Shuru
Apke Nagar Ki App…
एनडीपीएस एक्ट के आरोपी कमलेश गंझु गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत भेजा गया लातेहार। लातेहार जिले के हेरहंज थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 46/24, एनडीपीएस एक्ट मामले के प्राथमिकी अभियुक्त कमलेश गंझु उर्फ उपेंद्र, पिता दुल्लु गंझु, ग्राम करनदाग टोला गुरगुरबर निवासी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
संतोष कुमार
एनडीपीएस एक्ट के आरोपी कमलेश गंझु गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत भेजा गया लातेहार। लातेहार जिले के हेरहंज थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 46/24, एनडीपीएस एक्ट मामले के प्राथमिकी अभियुक्त कमलेश गंझु उर्फ उपेंद्र, पिता दुल्लु गंझु, ग्राम करनदाग टोला गुरगुरबर निवासी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
More news from झारखंड and nearby areas
- लातेहार: अम्बवाटिकर हनुमान मंदिर परिसर में ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती जिला अध्यक्ष प्रेमचंद पाण्डे की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर संजय तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा व आरती सम्पन्न कराई। वहीं प्रेमचंद पाण्डे एवं पंकज तिवारी ने संयुक्त रूप से चित्र पर माल्यार्पण किया। अपने संबोधन में श्री पाण्डे ने कहा कि हम हर वर्ष जयंती मनाते हैं और सभी को भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। प्रो. रामप्रवेश पाण्डे ने उन्हें विष्णु का छठा अवतार बताते हुए अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा दी। नरेश पाठक ने अक्षय तृतीया के महत्व पर प्रकाश डाला।मौके पर ललित पाण्डे,सीताराम पाण्डे,पारस तिवारी,संजय दुबे, मिथिलेश पाण्डे,कमलापति पांडेय, गुडु दुबे,बबलू पाण्डे,किशोर उपाध्याय,मनीष पाठक,पंकज मिश्रा,संजय पाण्डे,छोटे तिवारी,पंकज पांडे,सोनू पाण्डे,अशोक तिवारी आदी मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन राजन तिवारी ने किया।2
- लातेहार, लातेहार:-लातेहार जिला के 27वे उपायुक्त के रूप में श्री संदीप कुमार ने जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में पदभार ग्रहण किया|उन्होंने कहा कि जिले में विकास की कार्यों को गति देना और केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतरना उनकी प्राथमिकताओं में पहली प्राथमिकता होगी|इन सभी योजनाओं को धरातल पर सफलतापूर्वक उतारने की पूरी कोशिश की जाएगी|जहां केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनहित योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य करेगी|नए उपायुक्त संदीप कुमार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाब देही बनाने की बात करते हुए उन्होंने लातेहार जिला वासियों का धन्यवाद प्रकट किया|जबकि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी जहां उन्होंने जिले की सर्वांगीण विकास की बात करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य ,सड़क ,पेयजल और रोजगार जैसे बुनियादी जरूरत के लिए जिले के सभी क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जबकि जिले के नए उपाय श्री संदीप कुमार ने इस बात पर जोर देते हुए कहा की हर नया नेतृत्व एक नया उम्मीद लेकर आता है जहां जरूरत है कि आप सभी नागरिक प्रशासन का सहयोग करें|मौके पर जिला उप विकास आयुक्त सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें|1
- Post by AAM JANATA1
- ग्राम हेसाग,पंचायत हेसाग, जिला लोहरदगा झारखण्ड1
- पुआल ढेर तथा जंगल में आग लगने से पुआल जलकर राख,पालतू जानवर का चारा नष्ट जंगली जीव जंतुओं के बीच हुआ विकट समस्या1
- झारखंड के हक और खनन नीति पर JMM नेता रामा सोनी का बड़ा बयान; केंद्र सरकार पर साधा निशाना...1
- लातेहार। लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से मुलाकात कर जिले के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है। पूर्व से चल रही योजनाओं को भी गति देकर आगे बढ़ाया जाएगा।उपायुक्त ने कहा कि गरीब, जरूरतमंद एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक विकास पहुंचे। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और जनकल्याण योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि लातेहार में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिसे विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। साथ ही निर्माणाधीन खेल स्टेडियम को भी बेहतर तरीके से विकसित कर युवाओं को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। डीसी संदीप कुमार ने कहा कि आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनने के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को जनता दरबार लगाया जाएगा, जहां लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।1
- लातेहार:भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में रविवार को लातेहार विधानसभा क्षेत्र के हेठपोचरा पंचायत अंतर्गत ग्राम पोचरा (भोलापुर) स्थित अंबेडकर भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास उपस्थित थे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि किशुन दास ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को संवैधानिक अधिकार देकर सशक्त बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाएं।इस दौरान कई वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने कहा कि भाजपा हमेशा से अनुसूचित जाति समाज के मान-सम्मान की रक्षक रही है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने बाबा साहब के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री छोटू राजा जिला मीडिया प्रभारी राजीव रंजन पांडेय ने भी समाज की समस्याओं और उनके समाधान हेतु संगठन की सक्रियता पर अपनी बात रखी।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बंसी यादव व संचालन एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने किया।2
- Post by AAM JANATA1