logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांगरमऊ तहसील क्षेत्र अंतर्गत फरीदपुर कट्टर के मजरा मलहन पुरवा गांव में आग के इस तांडव ने कई परिवारों की रोजी रोटी छीन ली है.ग्रामीणों की सारी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी है ।कल्लू पुत्र भगवानदीन के घर में एक बक्से में रखे तीन लाख रुपए समेत 9 लाख की गृहस्थी जल गई.छेदीलाल,मदन पुत्रगण सुखलाल,का नुकसान लगभग 10 लाख रुपए ,राकेश,प्रकाश,धर्मपाल,राजाराम पुत्रगण युगराज,का नुकसान लगभग दो लाख का हुआ है। त्रिलोकी पुत्रगण मकरन 8 लाख का नुकसान हुआ है। ठाकुर और दिनेश का लगभग दो लाख का नुकसान होना बताया जा रहा था.सिपाहीलाल,दिनेश,राज,दयाराम,पुत्रगण छेदीलाल इनका नुकसान लगभग 9 लाख रुपए बताया जा रहा है।यह विकट आग ने लगभग 25 घरों को जलाकर स्वाहा कर दिया.सभी किसानों का ज्यादा नुकसान मशरूम फसल से हुआ है जो कि जल गई है।बताया जा रहा है कि मशरूम के 25 फार्म थे जो जल गए हैं।किसानों ओमप्रकाश,हरिश्चंद्र ने बताया कि एक फर्म तैयार करने में लगभग दो लाख रुपए की लागत आती है। बताया जा रहा है जिस वक्त यह आग लगी उस वक्त पूरे मोहल्ले में बच्चों के शिवा कोई नहीं था.सभी लोग खेतों में गेहूं की फसल काटने गए थे.जैसे ही धमाका हुआ.लोग अपने घरों की ओर भागे लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया. और सब तहश नहस कर दिया.हालांकि इस आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ है।सूचना पर दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची.आग पर काबू ना होता देख ग्रामीणों ने पॉपिंग सेट और नल का प्रयोग कर बाल्टियों से आग बुझाना शुरू किया.आग तीन बजे लगी और तीन घंटे की काफी मशक्कत के बाद शाम 6 बजे आग पर काबू पा लिया गया.छेदीलाल के घर से आग लगी इसी दौरान घर में रखे दो गैस सिलेंडर फट गए.जिससे पूरे मोहल्ले में आग फैल गई.आग के विकराल रूप से लगभग ढाई दर्जन घर जलकर राख हो गए.घर में रखे जेवरात और सामग्री जलकर राख हो गई. सांसद प्रतिनिधि विजय निषाद ने मौके पर पहुंचकर भारी नुकसाया होने की आशंका जताते हुए सरकार से मुंवाअजे की मांग की है।घटना की सूचना के बाद नायब तहसीलदार अशोक शुक्ला हल्का लेखपाल धर्मेंद्र कुमार ने पहुंचकर नुकसान का आकलन किया .तहसील प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी है।आगजनी में लगभग 70 लाख रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है।

2 hrs ago
user_राजकुमार सोनी पत्रकार
राजकुमार सोनी पत्रकार
6265001700017450 बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बांगरमऊ तहसील क्षेत्र अंतर्गत फरीदपुर कट्टर के मजरा मलहन पुरवा गांव में आग के इस तांडव ने कई परिवारों की रोजी रोटी छीन ली है.ग्रामीणों की सारी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी है ।कल्लू पुत्र भगवानदीन के घर में एक बक्से में रखे तीन लाख रुपए समेत 9 लाख की गृहस्थी जल गई.छेदीलाल,मदन पुत्रगण सुखलाल,का नुकसान लगभग 10 लाख रुपए ,राकेश,प्रकाश,धर्मपाल,राजाराम पुत्रगण युगराज,का नुकसान लगभग दो लाख का हुआ है। त्रिलोकी पुत्रगण मकरन 8 लाख का नुकसान हुआ है। ठाकुर और दिनेश का लगभग दो लाख का नुकसान होना बताया जा रहा था.सिपाहीलाल,दिनेश,राज,दयाराम,पुत्रगण छेदीलाल इनका नुकसान लगभग 9 लाख रुपए बताया जा रहा है।यह विकट आग ने लगभग 25 घरों को जलाकर स्वाहा कर दिया.सभी किसानों का ज्यादा नुकसान मशरूम फसल से हुआ है जो कि जल गई है।बताया जा रहा है कि मशरूम के 25 फार्म थे जो जल गए हैं।किसानों ओमप्रकाश,हरिश्चंद्र ने बताया कि एक फर्म तैयार करने में लगभग दो लाख रुपए की लागत आती है। बताया जा रहा है जिस वक्त यह आग लगी उस वक्त पूरे मोहल्ले में बच्चों के शिवा कोई नहीं था.सभी लोग खेतों में गेहूं की फसल काटने

गए थे.जैसे ही धमाका हुआ.लोग अपने घरों की ओर भागे लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया. और सब तहश नहस कर दिया.हालांकि इस आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ है।सूचना पर दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची.आग पर काबू ना होता देख ग्रामीणों ने पॉपिंग सेट और नल का प्रयोग कर बाल्टियों से आग बुझाना शुरू किया.आग तीन बजे लगी और तीन घंटे की काफी मशक्कत के बाद शाम 6 बजे आग पर काबू पा लिया गया.छेदीलाल के घर से आग लगी इसी दौरान घर में रखे दो गैस सिलेंडर फट गए.जिससे पूरे मोहल्ले में आग फैल गई.आग के विकराल रूप से लगभग ढाई दर्जन घर जलकर राख हो गए.घर में रखे जेवरात और सामग्री जलकर राख हो गई. सांसद प्रतिनिधि विजय निषाद ने मौके पर पहुंचकर भारी नुकसाया होने की आशंका जताते हुए सरकार से मुंवाअजे की मांग की है।घटना की सूचना के बाद नायब तहसीलदार अशोक शुक्ला हल्का लेखपाल धर्मेंद्र कुमार ने पहुंचकर नुकसान का आकलन किया .तहसील प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी है।आगजनी में लगभग 70 लाख रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फर्रुखाबाद जनपद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 15 वर्षीय किशोरी का शव पांच दिन बाद बोरे में बंद काली नदी किनारे बरामद हुआ। घटना को लेकर परिजनों ने थाना नवाबगंज पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, किशोरी कुछ दिन पहले अपने पड़ोस के एक युवक के साथ फरार हो गई थी। आरोप है कि युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ करीब 50 हजार रुपये नकद व लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात भी ले गया। परिजनों का यह भी कहना है कि युवक ने किशोरी को नींद की गोलियां दी थीं, जबकि किशोरी ने भी घरवालों को दूध में गोलियां मिलाकर बेहोश किया था। पीड़ित पिता का आरोप है कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद थाना नवाबगंज में नामजद तहरीर दी, लेकिन थाना प्रभारी राजीव कुमार ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की। दबाव बनने पर अगले दिन एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन पुलिस ने सिर्फ औपचारिकता निभाई। घटना का दुखद अंत तब हुआ जब किशोरी का शव थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र में काली नदी किनारे बोरे में बंद मिला। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन परिजनों में आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं
    4
    फर्रुखाबाद जनपद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 15 वर्षीय किशोरी का शव पांच दिन बाद बोरे में बंद काली नदी किनारे बरामद हुआ। घटना को लेकर परिजनों ने थाना नवाबगंज पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार, किशोरी कुछ दिन पहले अपने पड़ोस के एक युवक के साथ फरार हो गई थी। आरोप है कि युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ करीब 50 हजार रुपये नकद व लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात भी ले गया। परिजनों का यह भी कहना है कि युवक ने किशोरी को नींद की गोलियां दी थीं, जबकि किशोरी ने भी घरवालों को दूध में गोलियां मिलाकर बेहोश किया था।
पीड़ित पिता का आरोप है कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद थाना नवाबगंज में नामजद तहरीर दी, लेकिन थाना प्रभारी राजीव कुमार ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की। दबाव बनने पर अगले दिन एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन पुलिस ने सिर्फ औपचारिकता निभाई।
घटना का दुखद अंत तब हुआ जब किशोरी का शव थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र में काली नदी किनारे बोरे में बंद मिला। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन परिजनों में आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं
    user_Himanshu Lala Sampadak Janata
    Himanshu Lala Sampadak Janata
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मासूम के साथ अनहोनी की आशंका: लापता बच्ची 1 घंटे बाद बदहाल लौटी, सुनवाई न होने पर पुलिस पर भी उठे सवाल राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। जनपद के ठठिया थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक 4 वर्षीय मासूम बच्ची घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई और करीब एक घंटे बाद बदहाल हालत में बिना कपड़ों के घर लौट आई। घटना के बाद परिजनों ने पड़ोस की एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा खेड़ा निवासी पुष्पा राजपूत की 4 वर्षीय पौत्री 29 मार्च की सुबह करीब 9:45 बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गई। बच्ची के लापता होते ही परिवार में हड़कंप मच गया और परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला से भी पूछताछ की गई, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। करीब एक घंटे बाद बच्ची अचानक घर लौट आई। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया कि पड़ोस की महिला उसे अपने घर ले गई थी, जहां उसके कपड़े उतरवाए गए, उसे डराया-धमकाया गया और मारपीट भी की गई। बच्ची की यह बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए और परिवार में दहशत का माहौल बन गया। आरोप है कि जब परिवार के लोग उक्त महिला के घर शिकायत करने पहुंचे तो उसने अभद्र व्यवहार किया और झगड़ा करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घटना के बाद से पीड़ित परिवार भय और आक्रोश के बीच न्याय की गुहार लगा रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत ठठिया थाने में की, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उल्टा आरोप है कि ठठिया कस्बा इंचार्ज के दरोगा उनके घर पहुंचा और कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही चुप रहने की नसीहत दी तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस पूरे प्रकरण पर क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह ने बताया कि दरोगा और पीड़ित पक्ष को बुलाकर आमने-सामने पूछताछ की जाएगी। यदि दरोगा दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मासूम के साथ अनहोनी की आशंका: लापता बच्ची 1 घंटे बाद बदहाल लौटी, सुनवाई न होने पर पुलिस पर भी उठे सवाल
राजेंद्र सिंह धुऑंधार 
कन्नौज। जनपद के ठठिया थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक 4 वर्षीय मासूम बच्ची घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई और करीब एक घंटे बाद बदहाल हालत में बिना कपड़ों के घर लौट आई। घटना के बाद परिजनों ने पड़ोस की एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा खेड़ा निवासी पुष्पा राजपूत की 4 वर्षीय पौत्री 29 मार्च की सुबह करीब 9:45 बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गई। बच्ची के लापता होते ही परिवार में हड़कंप मच गया और परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला से भी पूछताछ की गई, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।
करीब एक घंटे बाद बच्ची अचानक घर लौट आई। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया कि पड़ोस की महिला उसे अपने घर ले गई थी, जहां उसके कपड़े उतरवाए गए, उसे डराया-धमकाया गया और मारपीट भी की गई। बच्ची की यह बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए और परिवार में दहशत का माहौल बन गया।
आरोप है कि जब परिवार के लोग उक्त महिला के घर शिकायत करने पहुंचे तो उसने अभद्र व्यवहार किया और झगड़ा करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घटना के बाद से पीड़ित परिवार भय और आक्रोश के बीच न्याय की गुहार लगा रहा है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत ठठिया थाने में की, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उल्टा आरोप है कि ठठिया कस्बा इंचार्ज के दरोगा उनके घर पहुंचा और कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही चुप रहने की नसीहत दी तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
इस मामले में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस पूरे प्रकरण पर क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह ने बताया कि दरोगा और पीड़ित पक्ष को बुलाकर आमने-सामने पूछताछ की जाएगी। यदि दरोगा दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • ok
    1
    ok
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • सिगरोशी रोड बनते ही खराब हो गई नगर पालिका और सभा सद दोनों सो रहे इसमें भी खूब मिलावट
    1
    सिगरोशी रोड बनते ही  खराब हो गई नगर पालिका और सभा सद दोनों सो रहे इसमें भी खूब मिलावट
    user_पंकज वर्मा
    पंकज वर्मा
    Voice of people उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *‼️उन्नाव में आस्था का विस्फोट! सिविल लाइन धाम बना भक्ति का सुपरपावर बालाजी जन्मोत्सव में उमड़ा जनसैलाब!...‼️* *➡️जयकारों से गूंजा उन्नाव! बालाजी जन्मोत्सव में टूटा रिकॉर्ड सिविल लाइन धाम में उमड़ी लाखों की आस्था!...* *➡️भक्ति का तूफान LIVE! सिविल लाइन धाम में बालाजी जन्मोत्सव ने मचाया धमाका हजारों भक्तों ने पाया प्रसाद!...* *➡️उन्नाव बना आस्था का केंद्र! बालाजी जन्मोत्सव में उमड़ा सैलाब हर जुबान पर जय श्री राम जय बालाजी!..* *Co-editor* *Shyam Ji Gupta* 9452930700 8738946333
    1
    *‼️उन्नाव में आस्था का विस्फोट! सिविल लाइन धाम बना भक्ति का सुपरपावर बालाजी जन्मोत्सव में उमड़ा जनसैलाब!...‼️*
*➡️जयकारों से गूंजा उन्नाव! बालाजी जन्मोत्सव में टूटा रिकॉर्ड सिविल लाइन धाम में उमड़ी लाखों की आस्था!...*
*➡️भक्ति का तूफान LIVE! सिविल लाइन धाम में  बालाजी जन्मोत्सव ने मचाया धमाका हजारों भक्तों ने पाया प्रसाद!...* 
*➡️उन्नाव बना आस्था का केंद्र! बालाजी जन्मोत्सव में उमड़ा सैलाब हर जुबान पर जय श्री राम जय बालाजी!..*
*Co-editor* 
*Shyam Ji Gupta* 
9452930700
8738946333
    user_Shyam ji gupta
    Shyam ji gupta
    Media Consultant उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • महाराष्ट्र से एक बेहद दर्दनाक और इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद के दौरान एक शख्स ने एक पिता से उसका बेटा छीनकर उसे सड़क पर पटक-पटक कर मार डाला। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी का दिल दहल उठा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपना आपा खो दिया और मासूम बच्चे पर हैवानियत की हदें पार कर दीं। पिता के सामने ही उसके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ने की मांग तेज कर दी है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा कर रहे हैं और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि समाज में एक सख्त संदेश जाए और भविष्य में कोई इस तरह की घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न करे। महाराष्ट्र सरकार और पुलिस प्रशासन से अपील की जा रही है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर उसे ऐसी सजा दी जाए, जो समाज के लिए एक उदाहरण बने।
    1
    महाराष्ट्र से एक बेहद दर्दनाक और इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद के दौरान एक शख्स ने एक पिता से उसका बेटा छीनकर उसे सड़क पर पटक-पटक कर मार डाला। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी का दिल दहल उठा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपना आपा खो दिया और मासूम बच्चे पर हैवानियत की हदें पार कर दीं। पिता के सामने ही उसके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ने की मांग तेज कर दी है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा कर रहे हैं और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि समाज में एक सख्त संदेश जाए और भविष्य में कोई इस तरह की घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न करे।
महाराष्ट्र सरकार और पुलिस प्रशासन से अपील की जा रही है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर उसे ऐसी सजा दी जाए, जो समाज के लिए एक उदाहरण बने।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • हरदोई: मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत आज जिला कलेक्ट्रेट सभागार में "हक की बात जिलाधिकारी के साथ" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने महिला सशक्तिकरण को लेकर घरेलू हिंसा और महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी ली और त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी और अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    हरदोई: मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत आज जिला कलेक्ट्रेट सभागार में "हक की बात जिलाधिकारी के साथ" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने महिला सशक्तिकरण को लेकर घरेलू हिंसा और महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी ली और त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी और अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Himanshu Lala Sampadak Janata
    Himanshu Lala Sampadak Janata
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Ramadhar Kumar
    2
    Post by Ramadhar Kumar
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भदोही: ग्राम सभा चौखड़ी बड़ागांव में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई, जिससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक लगी आग से ट्रांसफार्मर जलकर क्षतिग्रस्त हो गया और गांव अंधेरे में डूब गया। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल चुका था। बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण ग्रामीणों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है क्योंकि कई घरों में मोटर से पानी भरा जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर की खराब स्थिति के बारे में शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, जिससे यह बड़ी घटना हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
    1
    भदोही: ग्राम सभा चौखड़ी बड़ागांव में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई, जिससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक लगी आग से ट्रांसफार्मर जलकर क्षतिग्रस्त हो गया और गांव अंधेरे में डूब गया।
बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल चुका था। बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण ग्रामीणों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है क्योंकि कई घरों में मोटर से पानी भरा जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर की खराब स्थिति के बारे में शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, जिससे यह बड़ी घटना हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.