Shuru
Apke Nagar Ki App…
support can you search jazz support kg School Facebook family
Ramadhar Kumar
support can you search jazz support kg School Facebook family
- Mahendra diwakarसिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेशBhagwan unki atma ko Shanti pradan Karen1 hr ago
- Mahendra diwakarसिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश😂1 hr ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ok1
- केविल बक्सा फूंकने से दो मुहल्लों को बिजली गुल पारेषण केंद्र कठिका से न्यू झींझक विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन में अक्षयवट आश्रम के पास केबल बॉक्स फटने से गुरुवार को भोलानगर और खानपुर रोड मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब साढ़े चार घंटे तक सप्लाई ठप रहने से लोगों को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा।1
- कानपुर देहात कानपुर सेंट्रल से चलने वाली फफूंड पैसेंजर मे होती है अनाप सनाप भीड़ महिला, बच्चे बुजुर्ग लोग नहीं कर पारहे यात्रा क्यों की पनकी धाम स्टेशन पर भारी भीड़ के कारण बहुत लोगों की छूट जाती है ट्रैन पहले यह ट्रैन 12,डिब्बे की होती थी अब सिर्फ 8,डिब्बे की ट्रैन चलाई जारही है जिसकी वजह से बहुत सी सवारी नहीं चढ़ पाते ट्रैन मे रेलवे की सबसे बड़ी गलती के कारण लोग होते परेशान1
- औरैया जनपद में प्रशासन द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह अभियान सदर तहसील के ग्राम राजंदाजपुर में चलाया गया, जहां सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। प्रशासनिक टीम ने थाना औरैया के पुलिस बल की मौजूदगी में खसरा संख्या 325, जो कि तालाब की भूमि है और जिसका क्षेत्रफल 0.0610 हेक्टेअर है, तथा खसरा संख्या 327, जो बंजर भूमि है और जिसका क्षेत्रफल 0.0400 हेक्टेअर है, को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से निर्मित बाउंड्रीवाल को ध्वस्त किया गया। जानकारी के अनुसार सर्वेश नामक व्यक्ति द्वारा इन दोनों भूखंडों पर बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा कर लिया गया था। प्रशासन को शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की गई। मौके पर राजस्व विभाग की टीम भी उपस्थित रही, जिसने भूमि की पैमाइश कर कब्जे की पुष्टि की। इस कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन द्वारा मुक्त कराई गई इस सरकारी भूमि की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है। और जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा ने शुक्रवार की सुबह 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि सरकारी संपत्तियों को सुरक्षित रखा जा सके और उनका सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।1
- Post by MV news (RNI-33081/78)1
- औरैया जिले के कस्बा बिधूना के अछल्दा रोड स्थित संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अपने बच्चों की अंकतालिका देखकर अभिभावक खुशी से झूम उठे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अग्निहोत्री द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है। अजय अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि विद्यालय के नए कैंपस में कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए स्कूल परिसर में विशेष काउंटर खोले गए हैं, जहां अभिभावक आसानी से अपने बच्चों का प्रवेश करा सकते हैं। नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन द्वारा विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। विद्यालय के संस्थापक एवं डायरेक्टर रमेश चंद्र अग्निहोत्री और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अग्निहोत्री ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं नए कैंपस में संचालित की जाएंगी, जबकि पुरानी बिल्डिंग में भी शिक्षण कार्य जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि नए परिसर में खेल मैदान, प्रयोगशालाएं, आधुनिक शौचालय और हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है। पर्यावरण संरक्षण के तहत बड़ी संख्या में पौधरोपण भी किया गया है। क्षेत्र के अभिभावकों और छात्रों में नए विद्यालय को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।1
- गलुवापुर गांव में अवैध कब्जे पर प्रशासन का कड़ा प्रहार: 72 घंटे में जमीन खाली करने का अल्टीमेटम डेरापुर क्षेत्र के गलुवापुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कब्जाधारियों को 72 घंटे के भीतर जमीन खाली करने की अंतिम चेतावनी जारी की है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत मिलने के बाद की गई। दत्तमपुर रोड स्थित गाटा संख्या 543, जिसका क्षेत्रफल लगभग 0.461 हेक्टेयर (करीब 5 बिस्वा) है, ग्राम पंचायत की संपत्ति के रूप में दर्ज है। आरोप है कि दस्तमपुर निवासी लाली पत्नी लालू कठेरिया द्वारा इस सरकारी जमीन पर अस्थायी “बंगला” रखकर अवैध कब्जा कर लिया गया था। शिकायत मिलते ही राजस्व विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम में नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी, क्षेत्रीय लेखपाल मनोज सचान, चौकी इंचार्ज गिरीश चंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचे, वहीं ग्राम प्रधान रेखा देवी भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित पक्ष को तत्काल कब्जा हटाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए जमीन खाली कराएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने दोहराया कि ग्राम समाज की सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चौकी इंचार्ज दस्तमपुर गिरीश चंद्र ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर कब्जा हटाने के लिए संबंधित पक्ष को तीन दिन का अंतिम समय दिया गया है। समय सीमा पूरी होने के बाद प्रशासन द्वारा आगे की कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- Post by Ramadhar Kumar2