरों को जलाकर स्वाहा कर दिया.सभी किसानों का ज्यादा नुकसान मशरूम फसल से हुआ है जो कि जल गई है।बताया जा रहा है कि मशरूम के 25 फार्म थे जो जल गए हैं।किसानों ओमप्रकाश,हरिश्चंद्र ने बताया कि एक फर्म तैयार करने में लगभग दो लाख रुपए की लागत आती है।
बताया जा रहा है जिस वक्त यह आग लगी उस वक्त पूरे मोहल्ले में बच्चों के शिवा कोई नहीं था.सभी लोग खेतों में गेहूं की फसल काटने गए थे.जैसे ही धमाका हुआ.लोग अपने घरों की ओर भागे लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया. और सब तहश नहस कर दिया.हालांकि इस आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ है।सूचना पर दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची.आग पर काबू ना होता देख ग्रामीणों ने पॉपिंग सेट और नल का प्रयोग कर बाल्टियों से आग बुझाना शुरू किया.आग तीन बजे लगी और तीन घंटे की काफी मशक्कत के बाद शाम 6 बजे आग पर काबू पा लिया गया.छेदीलाल के घर से आग लगी इसी दौरान घर में रखे दो गैस सिलेंडर फट गए.जिससे पूरे मोहल्ले में आग फैल गई.आग के विकराल रूप से लगभग ढाई दर्जन घर जलकर राख हो गए.घर में रखे जेवरात और सामग्री जलकर राख हो गई. सांसद प्रतिनिधि विजय निषाद ने मौके पर पहुंचकर भारी नुकसाया होने की आशंका जताते हुए सरकार से मुंवाअजे की मांग की है।घटना की सूचना के बाद नायब तहसीलदार अशोक शुक्ला हल्का लेखपाल धर्मेंद्र कुमार ने पहुंचकर नुकसान का आकलन किया .तहसील प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी है।आगजनी में लगभग 70 लाख रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है।
    user_राजकुमार सोनी पत्रकार
    राजकुमार सोनी पत्रकार
    6265001700017450 बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हरदोई: मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत आज जिला कलेक्ट्रेट सभागार में "हक की बात जिलाधिकारी के साथ" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने महिला सशक्तिकरण को लेकर घरेलू हिंसा और महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी ली और त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी और अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    हरदोई: मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत आज जिला कलेक्ट्रेट सभागार में "हक की बात जिलाधिकारी के साथ" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने महिला सशक्तिकरण को लेकर घरेलू हिंसा और महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी ली और त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी और अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Himanshu Lala Sampadak Janata
    Himanshu Lala Sampadak Janata
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • #हरदोई: ब्लॉक मल्लावां के कंथरी गांव में बन रही सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेट,सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का चल रहा कार्य मिट्टी पर डामर डाल कर किया जा रहा भ्रष्टाचार,मिट्टी को डामर से रंग कर बढ़ाई जा रही सड़क की चौड़ाई, पहले भी इस सड़क में किया गया था भ्रष्टाचार घटिया निर्माण के चलते कम समय में ही जर्जर हो गई थी सड़क,दूसरी बार भी भ्रष्टाचार की मिलावट से बन रही सड़क की उम्र बहुत कम होगी,
    1
    #हरदोई: ब्लॉक मल्लावां के कंथरी गांव में बन रही सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेट,सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का चल रहा कार्य मिट्टी पर डामर डाल कर किया जा रहा भ्रष्टाचार,मिट्टी को डामर से रंग कर बढ़ाई जा रही सड़क की चौड़ाई, पहले भी इस सड़क में किया गया था भ्रष्टाचार घटिया निर्माण के चलते कम समय में ही जर्जर हो गई थी सड़क,दूसरी बार भी भ्रष्टाचार की मिलावट से बन रही सड़क की उम्र बहुत कम होगी,
    user_प्रवीण कुमार
    प्रवीण कुमार
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • एक फोन पे चौकी हीलै, दूसरे फोन पे थाना गाने पर बनी रील के चक्कर में दरोगा के साथ महिला सिपाही भी घिरी शाहाबाद (हरदोई) 2 अप्रैल। मझिला थाने में तैनात दरोगा और एक महिला सिपाही की वर्दी में वायरल रील ने पुलिस विभाग की किरकिरी करा दी। ड्यूटी के दौरान भाजपा नेता इलियास गाजी के साथ फिल्माए गए वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मियों के साथ भाजपा नेता ने चर्चित गाने पर ‘भौकाल’ दिखाते हुए रील बनाकर वायरल कर दी। जिसे उसी भाजपा नेता की आईडी से वायरल देख पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में पुलिस के दबाव में कथित भाजपा नेता ने वीडियो डिलीट कर दूसरा वीडियो वायरल कर माफी मांगते हुए दारोगा और महिला सिपाही को निर्दोष बताया है। वायरल हुए वीडियो में वर्दीधारी पुलिसकर्मी ड्यूटी के बजाय कैमरे पर ‘स्वैग’ दिखाते नजर आ रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला तूल पकड़ने पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। विभागीय जांच की तैयारी शुरू कर दी गई है और संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। इस सम्बन्ध में हरदोई पुलिस ने एक्स पर जबाब दिया कि संदर्भित प्रकरण में सहायक पुलिस अधीक्षक शाहाबाद को जाँच एवं कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।
    2
    एक फोन पे चौकी हीलै, दूसरे फोन पे थाना 
गाने पर बनी रील के चक्कर में दरोगा के साथ महिला सिपाही भी घिरी 
शाहाबाद (हरदोई) 2 अप्रैल। मझिला थाने में तैनात दरोगा और एक महिला सिपाही की वर्दी में वायरल रील ने पुलिस विभाग की किरकिरी करा दी। ड्यूटी के दौरान भाजपा नेता इलियास गाजी के साथ फिल्माए गए वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही महकमे में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मियों के साथ भाजपा नेता ने चर्चित गाने पर ‘भौकाल’ दिखाते हुए रील बनाकर वायरल कर दी। जिसे उसी भाजपा नेता की आईडी से वायरल देख पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में पुलिस के दबाव में कथित भाजपा नेता ने वीडियो डिलीट कर दूसरा वीडियो वायरल कर माफी मांगते हुए दारोगा और महिला सिपाही को निर्दोष बताया है। वायरल हुए वीडियो में वर्दीधारी पुलिसकर्मी ड्यूटी के बजाय कैमरे पर ‘स्वैग’ दिखाते नजर आ रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मामला तूल पकड़ने पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। विभागीय जांच की तैयारी शुरू कर दी गई है और संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। इस सम्बन्ध में हरदोई पुलिस ने एक्स पर जबाब दिया कि संदर्भित प्रकरण में सहायक पुलिस अधीक्षक शाहाबाद को जाँच एवं कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.