रामगंजमंडी क्षेत्र में बिजली चोरी पर जयपुर डिस्कॉम की कार्रवाई, कई गांवों से अवैध तार जब्त रामगंजमंडी क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सुकेत के अधीन आने वाले ढाबादेह, सहरावदा, गुजरियाखेड़ी और मानपुरा गांवों में विशेष अभियान चलाया गया। बुधवार शाम करीब 5 बजे विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता सुकेत के नेतृत्व में तकनीकी टीम ने करीब दर्जनभर अवैध आंकड़े हटाए। वहीं दूसरी टीम ने रामगंजमंडी और सातलखेड़ी क्षेत्र में पीडीसी चेकिंग करते हुए करीब 20 से 25 लोगों के अवैध तार जब्त किए और वीसीआर की कार्रवाई भी की। अधिकारियों ने मौके पर ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन कटे हुए हैं, वे अपनी बकाया राशि सहायक अभियंता कार्यालय सुकेत में या 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत रामगंजमंडी के माध्यम से जमा करवाकर अपने घरेलू कनेक्शन दोबारा जुड़वा सकते हैं। डिस्कॉम अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा कराने की अपील की गई है।
रामगंजमंडी क्षेत्र में बिजली चोरी पर जयपुर डिस्कॉम की कार्रवाई, कई गांवों से अवैध तार जब्त रामगंजमंडी क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सुकेत के अधीन आने वाले ढाबादेह, सहरावदा, गुजरियाखेड़ी और मानपुरा गांवों में विशेष अभियान चलाया गया। बुधवार शाम करीब 5 बजे विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता सुकेत के नेतृत्व में तकनीकी टीम ने करीब दर्जनभर अवैध आंकड़े हटाए। वहीं दूसरी टीम ने रामगंजमंडी और सातलखेड़ी क्षेत्र में पीडीसी चेकिंग करते हुए करीब 20 से 25 लोगों के अवैध तार जब्त किए और वीसीआर की कार्रवाई भी की। अधिकारियों ने मौके पर ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन कटे हुए हैं, वे अपनी बकाया राशि सहायक अभियंता कार्यालय सुकेत में या 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत रामगंजमंडी के माध्यम से जमा करवाकर अपने घरेलू कनेक्शन दोबारा जुड़वा सकते हैं। डिस्कॉम अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा कराने की अपील की गई है।
- पालिका अधिशाषी अधिकारी मुकेश नागर द्वारा मौखिक निर्माण स्वीकृति प्रदान धीरज गोठवाल के बेटे ने रावतभाटा थाने में कहा जो दरवाजा दिख रहा हे यह धीरज गोठवाल ने सन 2004 में दीवार तोड़कर रातों रात लगायजमीन पर कब्जे के लिए वीडियो में रातों रात पहले से निर्मित दीवार तोड़कर कब्जा करना चालू किया दो नवंबर 2025 से जिसकी तुरंत सूचना उपखंड अधिकारी महोदया तहसीलदार साहब को सूचित किया मगर आज तक कोई कार्यवाही नहीं उल्टा जान से मारने की धमकी मिलती हे3
- रावतभाटा परमाणु ऊर्जा विभाग की इकाइयों में कार्यरत ठेका कर्मचारियों के आर्थिक शोषण पर रोक लगाने की मांग को लेकर संघ के राजस्थान प्रदेश इंटक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व ठेका इंटक के अध्यक्ष डीपी सिंह और महा सचिव संदीप लॉट कार्यकारी अध्यक्ष संजय हाड़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी (एसडीएम) कृति व्यास को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि रावतभाटा स्थित नाभिकीय विद्युत निगम की इकाइयों 1 से 8, भारी पानी संयंत्र (कोटा) और न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स में कार्यरत हजारों ठेका कर्मियों का शोषण हो रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि भारत सरकार की जीईएम (GeM) पोर्टल के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया के तहत कंपनियों और ठेकेदारों को कार्य आदेश दिए जाते हैं। इसके बाद ठेका कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन नीति के अनुरूप भुगतान नहीं किया जा रहा और कई तरह की अनियमितताएं सामने आ रही हैं। श्रमिकों ने प्रशासन से मांग की कि जिन श्रमिकों के मामले खारिज हो चुके हैं या आपसी समझौते से समाप्त हो गए हैं, उनकी पीवीसी पर संबंधित धाराएं दर्ज नहीं की जाएं। साथ ही दूसरे राज्यों से आने वाले श्रमिकों की पीवीसी स्थानीय पुलिस थाने से सत्यापित करवाई जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि जिन श्रमिकों पर मामले न्यायालय में लंबित हैं, उनके भी गेट पास बनाए जाएं ताकि वे काम कर सकें और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। श्रमिकों ने स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि इकाइयों 1 से 8, भारी पानी संयंत्र और एनएफसी प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाए तथा शटडाउन के दौरान भी स्थानीय श्रमिकों को ही काम मिले। इसके अलावा ठेकेदारों पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए श्रमिकों ने कहा कि इकाइयों में कार्यरत ठेकेदारों द्वारा श्रमिकों से अवैध वसूली की जा रही है, जिसे तुरंत बंद कराया जाए और दोषी ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में यह भी मांग रखी गई कि इलेक्ट्रीशियन, हेल्पर, रिगर, वेल्डर, फीटर और खलासी जैसे पदों पर स्थानीय श्रमिकों को ही रखा जाए तथा सभी कर्मचारियों को नियमानुसार वेतन और ओवरटाइम का डबल भुगतान दिया जाए। ज्ञापन देने में इंटक प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी.पी सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष संजय हाडा,महासचिव संदीप लोट और कुंदन सिंह,परमजीतसिंह ढिल्लों,पांडुरंग शार्दुल,जाहिद अंसारी,लियाकत अली,मनीष पवार,कमलेश सिंह,धर्मराज बारेशा,विकास आदिवाल, विशाल घावरी,दीपक संगत विनोद बारेशा,गौरव चौहान, निखिल घुसर,गोलू पगारे,गौरव रेगर,राकेश,भीमराव सोनवणे, पप्पू सिंह, व सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। आपका ही भवनिष्ट संदीप लोट2
- कोटा पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट कोटा के नयापुरा स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस हरकत में आ गईं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल धमकी की सत्यता को वेरीफाई किया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।1
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1
- जेबा पटेल/कोटा। Rajasthan Technical University के कुलगुरु Nimit Chaudhary ने कहा कि National Education Policy 2020 के लागू होने से उच्च शिक्षा में गुणवत्ता, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को केवल डिग्री तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उन्हें व्यावहारिक ज्ञान और उद्योगों से जोड़ने का भी अवसर देती है। दीक्षांत समारोह की तैयारियों के बीच दिए गए एक विशेष साक्षात्कार में कुलगुरु प्रोफेसर निमित चौधरी ने बताया कि तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ पर्यटन (टूरिज्म) क्षेत्र में भी व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान जैसे पर्यटन प्रधान राज्य में टूरिज्म से जुड़ी तकनीक, मैनेजमेंट और रिसर्च पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत बहु-विषयक शिक्षा, शोध और नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में अपनी रुचि के अनुसार पढ़ाई और करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। कुलगुरु ने यह भी कहा कि आने वाले समय में तकनीकी शिक्षा को उद्योगों और पर्यटन क्षेत्र से जोड़कर विद्यार्थियों को अधिक व्यावहारिक अनुभव देने की दिशा में काम किया जाएगा, जिससे प्रदेश और देश के विकास में युवा शक्ति की भागीदारी बढ़ेगी।1
- खान सर ने बताया पूरा प्लान ईरान का ईरान का अगला प्लान क्या हो सकता है यदि वह मरकरी पानी में मिला देता है उसे एक रोग होता है जिससे मिनीमाता रोग करते हैं अगर यह हुआ तो यह मानकर चलिए की वहां के लोग हैं उनमें लकवा की शिकायत हो जाएगी और भी बहुत सारी बीमारियां होने की संभावना है1
- नगर पालिका रावतभाटा की स्वास्थ्य शाखा को रामपुरा मोहल्ले में मस्जिद के पीछे बने बड़े नाले में कचरा जमा होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर पालिका टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर नाले का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नाले में बड़ी-बड़ी चट्टानें होने तथा कई स्थानों पर पानी खड़ा होने के कारण छोटी जेसीबी से सफाई कार्य कर पाना संभव नहीं था। स्थिति को देखते हुए नगर पालिका द्वारा बड़ी जेसीबी, दो ट्रैक्टर तथा स्वच्छता मित्रों की टीम को मौके पर भेजा गया। इसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से नाले में जमा कचरा, मलबा और पत्थरों को बाहर निकालकर नाले की सफाई करवाई गई। स्वच्छता निरीक्षक नरपत सिंह ने बताया कि नगर पालिका द्वारा शहर के छोटे-बड़े नालों की साफ-सफाई का कार्य समय-समय पर लगातार किया जाता है। मुख्य मार्गों की सफाई रोड स्वीपिंग मशीन के माध्यम से करवाई जा रही है, वहीं वार्डों में तैनात कर्मचारी छोटी नालियों और गलियों की नियमित सफाई कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि घरों का कचरा वार्डों में संचालित कचरा संग्रहण वाहनों में ही डालें और कचरे को इधर-उधर न फेंकें। साथ ही स्वच्छता कार्यों में सहयोग कर रावतभाटा को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।3
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1
- Post by Sadbhavna sandesh news1