logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धौलपुर जिले के सरमथुरा में हाल ही में घोषित नीट परीक्षा परिणाम में चयनित होने पर दक्ष जादौन और स्नेहा राजावत का राजपूत समाज के गणमान्य लोगों द्वारा स्वागत और सम्मान किया गया। समाज बंधुओं ने दोनों चयनित बच्चों को साफा बांधकर और माल्यार्पण कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। दोनों बच्चों के चयन पर समाज में हर्ष का माहौल है। उपखंड के सिरोना गांव निवासी दक्ष जादौन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरमथुरा के आदर्श विद्या मंदिर से पूरी की है। दक्ष ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने नियमित रूप से आठ से दस घंटे पढ़ाई की। दक्ष के परिवार के लिए यह लगातार दूसरी बड़ी उपलब्धि है, उनके बड़े भाई कृष्ण प्रताप सिंह जादौन का भी वर्ष 2023 में नीट यूजी में चयन हुआ था। दक्ष के पिता जितेंद्र सिंह जादौन एक निजी अध्यापक हैं। वहीं, नीट में सफलता पाने वाली स्नेहा राजावत के पिता गजेंद्र सिंह राजावत निजी विद्यालय संचालक हैं और स्नेहा ने अपनी कड़ी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर राजपूत समाज के अध्यक्ष भोला सिंह जादौन ने कहा कि समाज के बच्चों को इनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है, सतत प्रयास और मेहनत से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर ज्ञान सिंह परमार, कप्तान सिंह जादौन, सोमू सिंह, गजेंद्र सिंह, उद्यम सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रेम सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

23 hrs ago
user_Dileep parmar
Dileep parmar
Local News Reporter सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
23 hrs ago

धौलपुर जिले के सरमथुरा में हाल ही में घोषित नीट परीक्षा परिणाम में चयनित होने पर दक्ष जादौन और स्नेहा राजावत का राजपूत समाज के गणमान्य लोगों द्वारा स्वागत और सम्मान किया गया। समाज बंधुओं ने दोनों चयनित बच्चों को साफा बांधकर और माल्यार्पण कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। दोनों बच्चों के चयन पर समाज में हर्ष का माहौल है। उपखंड के सिरोना गांव निवासी दक्ष जादौन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरमथुरा के आदर्श विद्या मंदिर से पूरी की है। दक्ष ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने नियमित रूप से आठ से दस घंटे पढ़ाई की। दक्ष के परिवार के लिए यह लगातार दूसरी बड़ी उपलब्धि है, उनके बड़े

भाई कृष्ण प्रताप सिंह जादौन का भी वर्ष 2023 में नीट यूजी में चयन हुआ था। दक्ष के पिता जितेंद्र सिंह जादौन एक निजी अध्यापक हैं। वहीं, नीट में सफलता पाने वाली स्नेहा राजावत के पिता गजेंद्र सिंह राजावत निजी विद्यालय संचालक हैं और स्नेहा ने अपनी कड़ी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर राजपूत समाज के अध्यक्ष भोला सिंह जादौन ने कहा कि समाज के बच्चों को इनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है, सतत प्रयास और मेहनत से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर ज्ञान सिंह परमार, कप्तान सिंह जादौन, सोमू सिंह, गजेंद्र सिंह, उद्यम सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रेम सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • धौलपुर के सरमथुरा में नीट परीक्षा में चयन होने पर सम्मान किया गया। इस अवसर पर नीट परीक्षा में मिली सफलता पर अभिनंदन व्यक्त किया गया।
    1
    धौलपुर के सरमथुरा में नीट परीक्षा में चयन होने पर सम्मान किया गया। इस अवसर पर नीट परीक्षा में मिली सफलता पर अभिनंदन व्यक्त किया गया।
    user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • धौलपुर के सरमथुरा में आंगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चिलाचौंद के पास कार्रवाई की है। पुलिस ने दो पिकअप गाड़ियों में भरकर कट्टीघर ले जाए जा रहे कुल 16 पशुओं को मुक्त करवाया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में पशु क्रूरता करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।
    1
    धौलपुर के सरमथुरा में आंगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चिलाचौंद के पास कार्रवाई की है। पुलिस ने दो पिकअप गाड़ियों में भरकर कट्टीघर ले जाए जा रहे कुल 16 पशुओं को मुक्त करवाया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में पशु क्रूरता करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।
    user_विष्णु कुमार सोनी
    विष्णु कुमार सोनी
    सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • धौलपुर जिले के सरमथुरा में हाल ही में घोषित नीट परीक्षा परिणाम में चयनित होने पर दक्ष जादौन और स्नेहा राजावत का राजपूत समाज के गणमान्य लोगों द्वारा स्वागत और सम्मान किया गया। समाज बंधुओं ने दोनों चयनित बच्चों को साफा बांधकर और माल्यार्पण कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। दोनों बच्चों के चयन पर समाज में हर्ष का माहौल है। उपखंड के सिरोना गांव निवासी दक्ष जादौन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरमथुरा के आदर्श विद्या मंदिर से पूरी की है। दक्ष ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने नियमित रूप से आठ से दस घंटे पढ़ाई की। दक्ष के परिवार के लिए यह लगातार दूसरी बड़ी उपलब्धि है, उनके बड़े भाई कृष्ण प्रताप सिंह जादौन का भी वर्ष 2023 में नीट यूजी में चयन हुआ था। दक्ष के पिता जितेंद्र सिंह जादौन एक निजी अध्यापक हैं। वहीं, नीट में सफलता पाने वाली स्नेहा राजावत के पिता गजेंद्र सिंह राजावत निजी विद्यालय संचालक हैं और स्नेहा ने अपनी कड़ी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर राजपूत समाज के अध्यक्ष भोला सिंह जादौन ने कहा कि समाज के बच्चों को इनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है, सतत प्रयास और मेहनत से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर ज्ञान सिंह परमार, कप्तान सिंह जादौन, सोमू सिंह, गजेंद्र सिंह, उद्यम सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रेम सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
    2
    धौलपुर जिले के सरमथुरा में हाल ही में घोषित नीट परीक्षा परिणाम में चयनित होने पर दक्ष जादौन और स्नेहा राजावत का राजपूत समाज के गणमान्य लोगों द्वारा स्वागत और सम्मान किया गया। समाज बंधुओं ने दोनों चयनित बच्चों को साफा बांधकर और माल्यार्पण कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। दोनों बच्चों के चयन पर समाज में हर्ष का माहौल है।

उपखंड के सिरोना गांव निवासी दक्ष जादौन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरमथुरा के आदर्श विद्या मंदिर से पूरी की है। दक्ष ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने नियमित रूप से आठ से दस घंटे पढ़ाई की। दक्ष के परिवार के लिए यह लगातार दूसरी बड़ी उपलब्धि है, उनके बड़े भाई कृष्ण प्रताप सिंह जादौन का भी वर्ष 2023 में नीट यूजी में चयन हुआ था। दक्ष के पिता जितेंद्र सिंह जादौन एक निजी अध्यापक हैं। वहीं, नीट में सफलता पाने वाली स्नेहा राजावत के पिता गजेंद्र सिंह राजावत निजी विद्यालय संचालक हैं और स्नेहा ने अपनी कड़ी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है।

इस अवसर पर राजपूत समाज के अध्यक्ष भोला सिंह जादौन ने कहा कि समाज के बच्चों को इनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है, सतत प्रयास और मेहनत से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर ज्ञान सिंह परमार, कप्तान सिंह जादौन, सोमू सिंह, गजेंद्र सिंह, उद्यम सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रेम सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Dileep parmar
    Dileep parmar
    Local News Reporter सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • मुरैना में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए थाना टेंटरा पुलिस और वन विभाग की टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। दिनांक 22.07.26 को की गई इस कार्रवाई के तहत अवैध रेत परिवहन में इस्तेमाल किए जाने वाले मार्गों की पहचान की गई और आसपास के क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर गड्ढे खुदवाकर रास्तों को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अवैध रेत परिवहन में संलिप्त तत्वों पर नियंत्रण स्थापित करना है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान थाना टेंटरा और वन विभाग के लगभग 12 अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
    1
    मुरैना में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए थाना टेंटरा पुलिस और वन विभाग की टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। दिनांक 22.07.26 को की गई इस कार्रवाई के तहत अवैध रेत परिवहन में इस्तेमाल किए जाने वाले मार्गों की पहचान की गई और आसपास के क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर गड्ढे खुदवाकर रास्तों को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया।

इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अवैध रेत परिवहन में संलिप्त तत्वों पर नियंत्रण स्थापित करना है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान थाना टेंटरा और वन विभाग के लगभग 12 अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
    user_धर्मेद्र गौड़
    धर्मेद्र गौड़
    सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • राजस्थान में सूरौठ/हिंण्डौन-बयाना स्टेट हाईवे मार्ग पर सफर करना आम जनता के लिए किसी दुःस्वप्न से कम नहीं है। राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम (RSRDC) के अधीन आने वाले धंधावली टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से नियमबद्ध तरीके से पूरी टोल वसूली की जा रही है, लेकिन बदले में उन्हें केवल गहरे और जानलेवा गड्ढे मिल रहे हैं। बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने के कारण आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। हिंडौन सिटी से बयाना जाते समय धंधावली टोल प्लाजा से महज डेढ़ किलोमीटर दूर सूरौठ थाना और सीएचसी सूरौठ के पास दो से ढाई फीट तक पानी जमा हो गया है। भाजपा खेड़ा जमालपुर मंडल मीडिया संयोजक नाहर सिंह डागुर, स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों का आरोप है कि सड़क पर भारी जलभराव के कारण मरीजों को अस्पताल तक जाने के लिए भी बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टोल नाके पर मोटी रकम वसूलने के बावजूद विभाग सड़क की पैचवर्क मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस व्यस्त मार्ग पर रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं और हर घंटे कोई न कोई वाहन जलभराव में फंस जाता है। प्रशासन और RSRDC के अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक रूप से शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। खस्ताहाल सड़क को जल्द ठीक न किए जाने पर आम जनता ने टोल नाके पर उग्र प्रदर्शन और आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
    3
    राजस्थान में सूरौठ/हिंण्डौन-बयाना स्टेट हाईवे मार्ग पर सफर करना आम जनता के लिए किसी दुःस्वप्न से कम नहीं है। राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम (RSRDC) के अधीन आने वाले धंधावली टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से नियमबद्ध तरीके से पूरी टोल वसूली की जा रही है, लेकिन बदले में उन्हें केवल गहरे और जानलेवा गड्ढे मिल रहे हैं। बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने के कारण आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। हिंडौन सिटी से बयाना जाते समय धंधावली टोल प्लाजा से महज डेढ़ किलोमीटर दूर सूरौठ थाना और सीएचसी सूरौठ के पास दो से ढाई फीट तक पानी जमा हो गया है।

भाजपा खेड़ा जमालपुर मंडल मीडिया संयोजक नाहर सिंह डागुर, स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों का आरोप है कि सड़क पर भारी जलभराव के कारण मरीजों को अस्पताल तक जाने के लिए भी बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टोल नाके पर मोटी रकम वसूलने के बावजूद विभाग सड़क की पैचवर्क मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस व्यस्त मार्ग पर रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं और हर घंटे कोई न कोई वाहन जलभराव में फंस जाता है। प्रशासन और RSRDC के अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक रूप से शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। खस्ताहाल सड़क को जल्द ठीक न किए जाने पर आम जनता ने टोल नाके पर उग्र प्रदर्शन और आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
    user_Nahar Singh Jat
    Nahar Singh Jat
    Farmer सुरोठ, करौली, राजस्थान•
    29 min ago
  • करौली के फुले की झोपड़ी में आपसी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन देने पहुंचे लोगों ने बताया कि युवक की हत्या के मामले को 7 दिन बीत चुके हैं, लेकिन दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बाकी आरोपी खुलेआम बाहर घूम रहे हैं। लोगों ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे एसपी को ज्ञापन सौंपकर शेष आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान मौके पर कई लोग मौजूद रहे।
    1
    करौली के फुले की झोपड़ी में आपसी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन देने पहुंचे लोगों ने बताया कि युवक की हत्या के मामले को 7 दिन बीत चुके हैं, लेकिन दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बाकी आरोपी खुलेआम बाहर घूम रहे हैं। लोगों ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे एसपी को ज्ञापन सौंपकर शेष आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान मौके पर कई लोग मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मुरैना जिले की जौरा तहसील के ग्राम घुरा निवासी सकील उद्दीन और उनकी माता तारा बेगम ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी पैतृक कृषि भूमि पर अवैध कब्जे, मारपीट और पुलिस की निष्क्रियता की शिकायत की है। प्रार्थियों का आरोप है कि उनके चचेरे भाई शमसुद्दीन उर्फ छोटा ने उनकी पैतृक जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है और विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित का कहना है कि इस मामले में 15 अप्रैल 2026 और 3 जून 2026 को बागचीनी थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने जमीन का कब्जा नहीं दिलाया और न ही कोई प्रभावी कार्रवाई की। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सोहिल खान, जलील उद्दीन और उनकी माता वफ़ातन ने जमीन के विवाद में फंसाने की नीयत से अपने ही बेटे का कान काटकर सकील उद्दीन के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की। पीड़ित के मुताबिक, जब भी वह अपनी कृषि भूमि की जुताई करने जाता है, आरोपी लाठी-डंडों और अन्य हथियारों के साथ आकर हमला करने का प्रयास करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं, जिससे परिवार भय के साए में जीने को मजबूर है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उक्त कृषि भूमि ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है और शीघ्र न्याय न मिलने पर उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो जाएगा। आवेदन में पुलिस अधीक्षक से जमीन से अवैध कब्जा हटवाकर विधिसम्मत कब्जा दिलाने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
    1
    मुरैना जिले की जौरा तहसील के ग्राम घुरा निवासी सकील उद्दीन और उनकी माता तारा बेगम ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी पैतृक कृषि भूमि पर अवैध कब्जे, मारपीट और पुलिस की निष्क्रियता की शिकायत की है। प्रार्थियों का आरोप है कि उनके चचेरे भाई शमसुद्दीन उर्फ छोटा ने उनकी पैतृक जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है और विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित का कहना है कि इस मामले में 15 अप्रैल 2026 और 3 जून 2026 को बागचीनी थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने जमीन का कब्जा नहीं दिलाया और न ही कोई प्रभावी कार्रवाई की।

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सोहिल खान, जलील उद्दीन और उनकी माता वफ़ातन ने जमीन के विवाद में फंसाने की नीयत से अपने ही बेटे का कान काटकर सकील उद्दीन के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की। पीड़ित के मुताबिक, जब भी वह अपनी कृषि भूमि की जुताई करने जाता है, आरोपी लाठी-डंडों और अन्य हथियारों के साथ आकर हमला करने का प्रयास करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं, जिससे परिवार भय के साए में जीने को मजबूर है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि उक्त कृषि भूमि ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है और शीघ्र न्याय न मिलने पर उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो जाएगा। आवेदन में पुलिस अधीक्षक से जमीन से अवैध कब्जा हटवाकर विधिसम्मत कब्जा दिलाने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
    user_जननायक दस्तक टीवी
    जननायक दस्तक टीवी
    Local News Reporter कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सरमथुरा के हनुमान मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में की गई है।
    1
    सरमथुरा के हनुमान मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में की गई है।
    user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.