logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस लाइन में लगा आयुष वेलनेस शिविर, जवानों और उनके परिजनों को दी स्वस्थ रहने की सलाह एक सैकड़ा से अधिक पुलिसकर्मियों व परिवार के सदस्यों को वितरित की गई होम्योपैथिक दवाएं, योग और प्राकृतिक चिकित्सा के बताए लाभ औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत आयुष विभाग, होम्योपैथिक विभाग एवं पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में योग वेलनेस सेंटर के सहयोग से रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन औरैया में एक दिवसीय बामा वेलनेस कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में करीब एक सैकड़ा पुलिस अधिकारियों, जवानों और उनके परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देने के साथ होम्योपैथिक दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में रिजर्व पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक पारसनाथ चौधरी की विशेष उपस्थिति रही। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की प्रभारी डॉ. परवीन और फार्मासिस्ट अवधेश कुमार ने मरीजों को दवाएं वितरित कीं। वहीं वरिष्ठ योग प्रशिक्षक एवं योग व प्राकृतिक चिकित्सक योगेंद्र कुमार मिश्र ने पुलिसकर्मियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की भागदौड़ भरी दिनचर्या और अनियमित खानपान के कारण अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं सामने आती हैं। ऐसी परेशानियों से बचने के लिए नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और अच्छी आदतें अपनाना जरूरी है। बिना आवश्यकता जांच और दवाइयों के पीछे भागने के बजाय जीवनशैली में सुधार कर भी काफी हद तक स्वस्थ रहा जा सकता है। शिविर में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान होम्योपैथिक कर्मचारी नितिन राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

6 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

पुलिस लाइन में लगा आयुष वेलनेस शिविर, जवानों और उनके परिजनों को दी स्वस्थ रहने की सलाह एक सैकड़ा से अधिक पुलिसकर्मियों व परिवार के सदस्यों को वितरित की गई होम्योपैथिक दवाएं, योग और प्राकृतिक चिकित्सा के बताए लाभ औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत आयुष विभाग, होम्योपैथिक विभाग एवं पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में योग वेलनेस सेंटर के सहयोग से रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन औरैया में एक दिवसीय बामा वेलनेस कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में करीब एक सैकड़ा पुलिस अधिकारियों, जवानों और उनके परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देने के साथ होम्योपैथिक दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में रिजर्व पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक पारसनाथ चौधरी की विशेष उपस्थिति रही। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की प्रभारी डॉ. परवीन और फार्मासिस्ट अवधेश कुमार ने मरीजों को दवाएं वितरित कीं। वहीं वरिष्ठ योग प्रशिक्षक एवं योग व प्राकृतिक चिकित्सक योगेंद्र कुमार मिश्र ने पुलिसकर्मियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की भागदौड़ भरी दिनचर्या और अनियमित खानपान के कारण अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं सामने आती हैं। ऐसी परेशानियों से बचने के लिए नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और अच्छी आदतें अपनाना जरूरी है। बिना आवश्यकता जांच और दवाइयों के पीछे भागने के बजाय जीवनशैली में सुधार कर भी काफी हद तक स्वस्थ रहा जा सकता है। शिविर में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान होम्योपैथिक कर्मचारी नितिन राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पुलिस लाइन में लगा आयुष वेलनेस शिविर, जवानों और उनके परिजनों को दी स्वस्थ रहने की सलाह एक सैकड़ा से अधिक पुलिसकर्मियों व परिवार के सदस्यों को वितरित की गई होम्योपैथिक दवाएं, योग और प्राकृतिक चिकित्सा के बताए लाभ औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत आयुष विभाग, होम्योपैथिक विभाग एवं पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में योग वेलनेस सेंटर के सहयोग से रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन औरैया में एक दिवसीय बामा वेलनेस कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में करीब एक सैकड़ा पुलिस अधिकारियों, जवानों और उनके परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देने के साथ होम्योपैथिक दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में रिजर्व पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक पारसनाथ चौधरी की विशेष उपस्थिति रही। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की प्रभारी डॉ. परवीन और फार्मासिस्ट अवधेश कुमार ने मरीजों को दवाएं वितरित कीं। वहीं वरिष्ठ योग प्रशिक्षक एवं योग व प्राकृतिक चिकित्सक योगेंद्र कुमार मिश्र ने पुलिसकर्मियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की भागदौड़ भरी दिनचर्या और अनियमित खानपान के कारण अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं सामने आती हैं। ऐसी परेशानियों से बचने के लिए नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और अच्छी आदतें अपनाना जरूरी है। बिना आवश्यकता जांच और दवाइयों के पीछे भागने के बजाय जीवनशैली में सुधार कर भी काफी हद तक स्वस्थ रहा जा सकता है। शिविर में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान होम्योपैथिक कर्मचारी नितिन राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    पुलिस लाइन में लगा आयुष वेलनेस शिविर, जवानों और उनके परिजनों को दी स्वस्थ रहने की सलाह
एक सैकड़ा से अधिक पुलिसकर्मियों व परिवार के सदस्यों को वितरित की गई होम्योपैथिक दवाएं, योग और प्राकृतिक चिकित्सा के बताए लाभ
औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत आयुष विभाग, होम्योपैथिक विभाग एवं पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में योग वेलनेस सेंटर के सहयोग से रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन औरैया में एक दिवसीय बामा वेलनेस कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में करीब एक सैकड़ा पुलिस अधिकारियों, जवानों और उनके परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देने के साथ होम्योपैथिक दवाओं का वितरण किया गया।
शिविर में रिजर्व पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक पारसनाथ चौधरी की विशेष उपस्थिति रही। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की प्रभारी डॉ. परवीन और फार्मासिस्ट अवधेश कुमार ने मरीजों को दवाएं वितरित कीं। वहीं वरिष्ठ योग प्रशिक्षक एवं योग व प्राकृतिक चिकित्सक योगेंद्र कुमार मिश्र ने पुलिसकर्मियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के तरीके बताए।
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की भागदौड़ भरी दिनचर्या और अनियमित खानपान के कारण अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं सामने आती हैं। ऐसी परेशानियों से बचने के लिए नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और अच्छी आदतें अपनाना जरूरी है। बिना आवश्यकता जांच और दवाइयों के पीछे भागने के बजाय जीवनशैली में सुधार कर भी काफी हद तक स्वस्थ रहा जा सकता है।
शिविर में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान होम्योपैथिक कर्मचारी नितिन राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जमीन विवाद में नया मोड़, न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद घर में रह रही महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप 🚨 बड़ी खबर | औरैया जमीन विवाद में नया मोड़, न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद घर में रह रही महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप 📍 किल्लामपुर, थाना अछल्दा, जनपद औरैया। जनपद औरैया के थाना अछल्दा क्षेत्र की इटैली चौकी से जमीन विवाद का एक मामला सामने आया है। किल्लामपुर निवासी मरियम बेगम का आरोप है कि अपने परिवार की जमीन पर हक पाने के लिए उन्हें लंबे समय से अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पीड़ित पक्ष के अनुसार, जमीन से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद घर में रह रही महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। महिलाओं का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मामले में निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अब सवाल यह है कि जब जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, तो कानून को अपने हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई कब होगी? 📰 रिपोर्ट: शान मोहम्मद | औरैया
    1
    जमीन विवाद में नया मोड़, न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद घर में रह रही महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप
🚨 बड़ी खबर | औरैया
जमीन विवाद में नया मोड़, न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद घर में रह रही महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप
📍 किल्लामपुर, थाना अछल्दा, जनपद औरैया।
जनपद औरैया के थाना अछल्दा क्षेत्र की इटैली चौकी से जमीन विवाद का एक मामला सामने आया है। किल्लामपुर निवासी मरियम बेगम का आरोप है कि अपने परिवार की जमीन पर हक पाने के लिए उन्हें लंबे समय से अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, जमीन से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद घर में रह रही महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।
महिलाओं का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मामले में निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
अब सवाल यह है कि जब जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, तो कानून को अपने हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई कब होगी?
📰 रिपोर्ट: शान मोहम्मद | औरैया
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Insurance Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दवाइयों की आड़ में शराब की तस्करी करने वाला कन्नौज का तस्कर औरैया में गिरफ्तार, ₹6 लाख की अवैध शराब बरामद औरैया। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान अजीतमल थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अनंतराम टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान भटा रोड सर्विस लेन से एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त रामकुमार (30 वर्ष), निवासी महादेव पुर्वा, थाना इंदरगढ़ (कन्नौज) है। पुलिस ने उसके कब्जे से डाक पार्सल लिखे एक आयशर लोडर (BR 11 GD 8828) से चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब की 80 पेटियां बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये है। इसके साथ ही भ्रमित करने के लिए रखी गईं 83 पैकेट दवाइयां और बिल्टी भी जब्त की गई हैं। तस्करी में इस्तेमाल लोडर की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में तस्कर ने कुबूल किया कि वह किसी को शक न हो, इसलिए डाक पार्सल गाड़ी में दवाइयों के नीचे छिपाकर चंडीगढ़ से सस्ते दामों पर शराब लाता था और ड्राई स्टेट बिहार में ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता था। अभियुक्त पूर्व में भी बिहार के मोतिहारी और मुजफ्फरपुर जिलों से दो बार जेल जा चुका है। अजीतमल थाने में अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अजीतमल प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा और स्वाट टीम प्रभारी समित चौधरी शामिल रहे।
    4
    दवाइयों की आड़ में शराब की तस्करी करने वाला कन्नौज का तस्कर औरैया में गिरफ्तार, ₹6 लाख की अवैध शराब बरामद
औरैया। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान अजीतमल थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अनंतराम टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान भटा रोड सर्विस लेन से एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पकड़ा गया अभियुक्त रामकुमार (30 वर्ष), निवासी महादेव पुर्वा, थाना इंदरगढ़ (कन्नौज) है। पुलिस ने उसके कब्जे से डाक पार्सल लिखे एक आयशर लोडर (BR 11 GD 8828) से चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब की 80 पेटियां बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये है। इसके साथ ही भ्रमित करने के लिए रखी गईं 83 पैकेट दवाइयां और बिल्टी भी जब्त की गई हैं। तस्करी में इस्तेमाल लोडर की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में तस्कर ने कुबूल किया कि वह किसी को शक न हो, इसलिए डाक पार्सल गाड़ी में दवाइयों के नीचे छिपाकर चंडीगढ़ से सस्ते दामों पर शराब लाता था और ड्राई स्टेट बिहार में ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता था। अभियुक्त पूर्व में भी बिहार के मोतिहारी और मुजफ्फरपुर जिलों से दो बार जेल जा चुका है। अजीतमल थाने में अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अजीतमल प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा और स्वाट टीम प्रभारी समित चौधरी शामिल रहे।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • औरैया पुलिस द्धारा सहायता शिविर के सायबर सुरक्षा कार्यक्रम का हुआ आयोजन औरैया। रविवार को उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया के तत्वाधान में बृहद विधिक जागरुकता / सहायता शिविर (मेगा कैम्प) में औरैया पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा कार्यक्रम शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आम जनमानस को साइबर अपराधों से सुरक्षा हेतु जानकारी साझा की गयी।
    1
    औरैया पुलिस द्धारा सहायता शिविर के सायबर सुरक्षा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
औरैया। रविवार को उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया के तत्वाधान में बृहद विधिक जागरुकता / सहायता शिविर (मेगा कैम्प) में औरैया पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा कार्यक्रम शिविर का आयोजन किया गया।  जिसमें आम जनमानस को साइबर अपराधों से सुरक्षा हेतु जानकारी साझा की गयी।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दिलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उप्र में इतना बढ़ा अंधेर चल रहा है ,जो भी देखे मेरी मदद करें आज भी पत्नी बच्चे अपने घर में नहीं रह पा रहे , अपराधियों ने मारपीट घर घिराव किया आग लगाई , कट्टा अधिया लगाया उन्हें गिरफ्दार नहीं किया , उन्हें आग का नुकसान मेरा हुआ उन्हें मुवावजा दे रहे मारपीट घर घिराव किया कट्टा लगाया उन्हें गाडियां दे रहे हैं ,मेरी होमगार्ड की जगह पर पुलिस और आई पीएस बना रहे हैं ,सब कुछ जानते हुए अंधेर हो रहा है
    1
    दिलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उप्र में इतना बढ़ा अंधेर चल रहा है ,जो भी देखे मेरी मदद करें आज भी पत्नी बच्चे अपने घर में नहीं रह पा रहे , अपराधियों ने मारपीट घर घिराव किया आग लगाई , कट्टा अधिया लगाया उन्हें गिरफ्दार नहीं किया , उन्हें आग का नुकसान मेरा हुआ उन्हें मुवावजा दे रहे मारपीट घर घिराव किया कट्टा लगाया उन्हें गाडियां दे रहे हैं ,मेरी होमगार्ड की जगह पर पुलिस और आई पीएस बना रहे हैं ,सब कुछ जानते हुए अंधेर हो रहा है
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सिकंदरा में सरदार पटेल स्मृति सेवा संस्थान ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, उनके आदर्शों पर चलने का किया आह्वान सिकंदरा। कस्बे के छत्रपति शिवाजी गेस्ट हाउस में रविवार दोपहर दो बजे सरदार पटेल स्मृति सेवा संस्थान की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कमलेश कटियार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के नेता पवन कटियार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व और देश की एकता व अखंडता में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से सरदार पटेल के आदर्शों और बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व विधायक मिथिलेश कटियार, डॉ. शिवनाथ कटियार, मनोज कटियार, स्वदेश कटियार, रामासरे वर्मा, रामचंद्र कटियार, मोहम्मद मारूफ, प्रेम नारायण कटियार, रामू यादव, श्यामू यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    1
    सिकंदरा में सरदार पटेल स्मृति सेवा संस्थान ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, उनके आदर्शों पर चलने का किया आह्वान
सिकंदरा। कस्बे के छत्रपति शिवाजी गेस्ट हाउस में रविवार दोपहर दो बजे सरदार पटेल स्मृति सेवा संस्थान की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कमलेश कटियार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के नेता पवन कटियार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व और देश की एकता व अखंडता में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से सरदार पटेल के आदर्शों और बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस दौरान पूर्व विधायक मिथिलेश कटियार, डॉ. शिवनाथ कटियार, मनोज कटियार, स्वदेश कटियार, रामासरे वर्मा, रामचंद्र कटियार, मोहम्मद मारूफ, प्रेम नारायण कटियार, रामू यादव, श्यामू यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रातों रात जोत दिया आलू का खेत 5 लाख रुपए नुक्सान का आरोप
    1
    रातों रात जोत दिया आलू का खेत 5 लाख रुपए नुक्सान का आरोप
    user_इटावा एक्सप्रेस etawah express
    इटावा एक्सप्रेस etawah express
    पत्रकार Etawah, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • जरूरतमंदों के लिए दिसंबर से शुरू होगी 'नेकी की दीवार', विचित्र पहल सेवा समिति ने की बैठक औरैया। समाजसेवी संगठन 'विचित्र पहल सेवा समिति' (पंजीकृत) की एक आवश्यक बैठक रविवार को ब्लॉक गेट के समीप स्थित अटल आश्रय गृह में संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में आगामी शीत ऋतु को देखते हुए खुले आसमान के नीचे रहने वाले बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के लिए 'नेकी की दीवार' नामक निःशुल्क वस्त्र बैंक शुरू करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता (एडवोकेट) ने बताया कि संस्था पिछले 5 वर्षों से हर साल अटल आश्रय गृह में इस निःशुल्क वस्त्र बैंक का सफल संचालन कर रही है। इस वर्ष भी दिसंबर माह से इसका विधिवत संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने वस्त्र बैंक भवन का स्थलीय निरीक्षण भी किया। संस्थापक ने समाज के सक्षम और दयावान लोगों से अपील करते हुए कहा कि कई लोगों के पास ठंड से बचने के लिए कपड़े नहीं हैं, वहीं कई घरों में ऐसे अनुपयोगी वस्त्र रखे हैं जिनकी उन्हें जरूरत नहीं है। ऐसे लोग अपने घरों के अनुपयोगी लेकिन साफ-सुथरे और पहनने योग्य ऊनी कपड़े प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक अटल आश्रय गृह, औरैया में जमा करा सकते हैं, ताकि समय पर संग्रह कर जरूरतमंदों को वितरित किया जा सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. शिव कुमार सोनी, सेवानिवृत्त बैंक कर्मी शेखर गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा, राम आसरे गुप्ता, कुलदीप बाजपेई, समाजसेवी एल.एन.गुप्ता, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरू), संतराम, अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) और संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    4
    जरूरतमंदों के लिए दिसंबर से शुरू होगी 'नेकी की दीवार', विचित्र पहल सेवा समिति ने की बैठक
औरैया। समाजसेवी संगठन 'विचित्र पहल सेवा समिति' (पंजीकृत) की एक आवश्यक बैठक रविवार को ब्लॉक गेट के समीप स्थित अटल आश्रय गृह में संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में आगामी शीत ऋतु को देखते हुए खुले आसमान के नीचे रहने वाले बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के लिए 'नेकी की दीवार' नामक निःशुल्क वस्त्र बैंक शुरू करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता (एडवोकेट) ने बताया कि संस्था पिछले 5 वर्षों से हर साल अटल आश्रय गृह में इस निःशुल्क वस्त्र बैंक का सफल संचालन कर रही है। इस वर्ष भी दिसंबर माह से इसका विधिवत संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने वस्त्र बैंक भवन का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
संस्थापक ने समाज के सक्षम और दयावान लोगों से अपील करते हुए कहा कि कई लोगों के पास ठंड से बचने के लिए कपड़े नहीं हैं, वहीं कई घरों में ऐसे अनुपयोगी वस्त्र रखे हैं जिनकी उन्हें जरूरत नहीं है। ऐसे लोग अपने घरों के अनुपयोगी लेकिन साफ-सुथरे और पहनने योग्य ऊनी कपड़े प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक अटल आश्रय गृह, औरैया में जमा करा सकते हैं, ताकि समय पर संग्रह कर जरूरतमंदों को वितरित किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. शिव कुमार सोनी, सेवानिवृत्त बैंक कर्मी शेखर गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा, राम आसरे गुप्ता, कुलदीप बाजपेई, समाजसेवी एल.एन.गुप्ता, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरू), संतराम, अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) और संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.