logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना पहली प्राथमिकता : डीसी संदीप कुमार लातेहार। लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से मुलाकात कर जिले के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है। पूर्व से चल रही योजनाओं को भी गति देकर आगे बढ़ाया जाएगा।उपायुक्त ने कहा कि गरीब, जरूरतमंद एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक विकास पहुंचे। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और जनकल्याण योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि लातेहार में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिसे विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। साथ ही निर्माणाधीन खेल स्टेडियम को भी बेहतर तरीके से विकसित कर युवाओं को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। डीसी संदीप कुमार ने कहा कि आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनने के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को जनता दरबार लगाया जाएगा, जहां लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

2 hrs ago
user_Manoj dutt dev
Manoj dutt dev
Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
2 hrs ago

विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना पहली प्राथमिकता : डीसी संदीप कुमार लातेहार। लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से मुलाकात कर जिले के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है। पूर्व से चल रही योजनाओं को भी गति देकर आगे बढ़ाया जाएगा।उपायुक्त ने कहा कि गरीब, जरूरतमंद एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक विकास पहुंचे। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और जनकल्याण योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि लातेहार में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिसे विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। साथ ही निर्माणाधीन खेल स्टेडियम को भी बेहतर तरीके से विकसित कर युवाओं को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। डीसी संदीप कुमार ने कहा कि आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनने के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को जनता दरबार लगाया जाएगा, जहां लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

More news from Jharkhand and nearby areas
  • महुआडांड़ प्रखंड के कुरो मोड़ के समीप सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे अर्टिगा कार और टेंपू (ऑटो) के बीच हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में टेंपू चालक सहित सभी सवार शामिल हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, डालटनगंज की अर्टिगा गाड़ी बताई जा रही है अर्टिगा गाड़ी ने टेंपू को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपू बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए।घायलों की पहचान मोहन लोहारा (50 वर्ष, परहा टोली), संजना गिद्ध (18 वर्ष), प्रतिमा कुजूर और टेंपू चालक अनिल घासी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए भेजा गया।घटना के बाद अर्टिगा में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन वे मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा फरार वाहन और उसके सवारों की तलाश की जा रही है।
    4
    महुआडांड़ प्रखंड के कुरो मोड़ के समीप सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे अर्टिगा कार और टेंपू (ऑटो) के बीच हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में टेंपू चालक सहित सभी सवार शामिल हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, डालटनगंज की अर्टिगा गाड़ी बताई जा रही है  अर्टिगा गाड़ी ने टेंपू को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपू बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए।घायलों की पहचान मोहन लोहारा (50 वर्ष, परहा टोली), संजना गिद्ध (18 वर्ष), प्रतिमा कुजूर और टेंपू चालक अनिल घासी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए भेजा गया।घटना के बाद अर्टिगा में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन वे मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस  टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा फरार वाहन और उसके सवारों की तलाश की जा रही है।
    user_Aditya Gupta
    Aditya Gupta
    Latehar, Jharkhand•
    54 min ago
  • आज भंडारा 301 वा बार संपन्न तपती गर्मी के बीच भंडारा प्राप्त करने वाले लोगों में काफी उत्साह देखा गया भंडारा कार्यक्रम आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम लातेहार द्वारा संचालित किया गया। भंडारा कार्यक्रम सप्ताह में 2 दिन सोमवार एवं शनिवार को । शहर के श्री राम वाटिका परिसर स्थित अन्नपूर्णा प्रसाद वितरण केंद्र के तत्वावधान में आज दिन सोमवार दिनांक 20 अप्रैल 20 26 की दोपहर 1 00 बजे से लोगों के बीच चावल बेसन कढ़ी तिलोरी अचार एवं शुद्ध शीतल पेयजल का वितरण किया गया। भंडारा कार्यक्रम का संचालन केंद्र के संचालक संत श्री रामनाथ अग्रवाल जी एवं दयावती अग्रवाल जी ने किया जबकि वितरण के मौके पर अन्य लोग मौजूद थे
    1
    आज भंडारा 301 वा बार संपन्न 
तपती गर्मी के बीच भंडारा प्राप्त करने वाले लोगों में काफी उत्साह देखा गया 
भंडारा कार्यक्रम आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम लातेहार द्वारा संचालित किया गया।
भंडारा कार्यक्रम सप्ताह में 2 दिन सोमवार एवं शनिवार को ।
शहर के श्री राम वाटिका परिसर स्थित अन्नपूर्णा प्रसाद वितरण केंद्र के तत्वावधान में आज दिन सोमवार दिनांक 20 अप्रैल 20 26 की दोपहर 1 00 बजे से लोगों के बीच चावल बेसन कढ़ी तिलोरी अचार एवं शुद्ध शीतल पेयजल का वितरण किया गया।
भंडारा कार्यक्रम का संचालन केंद्र के संचालक संत श्री रामनाथ अग्रवाल जी एवं दयावती अग्रवाल जी ने किया जबकि वितरण के मौके पर अन्य लोग मौजूद थे
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
  • लातेहार: बालूमाथ प्रखंड के ओक्या ग्राम में श्री श्री 1008 शिव परिवार जीर्णोद्धार प्रतिमा एवं रुद्र यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। यह धार्मिक आयोजन 24 अप्रैल तक चलेगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में शामिल हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मंत्री लातेहार के लोकप्रिय नेता माननीय वैद्यनाथ राम। मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, यज्ञ समिति अध्यक्ष अखिलेश साहू, जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी, यज्ञ आचार्य पंडित रमेश देव पौराणिक, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझु सहित कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे।
    2
    लातेहार: बालूमाथ प्रखंड के ओक्या ग्राम में श्री श्री 1008 शिव परिवार जीर्णोद्धार प्रतिमा एवं रुद्र यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। यह धार्मिक आयोजन 24 अप्रैल तक चलेगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में शामिल हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मंत्री लातेहार के लोकप्रिय नेता माननीय वैद्यनाथ राम। मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, यज्ञ समिति अध्यक्ष अखिलेश साहू, जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी, यज्ञ आचार्य पंडित रमेश देव पौराणिक, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझु सहित कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे।
    user_Ram Kumar
    Ram Kumar
    Photographer लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    9 hrs ago
  • छिपादोहर, लातेहार:-लातेहार जिला के छिपा दोहर बाजार में आज दिनांक 19 अप्रैल को छिपादोहर एवं हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन विस्थापन के विरोध में एक सर्व दलीय बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता छिपादोहर मुखिया बेरोनिक कुजूर ने स्वयं किया|कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी वक्ताओं ने अपने-अपने भावनाओं को रखा जहां सभी वक्ताओं ने अपनी बातों को रखते हुए कहा की आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से प्रजातांत्रिक एवं क्रमबद्ध होकर आंदोलन करेंगे|जिसके तहत एक सप्ताह के अंदर सभी के सहयोग से एक मसाला जुलूस निकाला जाएगा|जिसमें रेल अधिकारियों के नाम स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सोपा जाएगा| साथ ही साथ प्रभावित सभी गांव में अलग-अलग जनसभा कर संबंधित रेल अधिकारी एवं माननीय सांसद महोदय को लिखित भेजा जाएगा|साथ ही साथ माननीय उच्चतम न्यायालय में भी एक जनहित याचिका दायर करने पर भी विचार किया जा रहा है|इस सर्व दलीय बैठक में इस क्षेत्र के माननीय सांसद महोदय श्री कालीचरण सिंह फोन कॉल के माध्यम से बैठक में शामिल हुए जहां उन्होंने कहा आप सभी क्षेत्रवासियों के इस लड़ाई में मैं आपके साथ खड़ा हूं,जहां इस विषय में मेरे द्वारा जो सहयोग आपको चाहिए,वह किया जाएगा|सर्वदलीय बैठक के इस कार्यक्रम में समिति के संरक्षण उमेश चंद्रवंशी,कोषाध्यक्ष विजय प्रसाद, मुख सलाहकार तेतर यादव,प्रमुख सुशीला देवी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष आशीष सिंह, मुखिया बलदेव परहिया तथा क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे|
    1
    छिपादोहर, लातेहार:-लातेहार जिला के छिपा दोहर बाजार में आज दिनांक 19 अप्रैल को छिपादोहर एवं हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन विस्थापन के विरोध में एक सर्व दलीय बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता छिपादोहर मुखिया बेरोनिक कुजूर ने स्वयं किया|कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी वक्ताओं ने अपने-अपने भावनाओं को रखा जहां सभी वक्ताओं ने अपनी बातों को रखते हुए कहा की आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से प्रजातांत्रिक एवं क्रमबद्ध होकर आंदोलन करेंगे|जिसके तहत एक सप्ताह के अंदर सभी के सहयोग से एक मसाला जुलूस निकाला जाएगा|जिसमें रेल अधिकारियों के नाम  स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सोपा जाएगा| साथ ही साथ प्रभावित सभी गांव में अलग-अलग जनसभा कर संबंधित रेल अधिकारी एवं माननीय सांसद महोदय को लिखित भेजा जाएगा|साथ ही साथ माननीय उच्चतम न्यायालय में भी एक जनहित याचिका दायर करने पर भी विचार किया जा रहा है|इस सर्व दलीय बैठक में इस क्षेत्र के माननीय सांसद महोदय श्री कालीचरण सिंह फोन कॉल के माध्यम से बैठक में शामिल हुए जहां उन्होंने कहा आप सभी क्षेत्रवासियों के इस लड़ाई में मैं आपके साथ खड़ा हूं,जहां इस विषय में मेरे द्वारा जो सहयोग आपको चाहिए,वह किया जाएगा|सर्वदलीय बैठक के इस कार्यक्रम में समिति के संरक्षण उमेश चंद्रवंशी,कोषाध्यक्ष विजय प्रसाद, मुख सलाहकार तेतर यादव,प्रमुख सुशीला देवी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष आशीष सिंह, मुखिया बलदेव परहिया तथा क्षेत्र के कई  जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे|
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    18 hrs ago
  • Post by Ashok Singh bhugta
    1
    Post by Ashok Singh bhugta
    user_Ashok Singh bhugta
    Ashok Singh bhugta
    Insurance Agent चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    20 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • ग्राम हेसाग,पंचायत हेसाग, जिला लोहरदगा झारखण्ड
    1
    ग्राम हेसाग,पंचायत हेसाग, जिला लोहरदगा झारखण्ड
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    रिपोर्टर किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    23 hrs ago
  • *लातेहार। लातेहार सदर थाना क्षेत्र के उदयपुर के समीप एनएच-39 पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।*
    1
    *लातेहार। लातेहार सदर थाना क्षेत्र के उदयपुर के समीप एनएच-39 पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।*
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.